241001
गंगा और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हरदोई के गांवों में पानी भर गया
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम तहसील में गंगा और रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी भर गया है, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ है। चिरंजूपुरवा गांव में पानी आने के कारण लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कोई व्यवस्था न होने की शिकायत की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारां में खाद संकट के खिलाफ किसानों का बड़ा प्रदर्शन; नरेश मीणा ने थर्ड फ्रंट के चुनावी आह्वान के साथ घेरा कलेक्ट्रेट
Baran, Rajasthan:बारां में खाद संकट को लेकर हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान नेता नरेश मीणा बारां हाड़ौती संभाग में डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में शुक्रवार को बारां में बड़ा प्रदर्शन हुआ। युवा किसान नेता नरेश मीणा हजारों किसानों और समर्थकों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना दिया। प्रदर्शनकारी झालावाड़ के प्रसिद्ध कामखेड़ा बालाजी धाम से बाइक रैली के रूप में बारां पहुंचे। सैकड़ों बाइकों के साथ निकली रैली में किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी हाथों में झाड़ू लेकर व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताते नजर आए। किसानों का आरोप है कि सरकारी सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि खुले बाजार में ऊंचे दामों पर कालाबाजारी हो रही है। इससे रबी की बुवाई के सीजन में किसान परेशान हैं। धरने को संबोधित करते हुए नरेश मीणा ने खाद संकट के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अंता विधायक प्रमोद जैन भाया को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने आगामी पंचायत राज चुनावों में पंच से लेकर जिला प्रमुख तक थर्ड फ्रंट के बैनर तले चुनाव लड़ने का आह्वान किया। इससे पहले अटरू प्रधान वंदना नागर और उनके पति रामेश्वर नागर ने नरेश मीणा को समर्थन दिया। धरने में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा और पूर्व नगर परिषद सभापति कमल राठौर , किशनगंज पूर्व प्रधान रामहेत मीणा भी शामिल हुए। जिला प्रशासन ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है。0
0
Report
राजस्थान की राजसमंद: भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए कमर कसी, मदन राठौड़ ने फीडबैक लिया
Rajsamand, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर राजसमंद में BJP ने कसी कमर, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक राजसमंद मुख्य खबर: आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जिले की नौ पंचायत समितियों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, चुनाव प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। राठौड़ ने पदाधिकारियों से जमीनी तैयारियों का फीडबैक लिया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में निकायों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भीम विधायक हरिसिंह रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं मौजूद रहे। विवेचन/बाइट: मदन राठौड़ ने मीडिया से बातचीत में भाजपा के पक्ष में माहौल दिखाई देने की बात कही। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही और पार्टी में नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने राजसमंद जिले की 9 पंचायत समितियों में भाजपा का प्रधान बनाने और जिला प्रमुख भी भाजपा का बनाने का दावा किया।0
0
Report
बीकानेर में 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का धमाकेदार आगाज
Bikaner, Rajasthan:70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 2026 का आयोजन डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में हो रहा है. राजस्थान के 41 जिलों से खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, बीकानेर से संबद्ध प्रतियोगिता में खासा उत्साह और मैदान में जोश दिख रहा है. शिक्षा विभाग बीकानेर की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं. बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में यह आयोजन जारी है. अलग-अलग जिलों से आए प्रतिभागी उत्साह के साथ मुकाबलों के लिए तैयारी कर रहे हैं. स्टेडियम में खिलाड़ियों के प्रदर्शन से माहौल उत्साहपूर्ण बना हुआ है. शिक्षा विभाग के अधिकारी भी व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं.0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में रोजगार उत्सव: 40 नव नियुक्त कर्मियों को वेलकम किट, मुख्यमंत्री ने शुभारंभ
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ मिनी सचिवालय के सभागार में आज जिला रोजगार उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण और संबोधन मौजूद कार्मिकों और अधिकारियों द्वारा देखा गया। रोजगार उत्सव के दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने 40 नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट भी सौंपे। जिला स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान state स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया तथा उपस्थित नव नियुक्त कार्मिकों एवं अधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संबोधन को सुना। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं सेवाओं का शुभारंभ किया गया। इनमें ‘सेवा संकल्प अभियान, सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम, नशा मुक्ति पोर्टल, ‘खेल मित्र’ एवं ‘खेलो राजस्थान’ गेम्स पोर्टल तथा ‘स्मार्ट मूल निवास’ प्रमाण-पत्र सेवा का शुभारंभ प्रमुख रूप से किया गया। झालावाड़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में नव नियुक्त 40 कार्मिकों को जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा वेलकम किट प्रदान किए गए। इनमें आयुर्वेद विभाग के 5, शिक्षा विभाग के 1, यूनानी चिकित्सा विभाग के 3, पशुपालन विभाग के 11, राजस्थान पुलिस के 3, जेवीवीएनएल के 1, चिकित्सा विभाग के 3, राजस्व विभाग के 2 तथा कार्मिक विभाग के 6 नव नियुक्त कार्मिक शामिल रहे। इस अवसर पर नव नियुक्त कार्मिकों में नई जिम्मेदारी एवं जनसेवा के प्रति उत्साह देखने को मिला। वेलकम किट के माध्यम से राज्य सरकार की ओर से नव नियुक्त कार्मिकों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान—जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने, युवाओं के लिए रोजगार एवं संवाद के अवसर बढ़ाने तथा डिजिटल माध्यम से विभिन्न नागरिक सेवाओं को सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल की जानकारी भी दी गई।0
0
Report
धौलपुर पुलिस गांधी जयंती पर स्वच्छता और कानून जागरूकता का संदेश दे रही है
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - गांधी जयंती पर पुलिस ने दिया स्वच्छता और कानून जागरूकता का संदेश, थानों में चला स्वच्छता अभियान, ग्राम सभाओं में नवीन कानूनों की दी जानकारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर धौलपुर पुलिस ने स्वच्छता, जनभागीदारी और कानून जागरूकता को लेकर जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में थानों और पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। एएसपी वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी एएसपी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में अधिकारियों और जवानों ने श्रमदान कर थाना परिसरों की साफ-सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस ने स्वच्छ परिसर से स्वच्छ समाज का संदेश देते हुए आमजन को भी स्वच्छता में भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर ग्रामीणों को नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। पुलिस ने नए कानूनों के प्रावधानों, नागरिकों के अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं को सरल भाषा में समझाया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति सजग रहने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और कानून-व्यवस्था में सहयोग की अपील की। एसपी सांगवान ने कहा कि यह अभियान पुलिस और आमजन के बीच संवाद मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है0
0
Report
दिल्ली में चुनाव आयोग के विरोध के बीच पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को डिटेन किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली ने सेंट्रल दिल्ली के आसपास के सभी राज्यों को बंद कर दिया 2 अक्टूबर गांधी जयंती होने की वजह से आज ज्यादातर लोग छुट्टी पर थे लेकिन उसके बावजूद भी जनपद मार्ग बाराखंभा रोड केजी मार्ग टॉलेस्ट टॉय मार्ग समेत कनॉट प्लेस के आसपास के तकरीबन सभी रास्तों पर विरोध प्रदर्शन करने सैकड़ो की तादाद में लोग जुटे जिन्हको दिल्ली पुलिस ने डिटेल करके दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में भेजा है ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद है कई लोगों को डिटेल किया गया और उनको बसों में डालकर दूसरी जगह भेजा गया है0
0
Report
Advertisement
कोटा रेल मंडल का स्वच्छता अभियान: रिकॉर्ड साफ-सफाई और पौधरोपण पर जोर
Kota, Rajasthan:कोटा.. कोटा रेल मंडल में 17 सितंबर से चल रहा स्वच्छता ही सेवा अभियान अब सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं है। रेलवे ने मंडल में 1460 ऐसे स्थान चिन्हित किए, जहां विशेष स्वच्छता की जरूरत थी और इन सभी जगहों पर सफाई कराई गई। साथ ही रेलवे कार्यालयों में सालों से पड़ी पुरानी फाइलों, अनुपयोगी सामग्री और लंबित मामलों के निस्तारण पर भी फोकस किया जा रहा है। अनुपयोगी सामान को वर्कशॉप भेजकर निर्धारित प्रक्रिया के बाद ई-ऑक्शन के जरिए निस्तारित किया जाएगा। लंबित मामलों को भी चिह्नित कर उनके निपटारे की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं 2 अक्टूबर को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी रेलवे के उद्यानिकी विभाग को दी गई है। यानी स्वच्छता ही सेवा अभियान में रेलवे परिसर की सफाई के साथ रिकॉर्ड व्यवस्थित करने, लंबित काम निपटाने और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है।0
0
Report
खेत पर स्टार्टर चलाते समय किसान को लगा करंट, 61 वर्षीय किसान की मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धमोत्तर थाना क्षेत्र के पांडाखोरा गांव में शुक्रवार सुबह कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से 61 वर्षीय किसान की मौत। जानकारी के अनुसार पांडाखोरा निवासी नारायण लाल मीणा, पिता बगदीराम मीणा, सुबह करीब 8 बजे अपने खेत पर कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान स्टार्टर चलाते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर खेत में गिर पड़े। हादसे के बाद परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तत्काल जिला hospital लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद नारायण लाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। सूचना मिलने पर धमोत्तर थाना पुलिस मोर्चरी पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। मृतक के बुआ के बेटे माणक लाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी। सहायक पुलिस उप निरीक्षक अर्जुन लाल ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया。0
0
Report
AI वीडियो बनाने के नाम पर 98 हजार की ठगी, गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:इटली की महिला को शादी का झांसा, AI वीडियो के नाम पर 98 हजार ठगे, गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया इटली मूल कि महिला के साथ 98 हजार रुपए की ठगी शादी का झांसा देकर महिला को बना रहा था ठगी का शिकार पुलिस ने आरोपी को गुरूग्राम के सेक्टर-17 के सुखराली से किया गिरफ्तार सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा और उसके बाद AI वीडियो बनाने के नाम पर पैसों की मांग... गुरुग्राम में ठगी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ठगी का शिकार हुई महिला इटली से खुद गुरुग्राम पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला साइबर क्राइम वेस्ट थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक इटली की रहने वाली महिला की इंस्टाग्राम के जरिए गुरुग्राम के अखिल मौर्या नाम के युवक से पहचान हुई थी। आरोपी ने खुद को AI फिल्म क्रिएटर बताया और धीरे धीरे महिला से दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद शादी करने का झांसा दिया गया। इसी बीच आरोपी ने AI वीडियो बनाने के काम के लिए महिला से पैसों की मांग शुरू कर दी। महिला ने भरोसा करते हुए वेस्टर्न यूनियन के जरिए दो बार में 450-450 यूरो भेज दिए। यानी कुल 900 यूरो, भारतीय करेंसी में करीब 98 हजार रुपये। रकम मिलने के बाद महिला को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने गुरुग्राम पुलिस से संपर्क किया।दिलचस्प बात ये है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला 28 सितंबर को इटली से खुद गुरुग्राम पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और 1 अक्टूबर को सेक्टर 17 से 36 साल के अखिल मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले एक प्राइवेट कंपनी में टेक्निकल सपोर्ट का काम करता था। नौकरी जाने के बाद उसने पैसों के लालच में महिला को अपने जाल में फंसाया। आरोपी से ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट महिला ने इटली लौटने से पहले गुरुग्राम पुलिस का धन्यवाद किया और पुलिस की तत्परता और व्यवहार की सराहना की।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के दुकानदार 2000 से ऊपर के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर विरोध, नो यूपीआई डे
New Delhi, Delhi:दो हजार रुपये से अधिक यूपीआई भुगतान पर 15 अक्टूबर से मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाने के विरोध में दिल्ली के कई दुकानदार आज 2 अक्टूबर से नो यूपीआई डे मना रहे है. आज से दिल्ली के कई दुकानदार यूपीआई पेमेंट ग्राहकों से नहीं ले रहे हैं तो वहीं कई दुकानदार इसे देशहित में अच्छा मान रहे हैं. हालांकि 2000 के ऊपर के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% चार्ज लगाया गया है लेकिन अब दुकानदार इतनी डर गए हैं कि छोटे यूपीआई भी नहीं ले रहे जिससे ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है. कालकाजी इलाके में सभी बड़े छोटे दुकानदारों से बात की गई तो उन्होंने अपने अलग-अलग विचार यूपीआई पेमेंट को लेकर दिए है. कालकाजी इलाके के एम ब्लॉक मार्केट में फर्नीचर की दुकान चलाने वाले हितेश कौशिक बताते हैं कि मेरा फर्नीचर कारोबार है और यूपीआई पेमेंट 2000 से नीचे का नहीं होता सभी 2000 से ऊपर का होता है इसलिए हमें नुकसान हो रहा है और हमने यूपीआई को हटा दिया है ताकि ग्राहकों को कैश लाने के लिए कहा जा सके. आज के दौर में लोग बिना कैश के चलते हैं और हर छोटी चीज के लिए यूपीआई पेमेंट करते हैं; इस वजह से कैश जमा करने के लिए बैंकों में भीड़ बढ़ेगी और समय का नुकसान होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कैशलेस इंडिया के दावे करते हैं, पर 15 अक्टूबर से यूपीआई पर चार्ज लगने से कैश की मांग बढ़ रही है. फोटो स्टूडियो के ग्राहक रविशंकर सिंह कहते हैं कि डिजिटल से डिज़िटल तक पहुंचे थे पर अब फिर कैश की आदत चाहिए. पिन्ना स्टूडियो के रोचन चोपड़ा मानते हैं कि अगर फैसला देशहित में है तो समर्थन करना चाहिए; 2000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने से नुकसान होगा. कालका टेंट एंड कैटरर्स के मालिक अंकुश आनंद बताते हैं कि बड़े अमाउंट वाले ट्रांजैक्शन पर टैक्स लग रहा है, इसलिए हमने कैश में पेमेंट को प्राथमिकता दी है. Byt: हितेश कौशिक, रविशंकर सिंह, सरफराज खान, रोचन चोपड़ा, अंकुश आनंद (सभी दुकानदारों के) वही आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता वंदना सिन्हा कहती हैं कि यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज जनता पर होगा; भाजपा का कहना है कि छोटे व्यापारी सुरक्षित हैं और चार्ज मुक्त ट्रांजैक्शन जारी रहेगा. Vo: सरकार और NPCI के फ्रेमवर्क के तहत 2,000 से अधिक बिजनेस ट्रांजैक्शन पर MDआर लगाने की तैयारी है, जिससे छोटे दुकानदारों का मुनाफा प्रभावित हो रहा है; चैंबर ऑफ ट्रेड आदि ने नो यूपीआई डे का आह्वान किया है. सरकार ने कहा है कि आम ग्राहकों के लिए यूपीआई ट्रांजैक्शन मुफ्त रहेगा और 2,000 से कम के भुगतान पर MDआर नहीं लगेगा.0
0
Report
गोगामेड़ी से लापता ईशिका की शीघ्र बरामदगी को लेकर पिता का एएसपी को ज्ञापन
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़। गोगामेड़ी से लापता हुई ईशिका की तलाश एवं शीघ्र बरामदगी की मांग को लेकर उसके पिता विजय ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में थाना गोगामेड़ी में दर्ज एफआईआर की प्रभावी जांच करवाकर उनकी पुत्री की तलाश एवं बरामदगी करवाने की मांग की गई है। विजय ने बताया कि उनकी पुत्री ईशिका 28 अगस्त 2026 को गोगामेड़ी स्थित उनकी प्रसाद की दुकान से लापता हो गई थी। घटना के संबंध में थाना गोगामेड़ी में एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद पुत्री का कोई पता नहीं चल पाया है। इशिका के पिता ने आशंका जताई कि पुत्री के साथ कोई अनहोनी हो सकती है अथवा उसे किसी व्यक्ति ने कहीं ले जाकर रखा हो सकता है। विजय ने एएसपी से थाना गोगामेड़ी में दर्ज एफआईआर की प्रभावी एवं निष्पक्ष जांच करवाने, ईशिका की तत्काल तलाश कर बरामदगी करवाने की माँग की है।0
0
Report
टोंक की आवां पंचायत के सरपंच दिव्यांश भारद्वाज के विकास कार्य चर्चा में
Tonk, Rajasthan:टोंक आवां-सरपंच मुख्यमंत्री से बोले लाइब्रेरी में पढ़कर - छात्र-छात्रा RAS बन गए मुख्यमंत्री ने सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से किया संवाद, दिव्यांश ने गिनाए विकास कार्य एंकर...राजस्थान के बेस्ट सरपंच अवॉर्ड से मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुके टोंक जिले की आवां पंचायत के सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से शुक्रवार को टोंक जिला परिषद के सभागार में गांधी जयंती पर आयोजित पंचायती राज जन प्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद किया। अजमेर संभाग से एकमात्र विकास के पर्याय बने आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज को आज मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से गांधी जयंती पर संवाद के लिए चयनित किया गया था। सभागार में टोंक कलेक्टर टीना डाबी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,ADM विनोद कुमार मीना, निवाई विधायक रामसहाय वर्मा समेत अन्य सरपंचो की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से पूछा कि आपकी पंचायत में आपके द्वारा जनहित में कौन कौन से काम किए है। इस पर सरपंच भारद्वाज ने कहा कि उनकी पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए है, इनमें सबसे ज्यादा कारगर साबित हो रही गर्ल्स और बॉयज के लिए वातानुकूलित लाइब्रेरी , जिसमें पढ़कर दो छात्र,छात्राएं तो RAS बन गए है। यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। अभी भी गांव की छात्र छात्राएं दोनों लाइब्रेरी में निशुल्क अध्ययन कर रहे है। इसमें अलावा भी कई समुदायिक भवन समेत कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए है। इन सामुदायिक भवनों में लोग पर्व पर एकत्रित होकर त्यौहार मनाते है। इससे भाईचार बना रहता है। प्रगति की उड़ान योजना में टॉपर बच्चो को निशुल्क हवाई यात्रा करवाई जाती है। सरपंच भारद्वाज ने कहा कि उनकी पंचायत क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए है, इनके अलावा आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को वन स्टेट वन इलेक्शन करवाने पर बधाई देते हुए कहा कि आपकी इच्छाशक्ति से देश में राजस्थान पहला राज्य बना है। सरपंच की ओर से पंचायत क्षेत्र में करवाए गए प्रमुख विकास कार्य: 1. हेरिटेज पंचायत भवन: यह गाँव की संस्कृति और राजस्थान की विरासत को दर्शाता है। 2. जयपुर शैली के डिवाइडर:मुख्य मार्गों पर सुंदर एवं व्यवस्थित जयपुर शैली के डिवाइडर ग्राम पंचायत की सुंदरता बढ़ा रहे है। 3. राम सागर श्मशान घाट का विकास: आवश्यक सुविधाओं के साथ व्यवस्थित एवं आधुनिक स्वरूप का प्रतीक है। 4. अखनिया तालाब श्मशान घाट का विकास: साफ-सफाई, प्रकाश एवं मूलभूत सुविधाओं का विस्तार। 5. राज कलेश्वर महादेव तीर्थ का विकास: यहां पर गोरा घाट एवं पुरुष घाट सहित तीर्थ क्षेत्र को सुविधायुक्त एवं आकर्षक बनाया गया है। 6. आधुनिक पंचायत भवन एवं लाइब्रेरी: युवाओं और विद्यार्थियों के लिए अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण बना है। 7. भीम उद्यान: बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए हरित एवं मनोरंजन स्थल के रूप में। विकसित हुआ है। 8. श्मशान घाट विस्तार: रामसागर तालाब के पास बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए पर्याप्त स्थान एवं आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया है। 9. मुस्लिम भाइयों के लिए कब्रिस्तान: सम्मानजनक एवं व्यवस्थित कब्रिस्तान की सुविधा विकसित की है। 10. सीसी रोड निर्माण : गाँव की आवश्यक गलियों एवं मार्गों को चरणबद्ध तरीके से सीसी रोड से जोड़ा है। 11. ‘प्रगति की उड़ान’ योजना: हर वर्ष गाँव के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप हवाई यात्रा का अवसर प्रदान करना। 12. ‘एक दिन की सरपंच’ पहल:हर वर्ष बालिका दिवस पर गाँव की एक मेधावी छात्रा को एक दिन के लिए सरपंच की जिम्मेदारी सौंपकर नेतृत्व और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया जाता है। स्वच्छता रहेगा फोकस: आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज में मीडिया से कहा कि उनकी पंचायत ने उनके परिवार को खूब स्नेह दिया है। पहले मेरे पापा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के प्रेस एडवाइजर महेंद्र भारद्वाज, फिर मेरी मम्मी शोभा देवी, फिर मुझे सरपंच बनाया, फिर जनरल महिला की सीट आई है। लोगों का आशीर्वाद फिर मिला तो गांव में और ज्यादा विकास करवाया जाएगा। सबसे ज्यादा स्वच्छता पर रहेगा। नालियों का फिर जीर्णोद्धार करवाया जाएगा, डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। गांव में किसी मरीज को आसानी से जल्दी इलाज मिले, इसकी पुख्ता व्यवस्था करने का प्रयास।करेंगे। उत्साह बढ़ाने वाला और प्रेरणा दायक रहा है संवाद कार्यक्रम: कलेक्टर टीना डाबी ने बताया कि आज मुख्यमंत्री का पंचायत राज जनप्रतिनिधियों से संवाद एवं सम्मेलन कार्यक्रम था। इसमें टोंक जिले के आवां सरपंच दिव्यांश एम भारद्वाज से मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रें#स के जरिए संवाद किया है। मुख्यमंत्री ने उनसे विकास कार्यों की प्रगति जानी है। यह संवाद कार्यक्रम उत्साह बढ़ाने वाला और प्रेरणादायक रहा है। बाइट01 जिला कलेक्टर टीना डाबी बाइट 02 दिव्यांश भारद्वाज सरपंच0
0
Report
Advertisement
सेवा संकल्प अभियान में 350 लोगों ने कराई नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सिविल लाइन मंडल के गोंदू कंपाउंड स्थित शिवा क्लिनिक में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन वार्ड नंबर 57 के शक्ति केंद्र संयोजक एवं चिकित्सक डॉ. धीरज कुमार अग्रवाल के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी श्रीमती रमा आरपी निरंजन रहीं, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सीए दुष्यंत चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया। शिविर में करीब 350 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, बीएमआई, शुगर, एचबीए1सी तथा बीएमडी यानी हड्डियों की मजबूती की जांच शामिल रही। जांच के बाद लोगों को चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य आमजन को समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल लाला, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, पार्षद प्रतिनिधि गोकुल दुबे, जिला कोषाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष रजनी गुप्ता, गीतमाला गुप्ता, शिविर संयोजक मनमोहन गेड़ा, व्यापार मंडल के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड अध्यक्ष 49 धीरज गोस्वामी, ऋषिकेश नायक, मंडल उपाध्यक्ष नितेश तिवारी सहित वार्ड 57 के बूथ अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव और आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा राजेंद्र अगरिया, सुभाष पुरवार, गीता गुप्ता, रवींद्र प्रकाश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शिविर में सहयोग किया। जूनियर डॉक्टर ज्योति, वैष्णवी, तनिष्का, हर्ष तथा इंटास से सत्यम सिंह गौर और यूएसवी से विकास द्विवेदी ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया। शिविर के अंत में जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों और शिविर में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर को जनसेवा की दिशा में उपयोगी पहल बताया।0
0
Report
कमलजीत और सुरुचि का रेवाड़ी में शानदार स्वागत, ओलंपिक गोल्ड का बड़ा लक्ष्य
Rewari, Haryana:एशियन गेम्स के 'गोल्डन शूटर्स' कमलजीत और सुरुचि का रेवाड़ी में भव्य स्वागत, ज़ी मीडिया से खास बातचीत में कहा— अब लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड... एशियन गेम्स की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में देश को गोल्ड मेडल दिलाकर तिरंगा लहराने वाले स्टार निशानेबाज कमलजीत और सुरुचि सिंह का हरियाणा पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। कमलजीत के पैतृक गांव सुलखा में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें झज्जर की रहने वाली उनकी जोड़ीदार सुरुचि सिंह भी विशेष रूप से शामिल हुईं।इस सम्मान समारोह के दौरान दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की और अपनी इस ऐतिहासिक जीत से लेकर भविष्य के बड़े लक्ष्यों को साझा किया। ज़ी मीडिया से बातचीत करते हुए कमलजीत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, अपने पैतृक गांव सुलखा में इतना भव्य सम्मान समारोह देखकर दिल भर आया है। अपनों का यह प्यार और समर्थन शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। यह मेडल सिर्फ हमारा नहीं, बल्कि पूरे देश और हमारे गांव की दुआओं का नतीजा है। वहीं, ज़ी मीडिया के साथ खास चर्चा में गोल्ड मेडलिस्ट सुरुचि सिंह ने खेल सुविधाओं को लेकर एक अहम मांग रखी। उन्होंने कहा,राज्य स्तर पर और अधिक शूटिंग अकादमियां खोली जाएं, तो ग्रामीण क्षेत्रों से और भी विश्वस्तरीय निशानेबाज निकलकर देश का नाम रोशन करेंगे।कमलजीत और सुरुचि सिंह दोनों का स्पष्ट कहना है कि उनका अगला और सबसे बड़ा सपना ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।0
0
Report
पलवल रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और गांधी स्मृतियों पर जोर: गौतम का पुष्प अर्पण
Palwal, Haryana:गांधी जयंती पर हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने पलवल रेलवे स्टेशन परिसर में महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल रेलवे स्टेशन का महात्मा गांधी के जीवन से ऐतिहासिक संबंध है। उनके अनुसार, गांधी जी की पहली राजनीतिक गिरफ्तारी इसी स्टेशन पर हुई थी। उन्होंने गांधी जी के स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश का भी उल्लेख किया। गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से पलवल रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने लिफ्ट सहित यात्रियों के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाएं विकसित کیے जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन का स्वरूप बेहतर होगा। उन्होंने पलवल के गांधी आश्रम और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों का भी उल्लेख किया तथा महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस के पलवल से संबंध की बात कही। मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके ‘जय जवान, जय किसान’ संदेश का उल्लेख किया। विमान घटना पर पायलट की सराहना उन्होंने हाल में एक विमान में हुई घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए पायलट द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और संकट की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को महत्वपूर्ण बताया। राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस पर निशाना चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की विपक्षी दलों की मांग पर गौरव गौतम ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनके बीच आपसी मतभेद हैं और कई सहयोगी दल कांग्रेस के साथ एकजुट दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक नवंबर को प्रस्तावित विपक्षी रैली के संदर्भ में भी उन्होंने विपक्षी दलों के आपसी तालमेल पर सवाल उठाए। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी बड़ा हमला करते हुए कहा कांग्रेस और उसके सहयोगी पूरी तरह से आपस में ही बिखर चुके हैं अब कांग्रेस को अपना जमीर बचाना भारी पड़ रहा है पूर्व मंत्री करण दलाल के बयान पर खेल मंत्री का पलटवार मंत्री गौरव गौतम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा देखो मैंने पहले ही कहा था कि मैं हारे हुए लोगों पर चर्चा नहीं करता लेकिन कुछ जब बात आ ही गई है तो मैं बोल भी देता हूं।कुछ जब बात आ ही गई है तो मैं बोल भी देता हूं। और ये आप चला भी देना। कि मरे हुए लोगों का पैसा खाकर को-ऑपरेटिव बैंक में, मरे हुए लोगों का पैसा, लोन लेकर जमानत पर घरवाले बाहर हैं। उनसे कोठियाँ बना ली, उनसे फार्म हाउस खरीद लिए। शर्म आनी चाहिए मरे हुए लोगों का पैसा खाकर भगवान भी जवाब देगा ऐसे लोग शर्म आनी चाहिए मरे हुए लोगों का पैसा खाकर भगवान भी जवाब देगा ऐसे लोग आज मोरली जिम्मेदारी नहीं बोल नहीं सकते। कोऑपरेटिव बैंक के घोटाले पर ज़मानत पर बाहर हैं। मरे हुए लोगों का लोन का पैसा खाकर घर की कोठियाँ बना ली, बंगले बना लिए, फार्म हाउस खरीद लिए। फरीदाबाद से लेकर दिल्ली, दिल्ली से लेकर खादर तक जमीन खरीदी हुई है।0
0
Report
Advertisement
