241123
पाली में ट्रांसफॉर्मर पर काम करते निजी लाइनमैन की करंट से गई जान
Khwajgipur, Uttar Pradesh:पाली कस्बे में थाने के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर पर काम कर रहे एक निजी लाइनमैन की दुर्घटनावश करंट लगने से जान चली गई। वह विद्युत लाइन से चिपक गया और बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों और कस्बे के लोगों में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
RCB बनाम MI फेस-2: टिकट बिक्री शुरू, रायपुर में IPL रोमांच तेज
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग मुम्बई इंडियन की टीम पहुंची रायपुर.. 10 मई को मुम्बई इंडियंस और बेंगलुरु के बीच होना है मुकाबला.. आज से RCB VS MI फेस 2 की टिकट बिक्री हुई है शुरू.. क्रिकेट प्रेमियों में आईपीएल को लेकर देखा जा रहा रोमांच0
0
Report
राजधानी में 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म; 70 वर्ष के रिटायर्ड वकील गिरफ्तार
Bhopal, Madhya Pradesh:राजधानी में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म 70 साल के रिटायर्ड वकील ने किया बच्ची से दुष्कर्म आरोपी बुजुर्ग के परिवार के बच्चों के साथ उसके घर में खेल रही थी मासूम तभी आरोपी ने मौके का फायदा उठा कर घर में किया मासूम से दुष्कर्म बच्ची के शरीर पर मां ने देखे निशान तब बच्ची ने बताई आपबीती पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार और भेजा जेल हाबीगंज थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
भीषण मार्ग दुर्घटना ,तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की जोरदार भिंडत
Orai, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग---- भीषण मार्ग दुर्घटना तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की जोरदार भिंडत गम्भीर रुप से घायल हुआ बाइक सवार डायल 112 से लाया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी ड्यूटी पर तैनात डाक्टर आदर्श गौतम ने गहनता से जांच के बाद म्रत घोषित किया जोल्हूपुर हमीरपुर स्टेट हाइवे पर बरही बम्बा के पास हु ई घटना घटना बुधवार 6मई सुबह लगभग 10'40 बजे की म्रतक का नाम शशिकांत कुशवाहा उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र कमलेश निवासी ग्राम बरही विकास खण्ड कदौरा तहसील कालपी जनपद जालौन बताया जा रहा कि पुखरांया से बाइक की सर्विस कराकर गांव बरही जा रहा था म्रतक0
0
Report
Advertisement
जयपुर पुलिस मुख्यालय: अनुसंधान व कानून व्यवस्था को अलग करने के लिए समिति नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर पुलिस मुख्यालय से बड़ी खबर राज्य में अनुसंधान व कानून व्यवस्था की कार्यप्रणाली होगी अलग अलग ! दोनों को अलग अलग करने के लिए अध्ययन समिति में अन्य सदस्यों को किया मनोनयन डीआईजी विकास कुमार शर्मा, एसपी तेजस्वनी गौतम, एसपी अमृता दुहन, एसपी विकास सांगवान, एसपी अमित कुमार, एसपी मनीष कुमार व एएसपी मनस्वी चौधरी को किया मनोनयन डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश के बाद जारी हुआ आदेश एडीजी कार्मिक बीजू जॉर्ज जोसफ ने जारी किया आदेश0
0
Report
करनाल: मेरा गाँव मेरा गौरव से किसानों के बीच वैज्ञानिक सोच की नई पहल
Karnal, Haryana:करनाल मेरा गाँव मेरा गौरव अभियान से किसानों तक पहुंच रही वैज्ञानिक सोच, वैज्ञानिकों और किसानों के बीच दूरी घटाने पर जोर खाद्य उत्पादों को जहर मुक्त बनाने के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने मिलाया हाथ, सेहत के नाम से जल्द लॉन्च होगा प्रोजेक्ट मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद उत्पादों पर एनडीआरआई करेगा क्लिनिकल ट्रायल करनाल । राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान एनडीआरआई) द्वारा ‘मेरा गाँव मेरा गौरव’ कार्यक्रम को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया यह अभियान किसानों और वैज्ञानिकों के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कृषि वैज्ञानिक सीधे ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़कर किसानों को आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया था जिसमें वैज्ञानिकों ने गांव-गांव जाकर किसानों को नए प्रयोगों और उन्नत तकनीक की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि आज देश में कृषि उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। लगभग हर चीज में हम नंबर एक पर है। दूध में भी हम नंबर एक के स्थान पर हैं और अब सर प्लस दूध बना रहे हैं, लेकिन अक्सर यह देखने में आया है कि हम उत्पादन बढ़ाने के लिए फर्टिलाइजर का अत्यधिक प्रयोग कर रहे हैं। आज ऐसे बहुत से शोध है जिससे हम फ़र्टिलाइज़र के प्रयोग को कम कर सकते हैं। कृषि मंत्रालय द्वारा एक नियमावली बनाकर यह तय किया गया है कि वैज्ञानिक गांव में जाएंगे और फर्टिलाइजर का कितना प्रयोग करना चाहिए इसके बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि एक सीमा के बाद फर्टिलाइजर का अधिक उपयोग मानव स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचाता है। निदेशक ने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत नजदीकी अनुसंधान संस्थानों के 4 से 5 वैज्ञानिकों की टीमें बनाकर उन्हें विशेष गाँव गोद दिए जाते हैं। ये टीमें नियमित रूप से, लगभग महीने में एक बार, गाँवों का दौरा करती हैं और किसानों को फसल उत्पादन, पशुपालन, मृदा स्वास्थ्य और मौसम से जुड़ी समस्याओं पर व्यावहारिक सलाह देती हैं। इससे किसानों को उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही मिल रहा है और खेती में नई तकनीकों को अपनाने में मदद मिल रही है। डॉ धीर सिंह ने कहा कि अभी हाल में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद 'सेहत' के नाम से एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहे है जिसके तहत दोनो मिलकर एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए शोध करेंगे। यह भारत सरकार का एक पूरी तरह अलग मिशन है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में निदेशक ने कहा कि अब हम बकरी के दूध व उन पदार्थों का क्लिनिकल ट्रायल कर रहे हैं जिनके बारे में मान्यता है कि इससे मानव स्वास्थ्य को फायदा होता है। इसके तहत राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान आईसीएमआर के साथ मिलकर दो-तीन उत्पादों पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जलवायु परिवर्तन हो रहा है उसमें हमें अपने पालतू पशुओं को अत्यधिक गर्मी से बचाने की जरूरत है। गर्मी से बचने के लिए पशुपालक पंखे और फोगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ धीर सिंह ने बताया कि अगर हम सीवरेज के बेकार पानी का ट्रीटमेंट करके उसे खेती में प्रयोग करें तो इससे 20 से 25 प्रतिशत फर्टिलाइजर की तक बचत की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बेकार पानी को रीसाइकिल कर इसका प्रयोग संस्थान में किया जा रहा है जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। डॉ. धीर सिंह ने कहा कि इस पहल से किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने किसानों से इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। बाइट , डॉ धीर सिंह , निदेशक0
0
Report
पंजाब में दोहरे धमाकों के बाद ISI बनाम BJP बयानबाजी तेज
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पंजाब में हुए दोहरे धमाकों की घटना पर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा कहते हैं, "पिछले कुछ घंटों में पंजाब में दो बम धमाके हुए हैं—एक जालंधर में और दूसरा अमृतसर में। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। स्थिति बहुत संवेदनशील और चिंताजनक है, और ये बम धमाके पंजाब की शांति और अमन-चैन को बिगाड़ने की एक साफ़ कोशिश हैं। पंजाब के DGP ने घटनास्थल का दौरा करने और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ गहन जांच करने के बाद, अपनी शुरुआती जांच में यह निष्कर्ष निकाला कि इस घटना के पीछे पाकिस्तान की ISI का हाथ है। वहीं दूसरी ओर, पंजाब के मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं? कि इस घटना के पीछे BJP का हाथ है, न कि पाकिस्तान की ISI का। इसलिए, मैं सीधे तौर पर यह पूछना चाहता हूँ: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पाकिस्तान की ISI को क्लीन चिट क्यों देना चाहते हैं? क्या BJP के साथ उनकी दुश्मनी इतनी बढ़ गई हैं? कि उन्हें जाकर पाकिस्तान की ISI की गोद में बैठना पड़ रहा है? हम अक्सर देखते हैं? कि जब भी ISI कोई हमला करती है, तो वह बाद में उससे पल्ला झाड़ लेती हैं? और यह दावा करती हैं? कि यह एक 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' था और उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था। आज, भगवंत मान सीधे तौर पर ISI के नैरेटिव को बढ़ावा दे रहे हैं। मान वही बात दोहरा रहे हैं? जो ISI कहती है, जो कि बहुत खतरनाक है... मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करूँगा कि वे पाकिस्तान के प्रति अपने प्रेम को एक तरफ रखें, पंजाब की स्थिति का सही आकलन करें और वहाँ कानून-व्यवस्था बहाल करने पर काम करें। उन्हें इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के बजाय, इस जांच को किसी नतीजे तक पहुँचाने पर काम करना चाहिए और अपने राज्य की जनता को विश्वास में लेना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
वित्त मंत्री के सवालों पर गठबंधन में घमासान, सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा सचेत रहें
Ranchi, Jharkhand:भाषा सहित विभिन्न मुद्दों पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के द्वारा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए उठाए जा रहे सवाल पर पलटवार करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जो बातें कैबिनेट के अंदर होनी चाहिए गठबंधन के नेताओं के बीच होनी चाहिए वह बातें अगर बाहर आती हैं तो यह अफसोस जनक है और हम सबको सचेत रहना चाहिए उन्होंने कहा कि 2024 का जब चुनाव लड़ा था तो बहुत स्पष्ट रूप से निश्चित होकर चुनाव लड़े थे कि हमें सेवा करना है और लोगों ने 2029 तक का हमें जनादेश दिया है।इस बीच में हमें कोई ऐसी चीज नहीं करनी चाहिए जो जनादेश के लिए उदासी की बात हो।लोगों को इससे बचना चाहिए ख्याल रखना चाहिए और जो वरिष्ठ लोग हैं उनको इसकी पहल करनी चाहिए.0
0
Report
बैहना वार्ड 14 में नामांकन वापसी, 17 मई मतदान नहीं होगा
Mandi, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में पंचायत व शहरी निकाय चुनाव के लिए राजनीति गरमाई हुई है, इस बीच नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर 14 बैहना में एक अभूतपूर्व घटनाक्रम सामने आया है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने सामूहिक रूप से अपने नाम वापस ले लिए हैं। इस निर्णय के साथ ही अब 17 मई को बैहना वार्ड में मतदान की प्रक्रिया संपन्न नहीं होगी बाइट MLA बीजेपी शॉट्स नामांकन वापिस लेते प्रत्याशी0
0
Report
मैनपुरी-खेत में साधना पर बैठी 10 वर्षीय बालिका, पुलिस ने मंदिर का आश्वासन देकर भेजा घर
Kirthua, Karhal, Uttar Pradesh:करहल विकासखंड क्षेत्र के एक गांव निवासी अरविंद यादव की 10 वर्षीय पुत्री लवी यादव सोमवार को अचानक अपने खेत पर जाकर साधना पर बैठ गई। बालिका ने अन्न का त्याग कर दिया और खुद को 'रुड़की देवी' का स्वरूप बताते हुए घोषणा की कि वह 15 दिन तक यहीं पूजा-साधना करेगी और श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करेगी। उसने यह भी कहा कि इस अवधि के बाद वह समाधि ले लेगी ग्रामीणों की जुटी भीड़ जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे। ग्रामीणों ने खेत पर टेंट लगा दिया और वहां भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया। लोग बालिका को देवी का स्वरूप मानकर फल, फूल और चढ़ावा चढ़ाने लगे।बालिका की मां ममता के अनुसार, लवी भगवान लड्डू गोपाल की अनन्य भक्त है और पिछले एक माह से कह रही थी कि उस पर देवी की कृपा है। पुलिस की सूझबूझ से सुलझा मामला मंगलवार को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विक्रांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने बालिका को बेहद धैर्य के साथ समझाया। थाना प्रभारी ने बालिका को वहां मंदिर बनवाने का आश्वासन दिया और प्रतीकात्मक रूप से 1000 ईंटें मंगवाने की बात कही। पुलिस के इस भरोसे के बाद बालिका मान गई और उसे परिजनों के साथ घर भेज दिया गया फिलहाल क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है; जहां कुछ लोग इसे गहरी आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं कुछ इसे अंधविश्वास मान रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
धनबाद पुलिस ने लंबित मामलों त्वरित निष्पादन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस महकमा अब और सख्त नजर आ रहा है। बुधवार को समाहरणालय में एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मंथली रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने थानों में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। वारंट, कुर्की-जप्ती और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही महिला और बच्चों से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। एसएसपी ने बताया कि आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा के हालिया दौरे के दौरान मिले निर्देशों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा और सभी थानों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा- लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है। महिला और बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा: कल पटना में शपथग्रहण, जयपुर में कमांडर्स सम्मेलन
Noida, Uttar Pradesh:Defence Minister Rajnath Singh tweets, "Tomorrow, 07th May, I shall be in Bihar to attend the swearing-in ceremony in Patna. Later in the evening, I shall be visiting Rajasthan to attend the Joint Commanders’ Conference to be held in Jaipur."0
0
Report
पंजाब में दोहरे धमाके: पुरी ने कहा ISI समर्थित ऑपरेशन, सिंदूर की बरसी से जोड़ा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पंजाब में हुए दोहरे धमाकों की घटना पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "पंजाब न केवल एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है, बल्कि इसका इतिहास भी सीमा पार से होने वाली हिंसा का शिकार रहा है। हमारा पश्चिमी पड़ोसी आतंकवाद को अपनी सरकारी नीति के एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है और इसे दूसरे देशों में फैला रहा है। सोशल मीडिया पर, असल में, 'खालिस्तान लिबरेशन आर्मी' ने जालंधर हमले की ज़िम्मेदारी ली है। इसलिए, यह और भी ज़्यादा अफ़सोस की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री, श्री मान, इस तरह की अजीब बातें कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये धमाके मामूली हैं और उन्होंने यह भी इशारा किया कि हो सकता है कि BJP ने ही इन्हें करवाया हो। उनके अपने पुलिस महानिदेशक (DGP), गौरव यादव ने साफ़ तौर पर कहा है कि यह ISI द्वारा समर्थित एक ऑपरेशन है। इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' की बरसी से ठीक पहले अंजाम दिया जा रहा है। DGP खुद यह बात कह रहे हैं। लेकिन श्री मान, मुझे नहीं पता कि उन्होंने दिन के किस समय यह बयान दिया। लेकिन मैं यह साफ़ देख सकता हूँ कि यह बेहद अफ़सोसनाक है। मुझे पता है कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में आए चुनावी नतीजों ने विपक्ष में हमारे कुछ सहयोगियों के लिए काफ़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इतने सालों बाद, BJP बंगाल जैसे राज्य में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। लेकिन मुख्यमंत्री का यह बयान... मुझे उम्मीद है कि उनमें इतनी समझदारी और राजनीतिक परिपक्वता होगी कि वे अपनी कही हुई बात को वापस ले लेंगे...0
0
Report
Advertisement
संभल के वंश गोपाल तीर्थ के लिए 4.5 करोड़ की विकास परियोजना मंजूर
Sambhal, Uttar Pradesh:संभावल संभल. संवरेगा वंश गोपाल तीर्थस्थल. योगी सरकार ने पौराणिक वंश गोपाल तीर्थ स्थल के विकास के लिए 4.5 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी. पहली किस्त 3.37 करोड़ जारी की गई। नवागत जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने कहा कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी जी के साथ इस तीर्थ स्थल पर विश्राम किया था। 5,000 वर्ष पुराना कदंब वृक्ष आज भी मौजूद है, और इसकी परिक्रमा से संतान प्राप्ति की मान्यता है। 24 परिक्रमा मार्ग स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल वंश गोपाल तीर्थ के पर्यटन विकास के लिए 4.5 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें 3.37 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई। बेनीपुर चक स्थित तीर्थ से 24 कोसी परिक्रमा यात्रा शुरू होकर यहीं संपन्न होती है। पर्यटन विभाग द्वारा अन्य तीर्थों, कूपों और मनोकामना मंदिरों का विकास किया जा रहा है ताकि क्षेत्र की धार्मिक महत्ता और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिले। विकसित किए जाने वाले प्रमुख स्थानों में स्वागत द्वार, मल्टीपरपज हॉल, यात्री शेड, शौचालय परिसर, चेंजिंग रूम आदि शामिल हैं। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने कदंब के वृक्ष के नीचे विश्राम किया और ब्रह्मा ने गोपालेश्वर की स्थापना की, जिससे तीर्थ स्थल पर्यटन के रूप में विकसित हो सके।0
0
Report
योगी ने प्रयागराज में रक्षा उपकरण प्रदर्शनी का अवलोकन किया
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम की रेती पर लगे तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का हुआ समापन, समापन के दिन सीएम योगी ने रक्षा उपकरणों वाली प्रदर्शनी का किया अवलोकन। संगम नगरी प्रयागराज में सेना द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का बुधवार को समापन हो गया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समापन समारोह के दिन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय स्वदेशी सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम योगी ने डिफेंस मैनुफैक्चरिंग कॉरिडोर विकसित करने की दिशा में यूपी में किए जा रहे प्रयासों का जिक्र किया। सीएम योगी ने संबोधन के दौरान कहा कि बदले हुए युग में लड़ाई गोलियां नहीं, बल्कि डेटा और तकनीक से लड़ी जा रही है। ऐसे में सुरक्षा उपकरणों का हाईटेक होने के साथ तकनीकी रूप से भी सक्षम होना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि नॉर्थ टेक सिम्पोजियम का उद्देश्य भी यही है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की मान्यता रही है और हमने इसे स्वीकार भी किया कि संपूर्ण वसुधा को हम एक परिवार की तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि उदारता हमारे संस्कार में है, शांति और क्षमा की भावना भी है। लेकिन कोई हमारी उदारता को विवशता न समझे। सीएम योगी ने कहा समृद्धि के लिए सुरक्षा स्थिरता की ज्यादा जरूरत होती है। यूपी में हमारी सरकार इस दिशा में काम कर रही है, यूपी डिफेंस मैनुफैक्चरिंग कॉरिडोर के जरिए सुरक्षा उपकरणों के लिए काम किया जा रहा है। तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में आर्मी के इनोवेशन की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। आर्मी द्वारा तैयार किए गए अत्याधुनिक तकनीक से लैस वेपन्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसमें सूर्यास्त्र, अग्निरथ और शाद जैसे इनोवेशन भी शामिल हैं। प्रदर्शनी में जटिल रडार प्रणालियों के साथ ही मानवरहित विमान भी लाए गए हैं, जोकि भारतीय सेना की स्किल्स को प्रदर्शित कर रहे थे। तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सिम्पोजियम में शामिल होने पहुंचे बीएसएफ के कमांडेंट रहे एन एन दूबे ने कहा कि रक्षा उपकरणों की यह प्रदर्शनी कई उपलब्धियों को अपने आपमें समेटे है। सेना अफसर रहे एन एन दूबे ने बताया कि 16 सालों से रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी स्पीड फॉर ने भी स्टॉल लगाया है, जोकि भविष्य में कई अहम रक्षा उपकरण तैयार करने जा रही है। हाल के दिनों में बुलेट प्रूफ, ब्लास्ट प्रूफ और अंडर ग्राउंड्स बंकर्स बनाने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि मुश्किल इलाकों में सेना के जवानों को सुरक्षित रक्षा उपकरण बनाने का काम करती है। एंटी ड्रोन एयर डिफेंस सिस्टम भी कंपनी तैयार कर रही है। इश्क साथ ही पॉल्यूशन फ्री इन्वायरनमेंट के लिए डीजल के बजाय ग्रीन एनर्जी पर काम कर रहें हैं ताकि प्रदूषण जैसी भविष्य की चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सके। वॉक थ्रू... सेना के रक्षा उपकरण की प्रदर्शनी दिखाते हुए बाइट एन एन दूबे, पूर्व कमांडेंट बीएसएफ0
0
Report
जालौन में ससुराल पहुंचे युवक ने गांव के बाहर लगाई फांसी, बबूल के पेड़ से लटकता मिला का शव,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में ससुराल पहुंचे युवक ने गांव के बाहर लगाई फांसी, बबूल के पेड़ से लटकता मिला का शव, पारिवारिक विवाद की आशंका प्लेस-जालौन यूपी डेट-06-05-2026 एंकर जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के भिटारा गांव के बाहर मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 35 बर्षीय युवक का शव बबूल के पेड़ से लटकता मिला। बताया गया यहां युवक अपनी ससुराल आया हुआ था। म्रतक की पहचान हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र के मूल निवासी 35 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राकेश वर्तमान में उरई स्थित काशीराम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। बीते मंगलवार को वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए अपनी ससुराल भिटारा गांव आया था। बताया जा रहा है कि दंपति के बीच पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह जब कुछ लोग गांव के बाहर शौच के लिए गए, तो उन्होंने बबूल के पेड़ से एक युवक का शव कपड़े के फंदे से लटका देखा। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि मृतक राकेश है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाइट:- प्रियंका--मृतक की पत्नी0
0
Report
Advertisement
