241123
पाली कस्बे में दशकों पुराने खोखे हटाए, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Pali Dehat Sisala, Uttar Pradesh:हरदोई के पाली कस्बे के मोहल्ला बाजार में प्राथमिक विद्यालय के पास फुटपाथ पर दशकों से रखे एक दर्जन खोखों को प्रधानाध्यापक की शिकायत पर प्रशासन ने हटवा दिया। ये खोखे विद्यालय की बाउंड्री वाल के बाहर थे। प्रशासन की इस कार्रवाई पर नगर के लोगों ने नाराजगी जताते हुए इसे ज्यादती बताया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जनसुनवाई में ट्रक-बस विवाद: बसों के माल लोडिंग पर कड़ी कार्रवाई की मांग
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर कलेक्ट्रेट में आज जनसुनवाई के दौरान ट्रक एसोसिएशन के लोगो ने बसों के खिलाफ ज्ञापन सौपकर कारवाई की मांग की , उनका आरोप है कि बसे ट्रकों का काम कर रही है , जिससे उनका ट्रकों का धंधा चौपट हो गया है , बसें दिल्ली ,इंदौर ,जबलपुर और ग्वालियर से सीधे सवारियो के साथ साथ माल लोडिंग का भी काम कर रही है , जिसके से उनके ट्रकों को माल नही मिल पा रहा है , जिसके कारण उनके ट्रक माल के लिये खाली पडते हैं इसलिए बसों के खिलाफ कारवाई की जाये , वही कलेक्टर ने तत्काल इस ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए आरटीओ को निदेश दिये कि जिस बस में यदि माल लोडिंग मिलता है तो उनके परमिट निरस्त करने की कारवाई की जाये।0
0
Report
मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला, मां पर भी उड़े ताने
Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर बड़ा हमला राठौड़ बोले- राहुल गांधी किसी के लिए भी कुछ भी कह सकते हैं। औरों के लिए बोलते-बोलते अपनी मां पर भी आ गए。 उन्होंने अपनी मां के लिए भी बोल दिया。 राठौड़ बोले- सत्य क्या है, पता नहीं, लेकिन आज मैंने पढ़ा。 राहुल गांधी ने ऐसा बोल दिया कि पिता जी की गोद में बैठकर खाना खाती थी。 राहुल गांधी को कोई नहीं मिला तो अपनी मां के बारे में ही बोलने लग गए。 बाइट मदन राठौड़0
0
Report
जालौन में घर में अकेली महिला से दो लोगों ने की छेड़खानी,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर में अकेली महिला से दो लोगों ने की छेड़खानी, हमीरपुर निवासी दो लोगों पर घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप, पति के घर पहुंचने और विरोध करने पर एक व्यक्ति पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस पर सुनवाई न करने और दबाव में अपने हिसाब से शिकायती पत्र लिखवाने का लगाया आरोप, कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी जालौन से की शिकायत, शिकायत का संज्ञान लेकर एसपी ने थाना प्रभारी को दिए कार्रवाई के निर्देश, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र का मामला। बाइट:- पीड़िता0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के पिलानी में शिक्षा-उद्योग नवाचार पर सीएम से अहम मुलाकात
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के पिलानी से बड़ी खबर मिल रही है। झुंझुनूं के पिलानी में स्थित बिरला शिक्षण संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय कुमार अग्रवाल तथा संस्थान के लायजन मैनेजर डॉ. मनोज कुमार जांगिड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार आधारित शिक्षण, कौशल विकास, रोजगारोन्मुखी शिक्षा तथा उद्योग-अकादमिक समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों के अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं भविष्य उन्मुख बनाने में किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने शिक्षा को रोजगार, कौशल विकास और भारतीय संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता भी व्यक्त की। बैठक के दौरान बिरला शिक्षण संस्थान की ओर से शिक्षा क्षेत्र में संस्थान के दीर्घ अनुभव, नवाचार आधारित पहल तथा अकादमिक उत्कृष्टता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण, कौशल विकास तथा आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के विस्तार के लिए सहयोग देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अजय कुमार अग्रवाल के औद्योगिक एवं प्रबंधकीय अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की उद्योग नीति को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके अनुभव एवं सुझावों का भी लाभ लिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय से राजस्थान के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।0
0
Report
सिवनी में वर्दी से गुंडागर्दी: होटल सिद्धार्थ मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप
Seoni, Madhya Pradesh:वर्दी में गुंडागर्द्री सिवनी पुलिस का होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होटल सिद्धार्थ का यह वीडियो,होटल संचालक ने की पुष्टि,25-25 हजार रुपए मंथली मांगने का कोतवाली टीआई, एसडीओपी,सहित ट्रैफिक निरीक्षक पर लगाए आरोप सिवनी के हवाला कांड में बदनाम पुलिस एक बार फिर वर्दी में गुंडागर्दी से दागदार हो रही है। इसकी बानगी सिवनी शहर के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबरिया रोड स्थित होटल सिद्धार्थ का वायरल हुआ वीडियो है ...जो होटल में लगे सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने के बाद वायरल हुआ है जिसकी पुष्टि होटल सिद्धार्थ के संचालक संजय सनोडिया ने की है। वायरल वीडियो की पुष्टि करने पहुंचे मीडिया से होटल सिद्धार्थ के संचालक और किराए से होटल संचालित कर रहे युवक ने कोतवाली पुलिस,एसडीपी, ट्रैफик पुलिस के इंस्पेक्टर सहित एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है। होटल के मालिक संजय सनोडिया ने कोतवाली टीआई सतीश तिवारी,एसडीओपी चंचलेश मरकाम और ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी पर होटल से 25-25 हजार रुपए मंथली मांगने का आरोप लगाया है वहीं होटल संचालक का कहना है कि कोतवाली टीआई और एसडीओपी को स्थानीय पत्रकार के समक्ष 10-10 हजार रूपये की राशि देने का आरोप लगाया है जबकि होटल किराए से लेने वाले युवक ने कोतवाली टीआई, एसडीओपी सिवनी और,ट्रैफिक इंस्पेक्टर से कुछ दिन पूर्व मारपीट के आरोप लगाया है। वहीं 13 नवंबर की शाम होटल सिद्धार्थ में ठहरे बालिग कपल्स को धमकाते हुए उनके बैग में गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं जिसमें एसडीओपी सिवनी चंचलेस मरकाम, कोतवाली टीआई सतीश तिवारी, और अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद है... वहीं पुलिस अधीक्षक अभी मामले की जांच के बाद में बाइट देने की बात कह रहे है0
0
Report
झज्जर-बादली रोड फ्लाईओवर के पास टेंपो में आग, फर्नीचर भी जल गया
Jhajjar, Haryana:झज्जर में बीच रास्ते टेंपो में लगी आग, टेंपो के साथ उसमें रखा फर्नीचर भी जलकर हुआ राख. दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू. झज्जर - बादली रोड के फ्लाईओवर की घटना. गुड़गांव से टेंपो में फर्नीचर लेकर झज्जर पहुंचे थे टेंपो के चालक और परिचालक. शोच के लिए उतरे तो टेंपो से निकलता पाया धूंआ. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी. आग बुझने से पहले टेंपो में रखा फर्नीचर और टेंपो दोनों जलकर हुए राख.0
0
Report
Advertisement
करनाल नगर निगम ने प्रदूषण घटाने के लिए दो नई स्मोक-डस्ट गन शुरू कीं
Karnal, Haryana:करनाल में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए नगर निगम ने एंटी स्मोक गन मशीनों की संख्या बढ़ाई है। दो नई मशीनें फील्ड में उतारी गईं। विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेनू बाला गुप्ता ने इन्हें हरी झंडी दिखाई। शहर को प्रदूषण से राहत देने के लिए 31 प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं। करनाल में एक्यूआई 300 के पार बना हुआ है, आबोहवा जहरीली होने से सेहत पर खतरा बढ़ रहा है। ग्रेप थ्री लागू होने के बावजूद एयर क्वालिटी में सुधार नहीं हो रहा। ऐसी स्थिति में नगर निगम ने एक्शन प्लान शुरू कर दिया है। निगम ने 31 स्पॉट चिन्हित किए हैं जहां धूल-धुआं का प्रभाव ज्यादा है। पहले बड़ी मशीन चल रही थी, अब बेड़े में दो नई मशीनें शुरू कर दी गईं।0
0
Report
झज्जर के ढाकला गांव में घर में अंधाधुंध फायरिंग, दो शूटर गिरफ्तार
Jhajjar, Haryana:झज्जर के ढाकला गांव में पुरानी आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग के मामले में एसटीएफ रोहतक और झज्जर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को बीती रात झज्जर के गुढ़ा फ्लाईओवर के पास से काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर जून उर्फ भोलू निवासी नूना माजरा और पंकज निवासी बराही के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उत्तर प्रदेश नंबर की बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है।0
0
Report
भरतपुर नेशनल हाईवे के सेवर चौराहे पर बड़ा हादसा: विदेशी पर्यटक बस पलटी, हल्की चोटें
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर नेशनल हाईवे स्थित सेवर चौराहे के पास बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटकों से भरी बस पलटी, एक दर्जन विदेशी पर्यटकों को आई हल्की चोट, बस के शीशे तोड़कर पर्यटकों को निकाला गया बाहर, बस की स्टेयरिंग जाम होने से हुआ हादसा, सभी पर्यटक जा रहे थे भरतपुर केवलादेव घूमने के लिए。0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद के छात्रों ने पेपर लीक रोकने के ठोस कदम मांगे, 2027 विधानसभा चुनाव पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय Anc -चुनावी चाय आपकी राय के इस एपिसोड में हम पहुंचे हैं फिरोजाबाद, फिरोजाबाद को कांच नगरी के नाम से जाना जाता है, यहाँ हाथों से बनी कांच की चूड़ियों के कारण इसे सुहाग नगरी भी कहा जाता है,यह जिला आजादी के समय से ही आगरा और कानपुर के बीच एजुकेशन को लेकर बड़ा हब रहा है आज हम एक शासकीय पीजी कॉलेज की छात्र-छात्राओं से बात कर रहे हैं कि आखिर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उनके मन में किस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं जब इन युवाओं के बीच मीडिया की टीम पहुंची तो इनका साफ तौर पर कहना था कि योगी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है लॉयनऑर्डर की स्थिति हो या विकास की बात हो सारे क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है लेकिन बस थोड़ा सा आने वाले समय में पेपर लीक जैसी समस्याओं पर सरकार को गंभीर और ठोस कदम उठाने की जरूरत है0
0
Report
ट्रैक्टर टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Vidisha, Madhya Pradesh:ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम विदिशा में बैरसिया रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 44 वर्षीय दिनेश विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि उनका साथी धीरेंद्र मीणा घायल हो गया। दिनेश खामखेड़ा में समिति के बैंक में पदस्थ थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों ग्राम गुरारिया सेमरा के पास से विदिशा आ रहे थे, तभी खेत से सड़क पर आए एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक और दोनों सवारों को ट्रैक्टर काफी दूर तक घसीटता ले गया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने आगे जाकर बाइक और घायलों को हटाया और मौके से फरार हो गया। हादसे के करीब दो घंटे बाद घायलों को इलाज मिल सका। उपचार के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया, जबकि धीरेंद्र का इलाज जारी है। आज मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया。0
0
Report
जयपुर में राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर कुमारी का पलटवार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर दिया कुमारी का पलटवार राहुल गांधी के आरोपों को बताया बेबुनियाद कहा- राहुल गांधी ऐसी बातें करते हैं जिनका कोई मतलब नहीं फोन टैपिंग की आशंका है तो जांच करवाएं राहुल गांधी बिना ठोस आधार के हवा में बातें नहीं करनी चाहिए प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित बनाने के लिए कर रहे काम देश की जनता सरकार के कामकाज को देख रही है0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; कीमत 64.8 लाख
Haldwani, Uttarakhand:उत्तराखंड को नशामukt बनाने के लिए नैनीताल पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में हल्द्वानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 216 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 64 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का कारोबार करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार, निवासी गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का काम करता है और अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर लाया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के मामले में जेल भी जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है,0
0
Report
बलरामपुर के ललिया तालाब में डूबकर बालिका की मौत, शव बरामद
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे घर के सामने तालाब बना काल, पैर फिसलने से बालिका की डूबकर मौत,दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तालाब से बरामद हुआ शव बलरामपुर जनपद के ललिया थाना क्षेत्र के ललिया गांव में घर के सामने स्थित तालाब में डूबने से एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार शाम बर्तन साफ करने के बाद गंदा पानी तालाब में फेंकने गई बालिका का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गई। काफी तलाश के बाद मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव तालाब से बरामद किया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, ललिया गांव निवासी निशा सोमवार शाम करीब छह बजे घर में खाना बनाने के बाद बर्तन साफ कर रही थी। बर्तन धोने के बाद बचा हुआ गंदा पानी फेंकने के लिए वह घर के सामने स्थित तालाब के पास पहुंची। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही बालिका की मां मीना ने ललिया थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में बालिका की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने एक बार फिर तलाश अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे बालिका का शव तालाब से बरामद किया गया। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से उसके पिता राजकिशोर वर्मा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
कालूराम जाट ने राजस्थान की 14 वर्ष बालक टीम के लिए राष्ट्रीय चयन जीता
Jaipur, Rajasthan:बोरियापुरा के कालूराम जाट का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन भीलवाड़ा जिले के लिए गौरव की खबर है। रायपुर क्षेत्र के छोटे से गांव बोरियापुरा के होनहार खिलाड़ी कालूराम जाट ने वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कालूराम का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग की राजस्थान की राज्य स्तरीय खिलाड़ी टीम में हुआ है। अब वे 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराष्ट्र में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। रायपुर क्षेत्र के बोरियापुरा निवासी कालूराम पुत्र नारायण जाट ने खेल जगत में क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वॉलीबॉल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कालूराम का चयन राजस्थान की टीम में हुआ है। कार्यालय निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 वर्ष आयु वर्ग की बालक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान का खिलाड़ी दल 22 से 27 नवंबर तक महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले चयनित खिलाड़ियों के लिए 14 और 15 नवंबर को चयन परीक्षण आयोजित किया गया, जबकि 16 से 20 नवंबर तक सीकर जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इस शिविर में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। कालूराम अब राष्ट्रीय मंच पर राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।0
0
Report
Advertisement
