241001
हरदोई में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 174 लोग हिरासत में
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें 174 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिलेभर में 93 स्थानों पर 955 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। 21 लोगों को थाने पर लाकर आवश्यक हिदायत देकर छोड़ दिया गया, जबकि बाकी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रावणी मेला 2026: देवघर में भक्तों का जलार्पण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 में आस्था का जनसैलाब लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर उमड़ रहा है। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से लाखों कांवरिये सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी कर देवघर पहुंच रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रद्धालु जलार्पण कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।राजकीय श्रावणी मेला के तीसरे दिन शनिवार को बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। अहले सुबह 4:15 बजे से मंदिर में जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हुई, जो देर रात तक सुचारू रूप से जारी रही। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक व्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को जलार्पण में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या-892 के अनुसार शनिवार को कुल 1,27,533 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। इनमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 27,354 श्रद्धालुओं, आंतरिक अर्घा के माध्यम से 94,528 श्रद्धालुओं तथा शीघ्र दर्शनम व्यवस्था के तहत 5,651 श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया। बाह्य एवं आंतरिक अर्घा व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को सुगमता और सुविधा के साथ जलार्पण का अवसर मिल रहा है।श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यही कारण है कि हर दिन कांवरियों और श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मंदिर परिसर, शिवगंगा और विभिन्न मार्गों पर “बोल बम” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और यातायात की विशेष व्यवस्था की है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी सोमवारी को लगभग ढाई लाख श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर सकते हैं। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है。0
0
Report
5 साल की मोहब्बत बनी जीवनसाथी,अगस्त्य मुनि आश्रम में किया विवाह,शाहजहां बानो बनीं प्रतीक्षा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। प्रतापगढ़ के भोजपुर निवासी पवन यादव और जौनपुर के नाहरमऊ की रहने वाली 19 वर्षीय शाहजहां बानो ने बरेली के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया। विवाह के बाद युवती ने अपना नया नाम प्रतीक्षा यादव रख लिया।जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई और वर्षों तक एक-दूसरे का साथ निभाने के बाद दोनों ने विवाह करने का निर्णय लिया। अलग-अलग जिलों में रहने और पारिवारिक व सामाजिक चुनौतियों के बावजूद दोनों अपने रिश्ते पर कायम रहे।आश्रम में पंडित केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। विवाह से पहले शुद्धिकरण की प्रक्रिया कराई गई। इसके बाद दूल्हे पवन यादव ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा, मंगलसूत्र पहनाया और दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर सात फेरे लिए। विवाह के उपरांत शाहजहां बानो ने अपना नाम बदलकर प्रतीक्षा यादव रख लिया।विवाह के बाद प्रतीक्षा यादव ने कहा कि उन्होंने अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया है। उनका कहना था कि उन्हें हिंदू धर्म की परंपराएं और विवाह संस्कार पसंद आए। वहीं पवन यादव ने बताया कि दोनों अब लखनऊ में साथ रहेंगे, जहां वह टूर एंड ट्रैवल्स का कार्य करते हैं।इस विवाह की जानकारी सामने आने के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
उपेंद्र कुशवाहा ने पप्पू यादव के संसद नौटंकी पर गरिमा गिराने का आरोप लगाया
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से हैं। जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के संसद में साधु का स्वान रचने को लेकर बयान दिया है तथा कहा है कि माननीय सांसद पप्पू यादव ने संसद परिसर में जो बहरूपिया वाला रूप बनाकर नौटंकी किया। उससे उनकी गरिमा भी गिरी है। साथ ही संसद की भी गरिमा गिरी है। उन्होंने सासाराम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सांसद की अपनी एक गरिमा होती है और उसकी गरिमा को बनाए रखने की जवाबदेही सभी सांसदों की है। लेकिन जिस तरह से पप्पू यादव जी ने सदन में बहरूपिया का रूप बनाया। यह काफी निंदनीय है। यही कारण है कि ऐसे ऐसे विचारधारा वाले लोगों को देश की जनता दरकिनार करते जा रही है। यह काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि माननीय सांसद का यह व्यवहार लोकतंत्र के लिए भी ठीक नहीं है। कभी शरीर पर पट्टी बांध देना तो कभी साधु संतों का भेष बनाकर स्वान रचना संसद परिसर में एक माननीय सांसद को शोभा नहीं देता है।0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया के पप्पू यादव सनातन की रक्षा के लिए कड़ा बयान
Purnia, Bihar:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का सनातन के प्रति प्रेम आज छलक पड़ा । पूर्णिया में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर उन्होंने कहा कि क्या मैं सनातनी नहीं हूं, क्या गेरुआ रंग पहनने का मुझे अधिकार नहीं है । कुछ लोग गेरुआ पहन के राम मंदिर के चंदा की चोरी करते हैं । हम तो गेरुआ पहन के सनातन की रक्षा कर रहे हैं । पप्पू यादव ने कहा कि हम खीरा और ककड़ी नहीं है की कोई मुझे कतर देगा और मारने की सुपारी देगा । उन्होंने चैलेंज किया कि आज शाम 5:00 बजे दिल्ली पहुंचेंगे जिनको भी कुछ करना है आ जाए । देश के अलग-अलग हिस्सों में पप्पू यादव पर हुए एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी प्रियंका गांधी एफआईआर से नहीं डरते तो पप्पू यादव कैसे डर जाएगा । उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा करने के लिए सौ बार भी मरना पड़े तो वह तैयार हैं लेकिन जब बात बच्चों पर आएगी तो महाभारत से भी बड़ा महाभारत इस देश में शुरू हो जाएगा । उन्होंने मांग किया कि राम मंदिर ट्रस्ट के संपत राय और गिरी की गिरफ्तारी हो साथ ही 305 करोड रुपए कहां है इसका सीसीटीवी फुटेज निकलवाया जाए और हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के जज से इसकी जांच हो0
0
Report
जालौन में जुए के अड्डे पर छापेमारी: दस जुआरी गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जुए के अड्डे पर की छापेमारी, छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने पकड़े गए दस जुआरी, मालफड और जामा तलाशी में बरामद किए करीब 8 हजार 500 रुपए, पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की शुरू, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के अंडरपास के करीब चल रहा था जुए का फड, जालौन कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर चौकी क्षेत्र के पमा अंडरपास का मामला。0
0
Report
रांची में जेपीएससी मामले पर छात्रों का आंदोलन तेज, शिक्षाविदों और महाधिवक्ता की प्रतिक्रियाएं
Ranchi, Jharkhand:रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज है, वहीं इसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी से लेकर शिक्षाविद और महाधिवक्ता की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
नदिया के आड़ंघाट में योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन; 10–14 वर्ष के बच्चे राज्य स्तर में भाग
Ranaghat, West Bengal:সারা বাংলা যোগাসন প্রতিযোগিতা গুলো নদীয়ার ধানতলা থানার আড়ংঘাটায়। আজ সকালে আনুষ্ঠানিকভাবে উদ্বোধন করেন বিধায়ক অসীম বিশ্বাস। ১০ থেকে ১৪ বছর বয়সী ছেলেমেয়েদের অনুষ্ঠিত হয়। এখান থেকে জয়ীরা রাজ্যে অংশগ্রহণ করতে পারবে0
0
Report
बरेली सर्किट हाउस पहुंचे पशुधन मंत्री ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली दौरे पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सावन का पहला सोमवार भगवान शिव को समर्पित है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त विभिन्न मार्गों से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार ने उनकी सुरक्षा, सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में मजदूरों की पहचान पूछकर की गई आतंकी हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा के सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके। संसद परिसर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि विपक्ष ने "चंदा चोरी" का नाटक किया है। उन्होंने सांसद पप्पू यादव पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार सनातन विरोधी राजनीति कर रहे हैं। यह देश की करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि "वंदे मातरम्" राष्ट्र की अस्मिता का प्रतीक है और इसे राष्ट्रगान के समान सम्मान मिलना एक ऐतिहासिक कदम है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "नशा मुक्त भारत अभियान" की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पूरे देश में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है और यह पहल देश के युवाओं को नशामुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।0
0
Report
रजिया सुल्तान का बड़ा बयान: 2027 में कांग्रेस ही सरकार
Noida, Uttar Pradesh:रजिया सुल्तान का बड़ा बयान कुछ लोग हैं, जो पार्टी का माहौल खराब करना चाहते हैं जो लोग माहौल खराब कर रहे हैं उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाए किसी भी नेता को पार्टी का माहौल खराब नहीं करने देंगे 2027 में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी0
0
Report
Advertisement
अशोक सिद्धार्थ BSP से फिर निकाले गए; आकाश आनंद के ससुर
Noida, Uttar Pradesh:अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से फिर से निकाला गया बसपा से निष्कासित किये गए अशोक सिद्धार्थ आकाश आनंद के ससुर है अशोक सिद्धार्थ0
0
Report
बिलासपुर के मगरपारा में 16 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Bilaspur, Chhattisgarh:बेलासपुर के मगरपारा मरारगली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की पहचान वंशिका पाण्डेय के रूप में हुई है, जो अंबेडकर स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार उसका मोबाइल फोन खराब हो गया था और उसने अपने पिता मनोज कुमार पाण्डेय से उसे ठीक कराने की बात कही थी। पिता, जो पेशे से इलेक्ट्रिशियन हैं, ने उसे समझाते हुए कहा कि काम का पैसा मिलने पर मोबाइल बनवा देंगे और इसके बाद काम पर चले गए। कुछ समय बाद घर में मौजूद परिजनों ने वंशिका को उसके कमरे में पंखे की हुक से साड़ी के सहारे लटका हुआ देखा। तत्काल उसे नीचे उतारकर उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.....0
0
Report
घोड़े पर विदाई: शाही अंदाज में प्रधानाचार्य की सम्मान यात्रा
Seoni, Madhya Pradesh:प्राचार्य की विदाई का शाही अंदाज, दूल्हे की तरह घोड़े में बैठे प्राचार्य, बाराती की तरह बच्चों ओर पालकों ने किया डांस घोड़े पर विदा हुए प्राचार्य... बैंड-बाजे के साथ दी शाही विदाई.. छात्रों और अभिभावकों ने जमकर किया डांस.. अक्सर बैंड-बाजा और डांस किसी शादी या बारात में देखने को मिलता है, लेकिन सिवनी जिले में यह नज़ारा एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य की शाही अंदाज में हुई विदाई में देखने को मिला। शासकीय हाईस्कूल बांकी के सेवानिवृत्त प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को ऐसी सम्मानजनक विदाई दी गई, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। बैंड-बाजे की धुन पर छात्र, अभिभावक, शिक्षक और ग्रामीण जमकर थिरके। इसके बाद प्राचार्य को घोड़े पर बैठाकर पूरे गांव में सम्मानपूर्वक विदाई यात्रा निकाली गई। जगह-जगह फूल बरसाए गए और लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। वर्षों तक विद्यार्थियों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक के प्रति यह सम्मान देखकर माहौल भावुक भी हो गया। प्राचार्य का अभिभावकों सहित स्टॉफ ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया, वहीं विद्यार्थियों ने अपने प्रिय प्राचार्य को नम आंखों से विदा किया। सिवनी से सामने आई यह तस्वीर बता रही है कि एक सच्चा शिक्षक सेवानिवृत्त जरूर होता है, लेकिन लोगों के दिलों से कभी विदा नहीं होता।0
0
Report
Advertisement
लगातार बारिश से जर्जर मकान की बालकनी गिरने से बड़ा हादसा टला
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश अब पुराने और जर्जर भवनों के लिए खतरे की घंटी साबित होने लगी है। शहर के तलाई मोहल्ले में शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक पुराने मकान की प्रथम मंजिल पर बनी बालकनी और छज्जा अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के समय पूरा इलाका तेज आवाज से गूंज उठा, जिससे आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। राहत की बात यह रही कि घटना देर रात होने के कारण उस समय बालकनी के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार तलाई मोहल्ला निवासी मोहनलाल खटीक पुत्र मांगीलाल खटीक के पुराने मकान का प्रथम मंजिल पर बना छज्जा और बालकनी अचानक टूटकर नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर मकान मालिक और परिवार के सदस्य घबराकर तुरंत घर से बाहर निकल आए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई पुराने और जर्जर मकान कमजोर हो चुके हैं। ऐसे भवन कभी भी गिर सकते हैं और यदि समय रहते इन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई तो जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने प्रशासन से शहर में मौजूद जर्जर भवनों का सर्वे कर उन्हें सुरक्षित कराने या गिराने की मांग की है। गनीमत रहा कि यह हादसा देर रात हुआ। यदि बालकनी दिन के समय गिरती तो नीचे से गुजर रहे राहगीर या आसपास के लोग इसकी चपेट में आ सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है तथा लोग आसपास के पुराने भवनों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित नजर आ रहे हैं।0
0
Report
उदयपुर पहुंचे CM: 421 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर प्रवास पर, नगर निगम स्थित सुखाड़िया रंगमंच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, उदयपुर जिले को देंगे कई बड़ी सौगातें, 421 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, टीएडी मंत्री बाबुलाल खराड़ी,प्रभारी मंत्री हेमन्त मीणा,राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,सांसद मन्नालाल रावत,पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक ताराचंद जैन,फूलसिंह मीणा, उदयलाल डांगी,प्रताप गमेती, सहित कई गणमान्य लोग है मौजूद,0
0
Report
अहिल्यानगर में प्राथमिक शिक्षक बैंक सभा में भारी गोंधळ, सदस्य भिड़ंत तक पहुंची
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर येथील शिक्षकांचा बेशिस्तपणा पुन्हासमोर आला आहे. प्राथमिक शिक्षक सहकारी बँकेच्या सर्वसाधारण सभेमध्ये गोंधळाची परंपरा आहे आणि तोच गोंधळ आजही पाहायला मिळाला सभा सुरू झाल्यानंतर काही वेळातच सभासदांनी गोंधळ घातला. काही शिक्षक आणि शिक्षक चक्क एका-एका वर धावून जात एकमेकांबद्दल अरेरावीची भाषा करताना पाहायला मिळाले. सभा सुरू झाल्यानंतर काही सभासदांनी फलक हातात घेत कंत्राटी नोकर भरती रद्द करा, 7 टक्के व्याजदर झालं पाहिजे अशा मागण्या केल्या. यावरून सभेत बोलत असलेल्या महिला संचालकाने चिमूटभर महिला सभासदांचा विरोध म्हटल्याने जोरदार गोंधळ उडाला... अखेर चिमूटभर सभासद शब्द मागे घेत दिलगिरी व्यक्त केली0
0
Report
Advertisement
