241001
हरदोई के डेयरी संचालक की जेब से 50 हजार रुपये चोरी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के रूदामऊ गांव निवासी विवेक कुमार द्विवेदी, जो पारस डेयरी का संचालक है, की जेब से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। विवेक ने पैसे भारतीय स्टेट बैंक से निकाले थे और किराना स्टोर पर सामान खरीद रहा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने पैसे चुरा लिए और मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, जो अब मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भदोही: सुरियावां पुलिस ने MDMA तस्करों को गिरफ्तार कर 17.60 ग्राम पत्तर बरामद किया
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, सुरियावां थाना पुलिस ने दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17.60 ग्राम MDMA नशीला पाउडर बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी, मोबाइल और बाइक भी बरामद की है। वीओ1–भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौड़र गांव निवासी करीब 35 वर्षीय दीपक उपाध्याय उर्फ मुलायम उपाध्याय और करीब 23 वर्षीय प्रमेश उपाध्याय उर्फ भोलू के रूप में हुई है,पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 17.60 ग्राम MDMA नशीला पाउडर बरामद किया गया। इसमें दीपक उपाध्याय के पास से 14.52 ग्राम और प्रमेश उपाध्याय के पास से 3.08 ग्राम MDMA बरामद हुआ,पुलिस ने मौके से 4500 रुपये नगद, दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन और एक TVS स्पोर्ट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे MDMA दो लोगों से खरीदकर लाए थे और फ्लाईओवर के नीचे ग्राहक को ऊंचे दाम पर बेचने का इंतजार कर रहे थे,मामले में सुरियावां थाने पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए चालान किया है। बाइट –शुभम अग्रवाल, एएसपी भदोही0
0
Report
मुजफ्फरनगर में घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला शव, ग्रह कलेश के चलते महिला ने लगाई फांसी, 34 वर्षीय रचना की मौत से परिवार में कोहराम, 5 वर्ष पूर्व हुई थी मृतक रचना महिला की शादी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम पर भेजा, तितावी थाना क्षेत्र के बघरा गांव का मामला।0
0
Report
रक्षा मंत्रालय के धोखाधड़ी केस में आरोपी अमित कुमार उर्फ आदित्य राज गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:रक्षा मंत्रालय, दिल्ली छावनी में बड़े स्तर पर कारोबार और टेंडर दिलाने का झांसा देकर ₹15.69 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को तीतरों पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ आदित्य राज पुत्र इन्द्राज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीतरों थाने में धर्मवीर की तहरीर पर 18 फरवरी 2026 को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी और उसके साथियों ने कारोबार दिलाने का भरोसा देकर वादी से अलग-अलग माध्यमों से ₹15.69 लाख की रकम हासिल की और फर्जी कागजात तैयार किए। जांच में आरोपी के बैंक खाते में दो दिनों में कुल ₹11 लाख रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी सचिन पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश और निगरानी के बाद आरोपी को रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.0
0
Report
Advertisement
संगम नगरी प्रयागराज में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग तेज
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में गायों के संरक्षण के लिए संतो ने भरी हुंकार, जन आंदोलन और हस्ताक्षर अभियान के जरिए गाय के संरक्षण पर जोर। एंकर -- भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली गौ माता की स्थिति को लेकर देश में एक बार फिर बड़े आंदोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। बुधवार को संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित एक विशाल संगोष्ठी में देश भर से जुटे साधु संतों, धर्माचार्यों और कानूनी विशेषज्ञों ने हुंकार भरी है। अवसर था 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' का, जहाँ शांतिपूर्ण जन-आंदोलन और हस्ताक्षर अभियान के जरिए केंद्र व राज्य सरकारों तक अपनी माँगें पहुँचाने का संकल्प लिया गया। प्रयागराज के एक विशाल सभागार में आयोजित इस गोष्ठी में वृंदावन, वाराणसी, हरिद्वार, राजस्थान और देश के कोने-कोने से आए प्रख्यात संत-महंतों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिकता की दौड़ में हमने गाय को केवल एक 'दुधारू पशु' समझ लिया है। परिणामस्वरूप हमारी पौराणिक और सर्वगुण संपन्न वेद-लक्षणा देसी नस्लें विलुप्त होने की कगार पर पहुँच गई हैं और उनकी जगह विदेशी नस्लों (जैसे जर्सी) ने ले ली है। आज रुद्राभिषेक के लिए भी 1 लीटर शुद्ध देसी गाय का दूध मिलना दुर्लभ हो गया है। सड़कों पर भटकती गायें और अवैध तस्करी इस बात का प्रमाण हैं कि हमारी सामाजिक चेतना कहाँ पहुँच गई है। संगोष्ठी में न केवल आध्यात्मिक चेतना बल्कि कानूनी पहलुओं पर भी गहन मंथन हुआ। न्यायपालिका से जुड़े विशेषज्ञों ने स्वीकार किया कि अतीत में अदालतों द्वारा दिए गए सुझावों से भी आगे बढ़कर अब समय आ गया है कि संसद के माध्यम से गाय को केवल 'पशु' न मानकर संविधान में 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिया जाए। आयोजकों का स्पष्ट कहना है कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने के दो रास्ते होते हैं— या तो आंदोलन या फिर व्यापक जनादेश और ज्ञापन। 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' देश भर में करोड़ों हस्ताक्षरों के साथ एक विशाल आवेदन पत्र सरकार को सौंपने जा रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रयागराज की इस धरती से उठी संतों और कानूनविदों की इस पुकार पर सरकार संसद के आगामी सत्रों में क्या कदम उठाती है। बाइट -- जस्टिस शेखर कुमार यादव बाइट -- स्वामी अच्युतानंद जी महराज बाइट -- महंत यमुना पुरी जी महाराज0
0
Report
आगरा में झरना नाले पर कार भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग झरना नाले पर चलती कार में लगी भीषण आग अचानक आग लगते ही मौके पर मची अफरा-तफरी चालक ने कार से कूदकर बचाई अपनी जान देखते ही देखते धू-धूकर जलने लगी कार एक व्यक्ति को एंबुलेंस से भेजे जाने की सूचना सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची आग लगने की वजह फिलहाल साफ नहीं झरना नाले के पास का पूरा मामला0
0
Report
जयपुर में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर से साइबर ठगी का बड़ा खुलासा
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिका में साइबर ठगी का जाल बिंदायका थाना क्षेत्र में फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का खुलासा मंगलम ग्रांड रेजिडेंसी, सिरसी रोड के फ्लैट में चल रहा था कथित कॉल सेंटर 14 आरोपी गिरफ्तार, अमेरिका के नागरिकों को बनाया जा रहा था निशाना आरोपी खुद को एप्पल कस्टमर सपोर्ट, टेक्निकल सपोर्ट बताकर करते थे संपर्क प्रोडक्ट और सर्विस के नाम पर SMS/मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश 399, 499 और 699 US Dollar के प्री-अप्रूव्ड चार्ज का दिया जाता था हवाला मौके से 13 लैपटॉप और 24 मोबाइल समेत राउटर, सिम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त आरोपियों के कनेक्शन राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, चंडीगढ़ और नेपाल तक जब्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच से खुलेगा साइबर नेटवर्क का पूरा राज पुलिस जांच में जुटी—कितने विदेशी नागरिक निशाने पर थे और नेटवर्क का मास्टरमाइंड कौन0
0
Report
Advertisement
त्योंदा में 15 वर्षीय छात्र की मौत पर चक्काजाम; परिजनों ने FIR की मांग
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा जिले के त्योंदा में कक्षा 10वीं के 15 वर्षीय छात्र देव विश्वकर्मा की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों और रिश्तेदारों ने त्योंदा थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के प्राचार्य ने छात्र को बच्चों के सामने डांटने और थप्पड़ मारने से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसके बाद छात्र ने रास्ते से गेहूं में डालने वाली कीटनाशक दवा लेकर घर पहुंचकर उसका सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत की खबर के बाद बुधवार को बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार त्योंदा थाने पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद उन्होंने थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
NH43 जाम से बिजली दुर्घटना में मजदूर की मौत, कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:हाईटेंशन बिजली की चपेट में आने दो मजदूर की मौत मामले में कांग्रेसी नेताओं ने किया NH43 जाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतक अलेख भगत के पिता रंजीत भगत से की बात, वीडियो कॉलिंग के जरिए बात कर मृतक के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, भूपेश बघेल ने कहा- पूर्व में हुई घटना में हमारी कांग्रेस की सरकार ने 50 लाख रुपये की दी थी मुआवाजा राशि, CM विष्णु देव साय से तुरंत मुआवजा राशि देने की भूपेश बघेल ने की मांग। 15 अक्टूबर 2021 को पत्थलगांव शहर के मध्य दशहरा के दिन दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल ने 50 लाख रुपये दी थी मुआवजा राशि।0
0
Report
हनुमान बेनीवाल ने कचरा प्लांट विरोध के साथ अल्टीमेटम दिया, ग्रामीण कूच की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:श्रीगंगानगर से बड़ी खबर - नारसिंहपुरा में कचरा प्लांट को लेकर चल रहे आंदोलन का मामला. RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने दिया प्रशासन को अल्टीमेटम. सरकार या तो प्लांट लगाना निरस्त करे. अन्यथा RLP सुप्रीमो ग्रामीणों के साथ करेंगे हाइवे की तरफ कूच. वहीं हाइवे की तरफ कूच कर गंगानगर में रात को ही कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर-ओसियां हाईवे पर अवैध शराब पकड़ी, ट्रक चालक गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर ओसियां भारतमाला हाईवे पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा, चालक को किया गिरफ्तार, ट्रक से 750 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद, जब्त शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपए बताई जा रही है, ऑल सीजन, रॉयल चैलेंज और चार्ली व्हिस्की के मिले कार्टन, मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने की नाकाबंदी, संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर तलाशी में हुआ खुलासा, चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज, विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत हुई कार्रवाई, आबकारी विभाग की टीम मामले में आगे की जांच में जुटी।0
0
Report
करनाल मार्केट कमेटी कार्यालय में ड्राइवर की मौत: सचिव पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
Karnal, Haryana: करनाल मार्केट कमेटी में ड्राइवर की मौत से हड़कंप, रिकॉर्ड रूम में फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने सचिव पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप。 करनाल की नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बेसमेंट के रिकॉर्ड रूम में मंडी सचिव के ड्राइवर का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रोहतास शर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से चौचड़ा गांव का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से मंगल कॉलोनी पार्ट-2 में अपने परिवार के साथ रह रहा था。 मंगलवार से परिवार से नहीं हो पा रहा था संपर्क परिजनों के मुताबिक मंगलवार से रोहतास से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा تھا। परिवार लगातार उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बुधवार को मोबाइल की लोकेशन के आधार पर परिजन उसे तलाशते हुए नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे。 रिकॉर्ड रूम के दोनों दरवाजे अंदर से बंद परिजनों का कहना है कि बेसमेंट स्थित रिकॉर्ड रूम के दोनों दरवाजे अंदर से बंद थे। दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा गया तो रोहतास का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मंडी सचिव पर लगाए प्रताड़ना के आरोप रोहतास की पत्नी नीतू ने मंडी सचिव विकास सेतिया पर पति को परेशान करने के गंभीर आरोप लगाऐ हैं। पत्नी के मुताबिक रोहतास करीब 25 से 27 वर्षों से ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। उसे कई बार घर पर बताते हुए सुना गया कि ड्यूटी को लेकर मंडी सचिव की तरफ से उसे परेशान किया जा रहा है。 डबल ड्यूटी और बार-बार ड्यूटी बदलने का आरोप परिजनों का आरोप है कि रोहतास की ड्यूटी अलग-अलग जगहों पर लगाई जाती थी और उससे डबल ड्यूटी भी करवाई जाती थी। पत्नी के मुताबिक लगातार ड्यूटी बदलने और अतिरिक्त काम दिए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान था। बताया गया है कि दो दिन पहले भी ड्यूटी को लेकर रोहतास और मंडी सचिव के बीच कहासुनी हुई थी。 बीमारी के बावजूद काम को लेकर दबाव का दावा मृतक की पत्नी ने बताया कि रोहतास को शुगर की बीमारी भी थी। इसके बावजूद वह काम को लेकर दबाव में था। परिजनों का कहना है कि रोहतास ने अपनी परेशानी परिवार के सदस्यों से साझा की थी। वहीं मृतक के साले मुकेश ने भी दावा किया कि दो दिन पहले फोन पर हुई बातचीत के दौरान रोहितास ने मंडी सचिव द्वारा परेशान किए जाने की बात कही थी。 साले का दावा—स्टाफ भी सचिव से परेशान मृतक के साले मुकेश का आरोप है कि मंडी का पूरा स्टाफ मंडी सचिव के रवैये से परेशान था। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों समेत घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है。 पुलिस ने शुरू की जांच, साक्ष्य जुटाए सिटी थाना के जांच अधिकारी हिम्मत सिंह के मुताबिक मंगलवार से रोहतास का परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजन नई अनाज मंडी पहुंचे, जहां रिकॉर्ड रूम में उसका शव मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है。 एसडीएम ने कहा—जांच के आधार पर होगी कार्रवाई मौके पर पहुंचे करनाल एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्केट कमेटी कार्यालय की बेसमेंट में एक कर्मचारी का शव मिला है। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम के मुताबिक पुलिस जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी。 बाइट — मृतक की पत्नी नीतू बाइट — मृतक का साला मुकेश बाइट — जांच अधिकारी हिम्मत सिंह बाइट — करनाल एसडीएम देवेंद्र शर्मा0
0
Report
युवा फेस्टिवल की तैयारी के समय तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा-स्कूटी को टक्कर दी, छात्रा की मौत
Khanna, Punjab:ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਦਾ ਕਹਿਰ: ਯੂਥ ਫੈਸਟੀਵਲ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ’ਚ ਰੁੱਝੀ ਗਿੱਧਾ ਕੋਚ ਦੀ ਮੌਤ, ਸਾਥਣ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਸਮਰਾਲਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਐਕਟਿਵਾ ਤੇ ਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਵੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਖੰਨਾ ਦੇ ਸਮਰਾਲਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਦਾ ਕਹਿਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਇੱਕ ਕਾਰ ਨੇ ਐਕਟਿਵਾ ਅਤੇ ਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਰਾਹੌਣ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਹ ਏ.ਐੱਸ. ਕਾਲਜ ਦੇ ਯੂਥ ਫੈਸਟੀਵਲ ਲਈ ਗਿੱਧੇ ਦੀ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦੇ ਕੇ ਵਾਪਸ ਪਰਤ ਰਹੀ ਸੀ। ਜਦਕਿ ਉਸਦੀ ਸਾਥਣ ਗੰਭੀਰ ज़ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਈ। ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦਲੀਪ ਕੁਮਾਰ ਵੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ。 ਮ੍ਰਿਤਕਾ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਚਾਚਾ ਸੋਹਣ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਏ.ਐੱਸ. ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਯੂਥ ਫੈਸਟਿਵਲ ਲਈ ਵਿਦਿਆਰਥਨਾਂ ਨੂੰ ਗਿੱਧੇ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਕਰਵਾ ਰਹੀ ਸੀ। ਉਹ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਾਲਜ ਤੋਂ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆ ਰਹੀ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਸਮਰਾਲਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਐਕਟਿਵਾ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੰਦਤੀ। ਟੱਕਰ ਇੰਨੀ ਜਬਰਦਸਤ ਸੀ ਕਿ ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਉਸਦੀ ਸਾਥਣ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਈ। ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਦਲੀਪ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਸਾਈਕਲ ’ਤੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਰ ਨੇ ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਟੱਕਰ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਉਸਦੇ ਕਾਫ਼ੀ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ। ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਰਾਹਗੀਰ ਬਲਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਰ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਅਤੇ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਰਾਂਗ ਸਾਈਡ ’ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਐਕਟਿਵਾ ਅਤੇ ਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਟੱਕਰ ਮਾਰੀ। ਟੱਕਰ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਾਰ ਐਕਟਿਵਾ ਅਤੇ ਸਾਈਕਲ ਨੂੰ ਕਾਫ਼ੀ ਦੂਰ ਤੱਕ ਘਸੀਟਦੀ ਲੈ ਗਈ। ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਏ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਜਖਮੀਆਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਕੇ ਪੁੱਜਿਆ ਕਾਰ ਚਾਲਕ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਮਰਾਲਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਉਸਦੇ ਅੱਗੇ ਅਚਾਨਕ ਇੱਕ ਬਾਈਕ ਅਤੇ ਸਾਈਕਲ ਆ ਗਏ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਕਾਰ ਦਾ ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜ ਗਿਆ ਅਤੇ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਉਸਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਾਦਸੇ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੇ ਖੁਦ ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ。 ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਦੇ ਐਸਐਚਓ ਸੰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਕਾਰ ਡਰਾਈਵਰ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री साय ने नशा मुक्त भारत पदयात्रा के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नशा मुक्त भारत पदयात्रा सप्ताह में शामिल हुए. इस दैरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों और भाजपा नेताओं के साथ देवेंद्र नगर चौक से पदयात्रा करते हुए सरदार वल्लभाई पटेल चौक पहुंचे. बता दें कि भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा की अगुवाई में 2 अक्टूबर तक पदयात्रा का आयोजन हो रहा है. रायपुर के विभिन्न स्थानों से होकर ये पदयात्रा गुजर रही है. इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पर यात्रा के पड़ाव में मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया. वहीं कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जन सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे हुए हैं. इसे हम सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रहे हैं. ये अभियान उनके जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक चलने वाला है. इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक ये नक्शा मुक्ति पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा. वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- कांग्रेस अपनी कथनी और करनी से देश की जनता का विश्वास खो चुकी है. जनता ने उनके ऊपर विश्वास करना छोड़ दिया है और इसलिए ये लगातार चुनाव हारते जा रहे हैं. चुनाव आयोग पर दोष लगाते है. और उसी से जीत के वो सांसद विधायक बनते हैं. उस समय उनको आपत्ति नहीं होती है लेकिन हारते है. तो हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ते है. आतंकी हाशिम मूसा के मारे जाने के मसले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण हुआ है. ऐसा भारत जो किसी को छेड़ता नहीं है और छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं है. जो हमारे देश की माता-बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम करेंगे, उनकी खैर नहीं है0
0
Report
रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग ने अवैध गुटखा व पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में सीएम फ्लाइंग का बड़ा छापा: अवैध गुटखा और पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़.... मई में ही एक्सपायर हो चुका था लाइसेंस, फिर भी धड़ल्ले से चल रहा था उत्पादन कार्य... मौके से भारी मात्रा में कच्चा और तैयार माल समेत आधुनिक मशीनें जब्त, जांच में जुटे कई विभाग.... गुप्तचर विभाग के इनपुट पर रामगढ़ रोड स्थित एक भवन में सीएम फ्लाइंग ने की संयुक्त छापेमारी... अनअप्रूव्ड एरिया में फैक्ट्री संचालन पर उठे गंभीर सवाल....0
0
Report
हापुड़: दबंगों ने युवक को कमरे में बंधक बनाकर बेल्ट से ताबड़तोड़ पिटाई, वीडियो वायरल
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से दबंगई और बर्बरता का एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां कानून को ताक पर रखकर कुछ दबंगों ने एक युवक को कमरे के अंदर बंधक बना लिया और उस पर बेल्टों की ताबड़तोड़ बरसात कर दी. युवक दर्द से बिलबिलाता रहा, हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा, लेकिन बेरहम युवकों का दिल नहीं पसीजा. बर्बरता वाले इस वीडियो के अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित कुचेसर चौपला की यह घटना बताई जा रही है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि एक बंद कमरे के भीतर कई लड़के मौजूद हैं. वहां एक लाचार युवक को घेरकर खड़ा किया गया है और दबंग उस पर लगातार बेल्टों से हमला कर रहे हैं. पीड़ित युवक लगातार कराहते हुए उन्हें रोकने का प्रयास करते हुए छोड़ देने की मिन्नतें कर रहा है. वीडियो में दबंग आपस में गाली-गलौज करते, उस पर हाथ व बेल्ट चलाते और वीडियो बनाने की बात करते हुए भी सुनाई दे रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि युवक बार-बार रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन कमरे में मौजूद हमलावर युवक पर किसी तरह का रहम नहीं कर रहे हैं और लगातार उसे पीट रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस हैवानियत का वीडियो तेजी से फैलने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है. वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और उसमें दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की शिनाख्त होते ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
