241001
हरदोई में निजी बस की टक्कर से पाइप लाइन का काम देख रहे अभियंता घायल, अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम मार्ग पर पुसेड़ा गांव के निकट पाइपलाइन का काम देख रहे दो अभियंता एक निजी बस की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को पहले सीएचसी लाया गया और फिर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में ACP स्तर के पांच अधिकारियों की नई तैनाती, महिला सुरक्षा
Greater Noida, Uttar Pradesh:नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट में पांच अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। मनीषा सिंह को एडीसीपी यातायात एवं महिला सुरक्षा बनाया गया। अभय कुमार मिश्रा को एडीसीपी नोएडा जोन, संतोष कुमार को एडीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी मिली। अर्चना सिंह को अपराध एवं मुख्यालय और शैव्या गोयल को मुख्यालय/प्रोटोकॉल के साथ अपराध, अभिसूचना व साइबर सुरक्षा का प्रभार सौंपा गया।0
0
Report
गोंदवाली त्रिमूल इंडस्ट्रीज में तीन महीने से बकाया वेतन, मजदूरों ने मदद की गुहार
Singrauli, Madhya Pradesh:गोंदवाली त्रिमूल इंडस्ट्रीज में मजदूरों की 3 महीने की मजदूरी अटकी, रोज़ी-रोटी पर संकट। 6 महीने काम के बाद नौकरी से हटाने का आरोप, ठेकेदार पर भुगतान नहीं करने का आरोप। ₹13 हजार से ₹18 हजार तक की मजदूरी बकाया होने का दावा, श्रम विभाग पहुंचे श्रमिक। बच्चों की फीस और घर का खर्च चलाना मुश्किल, मजदूरों ने प्रशासन से लगाई गुहार। श्रमिकों के अनुसार वे छह महीने से अधिक समय तक काम करते रहे पर पिछले लगभग तीन महीने से भुगतान नहीं मिला। कुछ मजदूरों को बीच में तीन से चार हजार रुपये मिले, पर पूरी मजदूरी अब तक नहीं मिली। मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर श्रमिक सिंगरौली श्रम विभाग पहुंचे और शिकायत देकर बकाया राशि दिलाने की मांग की। श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि नौकरी से हटना और पेमेंट न करने की शिकायत मिली है, जांच कर भुगतान कराया जाएगा, अगर फिर भी ठेकेदार भुगतान नहीं करता तो प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
राज्य मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधा, राजनीतिक हलचल तेज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राहुल गांधी पर साधा निशाना0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी में भारत संकल्प सभा के बाद मरकाम ने अफसरों पर नाराज़गी जताई
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर.डिंडोरी में विकसित भारत संकल्प सभा के बाद सियासी विवाद सामने आया है। खास बात यह है कि प्रशासनिक रूप से कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम भी आमंत्रित थे। प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनने पहुंचे कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम कार्यक्रम के बाद प्रशासन के आला अफसरों पर जमकर नाराज हो गए। विधायक ने अधिकारियों को संवैधानिक मर्यादा में रहने की नसीहत दी और कलेक्टर व चीफ सेक्रेटरी से शिकायत की बात कही। वहीं भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सरकार भाजपा की है और जनता उसकी नीति को पसंद कर रही है।0
0
Report
कवर्धा हाईवे हादसा: तेज बस से बाइक सवार प्रिंसिपल की मौत, जांच शुरू
Kawardha, Chhattisgarh:रायपुर-जबलपुर हाईवे 30 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार प्रिंसिपल की मौत कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर रानी सागर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रायपुर की ओर से आ रही महाजन ट्रेवल्स की नॉन स्टॉप बस और कवर्धा की ओर से जा रही प्लेटिना बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सुंदर नाविक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम झिरना पिपरिया निवासी सुंदर नाविक, पिता भगत नाविक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे ग्राम डउकाबांधा में प्रिंसिपल के पद पर पदस्थ थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पिपरिया पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की और हादसे में शामिल बस को कस्टडी में लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और दुर्घटना में लापरवाही की जांच कर रही है। इधर, सुंदर नाविक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
हाई कोर्ट ने ग्वालियर की सड़कों के मामले में एनएचएआई और ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर की बदहाल और गड्ढों वाली सड़कों को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा है कि एनएचएआई की सड़कें मानकों पर पूरी तरह फेल साबित हुई हैं और अब इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कोर्ट ने ठेकेदारों और अधिकारियों को तगड़ी फटकार लगाते हुए उनके भुगतान पर भी रोक लगा दी है। इसके अलावा निगम द्वारा भी अब तक भरे गए सड़को के गड्डो की जानकारी मांगी है। ग्वालियर की सड़कों की दुर्दशा पर हाई कोर्ट का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने एनएचएआई और ठेकेदारों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर सख्त नाराजगी जताई। कोर्ट ने कड़ा एक्शन लेते हुए निर्देश दिया है कि ठेकेदार को दी जाने वाली 26.53 करोड़ रुपये की अगली किस्त को जारी करने के बजाय, उसे किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की एफडीआर में सुरक्षित रख दिया जाए। अदालत ने साफ कर दिया कि जब तक काम तय मापदंडों के अनुसार पूरा नहीं होता, तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा। ग्वालियर की जनता को इस तरह घटिया सड़कों की वजह से परेशान होने के लिए नहीं छोड़ा जा सकता। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में एक अजीब स्थिति भी देखने को मिली, जब एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सीधे कोर्ट के भीतर ही अपने वकीलों से बातचीत करने लगे। इस पर जजों ने उन्हें जमकर लताड़ा। कोर्ट ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर के इस आचरण को 'अदालत में तमाशा' करार दिया और कहा कि इससे न्यायिक कार्यवाही प्रभावित हुई है। मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब खुद एनएचएआई के वकील ने कोर्ट में यह स्वीकार किया कि जो 'पायलट रिपोर्ट' तैयार की गई थी, वह सही नहीं थी। प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बिना ठीक से जांचे और बिना पढ़े ही उस पर अपने दस्तখत कर दिए थे। हाई कोर्ट ने इसे बेहद गंभीर और चिंताजनक माना है। कोर्ट ने सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर कोई गलत या भ्रामक रिपोर्ट पेश की गई, तो उसके लिए संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। मामले की अगली सुनवाई अब 16 अक्टूबर को होगी,जिसमें एनएचएआई को सड़कों की वास्तविक सुधार रिपोर्ट पेश करनी होगी।0
0
Report
Advertisement
सेवा सेतु-2026: ब्यावर शिविर में 270 नागरिकों को योजनाओं का लाभ
Bewar, Uttar Pradesh:सेवा सेतु अभियान-2026: नगर परिषद ब्यावर के शिविर में 270 नागरिकों को मिला योजनाओं का लाभ 2 धारा 69-ए पट्टे, 3 भवन निर्माण स्वीकृतियां, 46 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध ब्यावर, 7 अक्टूबर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ आमजन तक सरलता और सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत नगर परिषद ब्यावर सभागार में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष सांड, नगर परिषद सभापति पुष्पा बल्दुआ, आयुक्त कीर्ति कुमावत, राजस्व अधिकारी मोहिंद्र राय फुलवारी, उपसभापति दीक्षांत हरचंदानी, पार्षद नरेश कनोजिया एवं जयकिशन बल्दुआ, सेवा सेतु अभियान संयोजक बद्री सामरिया, पैरोकार मनोज शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
इटावा-कोटा पंचायत राज चुनावों के लिए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन; जीत का मंत्र
Jaipur, Rajasthan:इटावा, कोटा पंचायत राज चुनावो को लेकर भाजपा कार्यालय का किया शुभारंभ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दिया जीत का मंत्र, कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत का दिलाया संकल्प पीपल्दा विधानसभा की इटावा पंचायत समिति में पंचायत राज के चुनावों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय का प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शुभारंभ किया। इस दौरान लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, भाजपा देहात जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया ओर जनप्रतिनिधियों ने संबोधन किया और भाजपा से जिस को टिकिट मिले उसको विजय बनाने में जुट जाए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे राजस्थान में नगर निकाय से भी बेहतर परिणाम आयेेंगे। भाजपा संगठन की मेहनत और सरकार की ढाई वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा भी विकास के अनेक कार्य किये है। हमें डबल इंजन नहीं तिब्बल इंजन की सरकार पंचायत राज में भी बनानी है। गांवों का विकास प्राथमिकता है। पार्टी जिसे भी टिकिट दे हमें उसे संकल्प के साथ विजय बनाना है। इस अवसर पर लाडपुरा विधायक कल्पना सिंह,कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर, पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा, इटावा पंचायत समिति प्रधान रिंकू मीना , नगरपालिका अध्यक्ष निर्मला नागर , सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने संबोधन किया। वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ओर कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा लाडपुरा, विधायक कल्पना देवी के इटावा पहुंचने पर जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।0
0
Report
मोदी के 25 साल पूरे: उद्योग जगत के साथ 45 हजार करोड़ MoU की चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे हो गए हैं. बहुत सुंदर रंगोली यहां बनाया गया है. बहुत अच्छा दृश्य बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के लोगों को संबोधित भही किया. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश शसक्त हो रहा है. सिंगापुर दौरे से आज ही लौटा हूं, 4 दिन तक वहां उद्योग जगत के बड़े लोगों से बात हुई, 45 हजार करोड़ का एमओयू हुआ है. 15 बड़े कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक हुई.....0
0
Report
Advertisement
हाथरस पुलिस ने अवैध पटाखा निर्माण सामग्री पर बड़ा एक्शन, 25 टन पोटाश पकड़
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में पुलिस का बड़ा एक्शन अवैध पटाखा निर्माण सामग्री पर पुलिस का एक्शन पटाखों के अवैध बारूद भंडार पर पुलिस की कार्रवाई भारी मात्रा में पुलिस ने गंधक और पोटाश किया बरामद राम और मनोज नाम के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक पुलिस ने किया बरामद अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित0
0
Report
11 हजार वोल्ट लाइन को छू गई लोहे की सीढ़ी, दो मजदूर झुलसे
Hardoi, Uttar Pradesh:कैमरा लगाने जा रहे थे मजदूर, लोहे की सीढ़ी ने छू ली 11 हजार वोल्ट की लाइन; दो झुलसे हरदोई में कैमरा लगाने के लिए लोहे की सीढ़ी लेकर पैदल जा रहे दो मजदूरों के साथ सवायजपुर में अचानक बड़ा हादसा हो गया। मुंडेर की तरफ से रूपापुर जा रहे दोनों मजदूर जैसे ही रूपापुर-पाली पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, उनकी लोहे की सीढ़ी ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। लाइन से सीढ़ी के छूते ही दोनों को तेज करंट लगा और वे घायल होकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में सूरज (24) पुत्र शौकिन निवासी ग्राम कंजरपुरवा और अजय (25) पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम मुंडेर, थाना सवायजपुर घायल हुए हैं। दोनों रूपापुर स्थित शराब के ठेके पर मजदूरी के काम से कैमरा लगवाने जा रहे थे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी सवायजपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। बताया गया कि दोनों मुंडेर से पैदल रूपापुर की ओर जा रहे थे और लोहे की सीढ़ी साथ ले जा रहे थे। रास्ते में हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आते ही हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों घायलों का district अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है.0
0
Report
Gorakhpur CISF jawan murder: Postmortem confirms head injury, probe intensified
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में CISF जवान की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गीडा थाना क्षेत्र में बांध किनारे मृत मिले CISF जवान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले हैं। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अब हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी है। धनबाद में तैनात CISF जवान परमबीर यादव छुट्टी लेकर अपने गांव लौट रहे थे। चार अक्टूबर की देर रात कालेसर जीरो प्वाइंट के पास बोक्टा-बरवार बांध के किनारे वह अचेत अवस्था में मिले थे। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर गीडा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जवान के साथ रास्ते में क्या हुआ और वारदात में कौन लोग शामिल थे। गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट स्थित बोक्टा-बरवार बांध के किनारे रविवार देर रात CISF जवान परमबीर यादव मृत मिले थे। परमबीर यादव बाघागाड़ा गांव के रहने वाले थे और धनबाद में CISF में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक, छुट्टी लेकर वह गांव लौट रहे थे। ट्रेन छूट जाने के बाद उन्होंने किराये की गाड़ी से घर आने का फैसला किया था। रात करीब 12 बजे बांध के किनारे उनके अचेत पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले CISF पहचान पत्र के जरिए उनकी पहचान हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट: मामला के पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई है। रिपोर्ट में सिर पर चोट के निशान मिले हैं और सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने हत्या के मुकदमे की जांच तेज कर दी है। मृतक के पिता दिनेश चंद्र यादव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा परमबीर के भाई धर्मबीर के मुताबिक, دیر रात परिवार के लोग लगातार उनके मोबाइल पर फोन कर रहे थे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। काफी देर बाद एक पुलिसकर्मी ने फोन रिसीव कर परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद धर्मबीर मौके पर पहुंचे और फिर परिजन अस्पताल गए। परमबीर की पत्नी प्रतिमा यादव ने बताया कि गांव निकलने से पहले पति ने फोन कर घर आने की जानकारी दी थी। उन्होंने बेटी रिया से भी बात करने की इच्छा जताई थी, लेकिन उस वक्त बेटी सो रही थी। पत्नी के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने कई बार पति को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। अब पुलिस उस किराये की गाड़ी की जानकारी जुटा रही है, जिससे परमबीर धनबाद से गोरखपुर आए थे। गाड़ी में जवान के साथ और कौन लोग मौजूद थे, गाड़ी रास्ते में कहां-कहां रुकी और कालेसर तक कैसे पहुंची—इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। पुलिस कालेसर और आसपास के टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालेगी। पुलिस को उम्मीद है कि CCTV और दूसरे साक्ष्यों से जवान की मौत की पूरी कड़ी सामने आ सकती है। “पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और मृतक के संपर्क में रहे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” पोस्टमार्टम के बाद जवान का शव परिजनों को सौंप दिया गया। CISF जवान का शव तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पति- पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इसके बाद पुलिस और CISF जवानों की मौजूदगी में परमबीर यादव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता दिनेश चंद्र यादव ने मुखाग्नि दी। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि CISF जवान के सिर पर चोट कैसे लगी, वारदात किसने की और जवान को बांध किनारे किसने पहुंचाया।0
0
Report
Advertisement
तेज हवा में पेड़ गिरा; कार के ऊपर आ गिरा, यातायात बाधित
Dehradun, Uttarakhand:मौसम विभाग ने देहरादून समेत आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की थी। दोपहर बाद विकासनगर सहित पूरे पछवादून क्षेत्र में मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। देर शाम कुंजाग्रांट में तेज हवाओं के दौरान एक पेड़ सड़क पर गिरकर कार के ऊपर आ गिरा, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पेड़ के गिरने से धर्मावाला–कुंजा मार्ग पर यातायात बाधित रहा। गनीमत यह रही कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था। स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ के हिस्से को सड़क से हटाकर मार्ग को सुचारू किया।0
0
Report
उन्नाव पीटीसी में बड़े बदलाव की चर्चा तेज, क्या सच में लागू होंगे?
Noida, Uttar Pradesh:उन्नाव पीटीसी0
0
Report
सीतामढ़ी में मुठभेड़: तीन अपराधी गिरफ्तार, 777 कारतूस बरामद
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच बीती देर रात हुए मुठभेड़ की घटना के बाद पुलिस को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है । अपराधियों के पास रखे बैग से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया तकरीबन 777 पीस अलग अलग वेपन्स के कारतूस पुलिस को हाथ लगी है। सीतामढ़ी में कुछ माह पूर्व सहियारा थाना क्षेत्र में दिनेश यादव की हत्या कर दी गई थी इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा था जिसकी तलाश सीतामढ़ी पुलिस कर रही थी । इसी दौरान DIU को मंगलवार की रात करीब 11:00 बजे सूचना मिली कि दिनेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा अपने दो शागिर्द के सतह रीगा-परसौनी थाना क्षेत्र में देखा गया हैं। जिसके बाद DIU और SIT की टीम ने रीगा-परसौनी रोड पर सघन गश्त और चेकिंग शुरू कर दी। रेवासी-भगवानपुर बॉर्डर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिससे उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की ओर तकरीबन 12 राउंड फायरिंग की गयी पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें तीनों अपराधियों के पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया। जिसका इलाज मुजफ्फरपुर SKMCH में कराया जा रहा है। एसपी अमित रंजन ने कहा कि यह सीतामढ़ी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के बाद जिले में शांति की उम्मीद की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
