icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटनी के देवरी में तेंदुए की मौत: दो आरोपियों की गिरफ्तारी

Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम देवरी में खेत के पास एक तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुआ तारों में फंसा हुआ मिला, जिसके चलते प्रथम दृष्टया करंट या तार में फंसने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, तेंदुए की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला रीठी वन परिक्षेत्र के ग्राम देवरी का है, जहां खेत के पास एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। डीएफओ गर्भित गंगवाल ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में तेंदुए के तारों में फंसने से मौत की आशंका सामने आई है। अभी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, उनसे और पूछताछ जारी है। वही एक अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से फरार है।
0
0
Report

रतलाम में गणेश उत्सव: पुलिस ने सुरक्षा कड़ी, 24x7 निगरानी और सीसीटीवी अनिवार्य

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में गणेश उत्सव को लेकर पुलिस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। गणेश पंडाल आयोजकों के साथ सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बैठक लेकर सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने खास तौर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना को लेकर समय का ध्यान रखने को कहा है। निर्देश दिए गए हैं कि रात 7 बजे से पहले ही गणेश प्रतिमा की स्थापना कर ली जाए। वहीं पंडाल में प्रतिमा की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही आयोजकों को पंडाल स्थल पर 24 घंटे एक वॉलेंटियर तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रतिमा की सुरक्षा के साथ किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल नजर रखी जा सके। पुलिस ने organisers से सहयोग की अपील की है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के तिगड़ी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पैसे के लेनदेन पर आरोपी ने गोली चलाई

दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। 48 वर्षीय देवेंद्र गुप्ता की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। देवेंद्र गुप्ता चक्की की दुकान चलाते थे और साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक हत्या का आरोपी उन्हें एक परिचित ने बुलाया था, जिसके बाद हमला किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटना की गंभीरता को देखते हुए ACP अमलेश्वर राय और SHO तिगड़ी के नेतृत्व में टीम बनाकर तेजी से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच के अनुसार मृतक और आरोपी के बीच रुपये के लेनदेन का मामला था—मृतक ने आरोपी से पैसे उधार लिए थे लेकिन वे लौटाए नहीं गए; इसी बात से नाराज होकर गुरुवार देर रात गोली चली।
0
0
Report

चूरहट अस्पताल में ऑक्सीजन और 108 एंबुलेंस के इंतजाम पर सवाल

Sidhi, Madhya Pradesh:सांस के लिए तड़पता रहा मासूम, परिजनों ने अस्पताल और 108 एंबुलेंस की व्यवस्था पर उठाए सवाल; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सीधी। जिले के चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 6 वर्षीय आदिवासी बैगा बालक रोहित बैगा की रीवा ले जाते समय मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हालत गंभीर होने के बावजूद चुरहट अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध होने के बाद भी उसे लगाने के लिए ऑक्सीजन मास्क नहीं मिल सका। वहीं, 108 एंबुलेंस में भी पर्याप्त ऑक्सीजन व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल पहुंचा था बच्चा जानकारी के अनुसार कैमोर पहाड़ क्षेत्र निवासी रोहित बैगा की गुरुवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने पर उसकी मां मुन्नी बैगा उसे इलाज के लिए चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचीं। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप- ऑक्सीजन मास्क नहीं मिला परिजनों के मुताबिक, रेफर किए जाने के दौरान बच्चे को ऑक्सीजन देने की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध होने के बावजूद ऑक्सीजन मास्क नहीं मिल सका। परिजनों का आरोप है कि मास्क की तलाश की गई, लेकिन व्यवस्था नहीं हो पाई। इसके बाद मशीन से सीधे ऑक्सीजन देने का प्रयास किए जाने की बात भी सामने आई। इस दौरान बच्चे की हालत लगातार गंभीर होती गई। 108 एंबुलेंस की व्यवस्था पर भी सवाल इसके बाद बच्चे को रीवा ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस बुलाई गई। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस में भी ऑक्सीजन मास्क अथवा पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं थी। बताया गया कि गंभीर हालत में बच्चे को चुरहट से रीवा ले जाया गया, लेकिन रीवा पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मां मुन्नी बैगा का आरोप है कि अगर समय पर ऑक्सीजन और एंबुलेंस की बेहतर व्यवस्था मिल जाती, तो शायद उसके बेटे की जान बच सकती थी। स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना ने चुरहट अस्पताल के साथ-साथ जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा की आपातकालीन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन जैसी जीवनरक्षक सुविधा और समय पर एंबुलेंस उपलब्ध होना बेहद जरूरी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर गंभीर हालत में पहुंचे बच्चे को आवश्यक आपातकालीन सुविधा समय पर क्यों नहीं मिल सकी? CMHO ने एंबुलेंस व्यवस्था खराब होने की बात कही मामले में CMHO डॉ. अशोक खरे ने बताया कि एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर पहले भी शिकायतें और पत्राचार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और घटना में जिम्मेदारी तय की जाएगी। बड़ा सवाल- जवाबदेह कौन? 6 साल के मासूम की मौत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध थी, तो ऑक्सीजन मास्क क्यों नहीं मिला? और जब बच्चे को गंभीर हालत में रेफर किया गया, तो 108 एंबुलेंस में जरूरी ऑक्सीजन व्यवस्था की जांच क्यों नहीं हुई? मासूम की मौत ने एक बार फिर सीधी की स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

डीआईजी ने फरियादी को कुर्सी पर बैठाकर सुनी समस्या, साइबर सेल का उन्नयन निर्देश

Alirajpur, Madhya Pradesh:अलीराजपुर जिले के जोबट थाने में आयोजित 'मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान' के دوران पुलिस का एक संवेदनशील और जन-हितैषी चेहरा देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे डीआईजी रघुवंश सिंह भदोरिया ने पुलिसिया रौब से हटकर एक मिसाल पेश की। उन्होंने फरियादियों को अपने पास कुर्सी पर बिठाकर बेहद आत्मीयता से उनकी समस्याएं और आवेदन सुने। कार्यक्रम के दौरान साइबर ठगी से जुड़े एक मामले में डीआईजी ने तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। साइबर अपराधों पर बात करते हुए उन्होंने कहा: "पहले साइबर सेल की सुविधा केवल जिला स्तर पर उपलब्ध होती थी, लेकिन अब बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए हर थाने में साइबर सेल की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि आम जनता की शिकायतों का तुरंत समाधान हो सके।"
0
0
Report

जामताड़ा SIR मतदाता सूची में विसंगतियाँ, घोटाले की आशंका और जांच की मांग

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा जिले में चल रहे SIR के मतदाता सूची में कथित विसंगतियों पर सवाल खड़े हुए हैं। जिससे SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी और घोटाले की आशंका जताई जा रही है। जामताड़ा जिले में 5 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में एक ऐसा मामला आया है जो सवाल खड़े करती हैं। सूची के मुताबिक कई जगह गृह संख्या 0 दर्ज है, लेकिन जिले में ऐसा कोई भी मतदाता नहीं है जिसका मकान नहीं है. जबकि SIR से पहले पूरे जिले में घरों की संख्या अंकित की गई थी. आखिर मकान संख्या अंकित होने के बावजूद सूची में दर्ज क्यों नहीं की गई. इसके अलावे भाग संख्या 243 के मकान संख्या एक में 54 मतदाता के नाम उल्लेख है जो अलग-अलग जाति और समुदाय, जिसमें आदिवासी, मुस्लिम और हिंदू मतदाता शामिल हैं. ऐसे मामले सिर्फ एक नहीं है बल्कि कई मकान संख्या में अनेक मतदाताओं के नाम दर्ज हैं. मामला को लेकर भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इन विसंगतियों से SIR की प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और जानबूझकर गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है। मामले को लेकर जिले के उपयुक्त आलोक कुमार दुबे ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है और इसके लिए एक जांच कमेटी की गठन की गई है जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई भी की जाएगी उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी चीफ इलेक्टरल अफसर को भी दी गई है.
0
0
Report
Advertisement

पुश्तैनी जमीन के विवाद में परिवार में खूनी भिड़ंत; महिला के सिर में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर चोट

Alwar, Rajasthan:पुश्तैनी जमीन के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, महिला के सिर में कुल्हाड़ी लगने से गंभीर घायल अलवर। कोतवाली थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 10 में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने दो महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन गंभीर हालत में अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार स्कीम नंबर 10 निवासी महेश सैनी की पत्नी शारदा देवी और उसकी ननद विमला का परिवार के ही लोगों से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर शारदा देवी और विमला पर जेठ अशोक, उसकी पत्नी शीला, देवर विवेक तथा भतीजे-भतीजी देवराज सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट के दौरान शारदा देवी के सिर में कुल्हाड़ी लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल शारदा देवी को सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。 बाइट: परिजन
0
0
Report
Advertisement

अजमेर आयुक्त राठौड़ और आईजी शर्मा ने मकराना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया

डीडवाना - मकराना में नगर निकाय चुनाव 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को नगर परिषद मकराना में मतदान प्रक्रिया के दौरान अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ और आईजी डॉ. रवि शर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का अवलोकन किया। इस निरीक्षण के समय, डीडवाना कुचामन जिले के कलेक्टर अवधेश मीणा और पुलिस अधीक्षक प्यारेलाल सहित अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त और आईजी ने वसुंधरा नगर स्थित तेरापंथ भवन और अंजुमन महाविद्यालय में स्थापित मतदान केंद्रों सहित शहर के अन्य मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने मतदान दलों से भी व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान, अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और मतदाता सुगमता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी से कर्तव्य का निर्वहन करने और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। बाइट- शक्ति सिंह राठौड़, संभागीय आयुक्त, अजमेर बाइट- रवि, आईजी, अजमेर
0
0
Report

जालौन: दिनदहाड़े जनरल स्टोर पर टप्पेबाजी, तीन बाइक सवार फरार; CCTV में कैद

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जनरल स्टोर की दुकान पर दिनदहाड़े टप्पेबाजी, ग्राहक बनकर आए बाइक सवार तीन युवक दुकान से सामान लेकर बिना पैसे दिए हुए फरार, दिनदहाड़े दुकानदार से 17 हजार का सामान लेकर युवक हुए फरार, सामान लेकर भागते बाइक सवार युवक सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, फुटेज में बाइक सवार युवकों के पीछे भागता नजर आया दुकानदार, पुलिस चौकी से महज 30 मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम देकर फरार हुए बाइक सवार टप्पेबाज, सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार टरननगंज चौराहे का मामला。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top