icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow27 Jan 2025, 03:54 pm

Basti- गांव से किशोरी लापता, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

Shahabad, Uttar Pradesh:मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव से खेत गई किशोरी को उसका प्रेमी बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी की मां के अनुसार 25 जनवरी को उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर से खेत जाने की बात कह कर गई थी। तब से वापस नहीं लौटी है। काफी खोजबीन के बाद पता चला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलापुर मजरा मवैया निवासी राजू पुत्र बैजनाथ उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। किशोरी की मां की लिखित तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top