241001
धान की फसल ममें खाद डालकर वापस घर जा रहे युवक की तालाब में डूब कर हुई मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के तेजीपुर गांव निवासी की तालाब में डूबने से जान चली गई। मृतक खेत में धान की फसल में खाद डालने के बाद घर लौटते समय ददिघटा तालाब के पास पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। बचाने की कोशिश करने के बावजूद उसे नहीं निकाला जा सका। पुलिस और दमकल विभाग की टीम द्वारा शव की तलाश की गई, लेकिन उसे नहीं पाया जा सका। तीन घंटे बाद, सुनासी मढ़िया के युवक सुनील ने शव को खोज निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ताशकंद में पीएम मोदी के आगमन से पहले भारत का तिरंगा फहराया गया
Noida, Uttar Pradesh:उत्सर्जन: उज्बेकिस्तान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले ताशकंद में भारत का तिरंगा फहराया गया।0
0
Report
गीले कोयले से सूरतगढ़ थर्मल में डेमरेज लाखों, कोल फीडिंग लाइनें जमीं
Sri Ganganagar, Rajasthan:गीले कोयले से नुकसान। कोल फीडिंग लाइने जाम, लग रहा है लाखों का डेमरेज。 सूरतगढ़ थर्मल सूरतगढ़ सब क्रिटिकल थर्मल परियोजना में विद्युत उत्पादन के लिए पहुँच रहा हजारो टन गीला कोयला दोहरी मार कर रहा है। इससे एक और जहां विद्युत उत्पादन निगम को लाखों रूपये की चपत लग रही है, वहीँ गीले कोयले के कारण इकाईयो की कोल फीडिंग लाइने जाम व कोल बंकर चॉक हो रहे है। जिससे उपकरणों के साथ साथ इकाइयों का बिजली उत्पादन पूरी क्षमता से रखने के लिए अब तक करोड़ो रूपये का फ्यूल ऑइल जल चुका है। लगता है डेमरेज- जानकारी के अनुसार थर्मल में प्रवेश करने के बाद 58 डिब्बो वाली कोयले की गाड़ी को आठ घण्टे की अवधि में खाली करना होता है। इस अवधि के बाद रेलवे प्रतिघण्टे करीब 9 हजार रूपये डेमरेज वसूलती है। गीले कोयले के कारण परियोजना में लगे वैगन टिप्पलर में कोल वैगन खाली करते समय ज्यादातर गिला कोयला डिब्बे में ही चिपका रह जाता है। जिससे कोयला वापस डिब्बो के साथ चला जाता है वहीं कोयले की रैक खाली करने में इन दिनों 15 से 16 घण्टे समय लग रहा है। जिसका लाखो रूपये डेमरेज रेलवे को देना पड़ता है। हर वर्ष आता है गीला कोयला- बरसात के मौसम में जुलाई से लेकर सितंबर तक हर वर्ष कोयला खदानों में पानी भरने के कारण गीला गार युक्त कोयला आता है, लेकिन इस बार कोल हैंडलिंग प्लांट की ठेका फर्म बदलने के कारण ज्यादा दिक्कतें आ रही है, जहां जून माह तक परियोजना ने लगातार 800 कोल रैक बिना डेमरेज के खाली करने का पूरे उत्पादन निगम में कीर्तिमान बनाया था वहीं अगस्त माह में.... घण्टे डेमरेज लगने से परियोजना को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पांच हजार रूपये टन पानी- कोयला खदानों से थर्मल को आने वाले कोयले की कीमत लगभग 5 हजार से 55 सौ रूपये प्रति टन होती है। विगत दिनों थर्मल में पहुँची कुछ कोयला गाड़ियों के डिब्बो से पानी के झरने चलते व गार नज़र आ रहे है। ऐसे में अगर देखे तो कोयले में मिश्रित पानी की कीमत थर्मल द्वारा 5 हजार रूपये चुके जा रही है। प्रबन्धन पर उठे सवाल- सूरतगढ़ विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन इंटक के प्रदेश महामंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने प्रबन्धन पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बारिश के मौसम में कोयला खदानों से आने वाली कोयला गाड़ियों को तिरपाल से ढक कर लाया जाता है। थर्मल में हर वर्ष बारिश में गिला कोयला आता है ऐसे में प्रशासन को बरसात के मौसम में कोल कम्पनियो को ढक कर कोयला भेजे के लिए पाबन्द करना चाहिए। वहीं बरसात से पूर्व कोल स्टॉक करना चाहिये, इसके अलावा पूर्व में डेमरेज की राशि ठेका फर्म से वसूली जाती थी, लेकिन अब डेमरेज की राशि का 20 फीसदी ही ठेका फर्म से वसूला जाता है, जिसके कारण ठेका फर्म रैक खाली करने में कम गंभीरता दिखाती है। वही ठेका फर्म की अकुशलता व निर्धारित संख्या से कम श्रमिक होने से भी विभाग को डेमरेज भुगतना पड़ रहा है। बारिश है कारण- " कोयला खदान क्षेत्र में हो रही बरसात के कारण पिछले दिनों कुछ कोयले की गाड़ियों में गिला गार जैसा कोयला आ रहा है। इसके सुधार के लिए कोल कम्पनियों से पत्राचार किया जा रहा है। गीले कोयले के कारण इकाइयों का विद्युत उत्पादन प्रभावित नही हो रहा है。 राकेश शर्मा, मुख्य अभियंता, सूरतगढ़ सब क्रिटिकल थर्मल。 फोटो/विजुअल- सूरतगढ़ थर्मल में आया गार युक्त कोयला。 2- थर्मल में आई गीले कोयले की रैक。0
0
Report
मथुरा- वृंदावन मार्ग पर टेंपो की टक्कर, बाइक सवार की मौत; चालक फरार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-वृंदावन मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत; हादसे के बाद टेंपो चालक फरार मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र के जयसिंहपुरा में मथुरा-वृंदावन मार्ग पर देर रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार टेंपो और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय विशाल निवासी वृंदावन गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि टेंपो वृंदावन की ओर से तेज रफ्तार में मथुरा की तरफ आ रहा था, जबकि बाइक सवार मथुरा की ओर से वृंदावन की तरफ जा रहा था। जयसिंहपुरा क्षेत्र में दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन को लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के मुताबिक, घायल विशाल की हालत बेहद गंभीर थी और उसे बेहतर उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पतालों में समय पर उचित उपचार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। उनका कहना है कि एक अस्पताल में ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होने की बात कही गई, जिसके बाद घायल को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। काफी प्रयास के बाद विशाल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पतालों की व्यवस्था और कथित लापरवाही को लेकर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि यदि घायल को समय रहते समुचित उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं मिल जातीं तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा सामने आए सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर फरार टेंपो और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से भी मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
बाघ ने फिर सड़क पर दिखाई, औंधी से 8 किमी दूर खतरा बढ़ा
मामला औंधी क्षेत्र के हालेपल्ली–गट्टेपाइली के बीच सड़क मार्ग का है, जहां आज एक बार फिर बाघ सड़क पर दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि यह स्थान औंधी से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर है।वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक कल शाम भी इसी क्षेत्र में बाघ को देखा गया था। इसके बाद आज फिर बाघ नजर आने से लोगों में डर का माहौल है। यह पूरा इलाका वन परिक्षेत्र दक्षिण मानपुर के अंतिम छोर और महाराष्ट्र बॉर्डर से लगा हुआ है, जिसके चलते वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। फिलहाल वन विभाग अब तक मौके पर पहुंच नहीं पाई है。0
0
Report
जयपुर: मदन राठौड़ का बड़ा बयान, भाजपा के सभी टिकट आज तय होंगे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर मदन राठौड़ का बड़ा बयान भाजपा में आज तय हो जाएँगे सारे टिकट देर रात तक सभी टिकट होंगे तय मदन राठौड़ पार्टी पहुंचे भाजपा कार्यालय जयपुर और भरतपुर संभाग की बैठक में लेने पहुंचे भाग0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Jagdalpur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
आसन नदी ने किसानों की जमीनें डुबो दी, देहरादून में भारी नुकसान
Dehradun, Uttarakhand:जमीन नष्ट होने की खबर: देहरादून के पछवादून क्षेत्र में भारी बारिश के चलते आसन नदी ने इस बार भी जमकर तबाही मचाई है। बीते कई सालों से खुशहालपुर गाँव से लेकर धर्मावाला, शाहपुर, कल्याणपुर, आदूवाला, जुड़ली और कुंजा ग्रांट जैसे दर्जनों गाँव में आसन नदी खेती की जमीनों का कटाव कर रही है। इन इलाकों में ज्यादातर छोटे किसान रहते हैं, जिनकी जीविका इन छोटी-छोटी खेती पर निर्भर है। ज्यादातर किसानों के पास एक-दो बीघा से ज्यादा जमीन नहीं है, और ये जमीनें भी अब लगातार आसन नदी की भेंट चढ़ती जा रही हैं। भारी बारिश की वजह से आसन नदी मानसून के इस सीजन में भी कई बार उफान पर आ चुकी है... जिसके चलते अब तक लगभग सैकड़ों बीघा किसानों की जमीन खेती सहित आसन नदी ने निगल डाली... किसान बीते कई सालों से प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं... किसान चाहते हैं कि नदी किनारे उनकी जमीनों को बचाने के लिए तटबंध या सुरक्षा दीवारे लगा दी जाए ताकि बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे इस इलाके के किसान आत्महत्या करने पर मजबूर न हो सकें...0
0
Report
पार्वती बांध 92% भरा, अगले 7-10 दिनों में पानी लबालब होने की संभावना
Dholpur, Rajasthan:पार्वती बांध 92 प्रतिशत भरा, लबालब होने की ओर, अब सिर्फ 1.26 मीटर खाली धौलपुर। श्रावण में बेहतर बारिश से पार्वती बांध 92 प्रतिशत भर चुका है, अब केवल 1.26 मीटर खाली है। जिले में अब तक 508 एमएम बारिश आंकी गई है, जबकि श्रावण से पहले यह आंकड़ा 198 एमएम था। धौलपुर जिले के जीवनदायिनी कहे जाने वाले पार्वती बांध में इस बार मानसून की मेहरबानी से बंपर आवक हुई है। सिंचाई विभाग के अनुसार पार्वती बांध की कुल भराव क्षमता 223.41 मीटर है, जबकि वर्तमान में जलस्तर 222.25 मीटर पर पहुंच गया है। यानी बांध अपनी कुल क्षमता का 92 प्रतिशत भर चुका है। अब इसमें केवल 1.16 मीटर पानी आना शेष है। अधिकारियों का कहना है कि यदि इसी तरह बारिश जारी रही तो अगले 7 से 10 दिनों में बांध पूरी तरह लबालब हो जाएगा। जिले में अन्य बांध भी लवालब भरे हुए:- पार्वती के साथ-साथ जिले के अन्य प्रमुख बांधों की स्थिति भी काफी बेहतर है। रामसागर बांध की कुल भराव क्षमता 7.65 मीटर है और उसमें 7.62 मीटर पानी आ चुका है। उर्मिला सागर बांध की कुल क्षमता 8.69 मीटर है और वर्तमान में उसमें 7.38 मीटर पानी भरा हुआ है। इसके अलावा तालाबशाही बांध 3.35 मीटर में से 2.53 मीटर, अंगई बांध 2.90 मीटर में से 1.19 मीटर और हुनिगिर बांध 2.90 मीटर में से 1.49 मीटर तक भर चुका है। अच्छी बारिश किसान खुश:- जिले में इस बार औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। अब तक 508 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 350 एमएम के आसपास ही बारिश हुई थी। श्रावण मास में हुई लगातार बारिश से खेत-खलिहान तरबतर हो गए हैं। किसान खरीफ की बुवाई में जुटे हुए हैं। कृषि विभाग का कहना है कि इस बार अच्छी बारिश से पैदावार भी अच्छी होने की उम्मीद है पार्वती बांध का पानी संजीवनी:- पार्वती बांध के भरने से धौलपुर शहर सहित बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा और सरमथुरा क्षेत्र के करीब 500 गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। इस बांध से करीब 50 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होती है, जिससे रबी की फसल के लिए भी पर्याप्त पानी मिल सकेगा। किसानों का कहना है कि पार्वती बांध उनके लिए संजीवनी है, इसके भरने से पूरे साल की चिंता खत्म हो जाती है 24 घंटे निगरानी बनी हुई:- प्रशासन ने बांधों की सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी है। जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि पार्वती बांध पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात किए गए हैं और पल-पल जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बांध के सभी गेटों की जांच कर ली गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर पानी छोड़ा जा सके। कलेक्टर ने भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बांध के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को पहले से अलर्ट किया जाए।0
0
Report
राजाली बालाजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन
Sikar, Rajasthan:लोकेशन अजीतगढ़ सीकर रिपोर्टर प्रकाश चन्द सैनी Mob: 9079391180 बha>@PdsWith808143 राजाली बालाजी मंदिर बड़ी ढाणी थोई में धार्मिक कार्यक्रम का नाम आयोजन श्रीमद्भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन,सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के पोस्टर का किया विमोचन,श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर होगा धार्मिक आयोजन,राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता कृष्णा महाराज करेगें कथा का वाचन,एक सितंबर को होगा भव्य कलश यात्रा का आयोजन,तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप एंकर सीकर जिले के अजीतगढ़ इलाके की बड़ी ढाणी थोई में राजाली बालाजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा। धार्मिक कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति की ओर से कथा के पोस्टर का विमोचन किया गया।आयोजन के तहत 1 सितंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी,इसके बाद सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता कृष्णा महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे।0
0
Report
Advertisement
अलवर में दिनदहाड़े फ्लैट तोड़कर लाखों के जेवर-नकदी चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध
Alwar, Rajasthan:अलवर में दिनदहाड़े फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, CCTV में संदिग्ध कैद अलवर। अपनाघर शालीमार आवासीय सोसायटी के जी-प्लस-2 परिसर में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। चोर एक फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के बाद सोसायटी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं。 फ्लैट मालकिन सुधि शर्मा ने बताया कि वह अपने पति नवीन शर्मा के साथ ससुराल गई थीं। वापस लौटने पर फ्लैट का मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर चोरी का पता चला। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में कैप पहने कुछ संदिग्ध लोग फ्लैट की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुधि शर्मा ने सोसायटी में काम करने वाले कुछ स्वीपरों पर चोरी का संदेह जताया है। उनका कहना है कि सोसायटी में पहले भी चोरी की चार घटनाएं हो चुकी हैं और उन्हें स्वीपरों पर शक है। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में उन्होंने एक स्वीपर को पहचान लिया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है。 परिजनों के अनुसार, चोर फ्लैट से करीब 18 ग्राम सोने के दो जोड़ी टॉप्स, 54 ग्राम सोने की चार चूड़ियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, 25 चांदी के सिक्के, दो चांदी की चेन, दो चांदी की अंगूठियां, दो चांदी के ब्रेसलेट और 26 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। बाईट सुधी शर्मा पीड़ित इसी दौरान शुक्रवार दोपहर सोसायटी के एक अन्य फ्लैट के भी ताले टूटे मिले। इससे सोसायटी के लोगों में दहशत और नाराजगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
कोटकपुरा में जिला प्रशासन और नगर निगम ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया
Kot Kapura, Punjab:ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਵੱਲੋਂ ਸਫ਼ਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਿੱਚ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਤੋ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਫ਼ਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਹ ਸਫਾਈ ਅਭਿਆਨ 8 ਸਤੰਬਰ ਤੱਕ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ গਈ ਸਫ਼ਾਈ ਅਤੇ ਸਵੱਛਤਾ ਅਭਿਆਨ ਤਹਿਤ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸੈਕੰਡਰੀ ਕੂੜਾ ਇਕੱਠਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪੁਆਇੰਟਾਂ (GVPs) ਦੀ ਵੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ’ਤੇ ਸਫ਼ਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ, ਨਗਰ ਕੌਂਸਿਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਨਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਇੱਕ ਇੰਟੈਨਸਿਵ ਸਫ਼ਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਹੈ, ਜਿਸ ਦਾ ਮਕਸਦ ਪੂਰੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਵਿਆਪਕ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਨਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਦੇ ਕੰਮ ਨੂੰ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਫ਼ਾਈ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਲਈ ਵੱਖਰੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਵੀ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸਪੀਕਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ, ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ’ਤੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਇਸ ਸਫ਼ਾਈ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਵੱਧ-ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਣ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਆਲੇ-ਦੁਆਲੇ ਸਫ਼ਾਈ ਰੱਖਣ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸਫ਼ਾਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਤਾਲਮੇਲ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮੇਟਾਂ ਦੀਆਂ ਸੂਚੀਆਂ ਵੀ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਪੋਰਟਲ ’ਤੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣਗੀਆਂ。 ਬਾਈਟ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ0
0
Report
बारां के समरानियां में 20 दिन से दूषित पानी, शुद्ध पेयजल बहाल की मांग
Baran, Rajasthan:समरानियां(बारां)- मोटर मार्केट में 20 दिनों से नलों में आ रहा दूषित पानी, लाल मिट्टी और तेलीय परत से बीमारी का खतरा बारां के समरानियां कस्बे के मोटर मार्केट क्षेत्र में पिछले करीब 20 दिनों से नलों में गंदा और दूषित पानी सप्लाई होने से स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दूषित जलापूर्ति के कारण क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय बाशिंदों के अनुसार नलों से आने वाले पानी में भारी मात्रा में लाल मिट्टी घुल कर आ रही है। इसके साथ ही पानी की सतह पर तेल जैसी चिकनी परत जम जाती है, जिससे पानी पूरी तरह गंदा, मटमैला और तेलीय नजर आता है। यह पानी पीने तो दूर, घरेलू कामकाज के लायक भी नहीं बचा है। करीब तीन हफ्तों से चल रही इस समस्या के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए स्वच्छ पानी जुटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। कस्बेवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने और पाइपलाइन में आ रही खराबी की जांच करवाकर तुरंत शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
रक्षाबंधन पर यूपी की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा आज भी जारी
Noida, Uttar Pradesh:रेट Rakshabandhan ke mauke par UP ki mahilaon ko Yogi sarkar ne muft bus yatra ka tohfa diya hai. Pradesh mein mahilaon ke liye 27 August se shuru hui free bus seva aaj bhi jaari hai. Khaas baat ye hai ki is suvidha ka labh ab tak kareeb 60 lakh log utha chuke hain. Inmein kareeb 40 lakh mahilaayein shaamil hain, jabki mahilaon ke saath yatra karne wale kareeb 20 lakh sahayatriyon ne bhi muft safar kiya hai. Rakshabandhan par bahnon ko bhaiyon tak pahunchane ke liye UP sarkar ne Roadways buson mein muft yatra ki suvidha shuru ki hai. 27 August se 29 August ki raat 12 baje tak Pradesh ki sabhi mahilaon ke liye yeh suvidha lagu rahegi. Yani aaj bhi mahilayein UP Roadways ki bason mein bina kiraya diye safar kar sakti hain. Sarkar ke is faisle ka maksad Rakshabandhan par mahilaon ko surakshit aur sugham yatra uplabdh karana hai. Badi sankhya mein mahilaayein is suvidha ka labh uthakar apne mayke aur bhaiyon tak pahunch rahi hain.0
0
Report
रायबरेली में मध्यरात्रि कार दुर्घटना: दंपति गंभीर रूप से घायल, बेटियां सुरक्षित
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली बीती मध्यरात्रि में अनियंत्रित कार पलटने से दंपत्ति गंभीर घायल हादसे के समय कार में दो बेटियों सहित दंपत्ति थे मौजूद हादसे में गंभीर घायल दंपत्ति सीएचसी से जिला रेफर, बेटियां बाल बाल बची हैदरगढ़ से महराजगंज कस्बे में ससुराल आते समय हुआ हादसा महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़ मार्ग पर कुबना नैया नाले के पास का मामला।0
0
Report
Moradabad में कच्चे पुल से गिरे दंपति और तीन बच्चे, रेस्क्यू जारी
Noida, Uttar Pradesh:Moradabad (Uttar Pradesh): बाइक फिसलने से कच्चे पुल से नदी में गिरे पति-पत्नी और 3 बच्चों का मामला। 3 घंटे बाद स्थानीय गोताखोरो ने किरण नाम की महिला का रेस्क्यू किया। महिला को अस्पताल भेजने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। दो साल का मासूम अभी नदी से नहीं हो पाया बरामद। पति अनिल और दो बच्चों को पहले ही रेस्क्यू किया जा चुका था। रेस्क्यू अभियान जारी है।0
0
Report
Advertisement
