241001
हैबतपुर में डंपर से टकराई बाइक, महिला की गई जान, पति घायल
Behti, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव के पास शुक्रवार रात एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को पहले बिलग्राम सीएचसी लाया गया, फिर गंभीर हालत के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
17 NCPI सांसद जल्द बीजेपी में शामिल होंगे, जगदीश बसुनिया का दावा
Noida, Uttar Pradesh:दुर्गा पूजा के पहले 17 NCPI सांसद बीजेपी में शामिल होंगे. NCPI सांसद जगदीश बसुनिया का दावा. जल्द ही हम बीजेपी में शामिल होंगे. कुल 20 लोग जाना था, हमारे 3 सांसद बीजेपी में नहीं जाना चाहते थे. वो चाहे तो NCPI में रह सकते हैं लेकिन हम 17 लोग बीजेपी में शामिल होंगे. बीजेपी के निर्देश के चलते ही हम NCPI में शामिल हुए0
0
Report
कोहरगड्डी बांध की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मरम्मत और सिल्ट सफाई की मांग
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में 60 साल से बांध की सफाई नहीं, अब ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उतरे सड़कों पर कोहरगड्डी बांध की बदहाली से नाराज सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतरे, बोले- सिल्ट सफाई से लेकर मरम्मत तक कुछ नहीं हुआ; जर्जर फाटक और अंधेरे में बना हादसों का खतरा बलरामपुर में सिंचाई विभाग जहां परियोजनाओं के जरिए किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने और जलस्रोतों के संरक्षण की बात कर रही है, वहीं बलरामपुर के पचपेड़वा में करीब छह दशक पुराना एक बांध अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। बांध में जगह-जगह जमा सिल्ट, जर्जर होते हिस्से, मुख्य फाटक के आसपास अव्यवस्था और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव... इन समस्याओं से नाराज होकर अब ग्रामीणों का सब्र टूट गया है। पचपेड़वा विकासखंड के कोहरगड्डी बांध पर अचानक सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। देखते ही देखते बांध का इलाक हा ग्रामीणों के विरोध-प्रदर्शन का केंद्र बन गया है। हाथों में अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण अधिकारियों से व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से समस्या बताई जा रही है, लेकिन जब मौके पर काम होता दिखाई नहीं दिया तो आखिरकार सड़क पर उतरना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक कोहरगड्डी बांध क्षेत्र की महत्वपूर्ण परियोजना है। बांध के मुख्य फाटक के जरिए नहरों में पानी पहुंचाया जाता है, जिससे आसपास के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलना चाहिए। लेकिन लंबे समय से नियमित सिल्ट सफाई और मरम्मत नहीं होने के कारण बांध की क्षमता और व्यवस्था प्रभावित होने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं। ‘जन्म से आज तक सफाई होते नहीं देखी’ स्थानीय निवासी आलोक कुमार चौधरी ने कहा कि बांध की सफाई की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जब से होश संभाला है, तब से यहां सिल्ट सफाई का काम होते नहीं देखा। उनका कहना है कि बांध की नियमित सफाई और मरम्मत जरूरी है। लाइटिंग की व्यवस्था भी होनी चाहिए, ताकि शाम और रात के समय यहां आने-जाने वालों के साथ हादसे न हों। आलोक कुमार का कहना है कि बांध में पानी का पर्याप्त भंडारण नहीं होगा तो इसका सीधा असर किसानों पर पड़ेगा। खेतों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होती है। यदि परियोजना की क्षमता ही प्रभावित होगी तो जिस उद्देश्य से बांध बनाया गया था, उसका लाभ ग्रामीणों को कैसे मिलेगा। मुख्य फाटक पर सबसे ज्यादा खतरा ग्रामीणों ने बांध के मुख्य फाटक को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। श्वेता चौधरी ने बताया कि मुख्य फाटक खुलने और उसके आसपास आवाजाही के दौरान कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। उनका कहना है कि यहां सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। पर्याप्त लाइटिंग लगाई जाए, ताकि लोगों को अंधेरे में परेशानी न हो। ग्रामीणों ने दावा किया कि हादसों में स्थानीय स्तर पर कई लोगों की जान जा चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने शिव कुमार, संदीप कुमार, विजय कुमार, मंगेश कुमार और एक अन्य व्यक्ति की मौत का उल्लेख किया। ग्रामीणों का कहना है कि बांध के आसपास सुरक्षा व्यवस्था Better होती तो हादसों का खतरा कम किया जा सकता था। हालांकि इन मौतों और उनके कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 40 साल से देख रहे, काम नहीं देखा स्थानीय निवासी श्यामलाल बताते हैं कि उन्हें क्षेत्र में रहते हुए 40 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। इतने लंबे समय में उन्होंने बांध पर सिल्ट सफाई या व्यवस्थित मरम्मत का काम होते नहीं देखा। उनका कहना है कि बांध जैसी महत्वपूर्ण परियोजना की नियमित देखरेख जरूरी है。 60 वर्षीय दुखराम भी ग्रामीणों की इस शिकायत को दोहराते हैं। उनका कहना है कि उनकी उम्र 60 साल हो गई, लेकिन उन्होंने बांध की नियमित सफाई होते नहीं देखी। ग्रामीणों का कहना है कि जब दशकों से सिल्ट जमा होती रहेगी तो धीरे-धीरे बांध की स्थिति खराब होना स्वाभाविक है。 ‘बजट आता है, लेकिन जमीन पर काम कहां है?’ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बांध की देखरेख और मरम्मत के लिए बजट होने के बावजूद मौके पर अपेक्षित काम नहीं होने का आरोप लगाया। कुछ ग्रामीणों ने व्यवस्था में भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई है। उनका कहना है कि यदि हर साल बांध की सफाई और रखरखाव के लिए धन खर्च होता है तो उसका असर जमीन पर दिखाई देना चाहिए。 ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे बांध की तकनीकी जांच कराई जाए। सिल्ट की स्थिति का आकलन कराकर सफाई कराई जाए और जर्जर हिस्सों की मरम्मत की जाए। इसके साथ ही मुख्य फाटक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पर्याप्त लाइटिंग लगाने की मांग की गई है। बांध को पर्यटन स्थल बनाने की भी मांग ग्रामीण अब सिर्फ बांध की मरम्मत तक सीमित नहीं रहना चाहते। उनका कहना है कि यदि प्रशासन चाहे तो इस बड़े जलाशय को विकसित कर क्षेत्र के लिए पर्यटन स्थल भी बनाया जा सकता है। श्वेता चौधरी ने कहा कि बांध का सौंदर्यीकरण कराया जाए। यहां बैठने की व्यवस्था हो और आसपास साफ-सफाई रखी जाए तो सुबह-शाम लोग घूमने आ सकते हैं। बुजुर्गों के लिए मॉर्निंग वॉक की सुविधा बन सकती है। इससे क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन के साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े जलाशय और सिंचाई परियोजना को केवल पानी रोकने तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इसकी सुरक्षा, रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए。 ‘अब चुप नहीं बैठेंगे’ कोहरगड्डी बांध पर जुटे ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों तक अधिकारियों से उम्मीद लगाए बैठे रहे, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही। अब उन्होंने सामूहिक रूप से आवाज उठाने का फैसला किया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा。 प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि बांध की सिल्ट सफाई, जर्जर हिस्सों की मरम्मत, मुख्य फाटक की सुरक्षा, लाइटिंग, नियमित देखरेख और सौंदर्यीकरण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि बांध सिर्फ एक सरकारी निर्माण नहीं, बल्कि हजारों लोगों की खेती और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी परियोजना है। इसलिए इसकी अनदेखी अब स्वीकार नहीं की जाएगी。 मामले पर संबंधित अधिकारी सिंचाई विभाग के अखिलेश सिंह का कहना है मैं इस वक्त जिले से बाहर हूं लेकिन जो भी आरोप है गलत है. हम लोग उसकी देखरेख कर रहे हैं.भारत सरकार की एक योजना के तहत फैज 3 में समुद्रीकरण होना है जैसे ही अनुमति मिलती है. उसका निविदा जारी करवा के कार्य शुरू करवाया जाएगा. ग्रामीणों के इस प्रदर्शन ने करीब छह दशक पुराने कोहरगड्डी बांध की बदहाल व्यवस्था को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि वर्षों से उठ रही इन शिकायतों पर विभागीय स्तर से कब तक कार्रवाई होती है और बांध की तस्वीर बदलने की दिशा में पहला कदम कब उठाया जाता है।0
0
Report
संभल में बीजेपी नेता भारत सिंह यादव के टिप्पणी पर क्षत्रिय समाज में उबाल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। बीजेपी नेता /पूर्व MLC भारत सिंह यादव की क्षत्रिय समाज को लेकर सोशल मीडिया विवादित टिप्पणी की पोस्ट से मामला गरमाया .... क्षत्रिय समाज भड़का। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा ने बीजेपी नेता भारत सिंह से माफी की मांग की। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा युवा के जिला अध्यक्ष विशाल सिंह ने बीजेपी नेता भारत सिंह पर साजिश के तहत क्षत्रिय समाज की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। बीजेपी नेता और पूर्व एमएलसी भारत सिंह बाहुबली नेता डीपी यादव के बहनोई हैं। बाइट डा विशाल सिंह जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय क्षत्रिय युवा सभा जनपद संभल0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - NH-9 पर सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत।
Gulaothi, Uttar Pradesh:*हापुड़* *NH-9 पर सड़क हादसे में पति पत्नी की मौत।* दो बाइकों की भिड़ंत में गई दो लोगों की जान। सरस्वती मेडिकल कॉलिज के पास हुआ हादसा। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की घटना।0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान से जनता में सेवा भावना का जनआंदोलन बनेगा
Kurukshetra, Haryana:‘सेवा संकल्प अभियान’ से सेवा भावना को मिलेगा जनआंदोलन का रूप : श्याम सिंह राणा कुरुक्षेत्र: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने पत्रकार वार्ता कर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने और विकसित भारत@2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राणा ने बताया कि अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत बूथ स्तर पर लाभार्थी परिवारों के घर जाकर दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा’ के तहत चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत सरकार की योजनाओं और सेवा कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा’ के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों और माताओं की सहभागिता से कार्यक्रम होंगे। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, जल संरक्षण, महिला स्वास्थ्य, शिक्षा सहयोग और सड़क सुरक्षा सहित 25 प्रकार की सेवा गतिविधियां की जाएंगी। राणा ने बताया कि ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर कैंप लगाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ आयोजित होगा। अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ से प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रयास है。0
0
Report
गाजियाबाद के रईसपुर में खतौनी त्रुटि से किसानों को परेशानी, विशेष राजस्व शिविर की जरूरत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के ग्राम रईसपुर की खतौनी में भूमि के अंश निर्धारण में हुई त्रुटियों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में वार्ड-53 रईसपुर के किसानों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर गांव में विशेष राजस्व शिविर लगाने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि खतौनी के अंश निर्धारण में गलतियां होने के कारण कई किसानों की पैतृक भूमि के वास्तविक हिस्से में अंतर दर्ज हो गया है। खतौनी पुनरीक्षण एवं भूमि के अंश निर्धारण की प्रक्रिया के दौरान हुई इन त्रुटियों से किसानों के वास्तविक भूमि अधिकार प्रभावित होने के साथ भविष्य में गंभीर विवाद उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है। समस्या के समाधान के लिए किसान बार-बार तहसील और संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग कि रईसपुर गांव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों के भूमि संबंधी अभिलेखों की जांच कराई जाए। साथ ही त्रुटिपूर्ण अंश निर्धारण को नियमानुसार दुरुस्त कर किसानों को राहत दिलाई जाए। वहीं डीएम रविंद्र कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि अधिकारी स्तर पर उनके गांव में कैंप लगाया जाएगा और एक हफ्ते के अंदर सभी समस्याओं का समाधान होगा। अगर इस कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर भाजपा प्रत्याशी स्नेहलता साबू की जीत, अस्पताल से इलाज के बाद रवाना
Jaipur, Rajasthan:जयपुर भाजपा प्रत्याशी स्नेहलता साबू की जीत ज़ी मीडिया से रिसोर्ट के बाहर की एक्सक्लूसिव बातचीत कहा, जनता के आशीर्वाद से मिली मुझे बड़ी जीत विद्याधर नगर क्षेत्र से साबू को मिली जीत तबियत खराब होने के कारण अस्पताल जाकर लिया उपचार जीते हुए पार्षद थोड़ी देर बाद होंगे रिसोर्ट से रवाना0
0
Report
सेवा संकल्प अभियान: मोदी के 25 साल के विकास की कहानी हर घर पहुंचेगी
Karnal, Haryana:मोदी सरकार के 25 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा संकल्प अभियान : कंवरपाल गुर्जर करनाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय कर्ण कमल, करनाल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कंवरपाल गुर्जर ने संबोधित किया。 कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण, युवा विकास और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मौके पर देश भर में चार कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिसमें सरपंच से लेकर सांसद तक हमारे जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। यह अभियान एक माह तक चलेगा。 गुज्जर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल उपलब्धियों को गिनाना नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों में भाग लेंगे तथा सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद भी करेंगे。 पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में देशहित और जनसेवा को प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और देश ने अनेक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता निरंतर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक सवाल के जवाब में कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पहले अपराधियों को सरकारों का संरक्षण मिलता था लेकिन आज ऐसी स्थिति नहीं है, सरकार पूरी तरह ईमानदारी से काम कर रही है। कुछ घटनाएं घटी हैं लेकिन पुलिस ने दो दिनों में ही अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब में चुनाव प्रचार पर उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब पहले एक ही राज्य था, अगर चुनाव के लिए कोई वहां जाता है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करता है पार्टी जहां उसकी जिम्मेदारी लगाती है वहां जाना होता है। यूजीसी के मुद्दे पर भाजपा नेता ने कहा कि यह मामला कोर्ट में है और जो भी उस पर निर्णय आएगा वह देखेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाएं और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।0
0
Report
बूंदी निकाय चुनाव: भाजपा समर्थकों ने विजय उत्सव मनाकर विकास की नीति का समर्थन किया
Jaipur, Rajasthan:भाजपा की बढ़त पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई बूंदी जिला निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में मिल रही बढ़त को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के समर्थन में नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निकाय चुनावों में भाजपा को मिल रहा समर्थन जनता के विश्वास और विकास की नीतियों की जीत है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया。0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स एक्सीडेंट: FIR दर्ज, महिला के बयान पर आगे की कार्रवाई तय
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम गोल्फ़ कोर्स में हुए एक्सीडेंट के मामले पर गुरुग्राम के ACP अभिलक्ष जोशी कहते हैं, 14 सितंबर, 2026 को हमारे सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को एक वीडियो मिला जिसमें एक चार-पहिया गाड़ी ने पीछे से दो-पहिया गाड़ी चला रही एक महिला को टक्कर मारी। यह घटना गोल्फ़ कोर्स रोड पर हुई। गुरुग्राम पुलिस ने उस महिला से संपर्क किया है और खुद से संज्ञान लेते हुए गुरुग्राम के सेक्टर 56 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की है। आरोपी की पहचान के बारे में, शामिल गाड़ी के ज़रिए जानकारी जुटाई जा रही है। महिला को भी जांच में शामिल किया जाएगा और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हम महिला के वीडियो में लगाए गए आरोपों के बारे में उनसे संपर्क करेंगे, उन्हें जांच में शामिल करेंगे, उसी हिसाब से आगे बढ़ेंगे और उनके दावों के आधार पर कार्रवाई करेंगे। हम गुरुग्राम में तेज़ी से या लापरवाही से गाड़ी चलाने और ऐसी किसी भी घटना पर नज़र रख रहे हैं। बिना किसी औपचारिक शिकायत के भी, हम खुद से संज्ञान लेंगे और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे। इस मकसद के लिए बनाया गया हमारा स्पेशल सेल भी कड़ी नज़र रख रहा है। लोगों को ऐसी घटनाओं में शामिल नहीं होना चाहिए और न ही इनके बारे में बेबुनियाद अफ़वाहें फैलानी चाहिए। ऐसा करना कानूनी अपराध है और कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बस्तर विद्युत चोरी मामलों में विभाग विफल, 11 लाख वसूली, कानूनी कार्रवाई पर जोर
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में विद्युत विभाग बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई करने में विफल साबित हुआ है, हर साल जिले मे बिजली चोरी के सैकड़ों मामले सामने आते है, विभाग बिजली चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कहता है लेकिन जुर्माना वसूलने में फिसड्डी साबित हो रहा, पिछले साल विभाग ने जिले में बिजली चोरी के 590 मामले पकड़े थे और इनपर 1 करोड़ 21 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था लेकिन अब तक महज 11 लाख रुपए की वसूली ही विभाग कर पाया है, विभाग ने अब इन मामलों में कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है, बता दें कि जिले में जूनियर इंजीनियर के द्वारा अपने अपने क्षेत्र में बिजली चोरी के मामलों में कार्रवाई की जाती है साथ जिला स्तर की विजिलेंस टीम के द्वारा भी जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाती है。0
0
Report
एशिया कप फाइनल: भारतीय महिलाओं ने श्रीलंका को 183 रन के लक्ष्य से जीत दर्ज की
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग महिला एशिया कप में महिला क्रिकेट टीम ने लहराया जीत का परचम फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेटरों ने श्रीलंका को दिया था 183 रन का लक्ष्य श्रीलंका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 111 रन पर हुई ढेर जीत के बाद टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के घर जश्न सा माहौल दीप्ति के परिवार ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी बेटी के प्रदर्शन के साथ टीम की मेहनत को बताया जीत का कारण0
0
Report
Advertisement
ब्रिक्स सम्मेलन पर विरोध: दिल्ली बंद, नागरिकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने ब्रिक्स सम्मेलन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,देश का दुर्भाग्य है कि सम्मेलन के दौरान पूरा सड़क बंद कर दिया गया, दुकानें बंद कर दी गई, पूरी दिल्ली बंद कर दिया गया। सम्मेलन होना चाहिए पर इस दौरान के लिए आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किया जाना चाहिए। दूसरे देश से लोगों को बुला कर क्या दिखाना चाहते हैं, हमारे यहां झुग्गी झोपड़ी नहीं है। आप क्या दिखाना चाहते हैं कि विदेश की तरह यहां भी सड़कें खाली है। बीजेपी और केंद्र सरकार में शामिल लोगों को देश के आर्थिक नीतियों में सुधार पर काम करना चाहिए, रोजगार और आधारभूत संरचना पर काम होना चाहिए। इसके बजाए आप दूसरी तरफ ले जाने का काम करते हैं। दूसरे देश के राजनयिक व्यक्ति आते हैं तो उनके साथ बिजनेस डील और देश और देश वासियों के लाभ की बात होनी चाहिए। जिस तरह से अमेरिका का टैरिफ भारत पर लग रहा उससे भी डायवर्ट करने की मानसिकता दिखती है। टैरिफ को लोग भूल जाएं, मंहगाई को लोग भूल जाएं ।0
0
Report
खैरागढ़-डोंगरगढ़ सड़क गड्ढों से त्रस्त, मरम्मत की मांग तेज
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़। खैरागढ़ से डोंगरगढ़ जाने वाली सड़क पर करीब 12 किलोमीटर का सफर इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी और वाहन चालकों के लिए खतरे का रास्ता बन गया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत आने वाले हिस्से में जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सड़क नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि वाहन चालकों को हर कुछ मीटर पर रफ्तार कम कर गड्ढों से बचते हुए निकलना पड़ रहा है। बारिश के बाद कई जगह स्थिति और बिगड़ गई है। यह सड़क सिर्फ स्थानीय लोगों की आवाजाही का रास्ता नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र से आने-जाने वाले वाहनों और विश्व प्रसिद्ध मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण मार्ग है। त्योहारी और धार्मिक अवसरों पर वाहनों का दबाव बढ़ने के बावजूद सड़क की हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। सड़क की बदहाली को लेकर कांग्रेस पहले ही चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन कर चुकी है। विरोध के दौरान सड़क मरम्मत और सुधार की मांग प्रमुखता से उठाई गई थी। इसके बावजूद समय बीतने के बाद भी सड़क की तस्वीर लगभग जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि शिकायत, विरोध और हादसों के खतरे के बावजूद स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा। सबसे बड़ा सवाल सड़क की जिम्मेदारी को लेकर भी है। सड़क के हिस्से को लेकर PWD और प्रधानमंत्री सड़क विभाग के बीच जिम्मेदारी का सवाल सामने आता रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी है, इसका फैसला कब होगा और गड्ढों की वजह से कोई बड़ा हादसा होने से पहले सड़क कब सुधरेगी? फिलहाल राहगीर सड़क सुधार की उम्मीद में हैं, जबकि विभागीय प्रक्रिया और जिम्मेदारी का पेच सड़क की हालत पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। बाइट - राहगीर पीटीसी - हेमंत पाल0
0
Report
निकाय चुनाव: भाजपा को नगर निगम में बहुमत, 58 सीटों में 37 भाजपा के खाते
Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर बड़ी खबर नगर निगम मे भाजपा को मिला बहुमत, 36 सीट जीतकर बहुमत मे आई भाजपा, 58 सीटों मे 37 भाजपा के खाते मे, 12 निर्दलीय जीते, 9 पर अटक गईं कांग्रेस, कुल 70 वार्ड मे से 58 सिटो का नेतीजा घोषित, 12 सीट पर मतगणना जारी0
0
Report
Advertisement
