241001
हरदोई की एक नदी में पैर फिसलने से युवक की डूबकर गई जान
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के सांप खेड़ा गांव में एक यूवक नदी में पैर फिसलने से डूब गया। खेत में काम करते समय युवक का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। तैरना न जानने के कारण वह बाहर नहीं आ सका और उसकी जान चली गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खजुराहो के नैनोरा तालाब का नाम नमो तालाब, सेवा संकल्प यात्रा तेज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के खजुराहो में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत एक अनूठी पहल की गई। यहां के ऐतिहासिक नैनोरा तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण के बाद स्थानीय जनता ने सर्वसम्मति से इसका नाम ‘नमो तालाब’ रख दिया है। पीएम के जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान आज खजुराहो पहुंचा। सेवा यात्रा के तहत खजुराहो के नैनोरा तालाब में श्रमदान कर सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया। इस मौके पर खजुराहो सांसद वीडी शर्मा मौजूद रहे खजुराहो सासद ने बताया कि सेवा यात्रा के तहत 500-500 युवाओं के दो समूह वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर की यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान युवा जल संरक्षण, स्वच्छता, पौधरोपण और गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सेवा यात्रियों के सहयोग से तालाब को नया रूप दिया गया है।0
0
Report
नरकटियागंज में विवाहिता गुड़िया पटेल हत्या: पुलिस सीसीटीवी और फ़ॉरेंसिक से जांच में जुटी
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज में पुलिस ने एक विवाहिता का शव बरामद किया है. विवाहिता गुड़िया पटेल किराए के मकान में अकेले रहती थी; आज कमरे से उसका शव बरामद हुआ है. घटना नरकटियागंज के वार्ड संख्या 11 की है. गुड़िया पटेल अपने पति से एक साल से अलग रहती थी; उसका एक बेटा भी है. मृतिका की माँ ने आरोप लगाया है कि वह लिव इन रिलेशनशिप में दूसरे युवक के साथ रहती थी, उसी युवक ने उसकी हत्या कर दी है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एसडीपीओ प्रशिक्षु आईपीएस प्रसन्ना एमवी ने बताया कि फारेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है; पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है; अन्य बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. बहुत जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा. मृतिका की माँ ने आरोप लगाया है कि सिंटू नाम के युवक ने गुड़िया की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है.0
0
Report
सीवान दरौंदा में चोरों ने किराना और मिठाई दुकान से सामान चुरा लिया
Siwan, Bihar:सीवान में चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया है। चोरों ने किराना दुकान और मिठाई दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने कीमती सामान और नगद रुपए पर हाथ साफ किया है। करीब 1 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी बताई जा रही है। घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के लीलाशाह पोखरा की है। बताया जा रहा है कि चोरों ने पहले किराना दुकान की छत पर लगे सीमेंट के करकट को तोड़ा और अंदर दाखिल होकर कीमती सामान और नगद पर हाथ साफ कर दिया। वहीं पास की दूसरी मिठाई दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। फिलहाल पुलिस आस पास के सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जा सके।0
0
Report
Advertisement
नोएडा सेक्टर-24 में दिन-दहाड़े लूट-छिनैती से दहशत, CCTV में कैद बदमाश
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर -24 थाना क्षेत्र में अचानक चरम पर पंहुचा लूट/छिनैती की घटनाओं का ग्राफ。 दिन दहाड़े महिला के गले की चेन लूटकर शातिर बाइक सवार बदमाश आसानी से हुए फरार。 लुटेरों की सारी करतूत गली में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद。 दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाशों ने स्थानीय पुलिस को दी खुली चुनौती。 लूट की घटना ने खोली स्थानीय पुलिस की कार्यशैली की पोल。 सेक्टर -24 थाना क्षेत्र में निरंतर मोबाईल/चेन लूट आदि की घटनाएं आ रहीं हैं सामने。 पीड़ित की लिखित शिक़ायत पर घटना की जांच में जुटी पुलिस。 नोएडा के सेक्टर - 24 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर -12 के O ब्लॉक की घटना।0
0
Report
खदान हादसे में ट्रक चालक की मौत, मालिक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग
Mahoba, Uttar Pradesh:हादसे की चपेट में आकर ट्रक ड्राइवर की मौत, पहाड़ खदान में फंसे वाहन को निकालने के दौरान अनियंत्रित होकर सैकड़ों फिट नीचे गिरा ट्रक, हादसे में ट्रक चालक की मौक़े पर दर्दनाक मौत, मौक़े पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शुरू की जाँच पड़ताल, परिजनों ने खदान संचालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग, शहर कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा पहाड़ की घटना।0
0
Report
भोपाल के जहांगीराबाद में वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, कोर्ट चौराहा जाम
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वकीलों में आक्रोश जहांगीराबाद थाना परिसर में वकील के साथ हुई मारपीट के विरोध में वकीलों का बड़ा प्रदर्शन कोर्ट चौराहे को वकीलों ने किया जाम0
0
Report
Advertisement
चुनाव चोरी भारतीय जनता के खिलाफ अपराध; राष्ट्रद्रोह के आरोप में न्याय की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Rahul Gandhi Vote chori is a crime against the Indian people and a direct attack on our constitution. The BJP, RSS and EC who organised it have committed an act of treason. Justice will be served.0
0
Report
कुशीनगर: गोड़इता श्रीराम में 500 तोते बरामद; रेंजर ने टीम के साथ किया अभियान
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - तमकुहीराज के गोड़इता श्रीराम में तस्करी के करीब 500 तोते बरामद - गुप्त सूचना पर रेंजर रणविजय सिंह ने टीम के साथ की कार्रवाई - मौके से करीब 500 तोते बरामद किए जाने की सूचना - मकान मालिक को वन विभाग की टीम ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा - वन विभाग की टीम आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी - मामले की जांच में जुटे वन विभाग के अधिकारी0
0
Report
शुक्लागंज रेलवे ट्रैक के किनारे युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप
Unnao, Uttar Pradesh:शुक्लागंज में रेलवे ट्रैक किनारे युवती का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप। युवती का दाहिना पैर और बायां हाथ कटा मिला, पैर शव से 10-15 मीटर दूर पड़ा था। निर्वस्त्र शव मिलने से हत्या और दुष्कर्म की आशंका, पुलिस कई पहलुओं पर कर रही जांच। आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को 72 घंटे के लिए उन्नाव मर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का होगा खुलासा। गंगाघाट रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन की मेन लाइन पर करीब 24 वर्षीय अज्ञात युवती का मिला शव।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: कांग्रेस के संदीप Dikshit, चुनाव आयुक्तों की Form 6 में बदलाव पर आपत्तियों की रिपोर्ट पर टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI SANDEEP DIKSHIT (CONGRESS) ON REPORT ON ELECTION COMMISSIONERS' OBJECTIONS TO FORM 6 CHANGES IN SIR0
0
Report
54 फीट कांवर के साथ भक्तों का उत्साह: गोड्डा से बाबा बासुकिनाथ जलाभिषेक यात्रा
Godda, Jharkhand:भादो माह में भी कांवरियों का उत्साह, चरम पर है। कहलगांव से 54 फीट के कांवर में गंगाजल लेकर पैदल बासुकिनाथ धाम जा रहे करीब 500 श्रद्धालुओं का गोड్డ़ा में भव्य स्वागत किया गया। उन्हें फल, शरबत, नींबू पानी और जलपान कराया गया। बताते चलें कि सुल्तानगंज की तरह कहलगांव में भी उत्तरवाहिनी गंगा बहती है। भादो माह में यहां से गंगाजल लेकर से भक्त बाबा बासुकिनाथ का जलाभिषेक करते हैं। अनंत चतुर्दशी और भादो पूर्णिमा के अवसर पर देवघर और बासुकिनाथ में अढ़ैया मेला लगता है जिसमें कांवर लेकर लाखों भक्त पहुंचते हैं। 54 फीट की कांवर यात्रा गोड्डा शहर के रौतारा चौक पर पहुंची जहां मिठाई कारोबारी विजय साह एवं उनके परिवार द्वारा कांवर यात्रा में आए लोगों की सेवा की गई है। इसके बाद यात्रा बासुकीनाथ के लिए रवाना हो गई। जत्थे में शामिल सभी श्रद्धालु गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के सिंघाड़ी गांव के थे।0
0
Report
UPI शुल्क के खिलाफ विरोध जारी, उपयोगकर्ताओं ने सरकार पर दबाव बढ़ाया
Bhopal, Madhya Pradesh:UPI पर चार्ज को लेकर विरोध..0
0
Report
Advertisement
रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का पर्दाफाश: कैंटर से 390 कनस्तर लीसा बरामद
Ramanagara, Karnataka:रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 390 कनस्तर अवैध लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार विजय कश्यप रामनगर रामनगर में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देर रात अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कैंटर वाहन से बड़ी मात्रा में लीसा बरामद किया है, टीम ने भंडारपानी मार्ग स्थित ग्रासलैंड के पास कार्रवाई करते हुए कैंटर संख्या UK18CA-9162 को रोककर तलाशी ली, तलाशी के दौरान वाहन से 390 कनस्तर अवैध लीसा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है, पुलिस के अनुसार कैंटर में पहाड़ों से लीसा लाकर रामनगर की ओर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक प्रेम पुत्र टीकम, निवासी धारी, नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं मौके का फायदा उठाकर एक अन्य व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहा, फरार आरोपी की तलाश और पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. रामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है, उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने भंडारपानी मार्ग पर ग्रासलैंड के पास निगरानी की और संदिग्ध कैंटर को रोककर उसकी जांच की. वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी संख्या में लीसा कनस्तर बरामद हुए, पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद लीसा बेतालघाट क्षेत्र की ओर से रामनगर लाया गया था, कैंटर और बरामद लीसा को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में वन अधिनयम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。 पुलिस और वन विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में लीसा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, साथ ही अन्य व्यक्तियो की भूमिका और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, कोतवाल सुशील कुमार का कहना है कि अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और जांच में जो भी लोग सामने आएंगे, उनके खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
श्रीगंगानगर में 11 पंचायत समितियों के प्रधान पद लॉटरी से आरक्षित
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर ब्रेकिंग न्यूज़ श्री गंगानगर--प्रधान पदों के लिए लॉटरी से हुआ आरक्षण जिला कलेक्टर अमित यादव की मौजूदगी में हुआ आरक्षण श्रीगंगानगर में 11 पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लिए हुआ आरक्षण श्रीगंगानगर उत्तर अनुसूचित जाति महिला, श्रीगंगानगर दक्षिण सामान्य महिला ,सादुलशहर सामान्य श्रीकरनपुर सामान्य ,पदमपुर अनुसूचित जाति, रायसिंहनगर अनुसूचित जाति महिला, घड़साना अनुसूचित जाति ,अनूपगढ़ ओबीसी, सूरतगढ़ सामान्य ,श्री विजयनगर सामान्य महिला व राजियासर सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है。0
0
Report
झारखंड में अगले दिनों बारिश, रांची सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची सहित राज्य भर में मौसम का मिजाज बदल गया है और 26 सितंबर तक लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम में आए इस बदलाव की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में बना सक्रिय डिप्रेशन है। इस सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में नमी वाली हवाओं का प्रवेश हो रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, 24 सितंबर को झारखंड के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। तो 25 और 26 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। यानि अगले कुछ दिनों तक राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मौसम सुहाना रहने के साथ-साथ बारिश और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और तेज बारिश या आंधी के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।0
0
Report
Advertisement
