241001
हरदोई में शराब के विवाद में युवक की पीट- पीट कर हत्या कर दी गई
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में शराब के विवाद में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई . बताया गया शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाते हुए बताया कि युवक को चोरी के मामले में थाने में गवाही के लिए ले जाया गया था, लौटते वक्त घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
काकोरी ट्रेन एक्शन के अमर अशफाक उल्ला खान की जयंती पर राष्ट्रप्रेम की प्रेरक श्रद्धांजलि
Noida, Uttar Pradesh:माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले, 'काकोरी ट्रेन एक्शन' के अमर महानायक अशफाक उल्ला खां की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनका बलिदान उस राष्ट्रभाव की अमर गाथा है, जहां जीवन से बड़ा देश और प्राणों से बड़ी स्वतंत्रता होती है।0
0
Report
बलहा विधायक सरोज सोनकर के हाथ में जलता रॉकेट, रावण दहन के वक्त हादसा
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, रावण दहन के दौरान छूटे रॉकेट से बलहा विधायक हुई घायल, मौके पर छाया अफरा तफरी का माहौल, वीडियो वायरल, खबर बहराइच से है, जहां दशहरा पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया, मामला बलहा की विधायक सरोज सोनकर से जुड़ा हुआ है, दरअसल बलहा की बीजेपी विधायक सरोज सोनकर नगर पंचायत मिहीपुरीवा में आयोजित राम लीला और रावण के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल होने गयी थीं, भाजपा विधायक सरोज सोनकर मंच पर पहुँच गई थीं तभी रावण के पुतला दहन के दौरान रॉकेट जलते हुए विधायक के पास पहुँच गया, और उनके हाथ में जलता रॉकेट जा भिड़ा. जिससे विधायक जी का हाथ जलते हुए रॉकेट से झुलस गया, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने फौरन आग बुझाया. इसके बाद विधायक को नीचे लेकर गए. इस दौरान मौके पर हुए हादसे का वीडियो लोगों के मोबाईल में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,0
0
Report
अमित शाह के जन्मदिन पर देशभर में बधाई, सुरक्षा व सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा
Noida, Uttar Pradesh:कुशल रणनीतिकार व संगठन शिल्पी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य करने, सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने और एक सशक्त एवं सुरक्षित भारत के निर्माण में आपका योगदान अतुलनीय है। प्रभु श्री राम से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना है।0
0
Report
Advertisement
बहराइच के मुकेरिया घाट पर नाव पलटी, सभी सवार सुरक्षित, वीडियो वायरल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.मुकेरिया घाट पर नदी में पलटी नाव, बाल-बाल बचे लोग; वीडियो वायरल ख़बर बहराइच से है। जहाँ रामगांव थाना क्षेत्र के मुकेरिया घाट पर लोगों से भरी नाव अचानक नदी में पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाव में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि सभी की जान बच गई। पुलिस के मुताबिक, नाव में पानी का रिसाव होने और क्षमता से अधिक भार होने के कारण उसके पलटने की आशंका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं।जानकारी के अनुसार सभी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन मेला देखने जा रहे थे,तभी सवारियों से भरी नाव अनियंत्रित होकर पलट गयी,गनीमत की बात ये रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई,0
0
Report
भदोही जनपद के नागमलपुर गांव का रामलीला विजयदशमी व भारत मिलाप आज हुआ संपन्न।
Sadawpur, Pali, Uttar Pradesh:भदोही जनपद की अभोली विकास क्षेत्र के नागमलपुर ग्राम सभा का आज ऐतिहासिक भारत मिलाप संपन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के कई गांवों के लोग आकर मेले का लुत्फ उठाते है यह ऐतिहासिक भारत मिलाप पिछले 100 वर्षों से भी ज्यादा से चला रहा है ग्रामीणों का यहां हुजूम रहता है सबसे बड़ी खासियत यह है की यहां पर या लेडिस सामग्री बिकता है वहां लेडिस के अलावा कोई भी पुरुष नहीं जाता है0
0
Report
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हादसे: 5 युवक डूबे, 2 की मौत; 3 सुरक्षित
Panna, Madhya Pradesh:दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच युवक डूब गए; दो की मौत हो गई और तीन को स्थानीय लोगों ने बचाया गया. प्रशासन ने गोताखोरों की कमी पर सवाल उठते हुए लापरवाही के आरोप लगाए हैं. देवेंद्रनगर बांध में नवदुर्गा उत्सव की समाप्ति पर प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुँचे युवक गहरे पानी में चले गए, जिसमें आयुष अग्रवाल (18) और कृष्णा सोनी (25) की मौत की पुष्टि हुई है. साहिल तिवारी, हरिओम द्विवेदी और करण सोनी को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम और पंचनामा की कार्रवाई जारी है. मौके पर स्थानीय युवक बाइट दे रहे हैं और स्प ने घटना का मुआयना किया है. डॉ अभिषेक जैन ने बताया कि तीन बच्चों को बचा लिया गया था; उन्हें अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है.0
0
Report
Advertisement
सोनपुर में महिलाओं से छेड़खानी के बाद पिटाई: वायरल वीडियो पर पुलिस ने सफाई दी
Chapra, Bihar:सारण जिले के सोनपुर में पुलिस की पिटाई के दौरान युवकों के सिर फटने का मामला सामने आने के बाद वायरल वीडियो को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी सफाई दी है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (एसएसपी), सारण के कार्यालय की ओर से बुधवार, 21 अक्टूबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना के संबंध में पुलिस का पक्ष रखा गया। पुलिस के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे की है, जब सोनपुर थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मी पंडाल निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी में तैनात थे। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, इसी दौरान पंडाल में मौजूद कुछ महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी कि गोला बाजार स्थित अंडरपास के पास कुछ असामाजिक तत्व उनके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। महिलाओं ने पुलिस से सहायता मांगी और उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने का अनुरोध किया। शिकायत मिलने पर सोनपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि गोला बाजार स्थित अंडरपास में पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण पुलिस वाहन को देखकर वहां मौजूद कुछ युवक इधर-उधर भागने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनमें अधिकांश नाबालिग बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इन युवकों ने महिलाओं के आवागमन के दौरान छेड़खानी की थी और तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाने से भी महिलाओं को परेशानी हो रही थी। इसी दौरान वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे एक युवक के सिर में चोट लगने की बात सामने आई। इसके बाद उक्त युवक पंडाल के पास पहुंचकर थानाध्यक्ष के साथ बहस करने लगा और तू-तू, मैं-मैं की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि मामले में आवश्यक तथ्यों का सत्यापन करते हुए अग्रास्तम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सफाई सोनपुर की इस घटना से संबंधित वायरल वीडियो में युवक के सिर में चोट दिखाई देने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने अपने बयान में महिलाओं से छेड़खानी की शिकायत और मौके पर पुलिस के पहुंचने की परिस्थितियों का उल्लेख किया है। हालांकि, घटना के दौरान युवक को चोट कैसे लगी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है, इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच और चोट लगने की परिस्थितियों का सत्यापन महत्वपूर्ण है। सारण पुलिस ने आम लोगों से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार करने तथा किसी भी तरह की छेड़खानी या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने को देने की अपील की है। साथ ही, पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी घटना का वीडियो या अपुष्ट जानकारी साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।0
0
Report
पटना के मनेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक डूबा, एंबुलेंस नहीं मिली
Danapur, Bihar:पटना के मनेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई। सोन नदी की सोती में डूबने से मृतक की पहचान मनेर नगर परिषद के वार्ड नंबर-1 स्थित नेवाती मोहल्ला निवासी संजीत कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर विसर्जन घाट पर सुरक्षा व्यवस्था तक पर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि युवक की जान बचाने के लिए वे बाइक से ही अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन समय पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनेर से एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। दरअसल, मनेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान संजीत कुमार सोन नदी की सोती में डूबने लगा। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगाई और किसी तरह उसे बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में युवक को मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस की सुविधा नहीं दी, जबकि वहां दो-दो एंबुलेंस उपलब्ध थीं। ऐसे में उसकी जान बचाने की कोशिश में परिजन और स्थानीय लोग बाइक से ही उसे लेकर इधर-उधर अस्पताल के चक्कर लगाते रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और युवक को अपनी गाड़ी से बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने संजीत कुमार को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि शव को घर ले जाने के लिए भी अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई, जिसके बाद वे शव को बाइक से ही घर ले गए। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को मिली और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए युवक को अपनी गाड़ी में बिठाकर बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल पहुंचाया, पर बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने पुष्टि कर दी कि मृतक संजीत कुमार ही थे। घटना के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए चिन्हित घाट पर प्रशासनिक तैयारियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घाट पर न तो मजिस्ट्रेट मौजूद थे, न गोताखोरों की व्यवस्था थी और न ही कोई सरकारी अधिकारी मौके पर दिखाई दिया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही जा रही थी, पर अभी तक नजर नहीं आईं। संजीत कुमार की मौत के बाद परिजन स्वास्थ्य व्यवस्था और विसर्जन घाट पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।0
0
Report
शाजापुर: शराब दुकान के बाहर ढोल पर विवाद में दो पक्ष पथराव से घायल
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के कोतवाली थाने के पास धौबी चौराहे पर स्थित शराब दुकान के बाहर मंगलवार देर रात ढोल बजाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच करीब 20 मिनट तक पथराव होता रहा। घटना में दो वाहनों में तोड़फोड़ हुई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली थाने और एमजी कॉन्वेंट स्कूल से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे शराब दुकान के पास ढोल बजाने की बात पर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी और फिर डंडों तथा पत्थरों से हमला किया गया। करीब 20 मिनट तक चले पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान वहां खड़े दो वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। घटना में बिट्टू राव, सोनू राव, आनंद यादव और विनोद सौराष्ट्रीय घायल हो गए। सभी घायल शाजापुर के निवासी है। ढोल बजाने से मना किया तो विवाद करने लगे : पीड़ित पीड़ित बिट्टू राव ने बताया कि वे ग्राम पनवाड़ी में माता विसर्जन के कार्यक्रम में ढोल बजाने के बाद शाजापुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे शराब दुकान के पास रुके, जहां पहले से मौजूद अमित सिकरवार और उसके साथियों ने उन्हें ढोल बजाने के लिए कहा। बिट्टू के अनुसार, उन्होंने अब ढोल नहीं बजाने की बात कही तो सामने वाले पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने खुद को सिकरवार का आदमी बताते हुए डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उनके साथ मौजूद अन्य लोग भी घायल हुए। शराब पीने के बाद दो पक्षों में हुआ विवाद : दुकान इंचार्ज शराब दुकान इंचार्ज विनय जायसवाल ने बताया कि शराब पीने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। उनके अनुसार, विवाद स्थानीय ढोल बजाने वालों और भिंड-मुरैना के युवकों के बीच हुआ था। पथराव में दो वाहनों में तोड़फोड़ हुई है। संचालक ने स्पष्ट किया कि इस विवाद से उनकी कोई भूमिका या संबंध नहीं है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कोतवाली थाने में पदस्थ एसआई राहुल पोरवाल ने बताया कि शराब दुकान के पास एक ढोली अपने साथियों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने ढोल बजाने को कहा, जिस पर विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। घटना में शामिल लोगों की पहचान और विवाद के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है。 रात 10 बजे बंद होनी चाहिए दुकान, 11:30 बजे हुआ विवाद घटना के बाद शराब दुकान के देर रात तक खुले रहने का मुद्दा भी चर्चा में है। नियमानुसार शराब दुकानों के निर्धारित संचालन समय का पालन किया जाना चाहिए। स्थानीय स्तर पर रात 10 बजे दुकान बंद होने की बात कही जा रही है, जबकि विवाद रात करीब 11:30 बजे शराब दुकान के बाहर हुआ। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि निर्धारित समय के बाद भी दुकान खुली थी या नहीं और यदि खुली थी तो इसकी निगरानी किस स्तर पर की जा रही थी। कोतवाली थाने के नजदीक हुई इस घटना ने पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं。 बाईट-01 राहुल पोरवाल एस आई कोतवाली थाना शाजापुर बाईट-02 बिट्टू राव पीड़ित ढ़ोल संचालक बाईट-03 विनय जायसवाल शराब दुकान इंचार्ज0
0
Report
Advertisement
इटावा रेलवे स्टेशन पर हादसा, पूर्व BSF जवान गंभीर घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम ट्रेन में चढ़ते समय एक पूर्व बीएसएफ जवान गंभीर हादसे का शिकार हो गया।हादसा प्लेटफार्म नंबर दो पर हुआ, जहां ट्रेन की चपेट में आने से बिधूना, औरैया निवासी रुद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। रुद्र यादव पूर्व में बीएसएफ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और आगरा जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान वह अचानक गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और घायल पूर्व जवान को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक हादसे में रुद्र यादव के दाहिने हाथ का पंजा पूरी तरह कट गया है, जबकि बाएं पैर में गंभीर फ्रैक्चर हुआ है। अधिक खून बहने और गंभीर चोटों के चलते उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही थी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया है। फिलहाल घायल पूर्व बीएसएफ जवान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।0
0
Report
इटावा रेलवे स्टेशन पर रिटायर्ड हेड कांस्टेबल का मिला शव,
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार सुबह वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी रिटायर्ड हेड कांस्टेबल सुरेश पाल सिंह चौहान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक लाख 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ। मृतक के बेटे अरुण प्रताप सिंह चौहान के मुताबिक, उनके पिता कानपुर देहात के अकबरपुर-माती स्थित पैतृक गांव में जमीन खरीदने के सिलसिले में ग्वालियर से ट्रेन से निकले थे। बुधवार सुबह वह इटावा जंक्शन पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, सुरेश पाल सिंह को पहले भी दो बार हार्ट अटैक आ चुका था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हुई। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। जीआरपी प्रभारी यदुवीर सिंह के मुताबिक, पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।0
0
Report
यहां क्यो रावण दहन नही होता,सपा महासचिव शिवपाल यादव किया खुलासा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के जसवंतनगर के रामलीला में दशहरे के दिन होने वाली अनोखी परम्परा दिखती नजर आती है, यहां रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाता, बल्कि रावण के सिर को ऊंची छत से नीचे गिराया जाता है। रावण का सिर नीचे गिरते ही उसकी अस्थियां पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। मान्यता और वर्षों पुरानी इस परंपरा को देखने के लिए इटावा ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से लोग जसवंतनगर पहुंचते हैं। ये तस्वीरें भी इसी ऐतिहासिक रामलीला की हैं, जहां दशहरे के दिन हजारों लोगों की भीड़ इस अनोखी परंपरा की साक्षी बनती है। वहीं इस रामलीला में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे। उन्होंने भगवान रामचंद्र जी की आरती की और माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर की रामलीला से जुड़ी वर्षों पुरानी परंपरा का भी जिक्र किया। यही अनोखी परंपरा जसवंतनगर की रामलीला को देश की दूसरी रामलीलाओं से अलग और खास पहचान देती है।0
0
Report
Advertisement
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार शूटर्स गुजरात से मुंबई के रास्ते पुलिस आगे बढ़ी
Surat, Gujarat:સ્ટ્રીગર :- સંદીપ વસાવા લોકેશન :- સુરત (સુરત ગ્રામ્ય) સ્લગ :- 2110ZK_TIGER_SUTTER_2 ફીડ :- સ્ક્રીપ્ત 2C માં એટેચ કરી છે. બોલીવુડ અભિનેતા ટાઈગર શ્રોફ સાથે જોડાયેલા ફાયરિંગ કેસમાં મહત્વના સમાચાર સામે આવી રહ્યા છે. રાજસ્થાનના કોટાથી ઝડપાયેલા શૂટરોને લઈને પોલીસે મુંબઈ જવા નીકળેલી ટીમ ગુજરાતમાં પ્રવેશી છે. દિલ્હી-મુંબઇ એક્સપ્રેસ વેના માર્ગે સુરત જિલ્લામાં કીમ નજીક પહોંચ્યો હોવાની માહિતી મળી રહી છે. ત્રણ ખાનગી કારના કાફલા સાથે પોલીસ આરોપીઓને લઈને મુંબઈ તરફ આગળ વધી રહી છે. કોટાથી શરૂ થયેલી આ કાર્યવાહી હવે ગુજરાતના માર્ગે મુંબઈ તરફ આગળ વધી રહી છે. ફાયરિંગ કેસમાં ઝડપાયેલા આરોપીઓની પૂછપરછ બાદ વધુ વિગતો સામે આવી શકે છે. ત્યારે પોલીસ તરફથી સત્તાવાર પુષ્ટિ અને વધુ વિગતોની રાહ જોવાઈ રહી છે.0
0
Report
विकासपुरी राइड हादसा: 27 वर्षीय युवती मौत, रवि घायल
Delhi, Delhi:अपडेट: विकासपुरी राइड हादसा विकासपुरी राइड हादसे में 27 साल युवती ने अस्पतालमे तोड़ा दम दूसरे घायल रवि का अस्पताल में चल रहा है ईलाज पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में किया बदलाव पश्चिमी जिला विकासपुरी राइड हादसे में 27 साल युवती गुड़िया ने आर एम एल अस्पतालमे दम तोड़ दिया है। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासपुरी दशहरा ग्राउंड, F ब्लॉक, विकासपुरी में हुई इस घटना में, दो घायल लोगों की पहचान रवि, उम्र 35 साल, और गुड़िया, उम्र 27 साल के तौर पर हुई है। गुड़िया की RML हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसलिए, केस में सेक्शन 106 BNS जोड़ा गया है। रवि का इलाज चल रहा है, और उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है。 मृतक अविवाहित थी और मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वह अपनी बहन और जीजा के साथ उत्तम नगर में रहती थी और दिल्ली में घरेलू काम करती थी。 घटना के लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। आगे की जांच जारी है।0
0
Report
यमुनानगर मॉडल कॉलोनी में घरेलू गैस पाइपलाइन में आग, इलाके में अफरा-तफरी
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: यमुनानगर के मॉडल कॉलोनी स्थित चिट्टा हनुमान मंदिर रोड पर घरेलू गैस पाइपलाइन में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचित किया गया। एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली बंद कर दी गई और लोगों से अपने घरों की बिजली भी तुरंत बंद करने की अपील की गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वीओ 1: यमुनानगर के चिट्टा हनुमान मंदिर रोड, मॉडल कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब घरेलू गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बताया जा रहा है कि यमुनानगर के विभिन्न इलाकों में घरेलू गैस की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई हैं। ये पाइपलाइन गलियों में नालियों के आसपास से होकर गुजरती हैं और जमीन से करीब पांच से छह फीट नीचे बताई जा रही हैं। ऐसे में पाइपलाइन में आग कैसे लगी, यह सवाल बना हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर संबंधित इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके। साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों की बिजली तुरंत बंद करने की अपील की गई। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आग लगने की असली वजह क्या रही और गैस पाइपलाइन को कितना नुकसान पहुंचा है। बाइट 1: कॉलोनी निवासी कॉलोनी निवासी से बातचीत में घटना के समय के हालात, आग लगने की जानकारी और इलाके में लोगों के बीच फैली दहशत के बारे में जानकारी ली जाएगी। बाइट 2: अंकित कृष्णा, भारत पेट्रोलियम CNG वीओ 2: फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली बंद करने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आग लगने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
