245101
गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं को थाना इंचार्ज ने दी सुरक्षा सलाह
Hapur, Uttar Pradesh:थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पुराने बाईपास पर थाना इंचार्ज विजय गुप्ता ने गंगा स्नान को जा रहे वाहनों को रोककर यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तेज वाहन धीमी गति से चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और स्नान करते समय ज्यादा अंदर न जाएं। साथ ही, सभी से भाईचारे की भावना से स्नान करने की अपील कर उन्हें रवाना किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चुनावी तैयारी के लिए संगठनात्मक बैठक की
Almora, Uttarakhand:आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाने के लिए बुधवार को अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला से लेकर ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर तक संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिला कांग्रेस प्रभारी हेमंत बगड़वाल, अल्मोड़ा विधानसभा प्रभारी भगत डसीला, जागेश्वर विधानसभा प्रभारी गोपाल बिष्ट और सोमेश्वर विधानसभा प्रभारी ललित बिष्ट ने पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर के पूर्व विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल भी मौजूद रहे。0
0
Report
बस्तर बाढ़ प्रभावितों के लिए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन; मुआवजे और पीएम आवास मांग
Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर – बस्तर में बाढ़ और अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों एवं आम लोगों को राहत राशि का मुद्दा अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है, बुधवार को जगदलपुर में इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम किया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, आमागुड़ा चौक में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बातचीत कर प्रदर्शन खत्म कराने का प्रयास पुलिस द्वारा किया गया जिसके बाद बल प्रयोग कर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया, कांग्रेस न आरोप लगाया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को अब तक उचित मुआवजा और राहत राशि नहीं मिल पाई है, कांग्रेस ने सरकार से प्रभावित किसानों प्रति एकड़ 65 हजार रुपए और परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की है, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा。0
0
Report
बिजनौर: डीएम कार्यालय के बाहर वकीलों का प्रदर्शन, तोड़फोड़ और घेराव
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--जिला अधिकारी से कार्यालय पर मिलने पहुंचे वकील ने डीएम पर ना मिलने का लगाया आरोप। डीएम कार्यालय पर वकीलों का जोरदार हंगामा। वकील ने जिलाधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप। डीएम कार्यालय में वकील को अंदर नहीं जाने देने का आरोप। नाराज वकीलों ने डीएम कार्यालय में की तोड़फोड़। डीएम कार्यालय का घेराव कर वकीलों ने जताया विरोध। डीएम की कार्यप्रणाली को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश। हंगामे और तोड़फोड़ से कलेक्ट्रेट परिसर में मचा हड़कंप। बिजनौर में उमेश प्रताप सिंह डीएम की है तैनाती। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई वकीलों के बीच पहुंचे वकीलों को शांत करने का किया जा रहा प्रयास。0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की शिकायत
Jaunpur, Uttar Pradesh:अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई。 जौनपुर शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति की गई कथित व्यंग्यात्मक टिप्पणी से सनातन धर्मावलंबियों और सभ्य समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। अधिवक्ताओं ने प्रार्थना पत्र में कहा कि देवी-देवताओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी समाज में धार्मिक असंतोष पैदा कर सकती है। इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और धार्मिक उन्माद फैलने की आशंका भी जताई गई है。 उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज करने तथा कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री के विरुद्ध जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान अधिवक्ता ध्रुवराम यादव, पूर्व संयुक्त मंत्री तथा अधिवक्ता एवं बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रत्याशी सहित अन्य अधिवक्ताओं के नाम प्रार्थना पत्र में शामिल हैं।0
0
Report
मुजफ्फरपुर गोबरसही में गैस रिसाव से फिर हड़कंप, प्रशासन अलर्ट
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर गोबरसही में PNG गैस पाइपलाइन ब्लास्ट के ठीक कुछ दूरी पर अचानक गैस रिसाव की सूचना से प्रशासन अलर्ट हो गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि परीक्षण IOCL द्वारा किया जा रहा था और पहले से चेतावनी नहीं दी गई. एसडीएम पूर्वी आनंद उत्सव, नगर SDPO दीपक कुमार आदि ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से दुकानों को बंद करा कर सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी. गोबरसही में गैस पाइपलाइन ब्लास्ट वाले स्थान के कुछ दूरी पर फिर से गैस रिसाव की सूचना से जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया. मौके पर SDM पूर्वी आनंद उत्सव, नगर SDPO-2 दीपक कुमार सहित पुलिस की टीम पहुंची. IOCL के अधिकारियों ने बताया कि लीकेज नहीं था; घटना के बाद क्षतिग्रस्त पाईपलाइन का मरम्मत कार्य चल रहा है और टेस्टिंग जारी है. स्थानीय लोगों के अनुसार टेस्टिंग के दौरान लापरवाही बरती जा रही है और सुरक्षा के संकेत माकिंग नहीं किए गए थे. दो दिन पहले गोबरसही के नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई के दौरान PNG गैस पाइपलाइन लीकेज हुआ था, जिसके बाद Blast हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत और 12 घायल हुए थे. SIT गठित किया गया है और गैस आपूर्ति अभी बाधित है, मरम्मत जारी है.0
0
Report
आगरा ब्रेकिंग: राम जन्मभूमि विवाद पर हिंदूवादियों ने सपा सांसद पर गुस्सा जताया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग सपा सांसद एच टी हसन और कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ हिंदूवादियों का फूटा गुस्सा सपा सांसद ने की थी प्रभु श्रीराम की जन्मस्थान को लेकर विवादित टिप्पणी अखिलेश यादव द्वारा कार्यवाही न करने से हिंदुवादियों में आक्रोश सपा नेताओं की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव की प्रतीकात्मक जुबान को हिंदूवादियों ने कैंची से काटा धीरेन्द्र शास्त्री पर नरम दिख रहे हिंदूवादी बोले पहले सपा सांसद के खिलाफ अखिलेश करें कार्यवाही,हम धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ देंगे तहरीर महिलाओं के करवाचौथ पर टिप्पणी से भी नाराजगी लेकिन बोले खिलाफ नहीं उनके ब्रज भाषा में ऐसी बोलचाल का दिया हवाला0
0
Report
Advertisement
उत्तरकाशी केदारताल में राहत अभियान तेज, 4 शव बरामद; हेलीकॉप्टर से सामान पहुंचा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से भेजा गया राशन और सामान,04 शव बरामद शेष की तलाश जारी उत्तरकाशी रिपोर्ट -हेमकांत नौटियाल उत्तरकाशी केदारताल क्षेत्र में चल रहे सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान को तेज किया गया है. आज बुधवार को 02 शव ओर बरामद हुए है अब तक 04 लोगों की डेड बॉडी बरामद हो गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है जहां पर शवों की शिनाख्त और पोस्टमार्टम होगा साथ ही अन्य 04 लोगों की तलाश सर्च टीमों द्वारा जारी है दुर्गम और उच्च हिमालयी क्षेत्र में तैनात सर्च टीम तक समय पर मदद पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से सर्चिंग टीम के लिए जरूरी सामग्री केदारताल भेजी गई. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर जिला प्रशासन लगातार अभियान की मॉनिटरिंग कर रहा है. इस अभियान में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस, एसडीआरएफ, पूर्ति विभाग और आईटीबीपी की टीमें संयुक्त रूप से कार्य कर रही है. मातली हेलीपैड पर सुबह से ही संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी जुटे रहे. राशन, जरूरी उपकरण और अन्य सामग्री को पैक कर हेलीकॉप्टर से केदारताल क्षेत्र में भेजा गया, ताकि ऊंचाई पर मौजूद टीम को किसी तरह की दिक्कत न हो. बाइट -01 अतुल वर्मा ट्रेकर के परिजन बाइट -02 पर्यावरण के जानकार0
0
Report
केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालु कम नहीं, प्रशासन सतर्क
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने की तारीख नजदीक है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा। बर्फबारी के बाद धाम में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब तक करीब 19 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य से लेकर पेयजल और अलाव तक की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी हैं। वीओ : केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय शेष है, लेकिन यात्रा में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मुताबिक, हालिया बर्फबारी के बाद धाम में तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में जिला प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका को अलर्ट मोड पर रखा गया है। धाम में जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य टीमों को भी अलर्ट किया गया है। तापमान में गिरावट के चलते स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ने की आशंका को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को टीम के साथ फील्ड निरीक्षण और व्यवस्थाओं की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पेयजल और अन्य जरूरी सेवाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया जा रहा है। प्रशासन ने अभी से अगली यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं, ताकि इस वर्ष के अनुभवों के आधार पर आगामी यात्रा को और बेहतर बनाया जा सके। बाइट : विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग0
0
Report
एटा के राजकोट गांव में भूमि विवाद के कारण खूनी संघर्ष, पांच घायल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, मारपीट में बुजुर्ग समेत पांच लोग हुए घायल, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, उपचार जारी, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, थाना रिजोर क्षेत्र के राजकोट गांव का मामला0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में दीपोत्सव 2026 सुरक्षा चाकचौबंद, हजारों सीसीटीवी से निगरानी
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव 2026 को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। पूरी रामनगरी को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। दीपोत्सव के मद्देनजर शहर में हजारों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है। खास बात यह है कि कंट्रोल रूम में बैठकर पुलिसकर्मी लगातार हर गतिविधि पर निगरानी कर रहे हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या इनपुट के सामने आते ही संबंधित क्षेत्र के सुरक्षा जवानों को तत्काल अलर्ट भेजा जाता है। इसके बाद कुछ ही मिनटों में पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल करती है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है।0
0
Report
सांगानेर के एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के लिए 600 निर्माणों का विस्तृत सर्वे शुरू
Jaipur, Rajasthan:जेडीए के एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर सांगानेर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी खबर जेडीए प्रभावित निर्माणों का कराएगा वृहद सर्वे प्रोजेक्ट से प्रभावित 600 निर्माणों का कराएगा वृहद सर्वे प्रभावित करीब 600 में हैं अधिकतर दुकानें JDC सिद्धार्थ महाजन ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश वृहद सर्वे में पता लगाया जाएगा कि कौनसा निर्माण कितनी गहराई तक हो रहा है प्रभावित कितने निर्माणों को पूरी तरह तोड़ा जाना है जरूरी अथवा कितने निर्माण आंशिक रूप से हो रहे हैं प्रभावित यह पता लगाने के बाद ही पता चलेगी प्रभावित लोगों की स्थिति जानकार सूत्रों के अनुसार इस सर्वे रिपोर्ट पर होगी चर्चा जेडीए व CMO के अधिकारियों के बीच होगी चर्चा इसके बाद ही इन निर्माणों को लेकर आगे किया जाएगा फैसला 287 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है सांगानेर क्षेत्र में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में निर्माणधीन है यह प्रोजेक्ट0
0
Report
पानीपत में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी छापेमारी
Panipat, Haryana:त्योहार बीतने के बाद भी मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा छापेमारी जारी सनौली में दो गाड़ियों से पकड़ा 400 किलो दूध और 200 किलो रसगुल्ला जेसीबी से करवाया नष्ट दोनों वाहन जब्त पानीपत में अब तक 63 सैंपल लिए, बेरी वाली मस्जिद में 120 किलो गुलाब जामुन और नूरवाला में 130 किलो रसगुल्ला भी कराया नष्ट; उरलाना कलां में मिठाई के सैंपल फेल होने पर केस दर्ज करने की तैयारी पानीपत। त्योहारों के दौरान पनीर और अन्य मिठाइयों सहित करीब 8 से 10 सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट आने में सामान्यतः 15 से 20 दिन का समय लगता है। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ असुरक्षित या निर्धारित गुणवत्ता से कम पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाती है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सनौली क्षेत्र में तड़के करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियों को पकड़ा। विभाग को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से जिले में दूध और मिठाइयों की सप्लाई की जा रही है। जांच के दौरान दोनों गाड़ियों से करीब 400 किलो दूध और 200 किलो रसगुल्ले बरामद किए गए। पुलिस के सहयोग से जेसीबी बुलवाकर खाद्य सामग्री को नष्ट करवाया गया। साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। इससे पहले 30 अक्टूबर को बेरी वाली मस्जिद क्षेत्र में 120 किलो गुलाब जामुन और 31 अक्टूबर को नूरवाला में 130 किलो रसगुल्ले नष्ट करवाए गए थे। इसके अलावा डोडा बर्फी बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 140 किलो संदिग्ध मटेरियल भी नष्ट करवाया गया। अब तक 63 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विक्रम ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक 44 एनफोर्समेंट और 19 सर्विलांस सैंपल लिए जा चुके हैं। त्योहारों के दौरान पनीर और अन्य मिठाइयों सहित करीब 8 से 10 सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। लैब रिपोर्ट आने में सामान्यतः 15 से 20 दिन का समय लगता है। रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ असुरक्षित या निर्धारित गुणवत्ता से कम पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाती है। उरलाना में छह सैंपल मिले थे खराब उन्होंने बताया कि पिछले महीने उचाना में की गई छापेमारी के दौरान लिए गए नमूनों में एक सैंपल असुरक्षित और पांच सैंपल घटिया गुणवत्ता के पाए गए थे। इनमें मिल्क केक का सैंपल भी शामिल है। इन मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कमिश्नर के पास अनुमति हेतु फाइल भेजी गई है। अनुमति मिलते ही संबंधित आरोपियों के खिलाफ अदालत में केस दायर किया जाएगा। वहीं, उरलाना कलां में मिठाई के सैंपल फेल होने के बाद मुकदमा दर्ज करवाने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी और मिलावट पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। बाइट डॉ विक्रम खाद्य सुरक्षा अधिकारी0
0
Report
Advertisement
अब्दुल के मिशिगन जीत के बाद यूपी में पहचान मजबूत करने की तैयारी: सियासी जंग तेज
Noida, Uttar Pradesh:Asaduddin Owaisi asadowaisi एक अब्दुल मिशिगन में जीत गया, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल को अपनी सियासी पहचान मज़बूत करनी होगी। संघियों ने “अब्दुल” को एक तंज़ में बदलने की बहुत कोशिश की है। वक़्त आ गया है कि हम दिखाएँ कि अब्दुल अल्लाह के सिवा किसी की ग़ुलामी नहीं करता। अब दरी नहीं बिछाएँगे।0
0
Report
भिवाड़ी की हवा जहरीली, प्रदूषण रोकथाम के लिए ठोस योजना चाहिए
Bagheri Kalan, Rajasthan:दिल्ली गुरुग्राम से सटी राजस्थान की औद्योगिक नगरी भिवाड़ी जहाँ औद्योगिक विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसी विकास के बीच इन दिनों आबोहवा पर संकट गहराता जा रहा है। पंजाब में पराली जलने से उठता धुआं हो या भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला प्रदूषण, दोनों ही प्रदूषण की चुनौती को और गंभीर बना रहे हैं। सर्दियों की दस्तक के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। भिवाड़ी में औद्योगिक इकाइयों की चिमनियों से निकलने वाला धुआं भारी वाहनों की आवाजाही, सड़कों पर उड़ती धूल और निर्माण गतिविधियां वायु प्रदूषण के प्रमुख संभावित स्रोत हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर भिवाड़ी की हवा को जहरीला बनाने में किसकी कितनी भूमिका है। भिवाड़ी की पहचान राजस्थान के प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में होती है। यहां हजारों औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं, जो रोजगार और आर्थिक विकास में अहम योगदान देती हैं। लेकिन औद्योगिक विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। RIICO के औद्योगिक क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, सड़कों पर धूल नियंत्रण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रभावी कदम उठाना जरूरी है। प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी प्रदूषण नियंत्रण मंडल की है। डॉक्टर की माने तो प्रदूषण का सबसे बड़ा असर आमजन की सेहत पर पड़ता है जिसमें खासकर अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए प्रदूषित हवा परेशानी बढ़ा सकती है। बच्चे बुजुर्ग और औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिक भी प्रदूषण के जोखिम के दायरे में हैं। आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से हो सकती हैं। ऐसे में अस्पतालों में सांस के मरीजों के आंकड़ो में बढ़ोतरी हो रही है। अब सवाल RIICO, प्रदूषण नियंत्रण मंडल और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी का है, क्या औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण हो रहे हैं, क्या प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, क्या भिवाड़ी की आबोहवा सुधारने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना जमीन पर दिखाई दे रही है।0
0
Report
करौली की कुटेमा गजक: मुंह में घुलने वाली देसी मिठास, विदेशों में भी दीवानगी
Karauli, Rajasthan:मुंह में رکھتے ही घुल जाती है करौली की कुटेमा गजक, स्वाद ऐसा कि सात समंदर पार तक है दीवानगी, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - सर्दियों के अहसास के साथ ही बाजारों में गजक की मिठास घुलने लगी है लेकिन राजस्थान के करौली की एक खास गजक ऐसी है, जिसका स्वाद सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। खास बात यह है कि यह गजक मुंह में रखते ही घुल जाती है। 100 साल से ज्यादा पुरानी पुश्तैनी कारीगरी और स्वाद का ऐसा मेल है कि पाकिस्तान से लेकर ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और अरब देशों तक इसकी मांग है। वीओ-1 सर्दियों का मौसम... ठंडी हवाएं... और साथ में गुड़-तिल से बनी खस्ता गजक का स्वाद। आमतौर पर गजक का नाम आते ही कुछ जगहों की पहचान सामने आती है, लेकिन राजस्थान के करौली की कुटेमा गजक भी अपने खास स्वाद के दम पर अलग पहचान बना चुकी है। यहां की गजक की सबसे बड़ी खासियत है इसकी मुलायम और भुरभुरी बनावट मुंह में रखते ही यह घुलने लगती है। यही वजह है कि इस देसी मिठास के दीवाने सात समंदर पार तक मौजूद हैं। वीओ-2 करौली के बड़े बाजार में स्थित मौला गजक भंडार इस पारंपरिक स्वाद की पहचान बना हुआ है। बताया जाता है कि यहां गजक बनाने की परंपरा 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है। पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही कारीगरी और खास तरीके से तैयार की जाने वाली कुटेमा गजक ने इसे आम गजक से अलग पहचान दी है। यहां इस्तेमाल होने वाले बेहतरीन तिल, गुड़ और पुश्तैनी नुस्खे का मेल ही इसके खास स्वाद की वजह माना जाता है। बाइट – पप्पू भाई, संचालक मौला गजक भंडार(आसमानी शर्ट) वीओ-3 करौली की इस गजक का स्वाद अब शहर की सीमाओं में कैद नहीं है। जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, लंदन, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान तक इसकी मांग बताई जाती है। विदेशों में रहने वाले लोग भी सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अपने घरों से इस गजक की फरमाइश करने लगते हैं। इतना ही नहीं, यहां शुगर फ्री गजक भी तैयार की जाती है, ताकि स्वाद के शौकीनों को एक और विकल्प मिल सके。 बाइट - राजू , गजक कारीगर( ब्लू चेक शर्ट) बाइट –प्रदीप, ग्राहक( ब्लू टीशर्ट) वीओ-4 इस पारंपरिक कारोबार की खास बात यह भी है कि करौली में करीब 35 से 40 परिवार गजक बनाने के काम से जुड़े हुए हैं। हालांकि इसका निर्माण मुख्य रूप से सर्दियों के मौसम में ही होता है। कारीगरों के हाथों की मेहनत, तिल और गुड़ का सही तालमेल और बनाने की विधि इस कारोबार को आज भी जिंदा रखे हुए है। यही वजह है कि बाजार में कई तरह की गजक होने के बावजूद करौली की कुटेमा गजक की अपनी अलग पहचान है。 बाइट - रामकेश, ग्राहक(लाल टीशर्ट) फाइनल वीओ एक तरफ बदलते दौर में मिठाइयों के स्वाद और बनाने के तरीके बदल रहे हैं, तो दूसरी तरफ करौली के कारीगर अपनी सौ साल पुरानी परंपरा को आज भी सहेजे हुए हैं। यहां गजक सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि पीढ़ियों की मेहनत, पुश्तैनी हुनर और करौली की पहचान बन चुकी है। तभी तो इस गजक का एक टुकड़ा मुंह में जाते ही स्वाद ऐसा छोड़ता है कि लोग अगली सर्दी का इंतजार करने लगते हैं।0
0
Report
Advertisement
