Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241001

हरदोई में कार और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Sept 14, 2024 13:22:13
Hardoi, Uttar Pradesh

हरदोई के मल्लावां कस्बे में बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक फैज गंभीर रूप से घायल हो गया। फैज को सीएचसी में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाल अनिल कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
BSBhushan Sharma
Feb 25, 2026 10:22:54
Nurpur, Himachal Pradesh:नूरपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त संदेश जारी किया गया है। खंड विकास अधिकारी दिव्या यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तुरंत प्रभाव से बंद किया जाए और बाजार जाते समय कपड़े या जूट के बैग साथ रखने की अपील की गई है ताकि प्लास्टिक थैलियों पर निर्भरता समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है और मिट्टी की उर्वरता को प्रभावित कर जल स्रोतों को प्रदूषित करता है, साथ ही पशुओं के लिए भी जोखिम है। वितरण के तहत कहा गया कि घरों में प्लास्टिक कचरा हो तो उसे सही और सुरक्षित तरीके से निष्पादन किया जाए और कहीं फेंके जाने के बजाय निर्धारित स्थानों पर जमा किया जाए ताकि वैज्ञानिक तरीके से निपटान हो सके। विकास खंड अधिकारी ने बताया कि नूरपुर की सभी पंचायतों में कचरा संग्रहण के लिए शेड बन चुके हैं और तीन पंचायतों में प्लास्टिक निष्पादन के लिए विशेष यूनिटें स्थापित की गई हैं; पदरेहड़ पंचायत में यूनिट पूरी तरह सक्रिय है, जबकि अन्य दो पंचायतों की यूनिटें भी जल्द शुरू हो जाएंगी। आम जनता से सहयोग की अपील के साथ कहा गया कि प्रशासन अकेले इस अभियान में सफल नहीं हो सकता; जनभागीदारी के बिना स्वच्छता का लक्ष्य अधूरा है और हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने घर, गली और गांव को साफ रखें। चेतावनी दी गई कि अगर बार-बार जागरूकता के बावजूद सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग जारी रहा, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटे जाएंगे। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में प्लास्टिक का प्रचुर उपयोग हो रहा है और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है; 15 फरवरी से दो सप्ताह का विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया था। प्रतिदिन 15 से अधिक चालान और पिछले दिनों में 50 से अधिक चालान काटे जा चुके हैं; नूरपुर, इंदौरा और डमटाल क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई की गई है और आगे भी अभियान जारी रहेगा ताकि दुकानदार और आम लोग प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और क्षेत्र स्वच्छ हो सके। यह मुहिम अब जनआंदोलन बनती दिख रही है और यह देखना बाकी है कि आमजन कितनी भागीदारी करते हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण देंगे।
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Feb 25, 2026 10:22:20
0
comment0
Report
RZRajnish zee
Feb 25, 2026 10:22:04
Patna, Bihar:केरल का नाम केरलम कर देने के बाद पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग बिहार में उठी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्य कह रहे हैं कि इनके नेता इसे राज्यसभा में भी उठा चुके हैं और केंद्र सरकार इस तरह के फैसले लेती रही है इसलिए पटना का नाम भी पाटलिपुत्र किया जाये। केरल का नाम केरलम कर देने के बाद अब पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की उठी है, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सदस्य इसे प्रमुखता से उठा रहे हैं कि इनके नेता उपेंद्र कुशवाहा इसे राज्यसभा में भी उठाए हैं ताकि प्राचीन गौरव की याद ताजा हो और यह बदलाव एक सकारात्मक संदेश दे। भाजपा के जीवेश कुमार ने कहा कि यह स्वागत योग्य कदम है, नगर विकास मंत्री रहते एक आंचल का मान भी रखा पाटलिपुत्र, यह होना चाहिए बढ़िया है। आरजेडी विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि नाम बदलने से चरित्र बदल जाए तो नाम बदलना चाहिए लेकिन वोट और जनभावना को ध्यान में रखकर यह हथकंडा ठीक नहीं है। जेडीयू के विधायक वशिष्ठ सिंह ने कहा कि नाम बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता, पटना और पाटलिपुत्र में कोई अंतर नहीं है, पटना भी बढ़िया नाम है। CPI(M)L के संदीप सौरभ ने कहा कि केरल का मामला अलग है, पटना का पाटलिपुत्र करने का मुद्दा बेबुनियाद है, पटना पाटलिपुत्र अवस्थित है और यह लोकसभा क्षेत्र भी है, इसलिए इसकी जरूरत नहीं है। नाम बदलने के मामले को अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता अलग तरह से देखते हैं और पटना को पाटलिपुत्र किए जाने के मामले पर विपक्ष सहमत नहीं है, सत्तापक्ष में भी विरोधाभाषी प्रतिक्रिया है, पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा इसे भावनात्मकता के साथ उठते हुए प्रासंगिक और जरूरी बता रहा है।
0
comment0
Report
HDHARSH DWIVEDI
Feb 25, 2026 10:21:14
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 25, 2026 10:20:33
New Delhi, Delhi:2502ZDN_DEL_PRAVEEN_TT बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल TT *दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने पर-* किसी भी शहर का नामकरण उसे शहर की संस्कृति और ऐतिहासिकता और सभ्यता ध्यान रखकर किया जाता है वर्तमान में जो हमारे शहर का नाम दिल्ली है मैं बहुत खोज की दिल्ली का मतलब क्या हमारी संस्कृति से इसका संबंध क्या है तो मुझे कहीं पर भी वह दिखाई नहीं दिया इसके बाद जो हमने इसमें और खोज की तो जब भी हम इंद्रप्रस्थ की बात करते हैं तो हम सीधे 1000 BC से पहले देश की सभ्यता है उसकी तरफ जाते हैं और महाकाव्य महाभारत में इसका वर्णन मिलता है कि पांडवों के जमाने में उनकी राजधानी इंद्रप्रस्थ थी तो उसे सेंचुरी से कब से शुरू करके जो हमारी संस्कृति थी वह परिलक्षित हो सकती है अगर दिल्ली के नाम को परिवर्तित करके इंद्रप्रस्थ किया जाए मैंने यह भी सुझाव दिया है कि दिल्ली में किसी उपयुक्त स्थल पर 500 पांडवों की मूर्ति लगाई जाए क्योंकि पांडवों का जो इतिहास है वह शौर्य की गाथा है और अगर वह मूर्ति लगती है तो वह हमारे आगे की जनरेशन को प्रेरणा देंगे मैं मुख्यमंत्री दिल्ली की श्रीमती रेखा गुप्ता जी से भी आग्रह किया है कि दिल्ली विधानसभा में दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ हो इसके लिए प्रस्ताव पारित करें *केरल का नाम Keralam करने पर* Keralam नाम को अगर ध्यान से देखें जो केरल کی मूलभूत संस्कृति है उसके हिसाब से किया गया है और मैं इसके लिए हमारी केंद्रीय कैबिनेट नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जहां निर्णय लिया गया उनको धन्यवाद करता हूं यह सारा जो प्रक्रिया है यह भारत की संस्कृति को जीवित रखने का एक हिस्सा है जहां पर भी इसे की *दिल्ली में हाल ही में कई नाम बदले गए हैं सड़कों के मेट्रो स्टेशन के* इसको मुहिम नहीं कह सकते लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के शासनकाल में दिल्ली और देश में लोगों को इस बात का भान हुआ है कि क्यों हमारे नाम के लिए हमारे देश की संस्कृति महत्वपूर्ण है क्यों हमारी सभ्यता महत्वपूर्ण है और अगर यह sड़कों का नाम रखने से मेडिसिन का नाम रखने से परिरक्षित होती है तो कहीं ना कहीं लोगों को प्रभावित भी करती है और लोगों को प्रेरित भी करती है मैंने ध्यान में रखते यार क्योंकि मैं उसे दिल्ली का सांसद हूं जो वास्तव में पहले दिल्ली थी मैंने एक सुझाव दिया है अब इस सुझाव पर कैसे अमल होगा उसके प्रक्रिया है उसे भीम का पालन करेंगे
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Feb 25, 2026 10:19:49
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर:मिलक क्षेत्र के गांव निस्वी में पुरानी मस्जिद के पुनर्निर्माण को लेकर दूसरे समुदाय के लोगो ने किया विरोध, निर्माण के विरोध में कुछ लोग कोतवाली मिलक में जुट गए और नारेबाजी के बीच किया हंगामा, वहां एक युवक ने पुलिस पर अभद्रता का लगाया आरोप, इस पर एसपी विद्यासागर मिश्र ने कांस्टेबल अंकित कुमार को किया निलंबित व दरोगा सचिन को किया लाइन हाजिर, ग्रामीणों ने अधिक क्षेत्रफल और मीनार निर्माण पर आपत्ति जताते हुए प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, विरोध करने वालों का कहना है कि पहले मस्जिद जितने क्षेत्रफल में थी,अब उससे अधिक जगह में निर्माण किया जा रहा है, कोतवाली मिलक थाना क्षेत्र के निश्वि गांव का मामला
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 25, 2026 10:19:31
Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) जालावाड़ जिले पिड़ावा में किसानों को लाभकारी मूल्य देने की मांग को लेकर राजेश पायलट किसान संगठन के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में बताया है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह एक ही विचारधारा की सरकार होने के बावजूद किसानों को उनका अधिकार अब तक नहीं मिल पाया है। एमएसपी के अभाव में किसान खुले बाजार में बिचौलियों के शोषण का शिकार हो रहा है।अपनी उपज ओने पौने दामों पर बेचने पर मजबूर है। यह स्थिति न केवल किसानों के साथ अन्याय है बल्कि राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा के लिए भी अत्यंत चिंताजनक है।उन्होंने मांग की है कि किसान हित एवं राज्यहित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से सिफारिश कर राजस्थान के किसानों हेतु समस्त कृषि फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश अनुसार फार्मूले के तहत एमएसपी को कानूनी गारंटी सहित शीघ्र लागू किया जाए।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Feb 25, 2026 10:19:14
Bagheri Kalan, Rajasthan:खुशखेड़ा में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर प्रशासन औद्योगिक इलाके में जांच पड़ताल में लगी हुई है। 17 फरवरी से 23 फरवरी के आंकड़े बताते हैं कलेक्टर की टीम ने अभी तक 2515 फैक्ट्रियों की जांच की, साथ ही जांच के बाद वो स्पष्ट तथ्य सामने आए जिसमें बड़ी मात्रा में फैक्ट्रियों को नोटिस दिया गया है, टीम ने करीब 1058 ऐसी फैक्ट्रियों को नोटिस दिया है जिन्होंने रीको से प्रोडक्शन किसी और नाम का लिया हुआ है और फैक्ट्री में अवैध तरीके से प्रोडेक्शन हो रहा है। पटाखा फैक्ट्री में भी यह सामने आया कि फैक्ट्री का लाइसेंस गारमेंट बनाने के लिए था लेकिन अंदर पटाखा बनता मिला। प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने भी 47 फैक्ट्रियों को नोटिस दिया है, साथ ही अग्निशमन विभाग ने भी अभी तक 392 फैक्ट्रियों को चिन्हित किया है जिनके पास कोई फायर दस्तावेज ही नहीं है। इस पूरी कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि अगर समय रहते यह सभी विभाग के लोग जाग जाते तो खुशखेड़ा फैक्ट्री का खुलासा बहुत पहले हो जाता जिससे इस अग्निकांड में नरकंकाल बने 8 मजदूर आज इस दुनिया में अपने परिवार के बीच होते।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 25, 2026 10:17:12
Bihar:सोना चांदी दुकान लूट कांड का खुलासा।छह बदमाश की गिरफ्तार, दो पिस्टल, लूट का कुछ गहना और चांदी बरामद, घटना के दौरान प्रयुक्त बाइक भी जब्त । एंकर :समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुरगाहर गांव के पास पिछले दिनों सोना चांदी दुकान लूट कांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर लिया। इस मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से लूट का गहना के अलावा एक देसी पिस्टल एक देसी कट्टा और भारी मात्रा में गोली बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलापुरा गांव के प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र केशव कुमार, बेगूसराय के ही लाखों थाना क्षेत्र के लाखों गांव निवासी छोटू चौधरी के पुत्र सुमित कुमार, बेगूसराय जिले के ही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी अशर्फी कुमार सोनी का पुत्र प्रवीण कुमार सोनी, बेगूसराय के ही मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहंमा गांव निवासी अमोद सिंह का पुत्र पीयूष कुमार समस्तीपुर जिले के विथान थाना क्षेत्र के सिहंमा गांव के अजब लाल यादव का पुत्र नक्षत्र यादव और खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र के रान गांव निवासी अंकित ठाकुर का पुत्र अमित ठाकुर के रूप में की गई है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक गले का आभूषण एक जोड़ी कर्ण फूल, लगभग 150 केजी चांदी के अलावा एक देसी पिस्तौल और चार जिंदा गोली एक देसी कट्टा और दो गोली घटना में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे बाइक ,एक काला रंग का पल्सर बाइक और 6 मोबाइल बरामद की गई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बतलाया कि गत 13 फरवरी की शाम ग्राहक के वेश में आए बदमाशों ने श्रीपुर गाहर चौक के पास स्थित प्रियंका ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद सदर डीएसपी 2 राजेश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। एस आई टी ने मानवीय असूचना व वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से अंतर जिला गिरोह के 6 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस दौरान एक-एक कर छह बदमाशों को गिरफ्तार किया गया ।पूछताछ के दौरान मिली सूचना के आधार पर गहना और हथियार की बारामद की गई। बदमाशों के पास से हथियार बरामद होने के मामले में हसनपुर और विथान थाने में अलग-अलग प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। एसपी ने बतलाया कि इस गिरोह का सरगना प्रवीण कुमार सोनी है जो सोना चांदी दुकानदार का संबंधी भी लगता है उसने अपने ही संबंधी के यहां इस लूट कांड को अंजाम दिया है। यहां बता दे की गत 13 फरवरी की शाम बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकानदार को कब्जे में लेकर दुकान से करीब 20 किलो चांदी और 300 ग्राम सोने के जेवरात की लूट कर ली थी इस घटना का सीसीटीवी भी बाद में सामने आया था। बाइट: अमरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी समस्तीपुर
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 10:17:08
Hapur, Uttar Pradesh:कल हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बीए की छात्रा शगुन के संदिग्ध हालातों में घायल अवस्था में मिलने की घटना में नया मोड़ आया है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बाबूगढ़ पुलिस को कल बीए की स्टूडेंट शगुन घायल अवस्था में मिली थी। जिसके गले व कलाई पर कट के निशान थे। पुलिस ने आनन फानन में छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। पहले यह चर्चा थी कि शगुन पर किसी ने जानलेवा हमला किया है लेकिन अब पुलिस जांच में पता चला है, की शगुन कल कोचिंग सेंटर में खुद अपना मोबाइल फोन व बैग छोड़कर गई थी और शगुन ने खुद ब्लेड से अपनी गर्दन और हाथ की नस काटकर जान देने का प्रयास किया था, पुलिस जांच में सामने आया है कि शगुन का रूपेश नाम के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था और शगुन रूपेश से जल्द शादी की बात कह रही थी। रूपेश ने शगुन से जल्द शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसी बात से आहत होकर शगुन ने खुद पर ब्लेड से वार कर अपनी जान देने की कोशिश की थी। पुलिस की तत्परता के चलते समय से अस्पताल पहुंचने पर शगुन की जान बच सकी फिलहाल युवती का उपचार देवनदनी अस्पताल में जारी है।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top