241001
सूर्या ढाबे पर मारपीट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Uttar Pradesh:सूर्या ढाबे पर रहूप अहमद के साथ मारपीट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया। CO ने दी जानकारी हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के सूर्या ढाबे पर खाना-खाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। इस मामले में सीओ सुनील कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो जिसमें एक युवक के साथ एक ढाबे के सामने कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट किया जा रहा है। इस संबंध में वादी रहूप अहमद की तहरीर के आधार पर थाना सांडी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शिमला की मिठाई दुकानों में कॉकरोच मिलने के बाद प्रशासन की कड़ी कार्रवाई
Shimla, Himachal Pradesh:त्योहारी सीजन में शिमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के दौरान मिठाई की दुकान में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बालूगंज बाजार में निरीक्षण के दौरान एक मिठाई की दुकान में गुलाब जामुन की चाशनी में कॉकरोच मिला। इसके बाद खाद्य सुरक्षा की दृष्टि से अनुपयुक्त करीब दो क्विंटल मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। मामले का स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने संबंधित दुकान का लाइसेंस तुरंत रद्द करने और आवश्यकता पड़ने पर दुकान को सील करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. शांडिल ने शिमला शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर विशेष फ्लाइंग स्क्वाड तैनात करने के निर्देश भी दिए हैं। ये टीमें औचक निरीक्षण और छापेमारी करेंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह स्वयं भी निरीक्षण टीमों के साथ औचक निरीक्षण में शामिल होंगे。 स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि त्योहारी सीजन में मिलावट, गंदगी और अस्वच्छता के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी। प्रदेश सरकार जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। बता दें कि खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की टीम ने शिमला शहर की विभिन्न मिठाई की दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए सात नमूने भी लिए गए। इनमें रंगीन रसगुल्ला, बर्फी, मिल्क केक, घी और अन्य मिठाइयों के नमूने शामिल हैं। सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
ओंकारेश्वर में पंचायतन मंदिर के शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल
Khandwa, Madhya Pradesh:एंकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओंकारेश्वर पहुंचे। मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर में ही रात्रि विश्राम कर गुरुवार सुबह 6 बजे एकात्म धाम परिसर में निर्मित होने वाले भव्य"पंचायतन मंदिर" के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। पवित्र नगरी ओंकारेश्वर स्थित मान्धाता पर्वत पर विकसित हो रहे 'एकात्म धाम' में 27 अगस्त गुरुवार को प्रातः 06:00 बजे भव्य पंचायतन मंदिर" के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह शिलान्यास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संन्यास परंपरा के प्रतिनिधियों, षड्दर्शन संत मंडल के पूज्य संतों तथा विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। प्रातः 6 बजे से श्री वेंकटेश्वर वेद विज्ञान पीठम् धर्मगिरि, आंध्रप्रदेश के प्राचार्य के.एस.एस. अवधानी, दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम् कर्नाटक एवं श्री श्री गुरुकुल के आचार्यों द्वारा वैदिक अनुष्ठान, पंचायतन मंदिर शिला पूजन का शुभ अनुष्ठान संपन्न होगा। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूज्य संतों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा 45 पवित्र शिलाओं का पूजन कर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे। आदि शंकराचार्य ने विभिन्न उपासना पद्धतियों के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु 'पंचायतन पूजा' का पुनरुद्धार किया था। भगवत्पाद के इस युगांतरकारी योगदान को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से 'एकात्म धाम' में इस भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। सनातन परंपरा में पंचदेव पूजा का मूल दर्शन विविध स्वरूपों के माध्यम से एक ही 'परम ब्रह्म' की अनुष्ठानिक उपासना है। यह मंदिर पारंपरिक नागर शैली में निर्मित किया जा रहा है, जो भारतीय स्थापत्य कला और सांस्कृतिक गरिमा का जीवंत प्रतीक होगा।0
0
Report
मध्य प्रदेश में मॉनसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान
Bhopal, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश में आज भी मानसून रहेगा सक्रिय भोपाल इंदौर उज्जैन समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान0
0
Report
Advertisement
रोहतक होटल में शादीशुदा युवती की हत्या, बॉयफ्रेंड ने सुसाइड का प्रयास किया
Rohtak, Haryana:शादीशुदा गर्लफ्रेंड का मर्डर कर बॉयफ्रेंड का सुसाइड अटेम्प्ट रोहतक होटल में फेक आईडी पर ठहरे थे दोनों, गला घोंट कर मारा इंग्लिश स्पीकिंग सीख रखी थीं हरियाणा के रोहतक में एक होटल में शादीशुदा युवती की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। युवती इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रही थी, जो बुधवार की सुबह अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल पहुंची थी। दोनों ने फेक आईडी से कमरा बुक कराया दोपहर को बॉयफ्रेंड होटल कर्मचारियों को यह कहकर चला गया कि अभी थोड़ी देर में आता हूं, लेकिन वह शाम तक नहीं लौटा। इसके बाद शाम करीब छह बजे होटल कर्मचारियों ने रूम खोल कर देखा तो बेड पर युवती की लाश पड़ी थी। उसका चुन्नी से गला घोंटा गया था। कमरे में कंडोम का पैकेट और टूटी चूड़ियां पड़ी मिलीं। सूचना पर पहुंची पुलिस उसके बॉयफ्रंड का पता लगा ही रही थी कि जानकारी मिली कि उसने भी सुसाइड का प्रयास किया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। मृतका की पहचान करीब 25 वर्षीय रूबी के रूप में हुई। रूबी अपने मायके गांव खेड़ी साध में थी, जहां से सुबह 8 बजे वह डी-पार्क स्थिति इंग्लिश स्पीकिंग इंस्टीट्यूट जाने के लिए निकली थीं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुर्ह है।0
0
Report
छत्तीसगढ़-उड़ीसा के जंगलों में माओवादी डंप बरामद, फोर्स को बड़ी कामयाबी
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ से लेकर उड़ीसा तक माओवादी डंप बरामद करने में फोर्स को मिली बड़ी कामयाबी0
0
Report
हाथरस पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के साथ की बैठक
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस पुलिस लाइन स्थित मीटिंग हॉल में पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा की अध्यक्षता में जनपद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, डिजिटल वॉरियर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग सकारात्मक संदेश, सामाजिक बदलाव और जनहित के कार्यों के लिए सुनिश्चित करना रहा। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह जागरूकता, सकारात्मक सोच और सामाजिक सहयोग को व्यापक स्तर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी क्रिएटर्स से अपील की कि वे कानून एवं यातायात नियमों, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, सड़क सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव से जुड़े उपयोगी संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। फैक्ट चेकिंग और जिम्मेदार कंटेंट निर्माण पर विशेष जोर देते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया पर सूचनाओं के वायरल होने की गति बहुत तेज होती है। इसलिए बिना सत्यापन के किसी भी घटना, वीडियो या दावे को प्रसारित करने से बचें। संवेदनशील मामलों में पीड़ित की पहचान गुप्त रखें और आपत्तिजनक या वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री से दूर रहें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में वर्षा जादौन, अनीता चौधरी उर्फ अन्नू, गोपाल उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, सोमेश शर्मा, हेमलता, अभिषेक कुमार, कुसुम दीक्षित, विजय कुशवाहा, पुष्पेंद्र कुमार, नेहा सासनी, वंश शर्मा, गौरव कुमार, तुषार, सूरज, सुरभि और जानवी शर्मा सहित कई डिजिटल क्रिएटर्स ने भाग लिया और अपने सुझाव साझा किए। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सकारात्मक संदेश फैलाने और जनजागरूकता अभियानों में विशेष योगदान के लिए वर्षा जादौन, अनीता चौधरी उर्फ अन्नू, गोपाल उपाध्याय और हरेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थित इन्फ्लुएंसर्स को बैग भेंट किए गए। हाथरस पुलिस ने अपील की है कि पुलिस, डिजिटल क्रिएटर्स और जनता मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करें।0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का औचक निरीक्षण किया, लापरवाही पर नोटिस
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में कचरा प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने ट्रेंचिंग ग्राउंड का किया औचक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कचरा पृथक्कीकरण वाहनों की आवाजाही तथा लॉग बुक संधारण तक कई अनियमितताएं सामने आई है, कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए लापरवाही बरतने वालों का नोटिस देते हुए जवाबदेही तय करने और व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। दरअसल टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय संबंधित अधिकारियों के साथ नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान सामने आया की शहर से एकत्र किए जा रहे कचरे को नियमानुसार गीले और सूखे कचरे में अलग नहीं किया जा रहा था, इसके अलावा प्लास्टिक, दहनशील पदार्थ और अन्य कचरे के लिए निर्धारित डस्टबिन का भी समुचित उपयोग नहीं किया जा रहा था, कलेक्टर ने निरीक्षण में पाया की कुछ कचरा संग्रहण वाहन कचरे को सीधे खुले में डंप कर रहे थे, इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए, वही कलेक्टर ने स्पष्ट कहा की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने नगर पालिका के संबंधित कर्मचारियों और निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों की भूमिका की जांच कर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही कचरे का नियमानुसार पृथक्कीकरण, वाहनों की आवाजाही का व्यवस्थित रिकॉर्ड और ट्रेंचिंग ग्राउंड की व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। विवेक श्रोत्रिय (कलेक्टर टीकमगढ़)0
0
Report
कोटपूतली के पानेड़ा-बनार मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के पानेड़ा-बनार मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई. अनियंत्रित होकर पलटे ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के लिए कोटपूतली राजकीय BDM अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना पनिया ला थाना क्षेत्र के भेड़न्टी गांव के पास की बताई जा रही है. ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गया, जिससे सवार दोनों युवक उसके नीचे दब गए. आसपास के लोग मौके पर जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल भिजवाया गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों मृतक भेड़न्टी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पनियाला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में कर मोर्चरी में रखवा दिया गया. अगली सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. घटना के बाद भेड़न्टी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पनियाला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
नेपाल बाढ़ में बिहार हाई अलर्ट: 60 दवाएं मुफ्त, गर्भवती व विकलांग के लिए प्राथमिकता
Patna, Bihar:नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही के बीच बिहार हाई अलर्ट पर। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा 60 जरूरी दवाओं को मुफ्त कर दिया है। गर्भवती महिला, विकलांग और छोटे बच्चों के लिए मैंने जगह चिन्हित कर लिया है। अगर बाढ़ किसी क्षेत्र में महामारी आती है तो स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। बाइट — निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
रामनगर में संजय नेगी के मंचीय बयान से 2027 की राजनीतिक चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर सरस मेले के समापन समारोह में पूर्व ब्लॉक प्रमुख और वर्तमान जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के एक बयान ने रामनगर की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है,कभी पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत के बेहद करीबी माने जाने वाले संजय नेगी ने खुले मंच से भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की जमकर तारीफ की और 2027 में एक बार फिर उनके विधायक बनने की बात कह दी. दरअसल मंच से संजय नेगी ने रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से रामनगर की जनता उन्हें विधायक चुन रही है, उन्होंने कहा कि यदि कोई विधायक राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाकर राजनीति करता है तो वह लंबे समय तक जनता का विश्वास हासिल नहीं कर सकता, लेकिन दीवान सिंह बिष्ट ने ऐसा नहीं किया, इसी वजह से वह तीन बार विधायक बने और आगे भी विधायक बनेंगे. संजय नेगी का यह बयान इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि उन्हें लंबे समय से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का करीबी माना जाता रहा है,हरीश रावत कई मौकों पर संजय नेगी की पैरवी करते नजर आए हैं,यहां तक कि संजय नेगी को कांग्रेस में शामिल कराने को लेकर भी हरीश रावत की ओर से प्रयास किए जाने की चर्चा रही है,हालांकि स्थानीय कांग्रेस की राजनीति में संजय नेगी की एंट्री को लेकर विरोध भी सामने आता रहा, कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेता रणजीत रावत और उनके समर्थकों की ओर से संजय नेगी की कांग्रेस में एंट्री का विरोध किए जाने की बात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रही है,वहीं पिछले दो विधानसभा चुनावों में संजय नेगी की कथित राजनीतिक भूमिका को लेकर भी कांग्रेस के भीतर सवाल उठते रहे हैं. अब सरस मेले के मंच से भाजपा विधायक की खुलकर तारीफ और 2027 में उनके दोबारा विधायक बनने की भविष्यवाणी ने इन पुराने राजनीतिक समीकरणों को फिर चर्चा में ला दिया है. सियासी जानकार संजय नेगी के इस बयान को महज मंचीय तारीफ मानने के बजाय रामनगर की बदलती राजनीतिक तस्वीर से जोड़कर देख रहे हैं,खास बात यह है कि एक ओर संजय नेगी का नाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के करीबी नेताओं में लिया जाता रहा है, वहीं दूसरी ओर उनका यह बयान भाजपा के पक्ष में स्पष्ट राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. अब सवाल यह है? कि क्या संजय नेगी की राजनीतिक दिशा बदल रही है? क्या 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले रामनगर में कोई नया सियासी समीकरण आकार ले रहा है? या फिर यह महज मंच से दिया गया एक राजनीतिक बयान था? फिलहाल इतना जरूर है कि संजय नेगी के बयान ने रामनगर की राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस बयान के राजनीतिक मायने तलाशे जाने लगे हैं.0
0
Report
राजघाट बांध के 8 गेट खुले, बेतवा में उफान, निचले इलाकों में अलर्ट
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-चंदेरी स्थित राजघाट बांध के इस सीजन में पहली बार खोले गए 8 गेट, - जिसमें 54 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया, - 371 मीटर क्षमता वाले बांध का जलस्तर 370.50 मीटर पहुंचा, निचले इलाकों में प्रशासन ने जारी की चेतावनी, - मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश संपर्क मार्ग खुला, पुल से 2 फीट नीचे बह रहा है पानी, एंकर-मध्य प्रदेश के चंदेरी से खबर, जहां ऊपरी इलाकों में हो रही लगातार बारिश और बेतवा नदी में बढ़ते जल स्तर के बाद रानी लक्ष्मीबाई सागर (राजघाट) बांध के 8 गेट खोल दिए गए हैं। इस मानसून सीजन में पहली बार बांध के गेट खोले गए हैं, जिससे नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है। बांध का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच चुका है, जिसके चलते प्रशासन ने तटीय और निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। चंदेरी स्थित राजघाट बांध में पानी की भारी आवक को देखते हुए प्रशासन ने 18 में से 8 गेट खोल दिए हैं। जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए गेट नंबर 7 से 14 तक को एक-एक मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है, जिससे फिलहाल 54,748 क्यूसेक पानी बेतवा नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है, 371 मीटर की कुल भराव क्षमता वाले इस बांध का जलस्तर 370.50 मीटर तक पहुंच चुका है। आवक और निकासी के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। राहत की बात यह है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले मुख्य पुल पर फिलहाल आवाजाही सामान्य है, पानी का स्तर पुल से करीब दो फीट नीचे बना हुआ है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों और बस्तियों में मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं..!!0
0
Report
दिल्ली के लाजपत नगर में रक्षाबंधन बाजार गरम, राखी-मेहंदी और कपड़ों की खरीदारी तेज
New Delhi, Delhi:Anchor : राजधानी दिल्ली में रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बाजारों में रौनक देखा जा रहा है इसी करी में दिल्ली के लाजपत नगर स्थित सेंट्रल मार्केट में बाजारों में रौनक देखी गई जहां बड़ी संख्या में महिलाएं आज मार्केट पहुंची है और 26 अगस्त को जो रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाना है उससे पहले आज बाजारों में खरीददारी करती हुई दिखाई दी. राखी के साथ-साथ कपड़ों की खरीदारी करते हुए महिला बाजारों में देखी गई. Vo : जो तस्वीर आप देख रहे हैं यह तस्वीर है दिल्ली के लाजपत नगर स्थित सेंट्रल मार्केट की जहां आप देख सकते हैं बाजारों में रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए खूब रौनक देखी जा रही है महिलाएं कपड़ों की खरीदारी के साथ-साथ रक्षाबंधन के लिए राखी की भी खरीदारी करते हुए दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी तरफ महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हुई भी दिखाई दी. इस दौरान महिलाओं ने कहा कि देखिए रक्षाबंधन का त्यौहार है इसलिए हम लोग राखी के साथ-साथ कपड़ों की भी खरीदारी कर रहे हैं हाथों में मेहंदी भी लगवा रहे हैं भाई-बहन का सबसे प्यारा त्यौहार है भाइयों के घर जाना है राखी बांधने के लिए. वही हाथों में मेहंदी लगाती हुई भी महिलाएं लाजपत नगर मार्केट में देखी गई जहां दोनों हाथ में मेहंदी लगाने का ₹500 चार्ज उनसे लिया जा रहा है तो वहीं बाजारों में राखी की कीमत ₹50 से शुरू होकर 1200 तक की राखी बाजारों में खूब बिक रही है.0
0
Report
Advertisement
हरियाणा के एक्टर की यूपी शामली में गोलियों से भूनकर कर हत्या,स्थानीय लोगों में दहसत,4आरोपी थे
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पँडित शामली स्लग ... हरियाणा सिंगर व एक्टर की गोलियों से भूनकर हत्या .... शामली सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में दिन छिपाते हरियाणा के सिंगर एक्टर अंकित बालियान की अज्ञात दर्जन बदमाशों ने गोलियों से बुनकर हत्या की। हरियाणा सिंगर जिम से वर्कआउट कर अपनी स्कार्पियो कार से साथी के साथ घर जा रहा था। सदर कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम दिया ।घटना के बाद परिजनों ने सिटी के वर्मा मार्केट के सामने शव को रखकर जाम लगाया। म्रतक के परिजनों ने पुलिस पर भी लगाए लापरवाही के आरोप लगाये ।मृतक के परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर चलाने की मांग की है। परिवार व अन्य लोगों द्वारा जाम की सिटी की यातायात, मौके पर सीओ सिटी भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है आप को बता दे कि मामला जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी के मोहल्ला आर्यपुरी का है जहां पर हरियाणवी कलाकार ( सिंगर व एक्टर) अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने दर्जनो गोलीया चलाकर भून कर निर्मम हत्या कर दी।और सभी बाइक सवार आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना उस में हुई जब अंकित बालियान शामली में कोतवाली क्षेत्र के आर्य पुरी नालापाठी स्थित एक जिम से वर्कआउट करके वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के बोनट पर चढ़कर एक के बाद एक टावर तोड़ दर्जनो गोलियां से भून कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद से जनपद शामली मे दहसत का माहौल है। हरियाणवी कलाकार की हत्या की सूचना मिलते ही आनन फानन में पुलिस और तमाम आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंचे।और जांच पड़ताल शुरू की फिलहाल परिजनों ने अंकित बालियान के शव को बीच बाजार में रखकर एग्जाम लगा दिया है। और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं अंकित बालियान जनपद शामली के थाना बाबरी क्षेत्र के गांव बनती खेड़ा के रहने वाले थे। अंकित बालियान.... भारी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान शीर्षक नमक हरियाणवी गाने से सुर्खियों में आए थे ....और हरियाणा उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में उनकी एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। अंकित बालियान पिछले काफी समय से अपने गांव बनती खेड़ा में ही निवास कर रहे थे। और अपने क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य के लिए प्रचार कर रहा था और वह शाम के समय शहर में आज अपना वर्कआउट करने के लिए पहुंचे थे उसी समय अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। अंकित बालियान इस बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ने वाले थे और वह उसकी पूरे तरीके से तैयारी में जुटे हुए थे। अंकित बालियान के परिजनों का कहना है कि आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए और घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए घटना से नाराज होकर पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर परिजनों ने जाम लगा दिया है स्थानीय पुलिस फोर्स मौके पर है हालांकि कप्तान मौके पर नहीं पहुंचे। .....वही इस मामले में पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि घटना की सूचना करीब शाम 7:00 बजे मिली थी तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हरियाणा के किसी विवाद का भी बात सामने आई उसे पर भी जांच पड़ताल की जा रही है। हमलावर दो बाइक पर आए थे जिन्होंने बाइक खड़ी कर घटना को अंजाम दिया।और फिर बाइक के माध्यम से मौके से फरार हो गए पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देख रही है जल्दी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।0
0
Report
करहल पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंज
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल में आज 12 रबी-उल-अव्वल के मुबारक मौके पर पैगम्बर मोहम्मद साहब की पैदाइश का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। जुलूस में लोगों ने लब्बैक या रसूल अल्लाह और नारा-ए-तकबीर अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा।0
0
Report
CM भजनलाल शर्मा के बयान पर विपक्षी टीकाराम जूली की प्रतिक्रिया
Jaipur, Rajasthan:गौरव को देना है. CM भजनलाल शर्मा के बयान पर टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष0
0
Report
Advertisement
