241001
बिलग्राम पुलिस ने युवती से अभद्रता करने वाले युवक को गिरफ्तार किया
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में युवती से अभद्रता करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने बिलग्राम कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक युवक ने उसके साथ अभद्रता की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेपाल बाढ़ पर भारत की राहत मदद; पहाड़ियों में जुलाई-अगस्त में यात्रा नहीं
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता (WB): दिलिप घोष (WB मंत्री) नेपाल बाढ़ पर—भारत की राहत सहायता नेपाल के लिए; अमित शाह इन्फिल्ट्रेशन स्टेटमेंट। पहाड़ों में जुलाई-अगस्त नहीं जाना चाहिए। सरकार प्रयास कर रही है। बाडी मिलेगी, परिजनों को सौंपेंगे।0
0
Report
वायरल के लिए कोई स्पष्ट खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
कोई खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
वायरल ट्रेंड्स पर नई खबरें अब देखें
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पूर्णिया के कबाड़ी दुकान से चोरी का तांबा बरामद, दो गिरफ्तार
Purnia, Bihar:पूर्णिया. मुफस्सिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलौरी के पास स्थित एक कबाड़ी दुकान में छापेमारी कर चोरी का तांबा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कबाड़ी दुकान मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद तांबे के तार और एसी पाइप का कुल वजन बोरा सहित 21 किलो 750 ग्राम बताया गया है। एसडीपीओ अभिनव पाराशर ने बताया 25 अगस्त को सूचना मिली थी कि बेलौरी में अनचित साह स्कूल से करीब 100 मीटर आगे एनएच-131ए के पश्चिमी लेन के पास मो. हबीब उर्फ बबलू की सीमांचल इंटरप्राइजेज कबाड़ी दुकान में चोरी का तांबा लाकर बेचा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई और टीम गठित कर दुकान की घेराबंदी करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दुकान से तांबे का तार और तांबे का एसी पाइप बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बोरा सहित सामान का कुल वजन 21 किलो 750 ग्राम निकला। पुलिस ने बरामद सामान से संबंधित कागजात मांगे, लेकिन दुकान पर मौजूद दोनों लोग कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में भी दोनों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पुलिस ने चोरी का सामान रखने और बेचने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मो. हबीब उर्फ बबलू (38), पिता मो. फरजन अली, रामघाट वार्ड नंबर 43, मुफस्सिल थाना क्षेत्र शामिल है। वह कबाड़ी दुकान का मालिक बताया गया है। दूसरा आरोपी जतन पाल (50), पिता स्व. मनोरंजन पाल, खुश्कीबाग मिलन पाड़ा वार्ड नंबर 41, सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने बरामद तांबे के सामान को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।0
0
Report
तीन माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, डीलर के खिलाफ कार्रवाई
Ansar Nagar, Jharkhand:तीन माह से राशन नहीं मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा। आक्रोशित Cardधारीयों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने डीलर सविता देवी पर मई, जून और जुलाई का राशन नहीं देने तथा राशन मांगने पर कार्डधारियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और लाठी लेकर मारने के लिए दौड़ाने का गंभीर आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि तीन माह से अनाज नहीं मिलने के कारण गरीब परिवारों के समक्ष भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। आरोप लगाया गया कि डीलर द्वारा राशन देने के बजाय कुछ कार्डधारियों से तराजू पर बालू रखकर अंगूठे का निशान ले लिया जाता है और बाद में राशन लेने आने की बात कही जाती है। दोबारा राशन मांगने पहुंचने पर कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया जाता है। कार्डधार$_ाियों ने बताया कि सुंदर भारती राशन मांगने डीलर के पास गया था, जहां विवाद के दौरान डीलर ने कथित तौर पर लाठी से मारकर उसे घायल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।0
0
Report
Advertisement
लालबाग अंडरपास के निर्माण का काम शुरू, चुनाव बहिष्कार वापस लिया गया
Noida, Uttar Pradesh:नाथद्वारा राजसमंद लालबाग में अंडरपास का निर्माण कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। कार्य शुरू होने के साथ ही लालबाग संघर्ष समिति और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है और आगामी पालिका चुनाव के बहिष्कार को खत्म करने का बड़ा ऐलान किया है। अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू नहीं होने तक स्थानीय निवासियों और संघर्ष समिति ने वार्ड संख्या 39 और 40 के पालिका चुनावों का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने का निर्णय लिया था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। मंगलवार को ठेकेदार को कार्य शुरू करने के आदेश मिलने के बाद, आज भारी संसाधनों के साथ ठेकेदार के कार्मिक मौके पर पहुंचे और काम शुरू किया गया, निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, कमलेश अजमेरा व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में की गई। लालबाग संघर्ष समिति के संयोजक व पूर्व पार्षद पूरण श्रीमाली ने कहा कि समिति की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। उन्होंने इस कार्य को धरातल पर लाने के लिए विधायक महोदया, सांसद महोदय, उनके पीए और नगर अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया। श्रीमाली ने बताया कि हमारी बात हुई है और सांसद महोदया ने बताया है कि कार्य चालू हो गया है। इसके लिए अथक प्रयासों के बाद लगभग 15 करोड़ रुपये का नया टेंडर किया गया है। हमारी मांग पूरी होने के बाद अब लालबाग संघर्ष समिति चुनाव के बहिष्कार को पूरी तरह से खत्म करती है और हम संपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे। इस अंडरपास के निर्माण से नाथद्वारा के लालबाग चौराहे पर लगने वाले जाम से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
वायरल के लिए उपाय: क्या करें?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
हरियाणा विधानसभा प्रश्नकाल: निजी स्कूल बंदी, 2019 रोग आँकड़े और छठ पूजा घाट चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्न काल में विधायकों के ओर से उठाए जाएंगे कई मुद्दे --इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला सरकार से पूछेंगे कि क्या सरकार ने राज्य में 10 निजी विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया है। अगर हां तो इसका क्या कारण है इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा क्या नीति बनाई गई है? -- इनेलो विधायक आदित्य चौटाला सरकार से पूछेंगे कि साल 2010 से राज्य में हृदय संबंधी बीमारियों के कारण हुई मृत्यु की जिलावार संख्या कितनी है इसके अलावा वर्ष 2019 से राज्य में फेफड़ों संबंधी बीमारियों के कारण हुई मृत्यु की जिला-वार तथा माह-वार संख्या कितनी है। साल 2019 से राज्य में कैंसर संबंधी बीमारियों के कारण हुई मृत्यु की जिलावार तथा माह-वार संख्या कितनी है; तथा साल 2019 से राज्य में हेपेटाइटिस वार संख्या कितनी है? थाटाइफाइड के दर्ज मामलों की जिला-वार कितनी संख्या है। -- इंद्री से भाजपा विधायक राम कुमार कश्यप उठाएंगे छठ पूजा का मुद्दा और सरकार से पूछेंगे कि मुख्यमंत्री द्वारा की घोषणा के अनुसार क्या पश्चिमी यमुना नहर पर सरकार द्वारा छठ पूजा घाट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। तो घाट का निर्माण कार्य कब तक शुरू किए जाने की संभावना है? -- फतेहाबाद से कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया प्रश्न उठाएंगे कि क्या राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में छठी कक्षा के बाद कोई विशेष कौशल विकास पाठ्यक्रम (कोर्स) शुरू करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है; यदि हां, तो उसका ब्यौरा क्या है? -- शाहाबाद से कांग्रेस विधायक राम करण काला सरकार से पूछेंगे किउन किला नंबरों तथा खसरा नंबरों के ब्यौरे क्या हैं जिसमें सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा मारकंडा नदी की गाद निकालने का कार्य दिया गया था तथा गाद निकालने के कार्य की निर्धारित लम्बाई, चौड़ाई तथा गहराई का ब्यौरा क्या है। क्या गाद निकालने का कार्य स्वीकृत निर्देशों के अनुसार किया गया था। या गाद निकालने की आड़ में खनन किया गया था। अगर यह काम निर्देशों के अनुसार किया गया था तो जुलाई 2026 में शाहबाद के कई इलाके जलमग्न होने के पीछे क्या कारण था। -- फरीदाबाद एनआईटी विधायक सतीश कुमार फागना सरकार से पूछेंगे कि क्या एन.आई.टी. फरीदाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने पर कोई विचार कर रही हैं? या नहीं। इसकी क्या जानकारी है。0
0
Report
गंगा जलस्तर में गिरावट, वाराणसी के घाटों से बाढ़ का पानी हटना शुरू
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार कम होने से तटवर्ती इलाकों के निवासियों को बड़ी राहत मिली है। • काशी के प्रसिद्ध सभी 84 घाटों से बाढ़ का पानी अब धीरे-धीरे हटने लगा है। • वाराणसी में गंगा का वर्तमान जलस्तर 67.97 मीटर दर्ज किया गया है। • गंगा का पानी फिलहाल 0.5 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे जा रहा है। • वाराणसी में चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर है, जिससे जलस्तर अभी काफी नीचे आ चुका है। • वाराणसी में गंगा का खतरे का निशान 71.26 मीटर निर्धारित है। • जलस्तर घटने के बावजूद मणिकर्णिका घाट पर अभी भी छतों पर ही अंतिम संस्कार किया जा रहा है। • स्थिति पर नजर रखने के लिए गंगा में NDRF और PAC के जवान लगातार बोट से निगरानी कर रहे हैं। • मौसम और जल प्रवाह को देखते हुए आने वाले दिनों में जलस्तर में और गिरावट की संभावना है। • जलस्तर घटने के साथ ही घाटों की सफाई और कीटाणुशोधन की तैयारी में जुटा स्थानीय प्रशासन。0
0
Report
निकाय चुनाव में कांग्रेस देगी स्वच्छ छवि के साथ निष्पक्ष प्रत्याशी
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक निकाय चुनाव को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में कांग्रेस की बैठक बैठक में टिकट दावेदारों ने समर्थकों के साथ जताई अपनी-अपनी दावेदारी, पर्यवेक्षक विक्रम स्वामी ने कहा निकाय चुनाव में कांग्रेस स्वच्छ छवि व निष्पक्ष कार्यकर्ता को बनायगी प्रत्याशी , विधानसभा क्षेत्र में भय एवं भेदभाव की राजनीति के खिलाफ चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर देना भी रहेगा अहम मुद्दा कांग्रेस नेता घाशी लाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से की एकजुट होकर चुनाव जीतने का आव्हान0
0
Report
Advertisement
पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में राहत: वाल्मीकिनगर बराज से जलस्तर स्थिर
Bagaha, Bihar:उत्तर बिहार समेत पूर्वी यूपी के लिए राहत भरी बड़ी ख़बर है क्योंकि सामान्य से भी कम गंडक नदी का जलस्तर है। अभी महज़ 88 हज़ार 300 क्यूसेक पानी का वाल्मीकिनगर गंडक बराज़ से नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है। नेपाल में हुईं त्रासदी के बाद बिहार में बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गईं है। इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर गंडक बराज़ पर वाटर लेवल औसतन स्थिर हो गया है। जल संसाधन विभाग औऱ ज़िला प्रशासन पहले से आपदा की हर घड़ी से निपटने को तैयार है। दियारा के निचले औऱ नदी तटियें क्षेत्रों से विस्थापित लोगों के लिए जिले के कई हिस्सों में सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गईं है। तो अब कहीं से भी घबराने की कोई भी बात नहीं है। बताए दें की बाढ़ की आंशका को लेकर हाई अलर्ट के बाद लोगो नें रात भर जागरूक कर रातजग्गा किया है लेकिन अब नदी किनारे बसे लोगों को राहत और शुकुन महसूस हो रहा है।0
0
Report
नेपाल-चीन सीमा के पास तमिलनाडु में भारी बारिश से पर्यटक लापता, बचाव मदद मांग
Noida, Uttar Pradesh:तंजौर (तमिलनाडु): नेपाल-चीन सीमा के पास भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आए फ्लैश फ्लड की वजह से कुंभकोणम और तमिलनाडु के अन्य जिलों से नेपाल गए 57 पर्यटकों में से 37 लोग अभी भी संपर्क से बाहर हैं। इस आपदा के बाद से पर्यटकों के परिजनों में भारी चिंता का माहौल है और उन्होंने तमिलनाडु तथा केंद्र सरकार से तुरंत सैन्य सहायता के साथ बचाव अभियान शुरू करने की गुहार लगाई है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में ईद-मिलादुन्नबी का एक किलोमीटर से बड़ा जुलूस, सुरक्षा के बीच
Noida, Uttar Pradesh:फर्रুখाबाद में ईद-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, एक किलोमीटर से लंबा रहा काफिला फर्रुखाबाद में बुधवार को पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी पर शहर में भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। शाम 6 बजे टाउनहॉल से शुरू हुआ जुलूस रात करीब 10 बजे तक चला। एक किलोमीटर से ज्यादा लंबे जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। करीब 30 से 35 सजी हुई गाड़ियों और मरकजी काफिले के साथ निकला जुलूस में आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जुलूस रकाबगंज तिराहा, तिकोना चौकी, पक्का पुल और चौक बाजार से होते हुए अंजुमन स्कूल के पास जाकर समाप्त हुआ। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। वीओ - फर्रुखाबाद में ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में कुरआनख्वानी, कुरआन की तिलावत और इबादत का सिलसिला चला। बच्चों ने हाथों में परचम लेकर गलियों में जुलूस निकाला और घरों में पकवान बनाए गए। शाम करीब 6 बजे टाउनहॉल से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ। करीब 30 से 35 सजी हुई गाड़ियों और मरकजी काफिले के साथ निकला जुलूस एक किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा रहा। जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल हुए। वाहनों पर आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जिन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। जुलूस रकाबगंज तिराहा, तिकोना चौकी, पक्का पुल और चौक बाजार जैसे प्रमुख मार्गों से होता हुआ अंजुमन स्कूल के पास पहुंचकर समाप्त हुआ। रास्ते में जगह-जगह तकरीरें हुईं और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नारे गूंजते रहे। इस दौरान अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने डीजे की गाड़ी पर खड़े होकर झंडा लहरा रहे लोगों को नीचे उतार दिया। दरअसल, डीजे गाड़ी के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही थी, जिसे देखते हुए पुलिस ने एहतियात के तौर पर लोगों को नीचे उतारा। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि बारावफात के जुलूस को लेकर जिले के सभी थानों में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। अधिकतर जुलूस समाप्त हो चुके हैं, जबकि एक-दो स्थानों पर जुलूस चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। बताया गया कि ईद-मिलादुन्नबी पर जुलूस और जलसे की यह परंपरा करीब 104 साल पुरानी है। वर्ष 1922 में सीरत कमेटी का गठन किया गया था, जिसके बाद से लगातार जुलूस और जलसे का आयोजन किया जाता रहा है। बाइट - गिरीश कुमार सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
