245201
विधवा महिला की मोटरसाइकिल चोरी: रिश्तेदार ने किया विश्वासघात!
Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक विधवा और अपाहिज महिला ने थाने में तहरीर देकर शिकायत की है कि उनके बेटे से एक युवक, जो लुखलड़ा का निवासी है, मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। महिला का कहना है कि युवक ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल ली और फिर फोन पर कहा कि वह वापस नहीं करेगा। महिला ने बताया कि उन्होंने यह मोटरसाइकिल किस्त पर ली थी और युवक रिश्ते में उनके दूर के भाई जैसा लगता है। बाबूगढ़ थाना इंचार्ज ने आश्वासन दिया है कि विधवा और अपाहिज महिला की सहायता की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हवा और बारिश से श्योपुर के धान खेत बर्बाद, सोई क्षेत्र में नुकसान
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर हवाओं के साथ बारिश किसानों की फसलों पर संकट सैकड़ों बीघा धान की फसलें हुई चौपट श्योपुर जिले के सोई क्षेत्र तस्वीरें के ददुनी ओर आसपास के गांव में नुकसान, तूफान से ददुनी गांव में पेड़ मकान पर गिरा जनहानि नही , तेज हवाओं के साथ हुई बारिश धान की फसलें खेतों में बिछी, नुकसान का अनुमान0
0
Report
हरियासर GSS ट्रांसफार्मर धधका: आग से तेल रिसाव, ग्रामीणों ने काबू पाया
Bikaner, Rajasthan:लूणकरणसर से बड़ी खबर हरियासर GSS में ट्रांसफार्मर धधका, आग की लपटों से मची अफरा-तफरी ट्रांसफार्मर में अचानक लगी आग, कुछ ही देर में लिया विकराल रूप आग लगने के बाद ट्रांसफार्मर से बड़ी मात्रा में ऑयल रिसाव की सूचना ऑयल रिसाव के चलते तेजी से फैली आग की लपटें ग्रामीण पानी के टैंकर लेकर पहुंचे मौके पर, काफी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला सूचना पर लूणकरणसर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची आग के कारणों और नुकसान का लगाया जा रहा पता0
0
Report
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले: गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना होगा
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) राजनीतिक दलों पर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, बोले- गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना होगा.. ‘गौ माता को पशु बोल रही बीजेपी-कांग्रेस’ : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सिवनी के घंसौर में ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपने अल्प प्रवास पर पहुंचे, जहां भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं दिला पा रही है और इसके बावजूद लोग इन्हीं दलों को वोट दे रहे हैं। धर्मांतरण के मुद्दे पर भी शंकराचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी में क्षमता है तो वह अपने धर्म की खूबियां बताए, वे भी उस धर्म को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। शंकराचार्य ने कहा कि हर हाल में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करना होगा। बाइट अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य0
0
Report
Advertisement
इंदौर हाईकोर्ट ने उज्जैन मस्जिद मामले में तीन फीट से कम नुकसान पर समझौता की पुष्टि
Indore, Madhya Pradesh:उज्जैन की मस्जिद को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी दो मुस्लिम पक्षों की ओर से इंदौर हाईकोर्ट में लगाई गई थी याचिका एक पक्ष ने अपनी याचिका वापस ली, कहा—प्रशासन से हो चुकी है बातचीत दूसरे पक्ष की याचिका में मस्जिद के हिस्से को तोड़े जाने को लेकर सहमति बनी सहमति के अनुसार मस्जिद को तीन फीट से ज्यादा नहीं तोड़ा जाएगा इंदौर हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई पूरी0
0
Report
पतकी जंगल हत्याकांड: प्रेम प्रसंग के विवाद में छह घंटे में अभियुक्त धर दबोचे
Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर थाना क्षेत्र के पतकी जंगल में अज्ञात अपराधियों ने तेजधार हथियार से हमला कर आशीष कुमार गंभीर रूप से ज़ख़्मी कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव ने घटना जाँच लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अशोक पासवान, एसआई राजा दिलावर को दी गई। लातेहार थाना पुलिस ने घटना का खुलासा महज 6 घंटे में किया है और घटना के मुख्य अभियुक्त अरबाज आलम, बेंदी, समीर अंसारी चैनपुर पलामू और कमलेश कुमार सिंह पतकी को धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हत्या में उपयोग किए गए 3 मोबाइल और हत्या में उपयोग किए गए उपकरण बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और फिरौती की बात सामने आई है। आगे पुलिस पूरे मामले अनुसंधान जारी है।0
0
Report
नेपाल में भूस्खलन, राहत और बचाव कार्य तेज
Noida, Uttar Pradesh:नेपाल लैंडस्लाइड0
0
Report
Advertisement
बिलासपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन: वोट चोरी के आरोप, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान पुतला फूंका गया और काले गुब्बारे छोड़कर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत बिलासपुर में भी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका गया। विरोध स्वरूप काले गुब्बारे छोड़े गए।0
0
Report
5 साल के मासूम के साथ स्कूल में मारपीट, शिक्षक के खिलाफ FIR
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के भगवां थाना क्षेत्र से एक निजी स्कूल में 5 साल के मासूम के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर के संचालक-शिक्षक ने कक्षा-1 के छात्र का पैर तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की है। जानकारी के अनुसार मड़ीखेड़ा के 5 वर्षीय छात्र नीरज लोधी जो ॐ सरस्वती ज्ञान मंदिर में कक्षा-1 में पढ़ता है, उसे 23 सितंबर बुधवार को स्कूल संचालक और वाहन चालक रविंद्र शुक्ला स्कूल ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि बैग न लाने की बात को लेकर शिक्षक ने बच्चे के साथ मारपीट की, उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी जांघ के पास से पैर टूट गया। मासूम छात्र को शिक्षा घर छोड़कर गया और बोला कि इलाज का खर्च दे देगा। परिजनों ने निजी अस्पताल में इलाज कराया, जहां बच्चे के पैर में रॉड डाली गई है। जब परिजनों ने इलाज के खर्च की बात की तो शिक्षक मुकर गया। परिजनों की शिकायत पर भगवां थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक रविंद्र शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज कर बच्चे को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
अनंत सिंह ने अनुज कुमार के साथ नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग बिहार के राजनीति में बड़ा धमाका जेडीयू विधायक अनंत सिंह जनसुराज पार्टी के पटना से MLC स्नातक के उमीदवार किया प्रेस कॉन्फ्रेंस। बिहार विधान परिषद पटना स्नातक के जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ आज उनके खिलाफ लड़ने वाले जन सुराज के उमीदवारअनुज कुमार सिंह के साथ जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया । प्रेस कांफ्रेंस कर के कह दिया 1 तारीख को इनका नामांकन है इनके नामांकन को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं और इसके बाद हम पूरे इलाके में उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे और वोट मांगेंगे। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का चुनाव नहीं है पार्टी हमको कुछ नहीं बोली है हमारा और नीरज कुमार का व्यक्तिगत मामला है क्योंकि उसने मेरा विरोध किया था इसलिए हम उसके चुनाव में विरोध करेंगे हमको उससे कोई मतलब नहीं है कि कौन लड़ रहा है कौन किया है हम अनुज कुमार सिंह का पूरी तरह समर्थन करेंगे उसके लिए वोट मांगने पूरे इलाके में जाएंगे और लोगों से वोट मांगेंगे । पार्टी के होने वाली कार्रवाई के बारे में पूछा गया था कहा कि नीरज हमारा विरोध क्या क्या नीरज कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई हुआ नीरज कुमार ने ललन सिंह का विरोध किया क्या पार्टी ने नीरज के खिलाफ कोईकरवाई किया प्रेस कॉन्फ्रेंस में जन सुराज के पटना स्नातक से उम्मीदवार जो नीरज कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं वह भी मौजूद थे उन्होंने कहा हम 1 तारीख को नॉमिनेशन करेंगे आप लोग लिए और हमें समर्थनकीजिए बाइट अनुज कुमार सिंह पटना स्नातकसे जन सुराज के उम्मीदवार बिहार के राजनीति में नया धमाका जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह के साथ कर दिया प्रेस कॉन्फ्रेंस का नीरज को हराएंगे बाइट — अनंत सिंह , विधायक, जेडीयू0
0
Report
Advertisement
गीता भुक्कल ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए, महाभियोग की मांग
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल सोमवार को चरखी दादरी पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले फूंके। प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए गीता भुक्कल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावों में “वोट चोरी” के आरोप लगाए थे, तब भाजपा के नेता उनका मजाक उड़ा रहे थे। अब चुनाव आयोग के भीतर से ही अधिकारियों की आपत्तियां सामने आने के बाद भाजपा को इन सवालों का जवाब देना चाहिए। भुक्कल ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के कुछ फैसलों पर कई बार औपचारिक आपत्तियां दर्ज कीं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि चुनाव आयोग के भीतर ही फैसलों को लेकर आपत्तियां दर्ज हो रही हैं तो देश के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट की جानी चाहिए गीता भुक्कल ने कहा कि चुनाव आयोग देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने वाली संवैधानिक संस्था है। ऐसे में उसके कामकाज को लेकर उठ रहे सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सामने आकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि “चौकीदार ही चोर है” जैसे आरोप लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के भरोसे को लेकर गंभीर चिंता पैदा करते हैं। हालांकि यह विपक्ष का राजनीतिक आरोप है, लेकिन चुनाव आयोग के फैसलों और अधिकारियों की आपत्तियों को लेकर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट जवाब सामने आना चाहिए। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग पूर्व शिक्षा मंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में फैसले किस प्रक्रिया से लिए जा रहे हैं और अधिकारियों की आपत्तियों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी देश के सामने रखी जानी चाहिए。 भुक्कल ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए कहा कि जब विपक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठाता है तो भाजपा के नेता लगातार सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों करते हैं। उन्होंने कहा कि मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि देश की चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता का है। गीता भुक्कल ने इनेलो समेत अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सभी विपक्षी दलों को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े सवालों पर एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका केवल चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का मूल काम निष्पक्ष तरीके से मतदाता सूची तैयार करवाना और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराना है। यदि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े होते हैं तो उनका जवाब देना जरूरी है। चरखी दादरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान चुनाव आयोग और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों का सरकार और चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। गीता भुक्कल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि “चुनाव आयोग के डायरेक्टर ज्ञानेश कुमार भाजपा के साथ मिलकर हर राज्य में वोट चोरी करवा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप बैठने वाली नहीं है और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवालों को लगातार उठाया जाएगा।0
0
Report
Surajpur में दोहरे हत्याकांड: चार दोषी, 8 अक्टूबर को सजा
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर, चर्चित दोहरे हत्याकांड का मामला, आज जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीन मामलों में की सुनवाई, प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी से की हत्या मामले में 4 आरोपी पर लगे आरोप हुए सिद्ध 8 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा, वही प्रधान आरक्षक उदय सिंह पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को 10 साल का हुआ सजा अन्य 5 आरोपी हुए दोष मुक्त, और आम्स एक्ट के मामले में कुलदीप साहू और सूरज साहू हुए दोष मुक्त, आपर जिला न्यायाधीश फास्ट्रैक कोट के आनंद प्रकाश वारयल ने सुनाई सजा0
0
Report
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ नितिन पाण्डेय से जुड़ी नई जानकारी सामने
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
Lovely University में प्रदर्शन के दौरान पुलिस गाड़ियों को आग लगाई गई, हिंसा भड़की
Chandigarh, Chandigarh:ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਜਿਸ ਜਗ੍ਹਾ ਉੱਤੇ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਦੀਆਂ ਦਿੰਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈਆਂ ਨੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਉੱਤੇ ਜੋ ਹਿੰਸਾ ਹੋਈ ਹੈ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅੰਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਜੋ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਹੈ ਉਸਦਾ ਗਰਾਊਂਡ ਰਿਪੋਰਟ ਦਿਖਾਈ ਗਈ bੀਤੀ ਰਾਤ ਲਵਲੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਕੁਝ ਰਾਤ ਹੀ ਆਸਰਾ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਉੱਤੇ ਪਤਰਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਗਈ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਲਾਠੀ ਚਾਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਦੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਅੰਦਰ ਵੜੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਸ਼ਰਾਰਤੀਆਂ ਅੰਸਰਾਂ ਨੂੰ ਬਾਹਰ ਕੱਢਣ ਲੈ ਲਈ ਆਪਰੇਸ਼ਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਾਰੀ ਪ੍ਰੋਸੈਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਾਥ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਇੱਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੋ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ0
0
Report
मंदसौर में पंचायत एनओसी के लिए रिश्वत: सरपंच और पति रंगे हाथ
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के दलोदा में उज्जैन EOW की टीम ने भवन लोन के लिए पंचायत द्वारा एनओसी जारी किए जाने के बदले में ₹4000 की रिश्वत लेने के आरोप में महिला सरपंच और उसके पति को रंगे हाथों पकड़ा है। इस मामले की शिकायत आवेदक विक्रम सिंह ने उज्जैन EOW को दी थी। बाद में शिकायत मिलने पर EOW के अनुसार सरपंच और उनके पति एक महीने से रिश्वत मांग रहे थे; शुरुआती ₹500 लिए गए और negotiations के बाद अब ₹3500 लेते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। सरपंच दुर्गा कैथवास और उनके पति अनिल कैथवास इस पेशकश में मुखर थे। आवेदक के अनुसार रिश्वत की मांग दोनों द्वारा की गई थी। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध आगे कार्रवाई होगी।0
0
Report
नगर परिषद बैठक में सभापति सोनी ने शहर की बुनियादी सुविधाओं के लिए निर्देश दिए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद में सोमवार को सभापति ज्योति चंदन सोनी ने शहर के विकास कार्यों और आमजन को समय पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर पार्षदों एवं नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित विविध जनसमस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभापति ने अधिकारियों को चल रहे कार्यों में तेजी लाने के साथ उनकी नियमित निगरानी करने और आमजन की शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों की जानकारी सभापति एवं अधिकारियों के समक्ष रखी। सभापति ज्योति सोनी ने कहा कि नगर परिषद का प्रमुख उद्देश्य शहर का समुचित विकास करने के साथ लोगों को बेहतर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम करना जरूरी है। सभापति ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए और जिन क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल या प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरे कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर परिषद के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। पार्षदों से भी अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को समय पर परिषद के सामने रखने की बात कही गई। बैठक में शहर में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। पार्षदों और अधिकारियों ने नगर के विकास को लेकर अपने सुझाव रखे। सभापति ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपसी समन्वय के साथ काम करेंगे तो शहर के विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। बैठक में नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं पार्षद मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
