241001
हरदोई की दीप्ति सोनी बनीं मिस यूपी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई की निवासी दीप्ति सोनी ने शाहजहांपुर में आयोजित महोत्सव में मिस यूपी का खिताब जीता है। दीप्ति, जो पिछले तीन वर्षों से मॉडलिंग कर रही हैं, ने इस जीत को अपने जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाढ़ पीड़ितों के बीच संजय निषाद ने राहत सामग्री वितरित की
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद,बाटी राहत सामग्री एंकर - कुशीनगर जनपद के खड्डा और तमकुही तहसील क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ में अपने घरों से विस्थापित हुए बाढ़ पीड़ितों और बंधो पर शरण लिए हुए लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित करने पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया साथ ही बाढ़ पीड़ितों को यह भी भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार हर मुसीबत में उनके साथ खड़ी है । इस दौरान उनके साथ निषाद पार्टी से खड्डा के विधायक विवेकानंद पाण्डेय और तमकुहीराज विधायक असीम राय भी उपस्थित रहे। इस दौरान संवाददाताओ से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रेस कांफ्रेंस पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन है जज है और वही यह तय करती है कि कौन AC में रहेगा और कौन PC करेगा कौन गद्दी पर बैठकर उनकी सेवा करेगा। इसी लिए वह बाहर रहकर टीका टिप्पणी कर रहे है। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश कैसा था और 2017 के बाद प्रदेश में लायन आर्डर कैसा है सब समझ रही है। ... 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर डॉ० निषाद ने कहा कि वह 2013 से राजनीति में है और वह तबसे यही देख रहे कि अखिलेश यादव जो बोलते है सब उसका उल्टा ही होता है। अखिलेश यादव के बयान एक कचौड़ी दो समोसा बीजेपी पर नहीं भरोसा के बयान पर डा०।संजय निषाद ने कहा कि जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है जनता ने समाजवादी पार्टी पर 5 बार बहुजन समाज पार्टी पर 4 बार और 67 साल कांग्रेश पर अपना भरोसा जताया था। अब जनता ने कह दिया है कि अब आप लोगों पर नहीं भरोसा है और इसी लिए लोग मोदी के पास आए है। कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान राम मंदिर और श्मशान का पैसा खाने वाला मुख्यमंत्री भगवा पहनकर सन्यासियों को बदनाम कर रहा है के सवाल पर डा० संजय निषाद ने कांग्रेश अध्यक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि यह मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी है और धरती है निषादराज की पहले व्यक्ति को मर्यादा में रहना चाहिए और मर्यादित होकर भाषा का प्रयोग होना चाहिए मर्यादित शब्दों का प्रयोग होना चाहिए। कथित चोरी में ना कोई संत चोर है और ना इसमें सरकार शामिल है जो चोर है वह जेल जा रहे है। आजकल सबको एक विशेष वर्ग के लोगो का वोट चाहिए इसलिए इनको खुश करने के लिए संतो और भारतीय संस्कृति पर बोलने लगते है।गोंडा से पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकले लगाए जाने पर डा० संजय निषाद ने कहा कि मुझे लगता है कि यह चालाक लोग है होशियार लोग है पूर्व में राजा रहे है। राजनीति राजा बनाती है किस तरह से उनके लोगो ने लड़ाई लड़ी है मुगलों से अंग्रेजों से तो इस बात पर विचार करते हुए मुझे जो लगता है वो जहां है वही रहना चहिये। बाइट - डा० संजय निषाद - कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी0
0
Report
प्रधानमंत्री संग्रहालय में डॉ. अभिनव गर्ग को इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सहारनपुर के होम्योपैथिक फिजिशियन डॉ. अभिनव गर्ग को ‘इंटरनेशनल अटल अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय, तीन मूर्ति में आयोजित समारोह में अटल फाउंडेशन की ओर से उन्हें मेडिकल केयर के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान मिलने के बाद डॉ. अभिनव गर्ग ने कहा कि यह उनके लिए खुशी और गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि इस सम्मान से समाज और मरीजों की सेवा के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना और उपचार के क्षेत्र में लगातार बेहतर परिणाम देने का प्रयास करना है। डॉ. अभिनव गर्ग ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा डीपीएस से प्राप्त की। इसके बाद उनका चयन शिकागो के लिए हुआ, जहां उन्होंने करीब छह वर्ष अध्ययन में लगाए। शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने होम्योपैथी से संबंधित विभिन्न पाठ्यक्रम किए और इसके बाद चिकित्सा क्षेत्र में अपनी प्रैक्टिस शुरू की। उन्होंने बताया कि वह करीब 10 वर्षों से होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। प्रैक्टिस की शुरुआत उन्होंने अपने पिता डॉ. पीडी गर्ग के मार्गदर्शन में की। उनके पिता पिछले करीब 45 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. अभिनव गर्ग ने कहा कि वह अपने पिता के साथ काम करते हुए उनके अनुभव और मार्गदर्शन से लगातार सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में मरीज को सही उपचार और भरोसा देना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के उपचार में लगातार बेहतर परिणाम देने को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में बताया। डॉ. अभिनव गर्ग ने इस सम्मान का श्रेय अपने परिवार, पिता, सहयोगियों और उन सभी लोगों को दिया, जिन्होंने उनके चिकित्सा सफर में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि पुरस्कार मिलने से उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा करने की प्रेरणा मिली है।0
0
Report
सिरोही में वृद्धजन स्वास्थ्य और विधिक सहायता शिविर आयोजित; 250 वरिष्ठों ने लाभ उठाया
Sirohi, Rajasthan:एंकर - सिरोही में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य जांच, विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा के निर्देशन में हुआ। जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने वरिष्ठजनों से संवाद कर उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं सुविधाओं की जानकारी ली। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों की टीमों ने बीपी, ब्लड शुगर, नेत्र जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किए तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में वरिष्ठजनों को उनके कानूनी अधिकारों, भरण-पोषण, संपत्ति विवाद एवं निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मनोचिकित्सक डॉ. जयप्रकाश कुमावत ने मानसिक स्वास्थ्य एवं परिवार से संवाद के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में करीब 250 वरिष्ठजनों ने लाभ लिया।0
0
Report
Advertisement
कवच 4.0 से रतलाम में रेल सुरक्षा तेज होगी, विस्तार गति पकड़ रहा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रेल मंडल और पश्चिम रेलवे में ट्रेन सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। ट्रेनों को स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच 4.0’ से लैस किया जा रहा है, ताकि आपात स्थिति में ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके。 पश्चिम रेलवे के रतलाम, बड़ौदा और मुंबई मंडलों में कवच 4.0 लगाने का काम बड़े स्तर पर जारी है। रतलाम मंडल में नागदा से गोधरा के बीच कवच का काम पूरा हो चुका है। वहीं नागदा-भोपाल रेलखंड पर भी जल्द काम शुरू किया जाएगा。 रतलाम से चंदेरिया के बीच करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि उज्जैन-इंदौर रेलखंड के लिए भी कवच का काम स्वीकृत हो चुका है。 रतलाम डीजल शेड में लोकोमोटिव यानी इंजनों में भी कवच लगाने का काम लगातार जारी है। यहां कुल 96 लोको में कवच लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक करीब 86 लोकोमोटिव में यह प्रणाली लगाई जा चुकी है。 इनमें 7 पैसेंजर और 61 गुड्स लोको शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक, कवच 4.0 के विस्तार से आने वाले समय में रेल संचालन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।0
0
Report
जालौन में दबगो के हौसले बुलंद पैसे के लेनदेन को लेकर चले चाकू तीन व्यक्ति हुए गंभीर रूप से हुए घायल
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन में दबगो के हौसले बुलंद पैसे के लेनदेन को लेकर चले चाकू तीन व्यक्ति हुए गंभीर रूप से हुए घायल घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती उरई कोतवाली के चंद कदम दूरी पर ब्लैक चिली रेस्टोरेंट स्टेशन रोड पर हुई इतनी बड़ी घटना पुलिस पर भी उठ गंभीर सवाल उरई के स्टेशन रोड ब्लैक चिली का मामला0
0
Report
समुद्र में डूबने से 8 लोगों की मौत, महाराष्ट्र के रायगढ़ की घटना
Noida, Uttar Pradesh:रायगढ़, महाराष्ट्र । पुणे के एक बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट से रायगढ़ घूमने आए 8 स्टूडेंट्स की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। समुद्र की लहरों में सभी लड़के फंस गए जिससे उनकी मौत हो गई। ये घटना गुरुवार शाम की है।0
0
Report
Advertisement
दुबई उड़ान में भारतीय जांबाज ने 180 यात्रियों की जान बचाई, दुनिया ने सराहा
Noida, Uttar Pradesh:दुबई जा रही फ्लाइट में एक खौफनाक वारदात हुई जिसने सैकड़ों जिंदगियों को दांव पर लगा दिया था... लेकिन भारतीय जांबाज ने जिस तरह इस पूरी साजिश को पलटकर 180 यात्रियों की जान बचाई उससे पूरी दुनिया भर में तारीफ हो रही है...यहां तक की काशी में हिंदुस्तान के हीरो के लिए हवन पूजन हो रहा है कैप्टन स्मित को फ्लाईडुबई विमान हादसे के बाद उनके साहस और सूझबूझ के लिए याद किया जा रहा है।0
0
Report
डिब्रूगढ़ में तेज बारिश: शहर में मौसम बना भारी राहत
Noida, Uttar Pradesh:डिब्रूगढ़, असम: शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई।0
0
Report
आरटीओ ने सागर में ऑटो डीलर पर छापा, लाइसेंस नहीं लेने पर सख्त कार्रवाई
Sagar, Madhya Pradesh:सरकार को लगा रहे ऑटो डील संचालक चूना, आरटीओ ने की कार्यवाही.. एंकर/ एमपी में अब ऑटो डीलर्स के खिलाफ आर टी ओ यानि परिवहन विभाग ने मोर्चा खोला है और विभाग अब ऑटो डील पर छापेमार कार्यवाही कर रहा है। सूबे के सागर में आरटीओ ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है जब भगवानगंज इलाके में बालाजी ऑटो डील्स पर रेड डाली है और यहां कई अनियमितताएं पाई गई है। इस ऑटो डील में बड़े पैमाने पर बाइक्स मिली और नियमानुसार ये गलत पाया गया। आरटीओ के मुताबिक किसी भी ऑटो डील को संचालित करने के लिए ट्रेड लाइसेंस की जरूरत होती है और यहां संचालक ने ये लाइसेंस भी नहीं लिया जो कि नियमों के खिलाफ है और इसके अलावा कई और अनियमितताओं को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जा रही है। आरटीओ के मुताबिक सिर्फ एक ये सेंटर नहीं बल्कि शहर में दूसरे डील्स पर भी शिकंजा कसा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जालौन में खेत पर काम कर रही महिला को काटा सर्प ने महिला की हालत खराब ,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी खेत पर काम कर रही महिला को काटा सर्प ने महिला की हालत खराब होने पर परिजनों ने कराया सी एच सी कदौरा में भर्ती महिला की हालत खराब देख डाक्टरों ने महिला को रिफर किया मेडिकल कॉलेज उरई एंबुलेंस की मदद से महिला को भेजा मेडीकल कॉलेज उरई कदौरा कोतवाली क्षेत्र के शम्सी गांव का मामला0
0
Report
मुजफ्फरपुर में नारायणी-गंडक के तटबंध टूटे, पानी घरों में घुस गया
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में नारायणी-गंडक के तटबंध टूटे, पानी घरों में घुस गया. साहेबगंज प्रखंड के माधोपुर हजारी गाँव में पुराना रिंग बांध टूट गया है. महज 24 घंटे पहले पारू प्रखंड के जयमल डुमरी में तटबंध टूटा था और अब साहेबगंज के माधोपुर हजारी में यह घटना हुई है. तटबंध टूटने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है. बाढ़ का पानी तेजी से नए क्षेत्रों में फैल रहा है, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है. मामले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव मौके पर पहुंचे, वहीं बाढ़ पीड़ितों को राहत और बचाव के लिए अधिकारियो को विशेष निर्देश दिये गये, मौके पर NDRF की तैनाती की गई जो घरों मे फंसे लोगो का रेस्क्यू कर रही है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अचानक सुबह सुबह रिंग बांध टूट गया है जिससे सैकड़ो घरों मे पानी घुस गया है. हालांकि अभी मेन बांध सुरक्षित है, लेकिन लोग दहशत मे है. मुजफ्फरपुर के साहेबगंज माधोपुर हजारी से और अधिक जानकारी दे रहे है संवाददाता मणितोष कुमार0
0
Report
मोकीमपुर में दो पक्षों की गोलीबारी का वीडियो वायरल, एक युवक घायल
Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में मोकीमपुर में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दो पक्षों ने किसी विवाद को लेकर जमकर फायरिंग की, जिसमें एक युवक को गोली लग गई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। दो पक्षों के बीच विवाद के कारण का पता नहीं चला है। इस दौरान गांव में दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई, कई युवकों के हाथ में कट्टा लहराते और फायरिंग करते हुए भी साफ देखा गया। इसके साथ ही कई लोग हाथ में लाठी डंडा और कुदाल लेकर भी लड़ते देखे गए। घटना के दौरान ही दशरथ यादव घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। दोनों पक्षों के बीच अचानक फायरिंग होने पर एक गोली उनके जांघ में जाकर लगी थी। वे गोलीबारी की घटना के दिन ही सूरत से अपने घर लौटे थे। पुलिस गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।0
0
Report
Advertisement
अमित शाह से ईडवा की मुलाकात: कर्तव्य भवन में राजनीतिक मुद्दों पर मंत्रणा
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली अमित शाह से गोपाल सिंह ईडवा की मुलाकात पूर्व सांसद ईडवा ने की कर्तव्य भवन में शिष्टाचार मुलाकात प्रदेश के ताजा राजनीतिक मुद्दों पर की मंत्रणा भजनलाल सरकार के कामकाज की ईडवा ने की तारीफ0
0
Report
कांग्रेस ने केदार कश्यप के परिवार पर जमीन आवंटन से लाभ लेने का आरोप लगाया
Raipur, Chhattisgarh:राजीव भवन में कांग्रेस नेता डॉ राकेश गुप्ता और सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर मंत्री केदार कश्यप की पत्नी के फर्म को मास्टर प्लान में जमीन आवंटन के जरिए फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया. इस दौरान जमीन आवंटन में आरडीए की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कचना के 1.33 एकड़ जमीन के बदले सड्डू में 45 मीटर सड़क के किनारे प्राइम लोकेशन पर प्लॉट दिया गया. वहीं मूल जमीन और अंतिम प्लॉट के बीच दूरी को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़े किए. इसके जवाब में आरडीए उपाध्यक्ष डॉ जेपी शर्मा और भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसे कांग्रेस का राजनीतिक स्टंट बताया. जेपी शर्मा ने कहा कि आरडीए का काम शहर के सुनियोजित डेवलपमेंट का है. आम जनता के सुविधा के लिए टाउनशिप का काम हो रहा है. इसके तहत किसी भी भूखंड का 40 प्रतिशत भूखंड धारी को दिया गया है. जिनका 2 हजार स्क्वायर मीटर से ज्यादा भूखंड है उन्हें ही 45 मीटर रोड के पास जमीन दिया गया है, वो भी जमीनों को एकीकृत कर के. जो भू स्वामी जिस गांव का है उसी गांव में उन्हें भूखंड दिया गया है. किसी को भी चेहरा देखकर भूखंड नहीं दिया गया है. सभी भूखंड धारियों को नियमों के मुताबिक ही दिया गया है. वहीं भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार की विकास योजना पर भ्रम पैदा किया है. अनियमित शहरीकरण को रोकने ऐसी योजनाएं कई राज्यों में चल रही है. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को वहीं पर मंत्री की पत्नी की कंपनी से तीन गुणा ज्यादा जमीन मिली है. करीब 80 हजार स्क्वायर फीट उन्हें मिला है, जबकि मंत्री की पत्नी को तो सिर्फ 23 हजार स्क्वायर फीट मिला है आवंटन में. कोई भेदभाव भू-खंड आवंटन में नहीं किया गया है. कुल 17 लोगों को जमीन दी गई है उसी जगह पर. मंत्री केदार कश्यप की पत्नी के कंपनी की जिस जमीन के बदले जमीन दी गई है वो मूल जमीन उन्होंने पहले से खरीद रखा था. सिर्फ मंत्री केदार कश्यप की छवि धूमिल करने और कलंकित करने के लिए कांग्रेस आरोप लगाकर माहौल बना रही है. इस दैरान हाथों में बैनर पोस्टर लेकर कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी भी की. कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पूर्व मेयर प्रमोद दुबे सहित अन्य मौजूद रहें.0
0
Report
पानापुर में ड्राई राशन एयर ड्रॉप के लिए पटना से हेलीकॉप्टर उड़ा
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार सारण जिले के पानापुर प्रखंड में ड्राई राशन के एयर ड्रॉप के लिए स्टेट हैंगर, पटना से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी यह इस दौरान पटना के जिलाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया मुख्य सचिव,बिहार प्रत्यय अमृत के मार्गदर्शन और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव अविनाश कुमार और कार्यपालक अभियंता,जल संसाधन विभाग, मो. आसिफ इकबाल भी मौके पर उपस्थित रहे राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन, सारण द्वारा आज अतिरिक्त राशन पैकेट्स की मांग की गई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरखपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है इसके माध्यम से आवश्यक राशन पैकेट्स को एयर ड्रॉप के लिए भेजा जा रहा है राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित एवं आपदा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित एवं प्रतिबद्ध है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
