पाली में सड़क नाली कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप, समाजसेवी ने DM से की शिकायत
Pali, Uttar Pradesh:पाली कस्बे में नगर पंचायत द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराए जा रहे सड़क और नाली सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। समाजसेवी ने DM से शिकायत कर जांच कराने और रिकवरी की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कासगंज में होटल संचालक पर फायरिंग, बाल-बाल बचे ओंकार सिंह
Kasganj, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कासगंज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां माराठा होटल के संचालक ओंकार सिंह पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। घटना आज सुबह की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने होटल संचालक ओंकार सिंह को निशाना बनाते हुए तमंचे से गोली चला दी। हालांकि, इस हमले में होटल संचालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान की पूरी गतिविधि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हमले के कारणों का खुलासा हो सकेगा।योगी आदित्यनाथ के बयान पर शिवपाल ने किया पलटवार वही केशव प्रसाद के लिए दिया बड़ा बयान
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार और केशव प्रसाद मौर्य पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए शिवपाल ने कहा कि नेताओं की सोच छोटी है। वहीं आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इटावा शहर के कर्मक्षेत्र महाविद्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने सियासी बयानबाजी को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। केशव प्रसाद मौर्य के अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर सवाल उठाने को लेकर शिवपाल ने कहा कि उनकी सोच बहुत छोटी है। जनता दो बार उन्हें धूल चटा चुकी है, इसी की खीझ उनके बयानों में दिखाई दे रही है। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर पर भी उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सोच घटिया और छोटी है। शिवपाल ने कहा कि बीजेपी सरकार समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन से घबराई हुई है। यह सरकार लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती और ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रहने वाली। आजम खान की गिरफ्तारी पर शिवपाल ने कहा कि उनके खिलाफ झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। अदालत से जमानत मिलने के बाद भी उन्हें घर नहीं जाने दिया गया और ईडी पहुंच गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आजम खान को परेशान कर रही है।कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल: कर्ज से परेशान होकर व्यक्ति ने पहले परिवार के चार सदस्यों का चाकू से गला रेता, इसके बाद ट्रेन से कटकर दे दी अपनी जान
- भोपाल के छोला के एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत मामले में कर्ज निकलकर आई वजह।
- नरेंद्र साहू ने पत्नी, बच्चों और मां की गला काटकर हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या की ।
- परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू की लाश थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिली है।
- मृतकों में नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू 50, पत्नी सोमलता साहू 29, बेटी कृति साहू 10 और बेटा खुश साहू 6 शामिल हैं।
- पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कर्ज होने के चलते मृतक परेशान था।
- कुक का काम करते थे मृतक नरेंद्र साहू।
(भोपाल से जी न्यूज रिपोर्टर प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
