Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

हरदोई के खेत में पड़ा पाया गया शव, ग्रामीणों को मचा हड़कंप

Sept 12, 2024 04:26:59
Hardoi, Uttar Pradesh

हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र जगरपुरवा गांव निवासी युवक का खेत में शव पड़ा पाया गया। ग्रामीणों ने शव को पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि युवक खेती किसानी का काम करते थे और घर से खेत पर चारा लेने की बात कहकर निकले थे। थाना प्रभारी अनेक पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RRRAJA REHBER JAMAL
Mar 02, 2026 08:03:29
Forest Block, :Exclusive Ground Zero Report on Bandh observed across Chenab Valley over killing of Iran’s Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei. Heavy security deployed; administration and police conduct march in Bhaderwah. Officials say situation peaceful; government schools and essential services remain functional. By Raja Rehber Jamal Location-Bhaderwah Anchor:A complete bandh is being observed across Chenab Valley—including Bhaderwah, Doda, Thathri, Gandoh, Kishtwar, and Drabshalla—as Muslim religious leaders and community organisations condemned the killing of Ayatollah Ali Khamenei, Iran’s long-serving Supreme Leader. The bandh call was issued by prominent religious figures and local bodies, who described the incident as the shahadat (martyrdom) of Khamenei, following confirmation of his death on February 28, 2026. Across the Chenab Valley, which spans Bhaderwah, Doda, Kishtwar, and Ramban districts, the response reflected solidarity from sections of the local population—particularly among Shia communities and others expressing affinity with Iran’s Islamic leadership. The bandh call was jointly initiated by Anjuman-e-Islamia Bhaderwah President Riaz Ahmed Najar, Chairman Seerat Committee Doda Khalid Najib Suharwardy, and Imam Jamia Masjid Kishtwar Farooq Ahmed Kichloo, urging a complete shutdown in Bhaderwah, Doda, and Kishtwar. In Thathri, the Jamia Masjid Committee and the Beopar Mandal traders’ body announced a total shutdown, while in Drabshalla, the Imam of Jamia Masjid called for observance of the bandh in response to the development. Speaking to the media, Riaz Ahmed Najar said the bandh was a peaceful expression of grief and condemnation, appealing to residents to close shops, suspend commercial activity, and restrict movement. He strongly criticised what he termed aggression against Iran and voiced solidarity with the Iranian people and leadership. Markets, businesses, and public transport remained shut across the affected areas, while government schools and essential services continued to function normally. Meanwhile, security has been tightened across the area to prevent any untoward incident and to maintain close vigil over the situation following the bandh call. Additional Deputy Commissioner Sunil Kumar Bhutiyal, Superintendent of Police Vinod Sharma, Station House Officer Suresh Gautam, and Inspector Irshad Ahmed, along with personnel from the Central Reserve Police Force and other security agencies, conducted a flag march through the main market of Bhaderwah to assess the ground situation. Officials reviewed security arrangements, monitored public movement, and interacted with local stakeholders to ensure peace and law and order during the shutdown. According to reports from Iranian state media and international outlets, the 86-year-old Supreme Leader—who had been in office since 1989—was killed during large-scale airstrikes carried out jointly by the United States and Israel, targeting sites in Iran, including the capital Tehran. An interim council has since been formed in Iran to manage state affairs until the appointment of a new Supreme Leader. Feed. Shots Byte of President Anjuman-e-Islamia Bhaderwah Riaz Ahmed Najar. Walk-through Raja Rehber Jamal from the spot. Regards Raja Rehber Jamal Chenab Valley E-mail :- rehberjamal12@gmail.com, rehberjamal12@rediffmail.com Mob:- 8803163150, 7006027038 , 7051440613
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 02, 2026 08:03:19
Jaipur, Rajasthan:बौली थाना पर तैनात एस.एच ओ जितेंद्र सिंह सोलंकी ने 14 नवंबर 2025 को सवाई माधोपुर जिले के बौली थाना पर बतौर थाना अधिकारी कार्यभार ग्रहण किया था।जिसके बाद लगातार अपराध नियंत्रण को लेकर एस‌एचओ सोलंकी मुस्तैद नजर आ रहे हैं।चाहे अवैध बजरी परिवहन प्रकरण हो या साइबर क्राइम प्रत्येक हाइलाइट क्राइम को लेकर जितेंद्र सिंह सोलंकी ने बेहतर पुलिसिंग को अंजाम दिया है। दिसंबर माह में पेंडेंसी पर भी थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी का विशेष फोकस रहा। लंबित प्रकरणों के निस्तारण सहित फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए गए अभियान में भी जितेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई। सर्किल इंस्पेक्टर सोलंकी के कार्यकाल के दौरान थाना क्षेत्र में हुए निर्मम हत्याकांड का खुलासा न केवल बौली पुलिस वरन पुलिस महकमे के लिए एक चुनौती बना हुआ था। दरअसल कोडयाई गांव में एक 60 वर्षीय वृद्धा के पैर काटकर व गर्दन काटकर जेवरात लूट लिए गए थे। और निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।जिसके बाद आक्रामक विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। विरोध प्रदर्शन समाप्त होने के महज 24 घंटे बाद व वारदात के महज 3 दिन बाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी व सहयोगियों की कड़ी मेहनत से हत्याकांड का आरोपी भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद बौली थाना पर वारदात के खुलासे के दौरान सैकड़ो की तादाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस के समर्थन में नारेबाजी भी की। इससे पूर्व सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर में लगभग आठ माह के कार्यकाल के दौरान भी अपराध नियंत्रण व अवैध बजरी परिवहन रोकथाम में जितेंद्र सिंह सोलंकी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 02, 2026 08:02:37
Jhalawar, Rajasthan:कामखेड़ा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के कामखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 51.44 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप बोलेरो वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है。 झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि जिले में मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कामखेड़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की。 थानाधिकारी मुकेश गोरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि मांगीलाल गाडरी निवासी बिसलाई पिकअप में स्मैक लेकर अपने गांव आ रहा है। पुलिस ने गांव बिसलाई से पहले आम रास्ते पर पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। तलाशी लेने पर मांगीलाल के पास से 51.44 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई。 पुलिस ने मौके पर ही अवैध स्मैक, पिकअप बोलेरो वाहन और मोबाइल फोन जब्त कर लिया। आरोपी मांगीलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और आगे की जांच जारी है।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Mar 02, 2026 08:02:25
Hisar, Haryana:हिसार में आगामी 4 मार्च को मनाए जाने वाले होली उत्सव को लेकर इस बार बाजारों की रौनक फिलहाल कुछ धीमी नजर आ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में सजी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ अभी वैसी नहीं उमड़ी है, जैसी आमतौर पर होली से पहले दिखाई देती है। हालांकि, स्थानीय दुकानदारों का हौसला अभी भी बरकरार है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि त्योहार से ठीक पहले के अंतिम दो दिनों में होली के उत्पादों की बिक्री में जोरदार उछाल आएगा और बाजार फिर से अपने पूरे शबाब पर होगा। दुकानदारों का मानना है कि इस बार रंगत थोड़ी फीकी रहने की मुख्य वजह होली का ''वर्किंग डे'' यानी कार्यदिवस पर होना है, वहीं, दूसरी ओर ग्राहकों के उत्साह की बात करें तो बाजार में पारंपरिक उत्पादों का दबदबा कायम है। लोगों के बीच हमेशा की तरह इस बार भी तरह-तरह के गुलाल और आकर्षक पिचकारियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। बच्चे जहां नई डिजाइन की पिचकारियों की मांग कर रहे हैं, वहीं बड़े-बुजुर्ग गुलाल और हर्बल रंगों की खरीदारी को प्राथमिकता दे रहे हैं।
0
comment0
Report
NANasim Ahmad
Mar 02, 2026 08:02:06
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद मेन मार्केट में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. दुकानों के टूटते ताले, ग्राहकों से चेन स्नैचिंग और अब तड़के हुई चोरी की कोशिश ने व्यापारियों की चिंता और डर दोनों बढ़ा दिए हैं. ताजा मामला आज सुबह चार बजे का है, जब लग्जरी कार में आए चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया. ये तस्वीरें उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद मेन मार्केट की हैं… जहां अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है. हर दूसरे दिन किसी न किसी दुकान का ताला टूटना, तो कभी बाजार में खरीदारी करने आए ग्राहकों के साथ चेन स्नैचिंग… इन घटनाओं ने पूरे व्यापारी वर्ग को डर के साए में जीने पर मजबूर कर दिया है. आज तड़के करीब चार बजे का वक्त था। वजीराबाद मेन मार्केट में इलेक्ट्रिक सामान की एक दुकान के बाहर अचानक लग्जरी कार आकर रुकी। कार में सवार पांच चोर बड़ी आसानी से नीचे उतरे और दुकान का ताला तोड़ने लगे। चोर दुकान के अंदर दाखिल भी हो गए और वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने लगे। लेकिन तभी दुकान के सामने रहने वाले पड़ोसी की नजर इन चोरों पर पड़ गई। संदिग्ध हरकत देख पड़ोसी ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही चोरों में हड़कंप मच गया। जो चोर दुकान के अंदर थे, वो तुरंत बाहर निकले और बिना कुछ चुराए ही गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. गनीमत रही कि समय रहते शोर मच गया, वरना एक और बड़ी चोरी को अंजाम दिया जा सकता था. दुकानदारों का आरोप है कि उन्होंने कई बार व्यापार संगठन के अध्यक्ष से मार्केट में सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की, लेकिन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की पेट्रोलिंग तो होती है, लेकिन चोर मौके की ताक में रहते हैं और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं. फिलहाल वजीराबाद थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. सवाल यही है कि आखिर कब तक वजीराबाद मेन मार्केट के व्यापारी ऐसे ही डर के माहौल में अपना कारोबार चलाने को मजबूर रहेंगे.
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 02, 2026 08:01:50
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के दोवडा थाने के दामडी बालिका होस्टल के पास दो बाइक की टक्कर हो गई | हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई | पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | डूंगरपुर जिले के दोवडा थाने के एएसआई गजेन्द्र सिंह ने बताया कि गणेशपुर निवासी दिनेश मनात ने रिपोर्ट दी है | रिपोर्ट में बताया कि उसका 24 वर्षीय भाई मनोज मनात अपनी बाइक लेकर नौकना से गणेशपुर अपने घर जा रहा था | इस दौरान दामडी बालिका छात्रावास के पास सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए गलत दिशा में आकर मनोज की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज सड़क पर गिर गया और उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल डूंगरपुर ले जाया गया। अस्पताल पहुँचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है | वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है |
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top