241001
हरदोई में डम्फर और डीसीएम की टक्कर, डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई-लखनऊ मार्ग पर थाना कछौना के कटियामऊ के पास डम्फर और डीसीएम की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और डीसीएम चालक रामकिशन, निवासी नौवा खेड़ा थाना कासिमपुर, गंभीर रूप से घायल हो गया। रामकिशन ने बताया कि वह लखनऊ से किराना का सामान लेकर कछौना आ रहा था, तभी गलत दिशा में आ रहे डम्फर ने उसकी डीसीएम को टक्कर मार दी और डम्फर चालक मौके से फरार हो गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में नगर विकास-आवास व पथ निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक तेज प्रगति निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:आज झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित कार्यों, योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुआ। बैठक में दोनों विभागों के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति एवं कार्यान्वयन की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।0
0
Report
केरल: 7.8% GDP ग्रोथ पर शफी पराम्बिल, राहुल गांधी पर बीजेपी के निशाने
Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALA): SHAFI PARAMBIL (MP) ON 7.8% GDP GROWTH; SC RELIEF TO NEET-UG PROTESTERS; BJP RITUAL TARGETING RAHUL GANDHI; VANDE MATARAM CONTROVERSY0
0
Report
बरेली में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने बुलडोजर चालाया
Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध निर्माण और सरकारी जमीन पर कब्जे के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। इज्जतनगर इलाके में नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर एक दर्जन से अधिक अवैध मकानों, एक इमामबाड़े और एक बिल्डिंग की दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। इज्जतनगर के एसयू रोड पर चला पीला पंजा यह पूरी कार्रवाई इज्जतनगर के नगरिया परीक्षित एसयू रोड पर की गई। नगर निगम को शिकायत मिल रही थी कि इस सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पक्के निर्माण कर लिए गए हैं। इसके बाद नगर निगम का दस्ता बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माणों को ढहाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक मकान और अन्य अवैध ढांचे मलबे में तब्दील हो गए。 IGRS पर शिकायत के बाद हुई जांच नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि इस अवैध कब्जे को लेकर आईजीआरएस (IGRS) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने मामले की जांच की, जिसमें जमीन पर किया गया कब्जा पूरी तरह से अवैध पाया गया。 नोटिस देने के बाद भी नहीं खाली की जमीन नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई से पहले सभी कब्जाधारकों को नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें खुद से सरकारी जमीन को खाली करने के लिए कहा गया था और इसके लिए पर्याप्त समय भी दिया गया था, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद नगर निगम को मजबूरन यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करनी पड़ी।0
0
Report
Advertisement
आगर मालवा के उपचुनाव पूरी तरह डिजिटल, सुसनेर में अध्यक्ष समेत अन्य चुनाव तय
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के उपचुनाव का ऐलान होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगर मालवा जिले में भी उपचुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के साथ ही दो जनपद क्षेत्रों में जनपद सदस्य और पंच पदों के लिए उपचुनाव होंगे। वीओ- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शेर सिंह मीणा और पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने चुनाव तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल रखा गया है। नाम निर्देशन से लेकर चुनाव परिणाम तक की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में 13 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आचार संहिता और प्रतिबंधात्मक आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। वीओ- वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। बाइट- शेर सिंह मीणा, कलेक्टर, आगर मालवा बाइट- दिलीप कुमार सोनी, एसपी, आगर मालवा वीओ- उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सुसनेर समेत संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।0
0
Report
खپرगंज दंगे में 20 अभियुक्त गिरफ्तार, 9 पुलिसकर्मी घायल, स्थिति काबू में
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी में हुए बवाल के बाद पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज हो गई है।28 अगस्त को खपरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया था। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट और पथराव हुआ, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा। इसी दौरान भीड़ की ओर से पुलिस पर भी पथराव किया गया, जिसमें तारबाहर थाना प्रभारी रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।अब इसी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में एक पक्ष के 17 लोग, जबकि दूसरे पक्ष के 3 आरोपी शामिल हैं।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को इलाके में जुलूस के रूप में घुमाया। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने साफ संदेश देने की कोशिश की कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा, एयर पिस्टल और अन्य हथियार भी बरामद किए हैं।पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो फुटेज, सीसीटीवी और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है और घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।खबर में यह भी बताया गया कि खपरगंज में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी।विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।हालात बिगड़ने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज किए हैं।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में—सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन, मौला बक्स उर्फ जूब्बू, शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, मोहम्मद जाहिद खान, सफीक अहमद उर्फ राजा खान, शकीर उर्फ सोनू, मोहम्मद लाईक, रहान अली उर्फ ईरानी, मोहम्मद जुनैद, शेर खान उर्फ नईम खान, मोहम्मद अजहर कुरैशी, विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू, Аб्दुल रज्जाक,арбаз खान, नुमान अली, शेख सुलतान और मोहम्मद मुस्तकीन शामिल हैं।वहीं दूसरे पक्ष से राजू यादव, राकेश यादव उर्फ रिंकु और छत्रपाल साहू को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के मुख्य आरोपी बताए जा रहे ठाकुर राम सिंह की तलाश भी तेज कर दी है।पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही वीडियो फुटेज और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों के जरिए हिंसा में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।0
0
Report
पटना पुलिस ने 70 गुम हुए मोबाइल लौटाकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी
Patna, Bihar:पटना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 70 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बुधवार को बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई गई है। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। लोगों ने पटना पुलिस की इस पहल की सराहना की और पुलिस का आभार जताया। हर बरामद मोबाइल के साथ लोगों का पुलिस पर भरोसा और उम्मीद भी वापस लौटी।0
0
Report
Advertisement
ड्यूटी से गायब DPO पर जिला अधिकारी की फटकार, आधे दिन का वेतन काटा गया
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग ड्यूटी से नदारद डीपीओ को जिला अधिकारी अविनाश सिंह की फटकार ड्यूटी से गायब रहने पर डीपीओ मनोज कुमार की आधे दिन का काटा वेतन जनसुनवाई के दौरान गायब रहने पर हुई कर्यवाही दुबारा गलती पर होगी सस्पेंस की कार्यवाही विकास भवन में स्थित है जिला कार्यक्रम अधिकारी का ऑफिस ।0
0
Report
सतनाः उफनते नाले में फंसी गाड़ी, ग्रामीणों की चतुराई ने बचाई कई जिंदगी
Noida, Uttar Pradesh:मध्य प्रदेश के सतना से इस वक्त एक बड़ी और बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है, जहाँ भारी लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। यह तस्वीरें देखिए। यह नजारा है सतना जिले के बिरसिंहपुर अंतर्गत बहेरा-करौंदी मार्ग का। यहाँ एक तेज उफान वाले नाले को पार करने की कोशिश में यात्रियों से भरी एक गाड़ी पुल के बीचों-बीच फंस गई। पानी का बहाव इतना तेज था कि गाड़ी कभी भी बह सकती थी। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी उत्तर प्रदेश के मानिकपुर की है। इस घटना में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि स्थानीय ग्रामीणों ने ड्राइवर को आगे बढ़ने से मना किया था। चेतावनी दी थी कि आगे खतरा है। लेकिन चालक की एक जिद ने कई मासूम जिंदगियों को मौत के मुंह में धकेल दिया था। सलाम है इन स्थानीय लोगों के हौसले को, जिन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। प्रशासन एक बार फिर अपील कर रहा है कि मॉनसून के इस मौसम में उफनती नदियों और नालों को पार करने का जोखिम बिल्कुल न उठाएं।0
0
Report
त्योहारों में असामाजिक तत्व सक्रिय, पुलिस अलर्ट के साथ प्रशासन तैयार
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम त्योहारों पर सक्रिय असामाजिक तत्व, माहौल ख़राब करने कि कर रहे हरकत, पुलिस अलर्ट, प्रशासन हर स्थिति के लिए तैयार0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण विकास के लिए उच्चस्तरीय बैठक में तेज़ी के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभागों की उच्चस्तरीय बैठक में गांवों में सड़क, रोजगार, कृषि, सिंचाई, शिक्षा और आजीविका के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री ने योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।0
0
Report
कटिहार में ई-शिक्षा कोश से उपस्थिति दर्ज कराने में फर्जीवाड़ा: 21 शिक्षक चिन्हित
Katihar, Bihar:कटिहार में शिक्षकों के अटेंडेंस में फर्जीवाड़ा कटिहार में ई-शिक्षा कोश पोर्टल के पिछले महीने के आंकड़ों की समीक्षा के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया शिक्षा विभाग ने मार्क ऑन ड्यूटी और डिजिटल अटेंडेंस की व्यवस्था में लगी सेंध मार्क ऑन ड्यूटी और डिजिटल अटेंडेंस की व्यवस्था में मौजूद रहकर ई-शिक्षा कोश पोर्टल के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था कटिहार जिला के करीब 21 विद्यालयों के 21 शिक्षकों को चिन्हित दूसरे जिला और यहां तक कि दूसरे राज्य में रहते हुए भी डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे शिक्षक ही डिजिटल व्यवस्था का दुरुपयोग कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, तो शिक्षा व्यवस्था में सुधार की इन कोशिशों पर सवाल उठना लाजिमी बिहार में शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने मार्क ऑन ड्यूटी और डिजिटल अटेंडेंस की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शिक्षकों को विद्यालय परिसर में मौजूद रहकर ई-शिक्षा कोश पोर्टल के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होती है। लेकिन कटिहार में ई-शिक्षा कोश पोर्टल के पिछले महीने के आंकड़ों की समीक्षा के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। समीक्षा के दौरान ऐसे शिक्षकों को चिन्हित किया गया है, जो अपने पदस्थापित विद्यालय में तो मौजूद नहीं थे, बल्कि कथित तौर पर दूसरे जिला और यहां तक कि दूसरे राज्य में रहते हुए भी डिजिटल माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे । जांच के बाद कटिहार जिला के करीब 21 विद्यालयों के 21 शिक्षकों को चिन्हित किया गया है। इन सभी शिक्षकों को विभाग की ओर से शोकॉज नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। कटिहार के डीएम आशुतोष द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों द्वारा दिए गए जवाब की जांच की जाएगी और अगर उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, बिहार सरकार और शिक्षा विभाग लगातार सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग समेत कई कदम उठा रहे हैं। ऐसे में अगर शिक्षक ही डिजिटल व्यवस्था का दुरुपयोग कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, तो शिक्षा व्यवस्था में सुधार की इन कोशिशों पर सवाल उठना लाजिमी है।0
0
Report
राहुल गांधी के 10-दिन प्रशिक्षण कैंप पर कांग्रेस नेताओं की रणनीति: राजनीति और अर्थव्यवस्था
Noida, Uttar Pradesh:NASHIK (MAHARASHTRA): RAJENDRA PATEL (NANDURBAR DISTRICT CONGRESS PRESIDENT), SACHIN GUJAR (AHILYANAGAR DISTRICT CONGRESS PRESIDENT) AND PRAKASH TAYADE (AKOLA DISTRICT CONGRESS PRESIDENT) ON RAHUL GANDHI'S 10-DAY TRAINING CAMP /GLOBAL POLITICS, INDIA'S ECONOMY AND PRODUCTION/ RSS IDEOLOGY/100-DAY ACTION PLAN FOR PARTY WORKERS0
0
Report
Advertisement
लखनऊ: ब्रजेश पाठक (डीसीएम यूपी) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नए सीईओ नियुक्ति पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): BRAJESH PATHAK (DCM UP) ON APPOINTMENT OF NEW CEO OF SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA0
0
Report
Rampur में नकवी विपक्ष पर बयान; 2027 हार और राम मंदिर ट्रस्ट चयन
Noida, Uttar Pradesh:RAMPUR (UTTAR PRADESH): MUKHTAR ABBAS NAQVI (BJP) ON OPPOSITION / AWADHESH PRASAD'S REMARKS ON BJP'S DEFEAT IN 2027 / RAM TEMPLE TRUST CEO SELECTION0
0
Report
FIR रद्द नहीं हुई तो कांग्रेस देहरादून में 7 सितम्बर को बड़ा प्रदर्शन करेगी
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह का कहना है कि जिस तरह से राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है अगर उसे रद्द नहीं किया जाता है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर को बड़ा प्रदर्शन देहरादून में करेगी।0
0
Report
Advertisement
