हरदोई में पत्नी से विवाद के बाद पति ने तालाब में कूदकर ली खुद की जान
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद नाराज पति ने तालाब में छलांग लगाकर खुद की जान ले ली। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पति नशे का आदी था और अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। घटना के समय भी दोनों में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने तालाब में कूदकर जान दे दी। मृतक पति की शादी 14 साल पहले हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
