बिलग्राम रोड पर समोसे की दुकान से साइकिल चोरी करते किशोर को पकड़ा गया
Hardoi, Uttar Pradesh:कोतवाली शहर के बिलग्राम रोड पर एक किशोर को समोसे की दुकान से साइकिल चुराते हुए पकड़ा गया। दुकान पर काम करने वाले लेवर ने जब देखा कि उसकी साइकिल गायब है, तो उसने आसपास खोजबीन की और किशोर को साइकिल के साथ पकड़ लिया। किशोर ने पूछताछ में साइकिल किसी और से ली होने की बात बताई। दुकानदार ने पुलिस को सूचित किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सहारनपुर: महिला डॉक्टर ने नवजात के लिए CPR देकर बचाई जान, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर : महिला डॉक्टर बनीं नवजात के लिए फरिश्ता, मासूम को CPR देकर बचाई बच्चे की जान, डॉ. रूमा ने पेश की मानवता की मिसाल, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, नानौता सीएचसी का वीडियो हुआ वायरलबांसवाड़ा अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने हंगामा; जांच की मांग
Banswara, Rajasthan:श्री मेवाड़ हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया. मृतक की पहचान गुलाब पुत्र नाथु यादव के रूप में हुई है. परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर उपचार में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार मरीज का प्राथमिक उपचार के बाद ऑपरेशन किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. मामलें की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. परिजन डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.प्रयागराज में आलोक मौर्य पर हमले का प्रयास, अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध केस
Noida, Uttar Pradesh:प्रयागराज पीसीएस ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य पर हमले का प्रयास, कर्नलगंज स्थित आवास के बाहर टहलते समय हमले का प्रयास, अज्ञात हमलावरों ने रात में टहलते समय किया हमले का प्रयास, आलोक मौर्य ने किसी तरह भागकर बचाई अपनी जान, कर्नलगंज थाने में आलोक मौर्य ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।अंतिम यात्रा के लिए फूलों से सजाया वाहन, कुछ देर में प्रतीक यादव की अंतिम संस्कार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के बैंकुंठ धाम में आज प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा के लिए वाहन को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है, जहां परिवार, रिश्तेदार और समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। माहौल पूरी तरह गमगीन बना हुआ है और हर किसी की आंखें नम नजर आ रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फेफड़ों में खून जमने के कारण आया दिल का दौरा बताई गई है। वहीं, शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
