हरदोई मेडिकल कॉलेज में असीम अरुण का औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराज़गी
Hardoi, Uttar Pradesh:प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने हरदोई मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया और पाया कि 12 में से 11 मरीजों को बाहर की दवा लिखी गई थी। असीम अरुण ने इस पर नाराज़गी जताते हुए प्रिंसिपल डॉ. देश दीपक तिवारी को फटकार लगाई। उन्होंने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से बात करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात की। डीएम को तीन घंटे में सभी दस्तावेज एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निरीक्षण से मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
