हरदोई में मृतक आश्रित भर्ती प्रस्ताव लंबित रखने पर लिपिक अबरार अहमद निलंबित
Hardoi, Uttar Pradesh:प्रधान लिपिक कार्यालय में तैनात सहायक उप निरीक्षक लिपिक अबरार अहमद को मृतक आश्रित दीपक यादव की भर्ती प्रस्ताव को एक माह से अधिक समय तक लंबित रखने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने इस मामले की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपते हुए 7 दिन में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यों के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
