सांड को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, 4 लोग घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में नाऊ पुरवा गांव के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा उस समय हुआ जब चालक ने सांड को बचाने के प्रयास में वाहन को संतुलित नहीं रख पाया। इस घटना में लक्ष्मी, ममता, अमन और निगारिश घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद लक्ष्मी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
