241001
भाजपा जिलाध्यक्ष ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
Hardoi, Uttar Pradesh:शहर क्षेत्र के बूथ 150 पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित कई पदाधिकारियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए झाड़ू लगाई। भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष डाक्टर अनुज गुप्ता, प्रधान राजेश पाल, हरिदास सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं ने मिलकर साफ-सफाई की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायबरेली: निजी स्कूल बस पलटी, बच्चों को मामूली चोट; चालक-परिचालक अस्पताल में उपचार जारी
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली : बच्चों को ले जा रही निजी स्कूल बस पलटी, बस पर सवार बच्चों को आई मामूली चोट, अभिभावकों के साथ बच्चे घर को हुए रवाना, चालक परिचालक का सीएचसी नसीराबाद मे उपचार जारी, नसीराबाद थाना इलाके के काजीपुर तेलियानी की घटना0
0
Report
बहरोड़ पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी; 64,912 मतदाता मतदान करेंगे
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़(कोटपूतली)... बहरोड़ पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान जारी, पंचायत समिति क्षेत्रों में पंचायतीराज चुनाव के तहत मतदान जारी, बहरोड़ में 64912 मतदाता है जिसमें पुरुष मतदाता 34,161 व महिला मतदाता 30,751 अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग जैनपुरबास पंचायत में दो पक्षों में हुई कहासुनी पुलिस ने दोनों पक्षों को कराया तुरंत अलग0
0
Report
बीकानेर में जूनागढ़ किले के पास तीन मंदिरों में देर रात चोरी
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर जूनागढ़ किले के सामने तीन मंदिरों में देर रात चोरी की वारदात संतोषी माता, हनुमानजी और अंजनी माता मंदिर के ताले तोड़कर चोरी नकदी, चांदी के छत्र, सोने की नथ सहित आभूषण ले गए बदमाश पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो टूटी मिली मंदिरों की तिजोरी और ताले सदर थाना पुलिस को दी सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई चोरी की वारदात फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस डेढ़ साल पहले भी मंदिरों में हुई थी चोरी, दोबारा वारदात से सुरक्षा और रात्रि गश्त पर उठे सवाल0
0
Report
Advertisement
न्यू मेडिकल कॉलेज के परिसर में स्कूटी में 4.5 फीट कोबरा, रेस्क्यू के बाद जंगल छोड़ा गया
Kota, Rajasthan:न्यू मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी परिसर में खड़ी एक महिला कार्मिक की स्कूटी में भारी भरकम सांप था. ड्यूटी खत्म करने के बाद घर के लिए निकली थी महिला, तभी स्कूटी के अंदर सांप दिखा. सांप को देखकर लोग दहशत में आ गए. गनीमत रही कि सांप ने किसी पर हमला नहीं किया. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने कड़ी मेहनत के बाद साढ़े चार फीट लंबे कोबरा का रेस्क्यू किया. लाडपुरा के जंगल में सांप को छोड़ दिया.0
0
Report
विक्रमशिला सेतु पर गर्डर लॉन्चिंग, लोड टेस्ट की तैयारी, जनवरी तक पूरी उम्मीद
Naya Chak, Bihar:विक्रमशिला सेतु पर गर्डर लॉन्चिंग, लोड टेस्ट की तैयारी, जनवरी तक पूरी उम्मीद0
0
Report
कौशांबी में रिश्तों पर पिटाई का आरोप, बेटों-बहुओं के खिलाफ मुकदमा
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में रिश्तों पर पिटाई का आरोप, बेटों-बहुओं के खिलाफ मुकदमा दरअसल, बुजुर्ग मान सिंह का आरोप है कि घरेलू विवाद के बाद जब वह खेत से घर लौट रहे थे, तभी उनके दोनों बेटों राजदीप और शुभम, दोनों बेटियों सुषमा और मधु तथा दामाद नंहू ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद मामला चर्चा में है। घायल बुजुर्ग ने पिपरी थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों बेटों, दोनों बेटियों और दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 अब सवाल यह है कि जिस पिता ने अपनी औलाद को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, आखिर उसी पिता के बुढ़ापे का सहारा बनने वाले हाथ उन पर लाठियां बरसाने वाले कैसे बन गए।0
0
Report
Advertisement
साहिबगंज में गोवंश क्रूरता रोकथाम: पुलिस ने 12 पशु मुक्त किए
Sahibganj, Jharkhand:साहिबगंज में गौ रक्षा और पशुओं के संरक्षण को लेकर साहिबगंज पुलिस प्रशासन ने आधी रात को बड़ी कार्रवाई की है। जिले के बरहेट थाना क्षेत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से क्रूरता के साथ बांधकर ले जा रहे 12 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध पशु परिवहन और पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता के खिलाफ बड़ी कार्यवाही है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 नवंबर की रात बरहेट थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति करीब 12 बैलों को एक ही रस्सी में क्रूरतापूर्वक बांधकर मारते-पीटते ले जा रहे हैं। पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थल पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने जब उनसे पशुओं को ले जाने से संबंधित वैध कागजात की मांग की तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सभी 12 गोवंशीय पशुओं को गोड्डा से जामनगर होते हुए राजमहल ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल सभी पशुओं को अपने कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले आई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कपसाटोला निवासी जसीम हुसैन (35 वर्ष), पिता खलील अंसारी तथा पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के धरमपुर मोड़ निवासी सुरजा पहाड़िया (50 वर्ष), पिता स्वर्गीय अड़िया पहाड़िया के रूप में हुई है। मामला बरहेट थाना कांड संख्या 132/26, दिनांक 04.11.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5), 3(5), पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1) तथा झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 5/12(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
चीनी मिल के मंच पर भिड़े भाजपा विधायक और बसपा नेता, VIDEO वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - चीनी मिल अनूपशहर के पेराई सत्र उद्घाटन के दौरान अचानक राजनीतिक माहौल गरमा गया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक संजय शर्मा और जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख पति बसपा के घोषित प्रत्याशी मनोज प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक और जमकर बहस हुई। हाई-प्रोफाइल विवाद ने जिले की राजनीति गर्मा दी है। जानकारी के अनुसार, अनूपशहर चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ का कार्यक्रम था। भाजपा विधायक संजय शर्मा और हाल ही में भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में शामिल हुए जहांगीराबाद ब्लॉक प्रमुख पति मनोज प्रधान में कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों नेताओं के बीच तनातनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में खुलेआम तू तू मै मै और तीखी बहस में बदल गई। वहां मौजूद समर्थकों और अधिकारियों के सामने दोनों नेताओं के बीच का यह टकराव चर्चा का विषय बन गया। दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप घटना के बाद दोनों नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं: मनोज प्रधान का पक्ष: बसपा प्रत्याशी मनोज प्रधान ने भाजपा विधायक संजय शर्मा आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। प्रधान का कहना है कि वे कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों और जनता से जुड़े मुद्दों पर बात करने पहुंचे थे, लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक ने बदसलूकी की। संजय शर्मा का पक्ष: दूसरी ओर, भाजपा विधायक संजय शर्मा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। विधायक संजय शर्मा का आरोप है कि मनोज प्रधान ने माहौल को खराब करने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में पार्टी बदलने के बाद से मनोज प्रधान सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीतिक ड्रामेबाजी कर रहे हैं और जबरन राजनीति चमका रहे हैं। प्रशासनिक हलचल और राजनीतिक सरगर्मी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सतर्क हो गए। हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से तुरंत थाने में कोई औपचारिक लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन इस सार्वजनिक झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद बुलंदशहर के राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई है। आगामी चुनावों से पहले भाजपा और बसपा के नेताओं के बीच हुई तू तू मैं मैं राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। REPORT BY SAURABH SHARMA0
0
Report
कासगंज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 348 वाहनों के किए चालान
Kasganj, Uttar Pradesh:क्षितिज सिंह, संवाददाता कासगंज। कासगंज में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात माह नवंबर के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने 348 वाहनों के चालान कर कुल 8 लाख 26 हजार 500 रुपये का ऑनलाइन जुर्माना लगाया। बुधवार को प्रभारी यातायात लक्ष्मण सिंह और एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में राजकोल्ड तिराहा और अनाज मंडी अमांपुर रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर और ब्लैक फिल्म सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर के माध्यम से तेज रफ्तार में चल रहे 207 वाहन भी कार्रवाई के दायरे में आए। वहीं, सड़क सुरक्षा को लेकर मंडी समिति में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप लगाए गए और किसानों को जागरूक किया गया, ताकि कोहरे और रात के अंधेरे में सड़क हादसों को रोका जा सके। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 30 नवंबर तक चेकिंग और जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर के दीपावली बाजार में इलेक्ट्रॉनिक आइटमों की खरीदारी तेज
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर दीपावली को लेकर बाजार गुलजार दीपावली को लेकर जबलपुर में बाजार गुलजार हो गए हैं इलेक्ट्रॉनिक आइटम को खरीदने के लिए ग्राहक दुकानों पर आ रहे हैं दुकानदारों ने दुकानों के बाहर इलेक्ट्रॉनिक आइटम सजा कर रखे हैं साथ ही ग्राहकों के लिए गिफ्ट आइटम भी रखे गए हैं जिससे कि कारोबार अच्छा हो। दुकानदारों का मानना है कि इस बार दीपावली में इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी कुछ सस्ते हो चले हैं जिसके कारण कारोबार अच्छा होगा वहीं ग्राहकों का कहना है कि उन्हें गिफ्ट मिल रहे हैं जिससे उनका फायदा हो रहा है。0
0
Report
झुंझुनूं के तीसरे चरण में 107 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं तीसरे चरण में 107 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए वोटिंग जारी नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी में मतदान 107 सरपंच और 1197 वार्ड पंच पदों के लिए चुनाव गांव की सरकार चुनने को मतदाताओं में खासा उत्साह मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदाता कर रहे मतदान झुंझुनूं जिले में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत तीसरे चरण में गुरुवार को चार पंचायत समितियों की 107 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। तीसरे चरण के चुनाव में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें नवलगढ़ पंचायत समिति की 26, गोठड़ा की 25, उदयपुरवाटी की 24 और गुढ़ागौड़जी की 32 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। चारों पंचायत समितियों में कुल 107 सरपंच चुने जाएंगे। इसके साथ ही 1197 वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में इस बार मतदाता गांवों के स्थानीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान कर रहे हैं। ग्रामीणों के लिए सड़क, पानी, बिजली, सफाई, नाली, विकास कार्य और मूलभूत सुविधाएं प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। मतदाता ऐसे प्रतिनिधियों को चुनने के लिए उत्साहित हैं, जो गांव की समस्याओं का समाधान कर सकें और विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। मतदाता केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है। महिला मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंच रही हैं। कई केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है। मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर गांव की सरकार चुनने में भागीदारी निभा रहे हैं।0
0
Report
दौसा पंचायत आम चुनाव 2026: सरपंच-वार्ड पंच के लिए मतदान शुरू
Dausa, Rajasthan:दौसा पंचायत आम चुनाव 2026 सरपंच पद के लिए नियत समय शुरू हुआ मतदान जिले की आठ पंचायत समिति क्षेत्र में हो रहा मतदान सिकंदरा, सिकराय, दौसा, लवाण, रामगढ़ पचवारा, लालसोट, श्योशिंगपुरा, नांगल राजावतान क्षेत्र में मतदान 221 ग्राम पंचायतों में चुने जाएंगे सरपंच और वार्ड पंच सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के व्यापक बंदोबस्त मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना देर रात तक परिणाम भी आएंगे सामने फिलहाल करीब 15 प्रतिशत हुआ मतदान0
0
Report
Advertisement
सवाई माधोपुर की चार पंचायत समितियों के मतदान शुरू, 4.32 लाख मतदाता मतदान करेंगे
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले की चार पंचायत समितियों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। 145 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के लिए मतदान चल रहा है। कुल 4 लाख 32 हजार मतदाता मतदान करेंगे। 498 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 68 बूथ अतिसंवेदनशील माने गए हैं। सुरक्षा के लिये हथियारबंद पुलिस जाब्ता तैनात है। खंडार, मलारना डूंगर, बामनवास और बौंली में सरपंच व वार्ड पंच पदों के लिए संख्या निर्धारित है। मतदान केंद्रों पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था जारी है।0
0
Report
GRAP चरण II के तहत आया नगर बॉर्डर पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की जांच
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान GRAP चरण II की पाबंदियों के तहत आया नगर बॉर्डर पर जांच कर रहे हैं。0
0
Report
पंचायत चुनाव के दौरान हांसलसर में पिकअप गाड़ियों से उत्पात, एक घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के हांसलसर गांव में पंचायत चुनाव के दौरान दो पक्षों के विवाद के बाद पिकअप गाड़ी से युवकों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने चुनावी रंजिश के चलते तीन पিকअप गाड़ियों से गांव में उत्पात मचाने और लोगों को टक्कर मारने का आरोप लगाया है. घटना में घायल युवक को पहले बड़ागांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया. ग्रामीण कर्मवीर चौहान के अनुसार गांव में रामप्रसाद और मुकेश आपस में बात कर रहे थे. इसी दौरान पप्पूराम मीणा की पिकअप गाड़ी वहां पहुंची और लोगों को टक्कर मार दी. ग्रामीणों का आरोप है कि चुनावी विवाद के चलते गाड़ियों से लोगों को कुचलने का प्रयास किया गया. इस दौरान कई लोग बाल-बाल बच गए. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन पिकअप गाड़ियों के घूमने और लोगों को धमकाने से भय का माहौल बना हुआ है.0
0
Report
Advertisement
