icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रुद्रप्रयाग में SBI-RSETI भवन के लोकार्पण से ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार का बढ़ेगा मौका

Routhiya, Uttarakhand:पहाड़ के युवाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में रुद्रप्रयाग को नई सौगात मिली है। रैंतोली में 5.64 करोड़ रुपये की लागत से बने एसबीआई आरसेटी भवन का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह संस्थान ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा。 वीओ : भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के इस नवनिर्मित भवन में कंप्यूटर लैब, वर्कशॉप, प्रशिक्षण कक्ष, दो डॉरमेट्री हॉल और किचन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीण निर्माण विभाग द्वारा निर्मित इस भवन के लिए राज्य सरकार ने भूमि उपलब्ध कराई, जबकि निर्माण में भारतीय स्टेट बैंक का सहयोग रहा। संस्थान के माध्यम से ग्रामीण युवक-युवतियों और महिलाओं को विभिन्न रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ व्यवसाय शुरू करने, बाजार की मांग समझने, विपणन और वित्तीय प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लोकार्पण के अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के साथ उन्हें बड़े उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पूरी होने के बाद पर्यटन और सेवा क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी, ऐसे में स्थानीय युवाओं को अभी से प्रशिक्षित करना जरूरी है। कार्यक्रम में बेकरी, मशरूम उत्पादन, ट्रैक सूट निर्माण, पोल्ट्री, ब्यूटी पार्लर और डेयरी जैसे व्यवसायों में स्वरोजगार स्थापित करने वाले सफल उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे。 बाईट: भरत सिंह चौधरी, कैबिनट मंत्री, उत्तराखंड सरकार बाईट: रवि शंकर सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक, SBI बाईट: बबिता, कुशल उद्यमी बाईट: अरुण कुमार, निदेशक आरसेटी रुद्रप्रयाग
0
0
Report

आगरा पुलिस के मिशन शक्ति: बुजुर्ग महिलाओं को मिला सम्मान, सुरक्षा की नई पहल

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा के रामलाल वृद्ध आश्रम में मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मान समारोह आयोजित。 वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग महिलाओं को किया गया सम्मानित。 कार्यक्रम में एसीपी हरिपर्वत और मिशन शक्ति प्रभारी रहीं मौजूद。 पुलिस अधिकारियों ने वृद्ध महिलाओं से मुलाकात कर उनका हाल जाना。 एसीपी हरिपर्वत ने बुजुर्ग महिलाओं को शॉल पहनाकर किया सम्मान。 सम्मान पाकर वृद्ध महिलाओं के चेहरों पर दिखी खुशी。 मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर जोर。 बुजुर्ग महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व का दिया संदेश。 बुजुर्ग महिलाओं ने एसीपी और थाना प्रभारियों को लगाया गले, छलके आसूं मेरे बच्चों के पास नहीं है मेरे लिए दो वक़्त की रोटी, 13 साल से यही सब लोग मेरे बच्चे/महिला पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया。 मिशन शक्ति के जरिए समाज में महिला सम्मान का संदेश दे रही आगरा पुलिस。 थाना सिकंदरा और हरीपर्वत प्रभारी रहे मौजूद。
0
0
Report

अतरौली के स्कूल की छत गिरने से चार छात्राएं घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ -- अतरौली के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरने से हादसा, छत के प्लास्टर मलवे से चार छात्राएं चोटिल, प्रधानाचार्य को नोटिस, चोटिल छात्राओं को सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, सभी छात्राओं की हालत सामान्य, उपचार के बाद परिजनों को सौंपा गया, अर्द्धवार्षिक परीक्षा के दौरान एक कक्षा की छत का प्लास्टर गिरने से चार छात्राएं चोटिल हो गईं, सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने तत्काल निरीक्षण किया, भवन की सुरक्षा में लापरवाही पर मांगा स्पष्टीकरण, अलीगढ़ के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, अतरौली की घटना. बाइट - अनुष्का, प्रत्यक्षदर्शी छात्रा, अतरौली अलीगढ़. बाइट - आलिया, प्रत्यक्षदर्शी छात्रा, अतरौली, अलीगढ़. बाइट - डॉ. पूरन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, अलीगढ़.
0
0
Report
Advertisement

एशियाई खेलों की इतिहास रचने वाली गोल्डन गर्ल ने जींद में किया भव्य स्वागत

Jhanj Kalan, Haryana:जींद:।।एशियन गेम्स-2026 की ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश और दुनिया में देश का मान बढ़ाने वाली नीरू ढांडा बुधवार को पहली बार अपने पैतृक गांव संगतपुरा पहुंचीं। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक जयंती देवी मंदिर में उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। इसके बाद एक विशाल काफिले के साथ उन्हें उनके गांव संगतपुरा ले जाया गया, जहां जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा विशेष रूप से शामिल हुए। साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली नीरू ढांडा ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अद्भुत खेल प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। आर्थिक तंगी और संघर्षों को अपनी कमजोरी नहीं बल्कि मजबूती बनाते हुए उन्होंने एशियन गेम्स में यह ऐतिहासिक सफलता पाई है। वह एशिया की ऐसी पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिन्होंने इस स्पर्धा में यह कारनामा किया है, और पूरे 48 साल बाद उनके इवेंट में देश के लिए गोल्ड मेडल आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए नीरू ढांडा ने कहा कि यह उनका बड़ा सौभाग्य है कि नवरात्रि के तीसरे दिन उन्हें जयंती देवी मंदिर में माथा टेकने का अवसर मिला। उन्होंने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने गांव के सरपंच, पूरी पंचायत, आसपास के क्षेत्र के लोगों और अपने पूरे परिवार को दिया। उन्होंने युवाओं और बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि माता-पिता को अपनी बेटियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने की पूरी आजादी देनी चाहिए, तभी बेटियां देश का नाम रोशन कर पाएंगी। माता सुदेश देवी ने गर्व महसूस करते हुए कहा कि उन्होंने कभी सपनों में भी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी देश का इतना बड़ा नाम करेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से नीरू को दिल्ली बुलाया है। मां-बेटी कल (गुरुवार को) प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगी, जहां माता जी प्रधानमंत्री के लिए अपने हाथों का बना खास चूरमा भी साथ लेकर जा रही हैं। लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि एक साधारण परिवार की बेटी ने सीमित संसाधनों के बावजूद तीन-तीन पदक जीतकर यह साबित कर दिया है कि लगन पक्की हो तो कोई मंजिल दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की बेहतरीन खेल नीति के कारण आज प्रदेश के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे आगे हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि यह देश और प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री खुद फोन करके ऐसी मेधावी बेटियों को अपने आवास पर आमंत्रित कर रहे हैं। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी नीरू की इस उपलब्धि को पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक करार देते हुए अन्य युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।
0
0
Report

हरियाणा महिला आयोग ने संवाद से पारिवारिक विवाद हल कराने का दावा किया

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग केवल शिकायत सुनने और सजा दिलाने तक सीमित नहीं है। हमारा मुख्य उद्देश्य परिवारों को तोडऩा नहीं, बल्कि जोडऩा है। दोनों पक्षों की विस्तार से सुनवाई करके, उन्हें भारतीय संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को याद दिलाकर हम दो परिवारों को फिर से मिलाने का काम कर रहे हैं। जनसुनवाई के दौरान पारिवारिक विवादों को आपसी बातचीत, प्रेम और समझाइश के माध्यम से सुलझाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस विभाग के सहयोग से पुराने और नए मामलों की सुनवाई की गई। आयोग की सदस्य ने बताया कि जनसुनवाई में करीब 20 पुराने मामले रखे गए थे, जिनमें से 8 मामलों की सुनवाई कर उन्हें निस्तारित किया गया, जबकि बाकी मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए लंबित रखा गया है। इसके अलावा 5 नए मामलों की भी सुनवाई की गई, जिनमें आगे की कार्रवाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया निर्धारित की गई है। उन्होंने जनसुनवाई के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और आयोग की टीम का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डीसी, एसपी , चंद्रभान सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों, डीपीओ और प्रोटेक्शन ऑफिसर का सहयोग रहा। पारिवारिक विवादों को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार परिवारों को जोड़ने का काम करते हैं। कई बार परिवारों में छोटे-मोटे मनमुटाव और विवाद हो जाते हैं, लेकिन जब दोनों पक्षों को आपसी प्रेम, समझदारी और पारिवारिक मूल्यों की याद दिलाई जाती है, तो उनके भावनात्मक संबंध फिर से मजबूत हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आयोग का पहला प्रयास यही रहता है कि दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर प्यार और समझाइश के साथ विवाद का समाधान कराया जाए, ताकि परिवारों को टूटने से बचाया जा सके और आपसी रिश्तों में फिर से मधुरता लाई जा सके। आपसी समझौते और संवाद के माध्यम से कई विवादों का समाधान संभव है।आयोग इसी उद्देश्य के साथ काम कर रहा है कि परिवारों के बीच पैदा हुई दूरियों को कम किया जाए और आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कराया जा सके.
0
0
Report
Advertisement

ग्रेटर नोएडा में गलत रिपोर्ट बनाकर पैसे वसूलने पर सूरजपुर थाने में मुकदमा

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में बच्चों के इलाज के नाम पर गलत रिपोर्ट तैयार कर पैसे वसूलने और जान जोखिम में डालने के मामले में थाना सूरजपुर पर अस्पताल के प्रबंधक/डायरेक्टर, डॉक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना में अस्पताल में ब्लड सैंपल लिया गया था और रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने बताया कि बच्चों को ICU की जरूरत है, जांच के लिए दूसरी लैब में भी सैंपल भेजा गया पर वही रिपोर्ट आई। इसके बाद इलाज के लिए सहमति के हस्ताक्षर और पैसे मांगने की बातें सामने आईं। मरीज के परिवार को डराकर इलाज करवाने के लिए कहा गया और उसे दूसरी अस्पताल ले जाया गया, जहां रिपोर्ट के मुताबिक प्यारे हालत Typoid बुखार निकला और ग्रीन सिटी की रिपोर्ट गलत बताई गई। चिकित्सकों ने कहा कि अगर पुराने आधार पर इलाज चलता तो समस्या हो सकती थी। घटना की जानकारी सूरजपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने दी है, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की पूरी जांच करेगी और आगे की कार्रवाई होगी।
0
0
Report

स्कूल शिकायत पेटी से बच्चों की परेशानियाँ दूर, पुलिस का नया संवाद अभियान

Ghaziabad, Uttar Pradesh:स्कूल में एसी नहीं चलता, गेम पीरियड में खेलने को नहीं मिलता, कभी गेम पीरियड ही नहीं लगता तो कभी स्कूल बैग का वजन परेशान करता है... बच्चों की ऐसी ही मासूम शिकायतें अब सीधे पुलिस तक पहुंच रही हैं। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की मिशन शक्ति के तहत शुरू की गई अनूठी पहल में स्कूलों में शिकायत पेटियां लगाई गई हैं, जहां बच्चे बेझिझक अपनी परेशानी लिखकर डाल सकते हैं। खास बात यह है कि इन शिकायत पेटियों को केवल एसीपी स्तर के अधिकारी की मौजूदगी में ही खोला जाएगा, ताकि बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जा सके और उनका जल्द से जल्द समाधान कराया जा सके। इस पहल का मकसद बच्चों के मन से पुलिस का डर दूर करना और उन्हें अपनी बात खुलकर रखने का भरोसा देना है। पुलिस को महज एक दिन के भीतर बड़ी संख्या में शिकायतें मिलीं। एसीपी कोतवाली ने बताया कि इनमें कुछ शिकायतें गंभीर श्रेणी की भी थीं। 20 शिकायतों को सही पाए जाने के बाद उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, कुछ शिकायतें गोपनीय प्रकृति की हैं, जिन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, शिकायतों के बीच बच्चों की मासूमियत भी खूब नजर आई। किसी को स्कूल का एसी नहीं चलने से परेशानी है तो किसी को गेम पीरियड में खेलने का मौका नहीं मिलता। कुछ बच्चों की शिकायत है कि गेम पीरियड होता ही नहीं, जबकि कुछ ने भारी स्कूल बैग को अपनी परेशानी बताया है। बच्चों की इन शिकायतों ने स्कूल की रोजमर्रा की छोटी-छोटी परेशानियों को सामने ला दिया है। पुलिस की इस पहल से जहां बच्चों को अपनी बात कहने का मंच मिल रहा है, वहीं उन्हें यह समझने का मौका भी मिल रहा है कि कानून और पुलिस सिर्फ कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा और मदद के लिए भी हैं。
0
0
Report
Advertisement

अख्तियारपुर पुल पर बस-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, चालक फरार

Danapur, Bihar:पालीगंज थाने से तकरीबन तीन किमी की दूरी पर अख्तियारपुर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई।घटना में बाइक सवार युवक मिल्की टोला कुरकुरी गांव निवासी रविन्द्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रख कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसएच-2 को घंटों जाम कर दिया।इससे पटना- aurangabad,पाली सड़क पर वाहनों की लंबे कतारे लग गई।तकरीबन तीन घंटे तक सड़क जाम रहा ।। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे ।बाद में पहुंचे बीडीओ सुशील कुमार ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपए मृतक के परिजनों को दिया, तब जाकर लोग शांत हुए और सड़क से सभी को हटाया गया।। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक पालीगंज से अपने घर मिल्की टोला लौट रहा था। तभी वह कुरकुरी पुल के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सहित युवक को खींचते हुए अख्तियारपुर पुल तक ले आई। इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को जप्त कर लिया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल रामपुर-नगवां भेज दिया गया है।
0
0
Report

झरिया, धनबाद: बेरोजगारों के हंगामे से MNSR Trading के कामकाज ठप

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के झरिया स्थित घनुडीह में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन यानी झाकोमयू ने MNSR Trading Company के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कंपनी का कामकाज ठप करा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और मारपीट की घटना सामने आई। यूनियन ने एक युवक का हाथ टूटने और एक महिला के घायल होने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना में वाहन और बाइक को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।स्थिति बिगड़ने पर घनुडीह ओपी, तीसरा और झरिया थाना की पुलिस के साथ CISF के जवान मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद यूनियन और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। यूनियन ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग दोहराई है, जबकि कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों के बीच मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है。
0
0
Report

गिरिडीह: डीटीओ की टीम पर हमला, FIR दर्ज कराने की मांग

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार की टीम पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया गया है। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने डुमरी थाना प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। डीटीवो के अनुसार मंगलवार की शाम को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, मोटरयान निरीक्षक शुभम लाल सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक साकेत भारतीय और वाहन चालक बालेश्वर मराण्डी कुलगो टोल प्लाजा पर इनफ़ोर्समेंट कार्य कर रहे थे. इसी दौरान बस संख्या WB51C8298 के परमिट की जांच की जा रही थी. बताया गया है कि वाहन मालिक तनजीमा नाग और चालक वरुण के वाहन की जांच होते ही आस-पास के दुकानदार, स्थानीय लोग सहित बस के चालक, सह-चालक (खलासी) और कुछ यात्रियों ने अचानक इनफ़ोर्समेंट कार्य को रोकते हुए पूरी टीम पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की. हमले में मोटरयान निरीक्षक श्री सिंह के सिर पर कड़े औजार से हमला किया गया, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी है. डीटीओ संतोष कुमार पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनका चश्मा टूट गया और कपड़े फट गए. टीम के दो अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया. किसी तरह टीम ने गाड़ी में बैठकर अपनी जान बचाई. आवेदन में कहा गया है कि पूरी घटना कुलगो टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी. डीटीओ ने थाना प्रभारी से उक्त घटना पर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

अजमेर के नाका मदार में पानी सप्लाई समस्या पर एडिशनल चीफ इंजीनियर का मुआयना

Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ के नाका मदार सेक्टर-वन इलाका में पानी की फरहामी से जुड़ी मसाइल को लेकर महकमाए wॉटर सप्लाई के खिलाफ माकामियों का गुस्सा देखा जा रहा है। पानी सप्लाई की शिकायतों क बाद आखिरकार एडीशनल चीफ इंजीनियर जगदीश प्रसाद शर्मा ने मुतासिरा इलाका का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने इलाकाई लोगों से बातचीत कर पानी सप्लाई के मसले मसाइल की जानकारी ली और जल्द उससे निजात की यक़ीन दहानी कि । जायज़ा के दौरान इलाका में कई जगह बिजली मोटरों के इस्तेमाल की वजह से सप्लाई मुतासिर होने का मामला सामने आया। इस पर शर्मा ने सुबह के वक़्त बिजली सप्लाई कट करने के तजावीज पर भी चर्चा की, ताकि पानी की सप्लाई में आ रही रुकावटें दूर हो सके। एडिशनल चीफ़ इंजीनियर प्रसाद शर्मा ने इलाका में घूमकर लोगों को पानी बेवजह नहीं बहाने और इसका जरूरत पर इस्तेमाल करने के लिए समझाया। उन्होंने इलाकाई लोगों के मसाइल सुने और ताल्लुका अफसरान को पानी सप्लाई इंतजाम दुरस्त करने के लिए जरूरी हिदायत भी दी। ऐसे में अब इलाकाई लोगों को उम्मीद है कि वॉटर सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से जल्द कार्रवाई होने पर पानी की दुश्वारी से राहत मिलेगी।
0
0
Report

गाजियाबाद में कांशीराम आवास योजना पर प्रशासन का शिकंजा, 6 अपात्रों का आवंटन निरस्त

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow11m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद कांशीराम आवास योजना में अनियमितताओं की शिकायतों पर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सत्यापन अभियान के दौरान छह लाभार्थियों को अपात्र पाए जाने पर उनके आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है, जबकि 11 लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ के निर्देशन और अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्योति मौर्य के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के लिए कुल 400 आवास चिह्नित किए गए हैं। स्थलीय निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच के जरिए आवासों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि कुछ अपात्र लोगों को आवास आवंटित हुए हैं, जबकि कई आवासों में किरायेदार रह रहे हैं या मकान लंबे समय से बंद पड़े हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सत्यापन अभियान जारी रहेगा, ताकि सरकारी आवासों का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे और योजना के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।
0
0
Report

हाईकोर्ट के फैसले से अंशू अवस्थी का भाजपा सरकार पर हमला, विरोध तेज

Noida, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता & प्रवक्ता अंशू अवस्थी का भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना भाजपा हमेशा लोगों के लोकतंत्र के अधिकारों को कुचलती है, आज हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव कराने को लेकर उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार को सबक सिखाया है - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस बीजेपी कभी वोट चोरी करके ,कभी चुनाव आगे बढ़ाकर लोगों के मूल अधिकार, चुनाव के अधिकार को खत्म करना चाहती है , इनका लोकतंत्र और भारतीय संविधान में आस्था और सम्मान नहीं है - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस हम माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं , भारतीय जनता पार्टी भी निर्णय का सम्मान रखते हुए शीघ्र चुनाव की घोषणा करे- अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top