icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

64 किलो 680 ग्राम डोडा-चूरा जब्त; दो सगे भाइयों को गिरफ्तार

Baran, Rajasthan:64 किलो डोडा-चूरा जब्त, दो सगे भाइयों को घर के पास ही दबोचा पुलिस को देख कार घुमाई, तलाशी पर डिक्की में मिला 7 कट्टे डोडा चूरा एंकर-बारां जिले के सारथल थाना पुलिस ने बरसत निवासी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 64 किलो 680 ग्राम डोडा-चूरा जब्त किया है। आरोपी कार की डिक्की में सात प्लास्टिक के कट्टों में डोडा-चूरा सप्लाई के लिए जा रहे थे। पुलिस ने कार भी जब्त कर ली। भरकर एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि सारथल थानाधिकारी राधेश्याम मंडावत टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान ग्राम बरसत में एक कार पुलिस वाहन को देखकर अचानक वापस मुडने लगे और कार से उतरकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर कार की तलाशी ली। जिसमें कार की डिक्की में सात प्लास्टिक के कट्टों में डोडा-चूरा भरा मिला। जिसका वजन 64 किलो 680 ग्राम निकला। पुलिस ने कार चालक महेश सुमन और मनीष सुमन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच छीपाबड़ौद थानाधिकारी गंभीर सिंह कर रहे हैं。 थानाधिकारी राधेश्याम मंडावत ने बताया कि पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी कहीं से डोडा-चूरा लेकर आए थे। इसके बाद इसे कार से किसी स्थान पर सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनके घर के पास ही दोनों को पकड़ लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी डोडा-चूरा कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे。
0
0
Report

योगी ने लखनऊ से हर घर तिरंगा यात्रा शुरू की; करोड़ों परियोजनाओं का लोकार्पण

Noida, Uttar Pradesh:हृदय में राष्ट्रभक्ति हो तो हर व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाना और विकास की नई ऊंचाइयों को छूना ही मुख्य ध्येय बन जाता है。 आज लखनऊ से 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत 'तिरंगा यात्रा- युवाओं के साथ' का शुभारंभ एवं 'काकोरी ट्रेन एक्शन' के शताब्दी समारोह में सहभाग कर अपने गौरवशाली इतिहास और वीर क्रांतिकारियों की स्मृतियों को नमन करूंगा。 इसके उपरांत 'विकास भी, विरासत भी' के भाव के साथ भगवान गौतम बुद्ध की पावन धरा जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज एवं बांसी विधान सभा क्षेत्रों में ₹311 करोड़ से अधिक लागत की 107 लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित होगा。 Nation First के मंत्र को आत्मसात करते हुए विरासत के संरक्षण, सर्वांगीण विकास और हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए डबल इंजन सरकार पूर्ण रूप से संकल्पित है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बुलंदशहर: नाबालिग के दुष्कर्म-हत्या के आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर। मुठभेड़ में स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल। गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी। 1 अगस्त को ककोड़ हुए नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में था वांछित था मुठभेड़ में मारा जाने वाला मोनू । मुठभेड़ के दौरान मोनी का एक साथी फरार, तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी। मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद। गुलावठी थाना क्षेत्र में गांव छपरावत के पास स्वाट टीम व पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़। बाइट-
0
0
Report
Advertisement

आदिवासी इलाकों में बिना एक्सपायरी मसालों की बिक्री पर रोक की मांग

Baran, Rajasthan:बारां जिले के सबसे पिछड़े और आदिवासी बाहुल्य शाहाबाद क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है। यहाँ के बाजारों, किराना दुकानों और हाट-बाजारों में बिना मैन्युफैक्चरिंग डेट, बिना एक्सपायरी डेट और बिना एमआरपी के मसालों के पैकेट धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन पैकेटों पर कंपनी का नाम जरूर लिखा है, लेकिन ना ही सामग्री की जानकारी और न ही लाइसेंस नंबर। पॉलिथीन के पैकेट में भरकर हल्दी, मिर्च, धनिया और गरम मसाले के नाम पर अज्ञात पाउडर बेचा जा रहा है। आदिवासी भोले-भाले ग्रामीण कम दाम के चक्कर में यही मसाले खरीद कर बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत बिना लेबल, बिना एक्सपायरी और बिना एफएसएसएआई नंबर के कोई भी खाद्य सामग्री बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन शाहाबाद क्षेत्र में नियम-कायदे ताक पर हैं。 स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उल्टा आरोप है कि शिकायत के बाद विभाग के कर्मचारी दुकानदारों को फोन कर धमकाने और सैंपल भरने की औपचारिकता कर चले जाते हैं, जबकि ऐसी पैकिंग कर बाजार में माल सप्लाई करने वाले बड़े सप्लायरों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है。 क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मांग की है कि बाजार में बिक रहे अमानक मसालों के सैंपल लेकर जांच की जाए और बिना लेबल के खाद्य सामग्री बेचने वालों और सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top