241001
हरदोई में कृषि मेले का हुआ आयोजन
Bilgram, Uttar Pradesh:"हरदोई के कृषि भवन में तिलहन मेला का आयोजन किया गया जिसका डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने शुभारंभ किया, मेले में किसानों को निःशुल्क नेनो यूरिया व डीएपी वितरित की गई व किसानों को सम्मानित किया गया । तिलहनी फसलों से आय में वृद्धि व स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झामुमो: एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ कोडरमा के सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना
Koderma, Jharkhand:एमएमडीआर संशोधन बिल के खिलाफ आज झामुमो राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर रही है। इस क्रम में कोडरमा जिले के सभी 6 प्रखंडों में नेताओं कार्यकर्ताओं ने बिल के खिलाफ विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। सदर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष झामुमो के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे की अगुवाई में यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी मुख्य रूप से शामिल हुई। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस संशोधन बिल के जरिए झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया। जेएमएम के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने कहा कि इस धरना प्रदर्शन के जरिए संशोधन बिल को वापस लेने की मांग दोहराई जा रही है, इसके बावजूद भी अगर संशोधन बिल वापस नहीं लिया गया तो जेएमएम जिलास्तर और राज्यस्तर पर व्यापक आंदोलन करेगी। वही जेएमएम नेत्री और जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि इस संशोधन बिल के जरिए झारखंड को कमजोर बनाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हितों पर अगर कुठाराघात होगा तो हर झारखंडी इसके खिलाफ आवाज उठाएगा। बाइट :- वीरेंद्र पांडे, जिला अध्यक्ष, झामुमो बाइट :- शालिनी गुप्ता, झामुमो नेत्री0
0
Report
झारखंड के MMDR बिल के विरोध में लातेहार में एक दिवसीय धरना
Latehar, Jharkhand:लातेहार खान एवं खनिज विकास और विनियम संशोधन बिल 2026 के विरोध में झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। चंदवा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने इस बिल को केन्द्र सरकार के द्वारा लाया गया एक काला कानून बताया। उन्होंने इसे अविलंब वापस लेने की मांग की. आगे कहा कि झारखंड और झारखंड वासी इस कानून को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। श्री राम ने कानून को झारखंड के लिए अहितकारी बताया. कहा कि इस कानून के आने से खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड राज्य खान व खनिजों पर कोई नियंत्रण नहीं रह पायेगा। मौके पर राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। केंद्र सरकार एक साजिश के तहत अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इस कानून को लेकर आ रही है; केंद्र सरकार झारखंड के रॉयल्टी का अरबों रुपये हजम कर चुकी है। झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि एमएमड्र बिल के विरोध में 19 मार्च को जिले के हर प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड के पूर्वज जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। उनके संघर्ष और बलिदान को यूं ही नहीं बेकार जाने दिया जायेगा; लातेहार प्रखंड मुख्यालय में भी धरना का आयोजन किया गया।0
0
Report
कानपुर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्या मामले में तीनों आरोपी अदालत में पेश
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड तीनों हत्यारोपियों की कोर्ट में पेशी मृतक की बहू शालू, नौकर विशाल और राजकिशोर कोर्ट पहुंचे तीनों को ACJM फर्स्ट कोर्ट में किया गया पेश पुलिस ने तीनों की कस्टडी रिमांड की मांग की0
0
Report
Advertisement
जेडीयू में मतभेद नहीं, ललन सिंह ने पार्टी की पूर्ण एकजुटता जताई
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह ने पार्टी में मतभेद की चर्चाओं को खारिज किया है, उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और बिना मतलब की बातों को तूल दिया जा रहा है। ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू में 1994 से आंतरिक लोकतंत्र, आपसी सहमति और विचार-विमर्श की परंपरा रही है। कल पार्टी की बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर उठे सवाल पर ललन सिंह ने बताया कि उनका गुजरात में कार्यक्रम था जिसकी जानकारी पार्टी के नेताओं को भी थी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत और संजय झा से भी उनकी बातचीत हुई थी और उन्हें बताया गया था कि बैठक नए विधायकों के लिए सामान्य प्रबोधन कार्यक्रम है। ललन सिंह ने संजय झा के साथ नियमित बातचीत होने की बात भी कही, उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी आपसी राय, विचार-विमर्श और सहमति से काम कर रही है और पार्टी के अंदर किसी तरह का विवाद या मतभेद नहीं है। मीडिया में चल रही अन्य चर्चाओं पर ललन सिंह ने सवाल पूछने वालों से संबंधित नेताओं से ही बात करने को कहा, उन्होंने दोहराया कि पार्टी एकजुट है और जेडीयू में आपसी विचार-विमर्श के साथ फैसले लिए जाते हैं।0
0
Report
एनडीए नेताओं के योगदान पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ राहत के लिए आभार जताया
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ राहत के लिए सहयोग करने वाले एनडीए नेताओं और संस्थानों का आभार जताया है, उन्होंने कहा कि एनडीए के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों ने अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया है। मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को भी धन्यवाद दिया, उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की सहायता दी गई है। सम्राट चौधरी ने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा, पटेल एग्रो टेक इंडस्ट्रीज समेत कई संस्थानों और लोगों ने भी बिहार की मदद के लिए सहयोग किया है, मुख्यमंत्री ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मिलकर मदद करने की बात कही।0
0
Report
NIA कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस चुनौती दे सकती है; झीरम साजिशकर्ता समर्पण
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले से जुड़ी बड़ी खबर.. NIA कोर्ट के फैसले को कांग्रेस दे सकती है चुनौती. वरिष्ठ अधिवक्ता फैजल रिजवी का बयान. झीरम के कई मुख्य साजिशकर्ता आज समर्पण कर चुके है Nia ने कभी इनसे पूछताछ ही नहीं की कोर्ट में इन्हे फरार बताया, जबकि ये सरेंडर कर सरकार के पास हैं सरकार ने NIA को बारसे देवा, रामन्ना की सूचना क्यों नही दी हम बड़े कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते है0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर बिजली कटौती पर कांग्रेस का आक्रोश; विधायक धरने खत्म करने से सरकार पर निशाना
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर बिजली कटोती के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश, एसडीएम व एसई के आश्वासन के बाद माने विधायक, तीसरे दिन विधायक गणेश घोगरा ने धरना किया समाप्त डूंगरपुर जिले में अघोषित बिजली कटोती के विरोध में बिजली विभाग के एसई के ऑफिस के बाहर कांग्रेस विधायक गणेश घोगरा के नेतृत्व में चल रहा धरना तीसरे दिन समाप्त हो गया | कलेक्टर के निर्देश पर डूंगरपुर एसडीएम व बिजली विभाग के एसई के आश्वासन के बाद विधायक माने और धरने को समाप्त किया | विधायक गणेश घोगरा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस संबंध में अधीक्षण अभियंता , अधिशासी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता से कई बार वार्ता की गई, लेकिन उन्होंने जनता की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण मजबूरन उन्हें सरकार व प्रशासन के खिलाफ 16 सितम्बर को धरने पर बैठना पड़ा | इधर धरने के तीसरे दिन आज कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सोनू गुर्जर व बिजली विभाग के एसई वी के दोसी ने धरना स्थल पर पहुंचकर विधायक गणेश घोगरा से समझाइश की | वही बिजली कटौती होने की स्थिति में कम से कम 21 से 22 घंटे सिंगल-फेज बिजली देने, कृषि एवं अन्य कार्यों के लिए रोजाना 6 घंटे थ्री-फेज बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया | जिसके बाद विधायक गणेश घोगरा माने और तीसरे दिन आज धरने को समाप्त किया | इस अवसर पर विधायक गणेश घोगरा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा | उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि डबल इंजन और पर्ची सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। बिजली, स्वास्थ्य, चिकित्सा और रोजगार हर मोर्चे पर स्थिति दयनीय है। एक तरफ घंटों कटौती की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता को 2,500 रुपये से लेकर 10,000 और 15,000 रुपये तक के मनमाने बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। विधायक गणेश घोगरा ने स्पष्ट किया कि यदि विद्युत विभाग अपने आश्वासन पर खरा नहीं उतरता है, तो आम जनता को साथ लेकर और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा।0
0
Report
नेवज नदी के पुलिया से बाइक सवार युवक तेज बहाव में बह गया, शव बरामद
Jhalawar, Rajasthan:घाटोली (झालावाड़) झालावाड़ जिले के घाटोली थाना क्षेत्र के श्रीराम सन्या घाट के पास नेवज नदी की पुलिया पार करते समय शनिवार को एक बाइक सवार युवक तेज बहाव में बह गया. ग्रामीणों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी के बहाव तेज रहने के कारण वे उसे नहीं निकाल सके. बाद में करीब एक किलोमीटर दूर युवक का शव बरामद हुआ. पुलिस के अनुसार झालावाड़ जिले के भालता निवासी शब्बीर मोहम्मद बाइक से अपने गांव से मनोहरथाना मजदूरी करने जा रहा था. श्रीराम सन्या घाट के पास नेवज नदी की पुलिया पर करीब तीन फीट पानी बह रहा था. युवक बाइक से पुलिया पार कर रहा था. इसी दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से वह नदी में बह गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिली. ग्रामीणों ने घटना की सूचना घाटोली थाना पुलिस को दी. तलाश के दौरान युवक का शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी से बरामद किया गया. पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दे दी है. परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
देवली में महिला के साथ अभद्रता-मारपीट: 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
Kota, Rajasthan:देवली (टोंक) देवली के बास लक्ष्मणा गांव में एक महिला से अभद्रता, मारपीट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मामले में 38 वर्षीय_ramghani_ देवी पत्नी राकेश मीणा ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 12 नामजद लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार घटना 17 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। महिला का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ माताजी की रसोई में गई थी। इसी दौरान घर के बाहर खड़ी गाड़ी को लेकर कहासुनी हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आत्माराम पुत्र भोमाराम मीणा ने महिला का हाथ पकड़कर उसे गाड़ी में डालने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने और खुद को छुड़ाकर घर की तरफ भागने के बाद आरोपी कथित तौर पर लकड़ियां और सरिये लेकर उसके पीछे पहुंचे। रिपोर्ट में आत्माराम, धर्मराज, छोटूराम, मनराज, सीताराम, दिनेश, लेखराज सहित 12 नामजद लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के मुताबिक, महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई और घर में तोड़फोड़ भी की गई। महिला के चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपियों की ओर से पहले भी मारपीट की घटनाएं की जा चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग का उत्साह फिर से चरम पर, मौसम खुला
Palampur, Himachal Pradesh:विश्व की सुप्रसिद्ध बीड़ बिलिंग घाटी एक बार फिर मानव परिंदों से गुलजार होने वाली है पिछले दो महीनों से घाटी में साहसिक खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा था हर वर्ष 15 जुलाई से 15 सितंबर तक बरसात के चलते पैराग्लाइडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है अब मौसम के खुलते ही प्रशासन ने प्रतिबंध हटा लिया है और एक बार फिर बीड़ बिलिंग घाटी मानव परिदों से गुलजार हुई है बीड़ बिलिंग में अगले कुछ महीने देश ही नहीं विदेशों से भी हजारों को संख्या पैराग्लाइडिंग पायलट घाटी में डेरा डालेंगे0
0
Report
राजनांदगांव में गणेश उत्सव पर 500 से अधिक जवान, शांति बनाए रखने की कड़ी तैयारी
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव में गणेश पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर में गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो, इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पिछले चार दिनों में पुलिस ने 100 से ज्यादा गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा है। वहीं शहर के गणेश पंडालों से लेकर प्रमुख इलाकों तक पुलिस की लगातार निगरानी जारी है। गणेश पर्व के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था तैयार की है। पुलिस का फोकस खास तौर पर उन लोगों पर है, जिनसे पर्व के दौरान शांति भंग होने की आशंका है। बीते चार दिनों में पुलिस ने अभियान चलाकर 100 से अधिक गुंडा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि गणेश उत्सव के दौरान किसी भी तरह की अशांति या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर के छोटे-बड़े सभी गणेश पंडालों में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस मित्रों को भी शामिल किया गया है, ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी स्थिति पर तत्काल नजर रखी जा सके। इसके अलावा पुलिस की टीमें दिन-रात लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 500 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि गणेश पर्व आस्था और उत्साह का पर्व है। ऐसे में सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। वहीं असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कुल मिलाकर गणेश पर्व को लेकर राजनांदगांव पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार किया है। 500 से ज्यादा जवानों की तैनाती, पंडालों में पुलिस और पुलिस मित्रों की मौजूदगी और लगातार पेट्रोलिंग के जरिए पुलिस ने साफ कर दिया है कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
रायबरेली चेक डेम में अज्ञात युवक का शव, पहचान अभी नहीं हो पाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली चेक डेम में मिला अज्ञात युवक का शव शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना अभी तक युवक की नही हो पाई पहचान पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी मौके पर पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा हरचंदपुर थाना क्षेत्र के पूरे मौहारी के चेक डेम का मामला0
0
Report
Advertisement
हरिश चौधरी ने छात्रों के मुद्दे पर कहा: राहुल गांधी के नेतृत्व में बदलाव उम्मीद
Bhopal, Madhya Pradesh:इंदौर छात्रों की कुंज कार्यक्रम को लेकर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा छात्रों की गूंज कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी छात्रों को मंच मुवईया करने की जिम्मेदारी सरकार की थी वह विफल रही इंदौर में झूठ वाले पोस्टर पर कहा बीजेपी को छात्र झूठे नजर आ रहे हैं दिल्ली छात्र संघ चुनाव के परिणाम पर प्रदेश प्रभारी हरि चौधरी का बयान सत्ता का दुरुपयोग हुआ राहुल गांधी को लेकर युवाओं में उत्साह है राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में बदलाव होगा बिज़पा को कहता हूं भाजपा की स्थिति अस्पताल में जाने लायक है युवाओं की लड़ाई लड़ रहे हैं राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार0
0
Report
दुर्गावती गोदाम से 27 किग्रा गांजा बरामद, मालिक हिरासत में
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - दुर्गावती में गोदाम से 27 किग्रा गांजा बरामद, जांच जारी पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की。 दुर्गावती थाना क्षेत्र के धनेछा गांव स्थित एक गोदाम से पुलिस और प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर 27 किलो गांजा बरामद किया है। गोदाम मालिक और एक वाहन को जप्त कर जांच किया जा रहा है。 मामले की जानकारी देते हुए दुर्गावती के अंचलाधिकारी (सीओ) ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार दुर्गावती पुलिस द्वारा मजिस्ट्रेट की मांग की गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई, जहाँ से 14 पैकेटों में रखा लगभग 27 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गोदाम मालिक प्रकाश तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी जांच और परीक्षण के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। फिलहाल 27 किलो गांजा बरामद करते हुए प्रकाश तिवारी को हिरासत में लिया गया है और एक गाड़ी भी जप्त है。 वहीँ, पूछताछ के दौरान गोदाम मालिक प्रकाश तिवारी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वे बनारस के रहने वाले हैं और उन्होंने यह गोदाम बनारस निवासी बबलू जायसवाल को 5 साल के लिए लीज (पट्टे) पर दिया था। प्रकाश तिवारी के अनुसार, इस गोदाम का उपयोग पशु आहार बनाने के लिए धान, मक्का और भूसा रखने के उद्देश्य से किया जाना था। प्रकाश तिवारी ने गांजा तस्करी या गोदाम में किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी होने से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वे लीज से संबंधित सभी कागजात और दस्तावेज पुलिस को दिखाने के लिए तैयार हैं। प्रशासन और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है。0
0
Report
अष्टमी पर नन्दा देवी मेले में मां नन्दा-सुनन्दा के दर्शनों की भीड़ जुटी
Almora, Uttarakhand:Almora Anchor - अल्मोड़ा में नंदा देवी मेले में अष्टमी के मौके पर शनिवार को मां नंदा-सुनंदा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही नंदा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कदली वृक्षों से तैयार की गई मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। मंदिर परिसर मां के जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। नंदा देवी मेले की धार्मिक परंपरा के तहत कदली वृक्षों से मां नंदा-सुनंदा की प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। कदली वृक्षों को विधि-विधान से आमंत्रित कर नंदा देवी मंदिर लाया गया था। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने कदली वृक्षों से मां की प्रतिमाएं तैयार कीं। प्रतिमाओं की स्थापना और पूजा-अर्चना के बाद अब श्रद्धालु मां के दर्शन कर रहे हैं। अष्टमी के बाद भी नंदा देवी मेले में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भी भीड़ बनी हुई है। बाजार और मंदिर क्षेत्र में मेले को लेकर उत्साह बना हुआ है। मेले का प्रमुख आयोजन 23 सितंबर को होगा। इस दिन मां नन्दा-सुनन्दा की डोला पालकी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मां के जयकारों के साथ डोला नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके बाद मां नन्दा-सुनन्द को विदाई दी जाएगी और नन्दा देवी मेले का समापन होगा।0
0
Report
Advertisement
