241001
हरदोई में अवैध खनन से बने गड्ढों में डूबकर 5 की गई जान
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के मैकपुर गांव में अवैध खनन से बने गड्ढों में डूबने से अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार खतरे का संकेत बोर्ड लगाने की मांग की, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे लेखपाल की पिटाई कर दी। लोगों का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुज़फ्फरपुर में बंद कमरे में मा-बेटी की मौत, बेटा बच गया
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के पताही जगन्नाथ गांव के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ बंद कमरे में फंदे से लटक गई, जिससे महिला और उसकी 4 साल की बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि समय पर पहुंची 112 की टीम ने डेढ़ साल के मासूम बेटे के शरीर में जान बचने के एहसास होते ही फंदे से खोलकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी जान बच गई. मृतिका की पहचान रीना कुमारी (28) पत्नी निर्भय कुमार, निवासी चिन्तावपुर, पारु, और उनकी 4 वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी के रूप में हुई है. पारु के रहने वाले निर्भय कुमार पेशे से प्राइवेट शिक्षक हैं, जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पताही जगन्नाथ के लक्ष्मी नगर में एक किराये के कमरे में रहते थे. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतिका के पति ने अपनी बहन की शादी के लिए पत्नी के गहनों पर गोल्ड लोन लिया था, जिसकी EMI भरना मुश्किल हो रहा था. इसी बात को लेकर घर में तनाव और पति-पत्नी के बीच बहस चली. घटना के समय पति बाहर गए थे. उसी दौरान पत्नी ने दोनों बच्चों के साथ कमरे को बंद कर पंखे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली. जब पति वापस लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तब उसने स्थानीय लोगों को जानकारी देते हुए 112 नंबर पर पुलिस और परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा, जहां महिला और उसकी बेटी मृत मिले. डेढ़ साल का बेटा सुरक्षित बच गया. घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल और पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है. मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. परिजनों के अनुसार मृतक महिला रीना देवी छठ पर्व में मायके जाने की तैयारी कर रही थी और इसी बीच आज इस तरह की घटना सामने आ गई. आस-पास के लोगों में मातम छा गया. मौके से पूरी जानकारी दे रहे हैं हमारे संवाददाता मनितोष कुमार.0
0
Report
ग्रेट साल्ट लेक का बेहद खूबसूरत सूर्यास्त, अगले हफ्ते बदलेगा मौसम
Noida, Uttar Pradesh:Check out this absolutely breath taking sunset view of the Great Salt Lake on Sunday night! Regions of the Southwest have experienced a dry and mild week, with temperatures running above seasonal average. Next week, the western third of the country could see heavy rain, snow, and strong winds. Send us updates from your area or if you see gorgeous views like this!0
0
Report
झांसी में बेटी को गाली देकर महिला ने भाभी की बहन की हत्या, चार गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम के पास बीती 7 नवंबर की शाम को बेटी को गाली देने पर एक महिला ने अपनी भाभी की बहन की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के जुर्म में महिला और उसके तीन साथियों को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मीना अपने 3 साथियों संग शराब नशा कर रही थी। तभी मीना की बेटी को भाभी की बहन शशि के पति विजय ने गाली दे दी। कहासुनी के बाद हुए विवाद में मीना और उसके साथियों ने शशि और विजय पर हमला कर दिया। डंडे से शशि के सिर में गंभीर चोट लग गई। इससे वह बेहोश हो गई। इलाज के दौरान शशि की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आज आरोपी भागने की फिराक में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पश्चिमी रेलवे कॉलोनी से जाने वाले रास्ते पर खड़े आरोपी मीना और उसके तीनों साथियों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें जेल भेज दिया है। एएसपी simran सिंह ने बताया कि मीना रायकवार, अपने 3 साथियों के साथ नशा कर रही थी। इस दौरान शशि के पति ने मीना की बेटी को गाली दे दी। वह रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और उसने कहानी सुनाई। बेटी की बात सुनकर मीना और उसके तीनों साथियों ने विजय के साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने आई पत्नी शशि को भी पीटा। इस दौरान आरोपी ने डंडे से शशि के सिर में जोरदार हमला कर दिया। जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शशि को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान 8 नवंबर को शशि की मौत हो गई। पुलिस ने पति विजय की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। आज पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पश्चिमी रेलवे कॉलोनी स्टेशन जाने वाले रास्ते पर खड़े हैं और ट्रेन पकड़कर भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेरकर मीना रायकवार, चंदन रायकवार, आकाश उर्फ विशाल रायकवार और शनि रायकवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया डंडा भी बरामद कर लिया.0
0
Report
Advertisement
शुजालपुर में पापड़ व्यापारी पर जानलेवा हमला, CCTV से खुला राज
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के शुजालपुर में पापड़ व्यापारी और उसके भाई पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। घर के सामने हुए इस हमले में व्यापारी अमित कुमार धारीवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है और करीब 16 टांके लगाए गए हैं। घायल व्यापारी का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति पीछे से दौड़कर आता है और डंडे से व्यापारी पर हमला करता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार घटना 9 नवंबर को दोपहर की बताई जा रही है। अमित कुमार धारीवाल अपनी पापड़ फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के सामने माखन सोनी और उसका बेटा दीपू सोनी वहां पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान विवाद के बाद दीपू ने लोहे की रॉड से हमला किया, वहीं डंडे से सिर पर किए गए वार से अमित गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद घायल व्यापारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर में आई गंभीर चोट पर करीब 16 टांके लगाए। फिलहाल उनका उपचार जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। वीडियो में हमलावर पीछे से दौड़कर आता और अचानक डंडे से वार करता नजर आ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
गोरखपुर के धर्मशाला-गोरखनाथ मार्ग पर कार पलटना, रवि किशन ने राहत-यातायात के निर्देश दिए
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मंगलवार को धर्मशाला से गोरखनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हादसे के दौरान उधर से गुजर रहे गोरखपुर के सदर सांसद और अभिनेता रवि किशन तत्काल घटनास्थल पर रुक कर कार चालकों से बातचीत की और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तत्काल सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराने के निर्देश दिए। दरअसल, मंगलवार को गोरखपुर के व्यस्त धर्मशाला-गोरखनाथ मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटनाग्रस्त कार को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में दो कारें शामिल थीं। हालाँकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और कोई जनहानि नहीं हुई। इसी बीच गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन शुक्ला अपने काफिले के साथ उधर से गुजर रहे थे सांसद ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों کا निरीक्षण किया और दोनों कार चालकों से बातचीत कर हादसे की जानकारी ली। मौके पर मौजूद लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी हासिल की। सांसद ने पूरे घटनाक्रम को समझते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से राहत-बचाव तथा यातायात व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सांसद रवि किशन ने स्पष्ट निर्देश दिया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तत्काल सड़क से हटवाया जाए, ताकि किसी अन्य वाहन के साथ हादसा न हो और सड़क पर जाम की स्थिति पैदा न हो। उन्होंने कहा कि व्यस्त मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के पड़े रहने से आम लोगों और राहगीरों को परेशानी होती है। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर सड़क को खाली कराकर यातायात सुचारु कराया जाए। सांसद के निर्देश के बाद पुलिस और प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई। दुर्घटनाग्रस्त कारों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की गई। हादसे के बाद कुछ समय तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। वहीं, प्रशासन की टीम यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने में लगी रही। गोरखपुर के धर्मशाला-गोरखनाथ मार्ग पर हुए इस हादसे में भले ही एक कार सड़क पर पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। घटना की सूचना मिलते ही सांसद रवि किशन का मौके पर पहुंचना और अधिकारियों को तत्काल राहत-बचाव एवं यातायात सामान्य कराने के निर्देश देना चर्चा का विषय बना रहा। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता सड़क से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारु कराना रही। फलحال इस दुर्घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
न्यू इंग्लैंड में बर्फ गिरना शुरू, Northeast में ताप गिरते ही बर्फ की संभावना
Noida, Uttar Pradesh:FLAKES FLYING IN NEW ENGLAND! As temps continue to drop, snow chances continue to ramp up across the Northeast! With the first flakes flying high over the weekend in Northern Vermont! Who's ready for more snow?0
0
Report
Advertisement
गोंडा के इंटर कॉलेज में दलित छात्र की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:गत खबर गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र में एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले 16 वर्षीय दलित 11वीं छात्र के साथ स्कूल से उसे बंधक बनाकर दूर झाड़ियां में ले जाकर बेरहमी से मारपीट, जातिसूचक अपमान और पैर छुआ कर वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र की मां के तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अक्षय सहित सात अज्ञात के खिलाफ दंगा व बलवा, बंधक बनाना, चोट पहुँचाने, शांति भंग करने के इरादे से अपमान, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह मारपीट 28 अक्टूबर दोपहर 12:30 बजे की घटना है और वीडियो 6:20 बजे सामने आया है। खोण्डारे थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम कूकनगर ग्रान्ट में रहने वाले छात्र की तहरीर के अनुसार 28 अक्टूबर को दोपहर लंच के समय विपक्षी अक्षय कुमार और छह साथियों ने उसका मुंह बाधक बनाकर एक पक्के बंगले में ले जाकर पीटा, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।0
0
Report
इरफान अंसारी ने सोनिया गांधी के त्याग और नेतृत्व की तारीफ की
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें भगवान का रूप और त्याग की मूर्ति बताया है。 इरफान अंसारी ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश और पार्टी के लिए बहुत त्याग किया है। भाजपा के लोगों ने सोनिया गांधी को लेकर न जाने क्या-क्या बातें कहीं, लेकिन उन्होंने हर चुनौती का मुकाबला किया और कभी हार नहीं मानी。 मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सोनिया गांधी के पैर पड़कर माफी मांगनी चाहिए。 इरफान अंसारी ने अपनी किताब 'A Journey of Love' का जिक्र करते हुए कहा कि यह किताब समाज के लिए प्रेरणादायक है और लोगों को त्याग, प्रेम तथा संघर्ष का संदेश देती है।0
0
Report
चित्रकूट के गधा मेला में बिके 'अमिताभ बच्चन', 'शाहरुख खान', 'मिथुन चक्रवर्ती' और 'सलमान खान'
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:चित्रकूट का गधा मेला मध्य प्रदेश के सतना जिले और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित चित्रकूट में मां मंदाकिनी नदी के तट (रामघाट) पर हर साल दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) लगता है। इस मेले की शुरुआत लगभग 300 से 350 साल पहले मुगल बादशाह औरंगजेब के शासनकाल (लगभग 1670 ईस्वी) में हुई थी। मान्यता है कि युद्ध के दौरान औरंगजेब की सेना के घोड़े और खच्चर बीमार होकर मरने लगे थे, जिसके बाद सेना के लिए गधों और खच्चरों की खरीद-बिक्री हेतु इस बाजार की शुरुआत हुई थी। इस मेले की सबसे अनोखी परंपरा यहां बिकने वाले गधों और खच्चरों के नाम फिल्मी सितारों और चर्चित हस्तियों के नाम पर रखना है। व्यापारियों द्वारा गधों की पहचान अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, मिथुन चक्रवर्ती, सलमान खान, और यहां तक कि 'चंकी पांडे' व 'लॉरेंस बिश्नोई' जैसे नामों से कराई जाती है।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी के होटल में मानव तस्करी के आरोप, एक नाबालिग सहित तीन मुक्त
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी शहर स्थित एक होटल में देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ है । एसपी अमित रंजन के निर्देश पर पुलिस की मानव तस्करी निरोध इकाई और स्पेशल क्राइम की टीम ने देहव्यापार की आशंका पर एक होटल में छापेमारी की है। मेहसौल थाना क्षेत्र के शहर स्थित आरती होटल में निरोध इकाई के प्रभारी सुशील कुमार सिंह , स्पेशल क्राइम डीएसपी दया शंकर सिंह और अदिथी के कन्वर्जेंस विशेषज्ञ मुकुंद चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जिसमें एक नाबालिग समेत तीन लड़की को मुक्त कराया गया है साथ ही होटल से दो ग्राहक और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
दक्षिण टेक्सास में भारी वर्षा से जलभराव, किंग्सविल में सड़कें डूब
Noida, Uttar Pradesh:Heavy downpours have drenched South Texas over the past few days. On Sunday, this driver found themselves navigating a flooded roadway. In Kingsville alone, rainfall totals approached 8 inches.0
0
Report
छठ पूजा से पहले धनबाद के घाटों में सफाई और पानी की व्यवस्था तेज
Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर धनबाद नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर के प्रमुख तालाबों और छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर जरूरी सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मेयर संजीव सिंह और नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने निगम की पूरी टीम के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों पम्पू ,बरमसिया,मनइटाँड़ तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दूर करने का निर्देश दिया। खासकर पंपू तालाब में घटते जलस्तर को देखते हुए मेयर ने छठ पूजा से पहले पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निगरानी के दौरान मेयर संजीव सिंह और नगर आयुक्त निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शहर के प्रमुख तालाबों और छठ घाटों पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने घाटों की साफ-सफाई, जलस्तर और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। पंपू तालाब पहुंचने पर मेयर ने वहां पानी का जलस्तर कम देखकर चिंता जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पहले तालाब में पर्याप्त पानी की व्यवस्था की जाए, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। मेयर ने कहा कि छठ महापर्व को देखते हुए नगर निगम की टीमें लगातार सफाई अभियान में जुटी हैं। घाटों के आसपास जमा कचरा और गंदगी हटाने के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया जा रहा है। जिन घाटों पर समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि छठ पूजा शुरू होने से पहले शहर के सभी प्रमुख तालाबों और घाटों की साफ-सफाई के साथ जरूरी सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी, ताकि लोक आस्था के इस महापर्व पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।0
0
Report
Advertisement
दरभंगा लूटकांड: 62 किलो चांदी समेत 1.39 करोड़ का खुलासा, 5 गिरफ्तार
Darbhanga, Bihar:दरभंगा के सोभन-एकमी रोड पर पश्चिम बंगाल के सर्राफा कारोबारी से हथियार के बल पर हुई करोड़ों की लूट, पुलिस ने पाँच आरोपितों को गिरफ्तार कर 62 किलो 195 ग्राम चांदी के 56 बिस्कुट बरामद किए, बरामद चांदी की कीमत करीब 1 करोड़ 39 लाख रुपये आंकी गई है, वारदात के दौरान कारोबारी के ड्राइवर को मारी गई थी गोली, रामबाग के कुशल रेस्टोरेंट में लूट की साजिश, भाजपा पार्टी के युवा नेता नगर महामंत्री विशाल महासेठ उर्फ निक्की की संल्प्तता भी लुट की साजिश रचने में आया सामने हुआ गिरफ्तार, 5 लाख 94 हजार रुपये नकद, मोबाइल और वाहन भी जब्त, लूटकांड में कुल 12 लोगों को किया गया नामजद, अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में दो पक्षों पथराव के बीच शादी की दावत को लेकर विवाद, 3 घायल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में 2 पक्षो में जमकर पथराव, दोनो पक्षो में छतों पर जमकर हुआ पथराव, शादी की दावत को लेकर हुआ था विवाद, पथराव के चलते 3 व्यक्ति गभीरं घायल, थाने से 1 आरोपी को छोड़ने के बाद हुआ पथराव, पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी, मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नरा गांव का मामला।0
0
Report
मैनपुरी की भिड़ंत: एक मौत, पांच घायल — बाइक सवार हादसे का अस्पताल में इलाज जारी
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी 2 बाइक आमने सामने की भिड़ंत में 1 की मौत, 5 घायल नीमकरोरी बाबा के दर्शन कर बापस लौट रहे थे बाइक सवार पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती 19 वर्षीय मृतक कृष्णा के शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी बेवर थाना क्षेत्र के फर्रुखाबाद मार्ग की घटना0
0
Report
Advertisement
