हापुड़ में रिश्वत लेते दो बाबू रंगे हाथों गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में एंटी करप्शन की टीम ने बीएसए ऑफिस में तैनात दो बाबुओं को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आपको बता दें हापुड़ बीएससी ऑफिस में तैनाद दो बाबुओं ने एक स्कूल संचालक से मान्यता रिन्यू करने के नाम पर ₹70 हजार की रिश्वत की डिमांड की थी और रिश्वत न देने पर स्कूल को बंद करने की धमकी दी थी. इसी को लेकर पीड़ित ने एंटी करप्शन विभाग से संपर्क किया और आज करीब 20 सदस्य एंटी करप्शन की टीम हापुड़ बीएससी ऑफिस पहुंची और पीड़ित से ₹70 हजार की रिश्वत ले रहे दो बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. वही एंटी करप्शन की टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
