icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलिया में हाई वोल्टेज तार से छात्र की मौत: शिक्षकों और इंजीनियर पर हत्या का मुकदमा

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के गड़वार थाना अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा कनैला में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वहीं बिजली विभाग के अवर अभियंता के खिलाफ भी गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला अस्पताल में मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद शव को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। दरअसल इजहार अहमद के 11 वर्षीय पुत्र अरशद प्राथमिक विद्यालय कनैला में कक्षा चार का छात्र था; सोमवार को स्कूल पहुंचा तो शिक्षकों ने उसे सीढ़ी के सहारे विद्यालय के रसोई घर की छत पर लौकी तोड़ने के लिए चढ़ा दिया। इसी दौरान लौकी तोड़ते समय वह पास से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने कई घंटे तक स्कूल परिसर में हंगामा किया। मृतक के भाई की तहरीर पर प्रधानाचार्य विजय शंकर सहायक अध्यापक अनिल कुमार और शिक्षामित्र दीपचंद राम के साथ ही बिजली विभाग के अवर अभियंता राजनारायण यादव के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं बलिया के बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र गड़वार में करंट से छात्र की मौत के मामले में प्रधानाचार्य और सहायक अध्यापक के निलंबन की कार्यवाही की गई है; इसके साथ ही शिक्षामित्र के खिलाफ भी विभागीय जांच बैठाई गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर शिक्षकों सहित बिजली विभाग के जेई के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बलिया में सभी ऐसे प्राथमिक विद्यालय जिनके पास से हाई टेंशन तार गुजर रहा है उन्हें हटाने की प्रक्रिया बिजली विभाग के साथ मिलकर शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही सभी विद्यालय के कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।
0
0
Report

पूर्व दस्यु दीना की पत्नी पंचायत चुनाव मैदान में, गांव में बदलाव की उम्मीद

Dholpur, Rajasthan:बीहड़ों का पूर्व दस्यु सरगना बना समाजसेवी, पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा बसेड़ी कभी चंबल और पार्वती के बीहड़ों में अपने गिरोह के साथ दहशत का पर्याय रहे झील गांव के पूर्व दस्यु सरगना दीनदयाल उर्फ दीना की पत्नी ओमवती अब पंचायती राज चुनाव मैदान में हैं। ओमवती ने पंचायत समिति सदस्य के वार्ड संख्या 8 से अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी प्रियंका के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस रिकॉर्ड में 10 हजार रुपये के इनामी रहे दीना ने बताया कि वह करीब 2 साल तक बीहड़ों की खाक छानता रहा। अपराध की दुनिया से तौबा कर उसने आत्मसमर्पण किया और 15 साल की सजा काटी। दो साल पहले जेल से रिहा होने के बाद वह सभी अपराधों से मुक्त होकर गांव लौटा और समाज की मुख्यधारा से जुड़ गया। दीना ने कहा कि अब उसके तीन बेटे, एक बेटी और पत्नी के साथ सामान्य जीवन जी रहा है। वह अपनी पत्नी को चुनाव जिताकर गांव और समाज की सेवा करना चाहता है। उसने युवाओं को संदेश दिया कि बुराई का रास्ता हमेशा खराब होता है। अपराध में कुछ नहीं रखा, मुख्यधारा से जुड़कर ही जीवन सुधरता है। वहीं प्रत्याशी ओमवती ने कहा कि वह पति के साथ मिलकर गांव के विकास और समाज सेवा के लिए काम करना चाहती हैं। पूर्व दस्यु के चुनावी मैदान में आने की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों पर है बाइट 1 दीना पूर्व दस्यु
0
0
Report
Advertisement

कोटा नगर निगम दीपावली के लिए सफाई और सजावट का खास अभियान चला रहा है

Kota, Rajasthan:आगामी दीपावली पर्व को लेकर निगम द्वारा विशेष स्वच्छता एवं सजावट को लेकर अभियान जारी, शहर के प्रमुख चौराहों एवं दीवारों पर हो रही चित्रकारी,चौराहों पर होगी आकर्षक विद्युतसज्जा, चित्रकारी के माध्यम से शहरवासियों को निगम दे रहा पर्व की शुभकामना,तो वही स्वच्छता के संदेश के साथ विभिन्न कलाकृतियों का दीवारों पर हो रहा चित्रण, स्वच्छता को लेकर भी अभियान के रूप में हो रहा कचरा संग्रहण, दीपावली पर विशेष सफाई अभियान में अब तक 100 टन अतिरिक्त कचरा उठाया, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, सड़क पेच वर्क के साथ कोटा शहर को निगम बना रहा स्वच्छ, शहरभर में दिखने लगी दीपोत्सव पर्व की धूम,शहरवासियों से भी निगम आयुक्त ने स्वच्छता की अपील
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़: धान खरीदी के नाम पर किसानों के खातों से फर्जी ऋण, अधिकारी निलंबित

Surajpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बिगुल बज चुका है, सरकार किसानों से धान खरीदने की तैयारी में जुटी है, लेकिन सूरजपुर में अन्नदाताओं की मेहनत की कमाई पर ही डाका डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, प्रतापपुर विकासखंड के मटिगड़ा समेत 10 गांवों के करीब 1000 से 1500 किसान सहकारी समिति और बैंक के कथित गठजोड़ से परेशान हैं, आरोप है कि समिति प्रबंधक संतोष नाविक ने किसानों la जानकारी और सहमति के बिना उनके खातों में लाखों रुपये का फर्जी कर्ज चढ़ा दिया और धान बेचते ही बैंक खातों से हजारों रुपये की कटौती कर ली गई, हैरानी की बात यह है कि जिन किसानों ने खाद-बीज तक नहीं लिया, उनके नाम पर भी कर्ज दर्ज कर दिया गया, किसानों की शिकायत पर प्रशासनिक जांच हुई और आरोप सही पाए जाने के बाद समिति प्रबंधक निलंबित कर दिया गया, लेकिन सवाल यह है कि किसानों की लूटी गई रकम आखिर कब वापस मिलेगी और इस पूरे खेल में शामिल दूसरे जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी? देखिए अन्नदाताओं की जेब पर डाका डालने वाले इस कथित सहकारी घोटाले की हमारी खास रिपोर्ट, दवनकरा सहकारी समिति के अंतर्गत आने वाले 10 गांवों के बीच धान बेचने की तैयारी के समय बैंक से कटौती का डर है, ग्रामीणों का आरोप है कि संतोष नाविक ने वर्षों से किसानों के खातों में उनकी जानकारी के बिना फर्जी कर्ज चढ़ाने का खेल चला रखा था, फर्जीवाड़े की बानगी एक किसान ने साल 2025 में खाद नहीं लिया, फिर भी उसके खाते में 39 हजार 790 रुपये का खाद ऋण दर्ज कर दिया गया, दूसरे किसान पर महज 5 हजार 375 रुपये का कर्ज था, उसने 5 हजार 500 रुपये जमा भी कर दिए, इसके बावजूद धान बेचने पर उसके खाते से 14 हजार 400 रुपये से ज्यादा काट लिए गए, कई किसानों के खातों से 40 हजार, 45 हजार, 49 हजार रुपये तक की कटौती के आरोप हैं, उन्हें न कर्ज की जानकारी दी गई और न ही कटौती से पहले सहमति ली गई; शिकायत पर कलेक्टर सूरजपुर ने अपर कलेक्टर के अध्यक्षता में जिला स्तरीय जांच टीम गठित की, टीम ने दवनकरा समिति पहुंचकर किसानों के बयान दर्ज किए और दस्तावेजों की जांच की, जांच में फर्जी ऋण और अवैध कटौती की शिकायतें सही पाई गईं, जिसके बाद संतोष नाविक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, बैंक मैनेजर की भूमिका पर सवाल उठे तो उसे दूसरी शाखा से हटाकर पदस्थ किया गया, लेकिन किसानों को अभी भी काटी गई रकम वापस नहीं मिली है, अब क्षेत्रीय सवाल यह है कि लाखों से करोड़ों रुपये तक पहुंचने वाले इस कथित घोटाले की जवाबदेही कितनी होगी, और क्या इस बार धान खरीदी के समय किसानों को पूरी कीमत मिलेगी या पहले जैसी फर्जी ऋण के नाम पर कटौती दोबारा होगी?
0
0
Report

गिरिडीह के पचंबा गोशाला में गोपाष्टमी मेले के लिए सुरक्षा-योजना बैठक

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह के पचंबा स्थित श्री गोपाल गौशाला में आगामी गोपाष्टमी मेले के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डीएसपी-2 रुपेंद्र कुमार राणा, नगर निगम, सदर अस्पताल, ट्रैफिक विभाग, अग्निशमन विभाग तथा पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित गौशाला कमेटी एवं मेला समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए कुल 72 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था लागू रहेगी। मेला में तैनात वालेंटियरों को पहचान पत्र (आई कार्ड) उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा दिनभर पेट्रोलिंग की व्यवस्था भी रहेगी। साफ-सफाई को लेकर नगर निगम की ओर से प्रतिदिन सफाई कराने, डस्टबिन उपलब्ध कराने तथा पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। मेले में पर्याप्त रोशनी और पेयजल की व्यवस्था करने के साथ बिजली व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा। इसके लिए एक बिजली मिस्त्री को ड्यूटी पर तैनात रखा जाएगा। अग्निशमन सुरक्षा के मद्देनजर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी के साथ दो कर्मियों की तैनाती रहेगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक एंबुलेंस और दो स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहेंगे। वहीं, प्रशासनिक एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। मेले के रास्ते में मीट दुकानों और शराब की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने को लेकर भी चर्चा की गई, ताकि श्रद्धालुओं और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
0
0
Report

किशनगढ़ के मदनगंज में चोरी: शटर तोड़कर दुकान से नकद व कीमती सामान चुरा फरार

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र में चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ओसवाली मोहल्ला स्थित राजस्थान गृह उद्योग दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और कीमती केसर, मसालों सहित गल्ले में रखी हजारों रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार मौके पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा मिला और चोरी की वारदात सामने आई। सूचना मिलने पर मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की पहचान की जा सके। शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और चोरों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

सरमथुरा में पंचायत समिति सदस्य नामांकन संवीक्षा 5 नवंबर, चिन्ह आवंटन 6 नवंबर

Dholpur, Rajasthan:पंचायत समिति सदस्य पद के अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर को, 6 नवंबर को आवंटित होंगे चुनाव चिन्ह सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 चौथे चरण को लेकर सरमथुरा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्वाचन विभाग ने संवीक्षा एवं चुनाव चिन्ह आवंटन की तिथियां निर्धारित कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्य पद के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से की जाएगी। यह प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी सरमथुरा के कार्यालय स्थित कोर्ट कक्ष में संपन्न होगी। वहीं, संवीक्षा के बाद विधिमान्य पाए गए अभ्यर्थियों को 6 नवंबर 2026 को अपराह्न 3 बजे से चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया भी उपखंड अधिकारी सरमथुरा के कोर्ट कक्ष में राजस्थान पंचायती राज अधिनियम (निर्वाचन) नियम के तहत संपन्न होगी। निर्वाचन अधिकारी की ओर से सभी पंचायत समिति सदस्य पद के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही क्षेत्र में पंचायत चुनाव की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने की संभावना है।
0
0
Report

बारां- NH-27 पर गेहूं बीज से भरे ट्रक में भीषण आग, 30 टन बीज जलकर खाक

Baran, Rajasthan:बमुलिया-बटावदा मार्ग पर गेहूं से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, 30 टन बीज जलकर खाक होने से बचा बारां के निकट हाईवे NH-27 पर बमुलिया-बटावदा गांव के बीच फोरलेन सड़क मार्ग पर गेहूं के बीज से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक में करीब 30 टन गेहूं के बीज भरे हुए थे। आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रक से उठती ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर एक बार तो भयंकर रूप से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं मिली। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.
0
0
Report

राजगढ़ होटल के बाहर बाइक चोरी: CCTV में कैद चोर मौके से फरार

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में होटल के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; दूसरी बाइक से पहुंचा चोर लेकर फरार राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ कस्बे के गोल सर्किल स्थित एक निजी होटल के बाहर से देर रात अज्ञात व्यक्ति युवक की बाइक चोरी कर ले गया। चोरी की यह वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की सूचना राजगढ़ पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। फतेहबुर्ज निवासी कौशल सैनी ने बताया कि वह देर रात गोल सर्किल स्थित निजी होटल में खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद जब वह बाहर आया तो मौके से उसकी बाइक गायब मिली। इस पर उसने होटल संचालक को बाइक चोरी होने की जानकारी दी। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाता दिखाई दिया। फुटेज में नजर आ रहा है कि आरोपी अपनी बाइक से होटल के बाहर पहुंचा और कुछ दूरी पर उसे खड़ा कर दिया। इसके बाद वह कौशल सैनी की बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बाइक चोर की पहचान करने में जुटी है। बाइट : कौशल सैनी, बाइक मालिक
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में छठ महापर्व के लिए यमुना साफ, झाग मुक्त पानी का दावा

New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में महापर्व छठ को लेकर तैयारी दिल्ली सरकार के द्वारा तेज कर दी गई है। तो वहीं जब से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से महापर्व छठ का आयोजन यमुना किनारे होने लगा है जिसका संबंध कालिंदी कुंज यमुना नदी पर सफाई देखने को मिला जहां यमुना किनारे घाटों को साफ किया गया है। वहीं यमुना नदी के पानी में सफेद झाग बड़े पैमाने पर पानी पर तैरता हुआ दिखाई दे रहा था। अब यमुना के पानी पर से सफेद झाग गायब हो गया है, जहां लगातार दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी पानी की शुद्धता को लेकर पानी की जांच करने के लिए टेम्परेरी टेंट भी लगाया है और पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए पैरामीटर लगाए गए हैं ताकि केमिकल के माध्यम से पानी को साफ रखा जा सके। दिल्ली जल बोर्ड का कहना है कि कालिंदी कुंज यमुना नदी पर पानी पर सफेद झाग बड़े पैमाने पर तैर रहा था, जिसे आप दिल्ली सरकार ने एक्शन लेते हुए टेंट लगाकर कर्मचारियों को नियुक्त किया है ताकि पानी पर सफेद झाग को खत्म किया जा सके; नाव द्वारा रसायन का छिड़काव किया जा रहा है जिससे झाग गायब हुआ और यमुना पहले से साफ दिखाई दी। पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए दिल्ली जल बोर्ड की टीम नमूना इकट्ठा कर रही है और पैरामीटर के अनुसार केमिकल के माध्यम से पानी को साफ रखने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के एक chemist संदीप वर्मा ने बताया कि कालिंदी घाट पर इंफ्रास्ट्रक्चर लगा हुआ है। छठ महापर्व से पहले यमुना नदी में डिफॉमिंग का कार्य 2022 से किया जाता आ रहा है। 2025 में आईकॉन कंपनी द्वारा डिफ़ॉमिंग किया गया था। 19 तारीख को टेंडर ओपन हुआ और 17 तारीख को इन्वेंटरी भेज दी गई। दोनों कंपनियां टेक्निकल क्वालिफाई हुईं हैं। जल बोर्ड ने साइट पर इंफ्रास्ट्रक्चर और टेंट लगाकर तैयारी पूरी कर ली है ताकि आने वाले छठ महापर्व में झाग को डिफॉम किया जा सके। दोनों कंपनियों ने साइट पर अपने टेंट लगाए हैं और 500 मीटर दूरी पर दूसरी कंपनी भी तैयारी कर रही है। दिल्ली सरकार के अनुसार 1400 छठ घाटों का निर्माण कराया जाएगा, यमुना किनारे भी छठ मनाने की अनुमति दी गई है, श्रद्धालुओं को यमुना किनारे छठ घाट की सफाई कराई जा रही है। यमुना में आस्था की डुबकी लगाने वालों के लिए स्वच्छ पानी आवश्यक है, इसके लिए दिल्ली सरकार जल बोर्ड के कर्मचारी यमुना के पानी की स्वच्छता की पैरामीटर से जाँच कर रहे हैं। दावा है कि महापर्व छठ के दौरान यमुना में किसी भी प्रकार का झाग नहीं दिखेगा; इसके लिए पूरी तैयारी की गई है और जल बोर्ड निगरानी कर रहा है।
0
0
Report

पौड़ी में गुलदार के हमले से चार साल की मासूम की मौत, आक्रोश

Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी। स्लग- गुलदार के हमले में चार साल की मासूम की मौत के बाद तनाव। एंकर- पौड़ी से सटे देवप्रयाग मोटर मार्ग पर खांड्यूसैंण के समीप चार वर्षीय आरुषि को गुलदार ने उस वक्त अपना निवाला बना लिया जब वह देर शाम अपने घर के आंगन में खेल रही थी। घटना के बाद जहां पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों का गुस्सा भी फूट पड़ा है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान विधायक को करीब 2 घंटे तक भीड़ के बीच फंसे रहे। ग्रामीणों ने विधायक का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई। देर रात तक प्रशासन और स्थानीय लोगों में तनातनी बनी रही। दरअसल खांड्यूसैंण के समीप चार वर्षीय आरुषि घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए झाड़ियों की ओर ले गया। घटना को आरुषि के सात वर्षीय भाई आर्यन ने अपनी आंखों से देखा। परिजनों और ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए बच्ची की तलाश शुरू की। घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में मासूम का शव बरामद हुआ। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। लेकिन विधायक के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। आए दिन गुलदार गांव में दिखाई देते हैं और लोगों पर हमले कर रहे हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वही आज पौड़ी में घटना को लेकर तनाव देखा जा सकता है।
0
0
Report

जालौन में साहसिक मुटभेड़ के बाद एक लाख का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

AdityaAdityaFollow30m ago
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन साहसिक मुटभेड़ के बाद एक लाख का ईनामिया बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे बार संघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जोल्हूपुर मदारीपुर के जंगल में के पास पुलिस और हत्यारोपी बदमाश के बीच मुठभेड़। देर रात करीब 02:45 बजे हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी के दोनों पैर में लगी गोली एक लाख का ईनामिया बदमाश मोनू यादव उर्फ़ पवन यादव पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल बीते 31 अक्टूबर को आरोपी ने बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता ग्यादीन अहिरवार की हत्या की बारदात को दिया था अंजाम इस जघन्य हत्याकांड मे अब तक कुल 5 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्ता झाड़ियों में छिपकर आरोपी ने पुलिस पर किए दो राउंड फायर पुलिस ने आत्मरक्षा में छह राउंड की जवाबी फायरिंग आरोपी के दोनों पैरो मे लगी गोली घायल आरोपी को जिला अस्पताल उरई में कराया गया भर्ती एएसपी डॉ. ईशान सोनी ने दी मुठभेड़ और पुलिस कार्रवाई की जानकारी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top