हरदोई में अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी: नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने बताया कि शहर में व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों का अतिक्रमण सड़कों तक फैला दिया गया था। इसे हटाने के लिए व्यापक प्रचार किया गया, लेकिन कुछ व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। ऐसे व्यापारियों का अतिक्रमण बलपूर्वक हटाया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने यह भी कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि शहर में अतिक्रमण पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
