245201
बाबूगढ़ पुलिस थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से पूजा-अर्चना
Babugarh, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बाबूगढ़ पुलिस थाने में थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने पूजा-अर्चना की। हापुड़ में पुलिस अधीक्षक और सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने दीप प्रज्वलित कर पूजा की, साथ हीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर और कुंवर ज्ञानजंय सिंह समेत पुलिस परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने अपनी साफ-सुथरी छवि के साथ आम जनता में एक खास स्थान बनाया और पुलिस विभाग की पुरानी परंपराओं को भी सम्मान दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SOG ने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड OMR घोटाले में आरोपी संतोष मीणा को गिरफ्तार किया
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड OMR स्कैनिंग घोटाले में SOG का फिर एक्शन सुपरवाइजर (महिला अधिकारिता) सीधी भर्ती परीक्षा-2018 से जुड़ा फर्जीवाड़ा OMR शीट स्कैनिंग में हेराफेरी कर अभ्यर्थी के अंक बढ़ाने का मामला SOG ने आरोपी संतोष कुमारी मीणा को किया गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमारी मीणा की मूल OMR शीट में कम अंक थे स्कैनिंग कंपनी ने कथित तौर पर हेराफेरी कर अंक बढ़ाए बढ़े हुए अंकों के आधार पर चयन सूची में आई थी संतोष मामले में पूर्व में 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जांच में OMR स्कैनिंग कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई थी चयन करवाने के बदले लाखों रुपये लेने के तथ्य भी सामने आए हैं आरोपी संतोष को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया0
0
Report
ABVP का प्रदेशव्यापी हुंकार: सरकारी महाविद्यालयों के लिए सुविधाओं की तत्काल माँग
Chhindwara, Madhya Pradesh:एबीवीपी ने भरी हुंकार शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर ABVP का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज विद्यार्थी हुंकार अभियान के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया. प्रदेश के विभिन्न जिलों में ABVP के कार्यकताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की. उसी क्रम में आज छिंदवाड़ा जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा एबीवीपी ने कहा कि प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाओं, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं.विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इन समस्याओं का तत्काल समाधान आवश्यक है.0
0
Report
उज्जैन महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन पर सवा लाख लड्डुओं का महाभोग
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के आंगन में परंपरा अनुसार इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर भव्य सवा लाख लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया जाएगा। इस दिव्य आयोजन को लेकर मंदिर प्रांगण में तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रारंभ हो चुकी हैं। महाकाल मंदिर के पुजारी परिवार द्वारा प्रतिवर्ष यह परंपरा पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से निभाई जाती है। मंदिर पुजारी के मार्गदर्शन में महाभोग तैयार करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अनुष्ठान की शुरुआत में पुजारियों ने विधि-विधान से भट्टी का पूजन किया। इसके पश्चात पुजारियों ने स्वयं अपने हाथों से प्रथम लड्डू बनाकर बाबा महाकाल के प्रति अपनी अनन्य भक्ति और समर्पण का भाव व्यक्त किया। लगभग तीन दिनों तक निरंतर चलने वाले इस विशाल कार्य में कई कुशल हलवाई और कर्मचारी जुटे हुए हैं। सवा लाख लड्डुओं के निर्माण में 15 क्विंटल बेसन, 10 क्विंटल शुद्ध घी, 15 क्विंटल शक्कर भूरा, 2 क्विंटल मेवे (ड्राई फ्रूट्स) और इलायची का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण के दौरान सामग्री की शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रक्षाबन्धन पर होने वाली भस्म आरती और महाआरती के दौरान यह महाभोग बाबा महाकाल को अर्पित किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
खरगोन: चैनपुर पुलिस ने दस अवैध पिस्टल बरामद कीं, सप्लाई के तार खंगाले
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी से अवैध दस पिस्टल पकड़े। जो सिगनूर गांव के सिकलीगर से खरीदकर झिरन्या की ओर आ रहा था। एसपी रविंद्र वर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन में खुलासा करते हुए बताया शक्करखेड़ी गांव का रूपेश बाइक से यह दस पिस्टल लेकर झिरन्या से ओर कही सप्लाई की प्लानिंग लिए हुए निकला ।पुलिस तंत्र को सूचना मिलने पर चैनपुर पुलिस ने बाइक सवार को करानिया फाटे पर पकड़ लिया। उसके कब्जे से यह दस अवैध पिस्टल पकड़े है। पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है यह व्यक्ति अवैध हथियारों की सप्लाई कहां करने जा रहा था ।इसके तार किन लोगों से जुड़े है यह पुलिस पता लगाने में जुट गई है।0
0
Report
चमोली में भारी भूस्खलन, नंदानगर बाजार के पास सड़क खतरे में
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली जिले में बारिश थमने के बाद अब पहाड़ों का दरकना भी शुरू हो गया है। नंदानगर में आज सुतोल मोटरमार्ग पर भारी भूस्खलन होने से खतरा पैदा हो गया है। नंदानगर बाजार के बेहद करीब हुई इस घटना में कुछ वाहन छतिग्रस्त हो गए हैं, भले ही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन साफ मौसम में पहाड़ी दरकने से लोगों में खौफ पैदा जरूर हो गया है। इस वर्ष पहले तमक नाले ने नातीघाटी में तांडव मचाया और फिर पीपलकोटी के पास THDC की निर्माणाधीन टनल ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। इन दो घटनाओं के जख्म यहाँ के स्थानीय लोग अभी तक भुला भी नहीं पाए थे कि आज नंदानगर में बाजार के समीप हुए इस खौफनाक भूस्खलन ने लोगों को फिर से डरा कर रख दिया। पहाड़ी से भूस्खलन ऐसे हुआ कि मानो पूरा ही पहाड़ नीचे आ गया हो, जिसके बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। इस बड़ी आहत सुनाई देने पर लोगों ने वहाँ से बामुश्किल भाग कर जान बचाई, घटना में सड़क पर खड़े 4 वाहन छतिग्रस्त हो गए हैं। जिसके बाद नंदानगर के लोगों ने भय पैदा हो गया है। भले ही इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, पर एक बार फिर नंदानगर में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने लोगों को नीतिघाटी और टनल हादसे की याद जरूर दिल दी है।0
0
Report
शहर के बीच टाइगर दिखा, दहशत में लोग; वन विभाग ने मुनादी जारी
Damoh, Madhya Pradesh:शहरी इलाके में दिखा टाइगर, दहशत में लोग, वन विभाग ने कराई मुनादी... देश के बड़े टाइगर रिजर्व रानी दुर्गावती टाईगर रिजर्व में बढ़ती जानवरों की संख्या से खुशी की लहर है और इलाके के पर्यटन की संभावना बड़ी है, वहीं जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में मूवमेंट लोगों में दहशत फैलाए हुए है। आज सुबह से टाइगर रिजर्व से लगे तेंदूखेड़ा शहर और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। दरअसल सुबह सुबह तेंदूखेड़ा शहर के वार्ड नम्बर 5 में लोगों ने एक टाइगर को देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने घरों से बाहर निकालना बंद कर दिया और वन विभाग को इसकी सूचना दी जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और इलाके में बने फुट प्रिंट अमले ने लिए है और अधिकारियों को भेजे हैं लेकिन अभी ये तय नहीं हो पाया है कि ये पदचिन्ह टाइगर के ही हैं या किसी अन्य जानवर के हैं। फिलहाल फारेस्ट ने पूरे इलाके में मुनादी करवाई है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। खास तौर पर रात के समय घरों से निकलने पर मनाही की गई है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के महाकाल मंदिर से رक्षाबन्धन की शुरूआत: बाबा महाकाल को ही राखी अर्पित
Ujjain, Madhya Pradesh:रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को बंधेगी राखी पुजारी परिवार की महिलाओं ने तैयार की बाबा महाकाल के लिए विशेष राखी त्रिपुंड, ओम, रुद्राक्ष, नंदी और डमरू से सजी राखी, भस्म आरती में होगी अर्पित उज्जैन में रक्षाबंधन का पर्व बाबा महाकाल के दरबार से शुरू होगा। रक्षाबंधन के दिन सबसे पहले बाबा महाकाल को राखी अर्पित की जाएगी। इस बार बाबा को राखी बांधने का सौभाग्य राजेश शर्मा जीतेन्द्र शर्मा और आकाश शर्मा परिवार को मिला है। पुजारी परिवार की महिलाओं ने बाबा महाकाल के लिए विशेष राखी तैयार की है। महिलाओं ने बताया कि परिवार की सभी महिलाएं और बहुएं मिलकर इस राखी को तैयार करने में जुटी हैं। राखी में भगवान शिव के प्रिय प्रतीकों को खास तौर पर शामिल किया गया है। इसमें त्रिपुंड, ओम, स्वस्तिक, रुद्राक्ष, नंदी और डमरू लगाए गए हैं। इस राखी को तैयार करने में करीब दो से तीन दिन का समय लगा। खास बात यह है कि बाबा महाकाल के भक्तों ने भी दूर-दूर से राखी में लगाने के लिए सामग्री भेजी है। भक्तों की ओर से भेजी गई इन चीजों को भी राखी में शामिल किया गया है। पुजारी परिवार की महिलाओं का कहना है कि उनके लिए यह सिर्फ राखी नहीं, बल्कि बाबा महाकाल के प्रति श्रद्धा और भक्तों की भावनाओं का प्रतीक है। रक्षाबंधन के दिन सुबह भस्म आरती के दौरान यह विशेष राखी बाबा महाकाल के चरणों में अर्पित की जाएगी। इस दौरान पुजारी परिवार की महिलाएं बाबा महाकाल से प्रार्थना करेंगी कि जिस तरह बाबा सभी भक्तों की रक्षा करते हैं, उसी तरह हर परिवार के भाई, पिता और बेटों की भी रक्षा करें और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करें। मान्यता है कि उज्जैन में हर शुभ पर्व की शुरुआत बाबा महाकाल के दरबार से होती है। इसी परंपरा के तहत रक्षाबন্ধन पर भी सबसे पहले बाबा महाकाल को राखी अर्पित की जाएगी। इसके बाद ही भाई-बहन के प्रेम और रक्षा के संकल्प का यह पर्व मनाया जाएगा। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को विशेष लड्डुओं का महाभोग भी लगाया जाएगा। इस तरह रक्षाबंधन पर महाकाल मंदिर में आस्था, परंपरा और परिवार के प्रेम का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।0
0
Report
NH 30 कांगेर घाटी सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, जगदलपुर-सुकमा को बेहतर जोड़ा जाएगा
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर से सुकमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण NH 30 कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से गुजरने वाले करीब 6 किलोमीटर हिस्से की बदहाली अब खत्म होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से जर्जर हो चुकी इस सड़क के चौड़ीकरण को अब मंजूरी मिल गई है। खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन और विरोध भी हुए। अब लंबे इंतजार के बाद विभाग से सशर्त अनुमति मिलने पर इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि जगदलपुर-सुकमा की कनेक्टिविटी के लिए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में अब तेजी से काम किया जाएगा।0
0
Report
अखिलेश की रैली रद्द: जाट महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश की रैली कैंसिल किए जाने पर धर्मवीर बालियान जिलाध्यक्ष जाट महासभा0
0
Report
Advertisement
UCC मुद्दे पर कांग्रेस का हमला: भाजपा महंगाई- बेरोजगारी से ध्यान हटाने का आरोप
Raipur, Chhattisgarh:UCC लागू करने की तैयारी और इसे लेकर हो रही कवायदों के बीच कांग्रेस का बयान, कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा- UCC के नाम पर जनता को भटकाने का काम कर रही भाजपा सरकार, भारतीय जनता पार्टी UCC जैसे मुद्दों को बार-बार उठाकर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और आम जनता से जुड़े असली मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है0
0
Report
नालंदा में प्रसूति के बाद मौत के विरोध में NH-20 पर झड़प, आगजनी
Pariaunna, Bihar:नालंदा, बिहार। आक्रोशित परिजनों ने सोहसराय थाना क्षेत्र के निजी क्लीनिक में प्रसूति के बाद मौत के विरोध में NH-20 आशानगर के पास जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी की। इससे बख्तियारपुर-रजौली NH-20 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी और हजारों वाहन फंस गए। चंडी थाना क्षेत्र के अफजलबीघा गांव निवासी सरिफा देवी को 25 अगस्त को प्रसव के लिए आशानगर स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ घंटों बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक में ही रोककर रखा गया और बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं ले जाया गया, साथ ही इलाज के लिए करीब 1 लाख 70 हजार रुपये भी जमा थे। परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसूति मौत का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गए.0
0
Report
जयपुर: फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र मामले में SOG ने दलाल ओमप्रकाश कस्वां को गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण-पत्र मामले में SOG ने की और गिरफ्तारी फर्जी खेल प्रमाण-पत्र मामले में दलाल ओमप्रकाश कस्वां को किया गिरफ्तार 2022 तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से जुड़ा है मामला खेल कोटे से 38 अभ्यर्थियों ने हासिल की थी चयन सूची में जगह जांच में फर्जी ताइक्वандो प्रमाण-पत्र के इस्तेमाल का खुलासा बबीता जाखड़ से पूछताछ में ओमप्रकाश कस्वां का नाम आया था सामने 7 लाख रुपए लेकर फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण-पत्र दिलाने का आरोप 5 लाख रुपए प्रमाण-पत्र तैयार करवाने के लिए दिए जाने की बात पहले ही 21 अभ्यर्थी, 3 सहयोगी और 3 दलाल हो चुके हैं गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
अमेठी में युवक ने बीच सड़क पर स्टंट कर हंगामा मचाया; वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - युवाओं ने चला स्टैंट करने का जूनून, बीच सड़क पर भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक ने एक हाथ से पकड़ कर नचाईं गाड़ी, बारावफात के जुलूस के दौरान का बताया जा रहा है वायरल वीडियो, युवक द्वारा मौजूद लोगों के जान की बिना परवाह किए बीच सड़क नचाईं बाइक, बीच सड़क गाड़ी नचाकर स्टैंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र रामलीला मैदान के पास का बताया जा रहा है मामला0
0
Report
फिरोजाबाद में युवाओं ने बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा पर सरकार से सवाल किए
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद को काँच की चूड़ियों के नाम से जाना जाता है और इसी कारण इसे सुहाग नगरी भी कहा जाता है। यह जिला आजादी के समय से ही आगरा और कानपुर के बीच एजुकेशन को लेकर बड़ा हब रहा है, और शायद यही वजह है कि आज जिन युवाओं से हमने बात की वह सभी बेरोजगारी का मुद्दा सबसे पहले उठा रहे हैं। उनका मानना है कि सरकार लाइन ऑर्डर बहुत अच्छा है, कई लोगों का मानना है कि विकास भी बहुत हुआ है, कई का कहना है कि मंदिर निर्माण अच्छी बातें हैं लेकिन एजुकेशन और बेरोजगारी और महंगाई के लिए आने वाली सरकारों को सोचना पड़ेगा।0
0
Report
बिलासपुर में H1N1 के 7 मरीज, 5 स्वस्थ होकर घर लौटे; इलाज जारी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। संक्रमित मरीजों में 5 उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज अपोलो अस्पताल में जारी है। भर्ती मरीजों में 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं 30 वर्षीय एक मरीज की रायपुर की यात्रा की जानकारी भी सामने आई है।स्वाइन फ्लू के मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध मरीजों की निगरानी बढ़ा दी है। CIMS, जिला अस्पताल के साथ PHC और CHC स्तर पर H1N1 जैसे लक्षण वाले मरीजों की पहचान और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बिलासपुर में अब तक सामने आए 7 संक्रमित मरीजों में से 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि अपोलो अस्पताल में भर्ती दो मरीजों का इलाज जारी है। इनमें 75 वर्षीय महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं 30 वर्षीय मरीज की रायपुर ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग संभावित संक्रमण के स्रोत और मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
