245101
सिंभावली के गांव में पानी निकासी की समस्या, बीमारियों का खतरा बढ़ा
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव राजपुर मंडिया में पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी निकासी की कमी के कारण गांव में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है और लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण कई बार प्रशासन को शिकायत पत्र दे चुके हैं और जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। लगातार बारिश के बाद गलियों में पानी भर गया है जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
विदिशा में अवैध कच्ची शराब के अड्डे पर दबिश, 205 लीटर महुआ लाहन नष्ट
Vidisha, Madhya Pradesh:पुलिस की दबिश, 205 लीटर लाहन नष्ट. नाले के ऊपर चल रही थी कच्ची शराब की तैयारी, पुलिस पहुंची तो 205 लीटर लाहन नष्ट. मुखबिर की सूचना ने खोला शराब का अड्डा, पुलिस ने 205 लीटर महुआ लाहन किया नष्ट. दुलई में कच्ची शराब के खेल पर पुलिस की चोट, मौके से 205 लीटर महुआ लाहन बरामद. विदिशा. विदिशा में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मुखबिर की सूचना पर करारिया चौराहा पुलिस ग्राम दुलई पहुंची, तो नाले के ऊपर कच्ची शराब बनाने का इंतजाम मिला. पुलिस ने मौके से करीब 205 लीटर महुआ लाहन बरामद किया और वहीं नष्ट कर दिया. पुलिस ने लाहन को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट करा दिया. कार्रवाई एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन में की गई. पुलिस के मुताबिक अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे खेल के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.0
0
Report
खगड़िया के परबता प्रखंड के छात्रों ने स्कूल व्यवस्था के खिलाफ सड़क जाम लगा दिया
Khagaria, Bihar:खगड़िया के परबता प्रखंड स्थित करना मध्य विद्यालय के छात्रो ने स्कूल में कुव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतर जमकर हंगामा किया और परबता स्थित प्रमुख सड़क पर बेंच लगाकर सड़क को जाम कर दिया। बच्चो के द्वारा हंगामा कर रहे ने बताया कि स्कूल में पंखा नहीं है गर्मी से हालत खराब हो जाता है साथ ही एमडीएम के तहत जो खाना दिया जाता है वह भी काफी घटिया रहता है। वार-वार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। आक्रोशित बच्चों की मांग पर जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर जाम पुलिस प्रशासन के द्वारा समाप्त करबाया गया।0
0
Report
Advertisement
सीबीआई जांच की मांग पर लातेहार में भाजपा का धरना-प्रदर्शन जारी
Latehar, Jharkhand:लातेहार JSSC-JPSC के माध्यम से हुई कथित अनियमितताओं और घोटाले की सीबीआई जांच कराने तथा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने गुरुवार को लातेहार समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हक, सम्मान और न्याय की आवाज बुलंद करने का दावा किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ छल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्ति प्रक्रिया में हुए कथित घोटाले के तार सत्ताधारी दल से जुड़े लोगों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सीआईडी से होने पर केवल छोटी मछलियां ही पकड़ी जाएंगी, जबकि पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। दीपक प्रकाश ने कहा कि सीबीआई जांच होने से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की भी मांग की। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार से तुलना करती है, जबकि विपक्ष इसे घोटालेबाजों का गठबंधन बता रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार को जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ता थाना चौक से रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए समाहरणालय पहुंचे। समाहरणालय के पास पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए。0
0
Report
अलवर नगर निगम: कांग्रेस प्रत्याशी बोर्ड बनाने को लेकर रणनीति तैयार
Alwar, Rajasthan:कांग्रेस प्रत्याशियों की होटल में बैठक, टीकाराम जूली का दावा- बहुमत से बनेगा कांग्रेस का बोर्ड अलवर नगर निगम चुनाव में मतदान के बाद अब 14 सितंबर को घोषित होने वाले परिणामों से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशी एक निजी होटल में एकत्र हुए। यहां नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत भी पहुंचे। टीकाराम जूली ने कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनाव परिणाम और बोर्ड गठन को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद प्रत्याशियों को बसों के जरिए किसी अन्य स्थान के लिए रवाना किया गया। बैठक के दौरान कांग्रेस नेता प्रत्याशियों की जीत-हार के संभावित गणित पर मंथन करते नजर आए। जिन वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत की संभावना मजबूत मानी जा रही है, उन्हें लेकर अलग रणनीति पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस के कई प्रत्याशी मेयर पद के दावेदार भी माने जा रहे हैं, ऐसे में परिणाम से पहले पार्टी के भीतर मेयर पद को लेकर भी सियासी समीकरण साधे जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दावा किया कि कांग्रेस इस बार बहुमत से ज्यादा सीटें हासिल करेगी और अलवर नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ निर्दलीय प्रत्याशी भी कांग्रेस के साथ आने की तैयारी में हैं। बाइट: टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष वहीं, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने भी बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार अलवर नगर निगम में कांग्रेस का मेयर बनेगा। निर्दलीय प्रत्याशियों को लेकर उन्होंने कहा कि कई निर्दलीय साथी कांग्रेस के संपर्क में हैं और पार्टी के साथ आने को तैयार हैं। ऐसे में मेयर चुनाव के दौरान निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है। बाइट: योगेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष फिलहाल कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने-अपने पक्ष में बहुमत के दावे कर रहे हैं। अब 14 सितंबर को चुनाव परिणाम सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि अलवर नगर निगम की सत्ता किसके हाथ आती है और मेयर की कुर्सी पर कांग्रेस या भाजपा में से कौन काबिज होता है。0
0
Report
डॉ. सलीम राज के गरबा पर धार्मिक बयान से विवाद तेज
Raipur, Chhattisgarh:डॉक्टर सलीम राज ने गरबा पर कहा मुस्लमानों की अगर मूर्ति पूजा में आस्था है तभी जाएं गरबा में मूसलमान की अगर गरबा में आस्था है तो तिलक लगवाये, गंगा जल पियें फिर जाएं गरबा धार्मिक आयोजन है, डांस फ्लोर नहीं उन्होंने अठावले के बयान को खारिज किया उनसे बात की हमारे एसोसिएट एडिटर रुपेश गुप्ता ने डॉक्टर सलीम, अध्यक्ष, वक्फ बोर्ड0
0
Report
Advertisement
हैदराबाद के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से मरीज बाहर से खरीदने को मजबूर
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: During the visit, several patients shared different concerns with Zee Media about medicines prescribed by doctors being unavailable in the hospital pharmacy, forcing them to purchase them from outside. A couple from Borabanda, Amrutha and Bandri Giri, said they have been undergoing treatment for a heart-related condition for the past two years. As private treatment is unaffordable for them, they rely on the government hospital. However, they said some of the heart medicines prescribed by doctors were unavailable at Osmania General Hospital, leaving them with no option but to purchase the medicines from outside despite their financial difficulties. Another patient, Nazeer, said doctors prescribed him medicines that were reportedly not available in the hospital stock. He said he purchased the same medicines from an outside medical shop. Nazeer further alleged that when he asked the medical shop for a bill, it was not provided. He said he specifically wanted the bill as proof of where he had purchased the medicines, in case he faced any adverse reaction and doctors later asked where the tablets had been bought. Speaking exclusively to Zee Media, the patients highlighted the difficulties they face when essential medicines prescribed at a government hospital are unavailable and they are forced to purchase them outside.0
0
Report
गोरखपुर के कंप्यूटर सेंटर में नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक पर आरोप, वीडियो वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के कैंपियरगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है... एक कंप्यूटर सेंटर में शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगा है... मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें छात्रा का भाई और कुछ युवक शिक्षक से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं... इतना ही नहीं, वीडियो में शिक्षक की पिटाई किए जाने का भी दावा किया जा रहा है... आरोप है कि एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा को सेंटर पर रोका गया था... इसके बाद जो हुआ, उसने शिक्षक और छात्रा के रिश्ते पर ही सवाल खड़े कर दिए... वायरल हुई ये तस्वीरें गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के एक कंप्यूटर सेंटर की बताई जा रही हैं... जहां एक शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है... बताया जा रहा है कि बुधवार को क्लास खत्म होने के बाद शिक्षक ने छात्रा को अतिरिक्त पढ़ाई के नाम पर सेंटर में रोक लिया... आरोप है कि इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा के साथ ऐसी हरकत की, जिसके बाद छात्रा के भाई को इसकी जानकारी हुई... इसके बाद छात्रा का भाई कुछ युवकों के साथ कंप्यूटर सेंटर पहुंच गया... वायरल वीडियो में युवक शिक्षक से सवाल करता दिखाई दे रहा है कि... क्लास खत्म होने के बाद छात्रा के साथ कमरे में आखिर क्या हो रहा था? हालांकि जी मीडिया वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है。 वीडियो में शिक्षक कथित तौर पर छात्रा को अपनी बहन बताते हुए सफाई देता नजर आ रहा है... शिक्षक यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि छात्रा ने रक्षाबंधन पर उसे राखी बांधी थी और वह अतिरिक्त पढ़ाई के लिए सेंटर पर रुकी थी... लेकिन शिक्षक की इस सफाई से मौके पर मौजूद युवक संतुष्ट नहीं हुए... इसके बाद मामला और गरमा गया... वायरल वीडियो के मुताबिक, युवकों ने शिक्षक को कंप्यूटर लैब में ही थप्पड़ मारे... शिक्षक को दोबारा इस तरह की शिकायत मिलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई... पूरी घटना मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड होने की बात भी वीडियो में कही जा रही है... फिलहाल इस वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही साफ होगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर छात्रा को रोकने के पीछे वाकई कोई गलत मंशा थी? मामले में पुलिस की जांच और सामने आने वाले तथ्यों के बाद तस्वीर पूरी तरह साफ होगी。0
0
Report
सिद्धार्थनगर में बोलेरो के नीचे आकर बच्ची की मौत, परिवार-DSO के बीच समझौता
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर सीडीओ आवास के सामने एक बच्ची का एक बोलेरो के नीचे दबने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक महिला अपने बच्चों के साथ सीडीओ ऑफिस के बाहर जाती दिख रही है। पीछे से कई गाड़ियां आ रही है इस बीच महिला के साथ छोटी बच्ची अचानक किसी काम से सड़क पर झुक जाती है और पीछे से आ रही बोलोरो गाड़ी का पहिया उसके ऊपर चढ़ जाता है। लोग इकट्ठा होते हैं और बच्ची को गाड़ी के पीछे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाते हैं जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो जाती है। वायरल वीडियो में दिख रही बोलेरो सिद्धार्थनगर जिले के डीईएसटीओ कार्यालय की बताई जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है उस वक्त बोलोरो गाड़ी डीएसटीओ खुद चला रहे थे और वह किसी काम से सीडीओ के आवास आ रहे थे। हालांकि इस घटना को लेकर मृतक बच्चे के परिजनों ने स्थानीय थाने पर कोई भी तहरीर नहीं दी और ना ही बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। ऐसा कहा जा रहा है कि बच्ची के परिजन और डीएसटीओ के बीच आपसी समझौता हो गया।0
0
Report
Advertisement
वृंदावन में भीड़ पिटाई: प्लास से हमला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में निर्दयता की हद पार: भीड़ ने युवक की बेरहमी से पिटाई, जेबकटी के शक में प्लास से किया हमला मथुरा के वृंदावन में भीड़ ने एक युवक को जेबकटी के शक में पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बांके बिहारी मंदिर से करीब 200 मीटर दूर हुई इस घटना में भीड़ में शामिल कुछ लोग युवक की बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दिए। इस मामले का वीडियो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक हेलमेट लगाए एक व्यक्ति प्लास से युवक पर वार करता दिखाई दे रहा है। जबकि युवक हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए छोड़ने की गुहार लगा रहा है। हरिणीकुंज चौराहा के पास की घटना वृंदावन कोतवाली इलाके की बांके बिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित हरि निकुंज चौराहा के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में भीड़ एक युवक को पकड़े हुए दिखाई दे रही है। इस भीड़ में से कुछ लोग पकड़े गए युवक को इधर उधर खींच रहे हैं। जबकि एक व्यक्ति युवक की पिटाई कर रहा है। भीड़ में मौजूद कुछ लोग उसे पुलिस को सौंपने के लिए भी कहते हैं। हाथ में प्लास और पानी मांगने पर अपशब्दों का किया प्रयोग बुधवार देर शाम वायरल हुए वीडियो में एक व्यक्ति हेलमेट लगा हुआ दिखाई देता है। उसके हाथ में प्लास है,वह कभी उसे थप्पड़ मारता है तो कभी उस पर प्लास से बार करता है। इस दौरान युवक पानी मांगता है तो उससे अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है। हेलमेट लगाए हुए व्यक्ति कहता है इसने मेरा पर्स गायब किया जबकि युवक कहता है कि उसे जमीन पर पड़ा हुआ मिला। इस दौरान हेलमेट लगाए हुए ব্যক্তি प्लास से युवक के कान खींचता है और फिर उस पर प्लास मारता है। कुछ लोग बचा रहे थे तो कुछ देख रहे थे तमाशा हरि निकुंज चौराहा के पास हुई इस घटना में मौके पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। इस भीड़ में कुछ लोग कहते हैं पुलिस को बुलाओ इसे पुलिस को सौंप दो। वहीं कुछ लोग उसे बचाने का भी प्रयास करते हैं। भीड़ में से आवाज आती है प्लास से इसके कान मत खींचो मर जाएगा। वहीं भीड़ में मौजूद अधिकांश लोग तमाशा देख रहे थे,तो कुछ लोग वीडियो बनाते हुए नजर आए। इसी दौरान पिटने वाला युवक हाथ जोड़कर कहता है गलती हो गई माफ कर दो। वीडियो की जांच में जुटी पुलिस युवक के साथ भीड़ द्वारा की गई इस मारपीट के वायरल हो रहे वीडियो के बारे में सीओ वृंदावन संदीप कुमार ने बताया कि अभी मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई वीडियो है तो जांच की जाएगी,इस मामले में जो वैधानिक कार्यवाही होगी वह की जाएगी। लेकिन जिस जगह मारपीट हुई वहां पुलिस तैनात रहती है। मौके पर भीड़ है लेकिन किसी ने पुलिस को बुलाने की बजाय खुद ही कानून हाथ में ले लिया。0
0
Report
घड़साना में तहसील गेट के बाहर किसानों का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस तैनात
Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना किसान आंदोलन का बड़ा अपडेट, किसानों का बड़ा जत्था तहसील गेट के बाहर पहुंचा, तहसील के दोनों गेटों पर बैरिकेडिंग, किसानों का बड़ा प्रदर्शन लगातार जारी, SDM दीपक चंदन किसानों से गेट के बाहर कर रहे बातचीत, DYSP जयदेव सिंह मौके पर मौजूद, भारी पुलिस बल तैनात, तहसील के बाहर भारी भीड़, खड़े होने तक की जगह नहीं, मौके पर प्रशासन-पुलिस की पैनी नजर0
0
Report
रायगढ़ पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत लघु फिल्म प्रतियोगिता शुरू कर दी
Darogapara, Chhattisgarh:साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने रायगढ़ पुलिस ने “साइबर जागृति अभियान” के तहत लघु फिल्म प्रतियोगिता शुरू की है। इसकी थीम “संकल्प: साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़” रखी गई है। प्रतियोगिता में युवा, विद्यार्थी, फिल्मकार और कंटेंट क्रिएटर समेत आम नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। डिजिटल अरेस्ट, OTP-UPI फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन, फर्जी निवेश, ऑनलाइन ठगी, डीपफेक और सोशल मीडिया अपराध जैसे विषयों पर हिंदी, अंग्रेजी या छत्तीसगढ़ी में फिल्म बनाई जा सकती है। मोबाइल से बनाई गई फिल्में भी मान्य होंगी। 3 से 6 मिनट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, जबकि 3 मिनट तक की फिल्म/रील श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 75 हजार रुपये रखा गया है। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर है और परिणाम 27 सितंबर को रायगढ़ ऑडिटोरियम में घोषित होंगे। प्रतियोगिता की जानकारी filmotsav.org पर उपलब्ध है। संपर्क नंबर 8817420420 है।0
0
Report
Advertisement
Amola में शराब दुकानों के विरोध पर महिलाओं ने पुलिस-आबकारी टीम पर हमला
Shivpuri, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग अमोला में शराब दुकान के विरोध में बवाल: महिलाओं ने पुलिस-आबकारी टीम पर किया हमला शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र में शराब दुकानों के विरोध को लेकर हंगामा हो गया। शराब बिक्री का विरोध कर रही महिलाओं ने मौके पर पहुंची पुलिस और आबकारी विभाग की टीम पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई.0
0
Report
बाड़ेबंदी के नाम पर सियासी खेल: बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवार कैदी बने
Jaipur, Rajasthan:एंकर पहले चरण के मतदान के बाद से प्रदेश भर में बीजेपी कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की बाड़ाबंदी कर ली है इस दौरान निर्दलीयों को भी बाड़ाबंदी में शामिल करने के लिए जोड़ तोड़ चलता दिख रहा है भजनलाल सरकार ने दावा किया है कि उसने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी नहीं की है,बल्कि चुनावी प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों को एक जगह बुलाया गया है एक ओर मतदान खत्म हुआ,,,तो दूसरी तरफ ऐसी तस्वीरें आने लगी कोई अपना सूटकैश उठाकर बस में सवार होता नजर आ रहा है,,,तो कई बस में सवार होकर अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो रहे हैं इन बसों का गंतव्य स्थल वो जगह है जिसे राजनीति की भाषा में बाड़ेबंदी कहा जाता है,,,, ये जगह इनके शहरी निकायों से इतनी दूर हैं कि न तो ये बाड़ेबंदी में एक बार दाखिल होने के बाद बाहर निकल सकते,,,और न ही किसी से सीधे संपर्क साध सकते,,,यानि अगले कुछ दिन ये ऐसी किलेबंदी में कैद रहेंगे,,,जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता बीजेपी इसे प्रशिक्षण शिविर का नाम दे रही है,,यूडीह मंत्री झाबर सिंह खर्रा का दावा है कि पार्टी मेयर,सभापति और चैयरमेन चुनने की वोटिंग प्रक्रिया का प्रशिक्षण देने के लिए शिविर आयोजित कर रही है,,,ये बाड़ेबंदी नहीं है झाबर सिंह खर्रा नगरीय विकास मंत्री बरसेां से ये ट्रेंड रहा है कि जिस पार्टी की सूबे में सरकार रहती है,,, शहरी निकायों में उसी पार्टी का पलड़ा भारी रहता है,,इसलिए बीजेपी शहरी निकायों में अपनी सरकार बनाने के प्रति आश्वस्त तो है,,,पर लापरवाह कतई नहीं पार्टी पूरी सावधानी बरत रही है,,,चुनावी नतीजे सरकार की साख से जुड़े हैँ,,इसलिए हर निकाय के प्रभारी,जिलों के प्रभारी और संभागीय प्रभारी पूरी मुस्तैदी के साथ अपना बोर्ड बनाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं , बीजेपी शहरों में हमेशा से मजबूत रही है,,इसलिए इस बार भी वो अपने शहरी किलों को बचाने में कोई कोताही नहीं बरत रही,,,,छोटी सी लापरवाही पार्टी के बोर्ड बनाने के अरमानों पर पानी फेर सकती है,,,इसलिए सब सतर्कता बरत रहे हैं,,,,निर्दलीयों ने हालांकि कई निकायों में पार्टी प्रत्याशियों को कड़ी चुनौती दी है,,,पर चुनावी नतीजे के बाद निर्दलीयों को भी अपना बनाने में न तो भाजपा को कोई परहेज है,,,और न ही कांग्रेस को कोई गुरेज,,, झाबर सिंह खर्रा नगरीय विकास मंत्री कांग्रेस भी कम सावधान नहीं है पार्टी को हॉर्स ट्रेडिंग का खतरा सता रहा है इसलिए वो भी संभल संभल कर कदम रख रही है कांग्रेस नेता भाजपा पर हमलावर हैं उन्हें आशंका है कि उम्मीदवारों को थोड़ी सी भी ढील दे दी गई तो भाजपा उन पर झपटटा मार सकती है बहरहाल शुक्रवार को दूसरे चरण का मतदान है,,,जैसे ही वोटिंग खत्म होगी,जयपुर समेत तमाम नगरीय निकायों के प्रत्याशियों की भी बाड़ेबंदी शुरू हो जायेगी नतीजे के दिन जो चुनाव हार जायेंगे,,वो बाड़ेबंदी से आजाद हो जायेंगे,,,लेकिन जो जीत जायेंगे,,उन्हें मेयर,सभापति और चैयरमेन का चुनाव होने तक कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच किलेबंदी में ही रहना होगा,,,0
0
Report
पिहोवा अनाज मंडी में शांतिपूर्ण महापंचायत, मांगों का ज्ञापन प्रशासन के सामने रखा गया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा की अनाज मंडी में गुरुवार को प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत, भारतीय किसान यूनियन पिहोवा के प्रवक्ता बोले कि हरियाणा किसान-मजदूर संगठन समेत कई संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं और ज्ञापन दिया, डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि किसान संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखी और ज्ञापन दिया है। ज्ञापन को संबंधित विभागों और सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन पिहोवा के प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने कहा कि हरियाणा किसान-मजदूर संगठन समेत 11 संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन के सामने रखीं और ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की अलग-अलग मांगों को संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। वड़ैच ने कहा कि धान की खरीद का सीजन शुरू होने वाला है। किसान संगठनों ने मांग की है कि मंडियों में खरीद सुचारु तरीके से हो और किसानों को किसी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग है कि धान की खरीद में नमी की सीमा बढ़ाई जाए और किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर मिले। इसके अलावा फसलों पर MSP, गन्ने और दूध के रेट बढ़ाने समेत अन्य मांगें भी ज्ञापन में शामिल हैं। डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि किसान संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखी हैं और ज्ञापन दिया है। ज्ञापन को संबंधित विभागों और सक्षम अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। धान खरीद को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्था सुचारु रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि किसानों को मंडियों में परेशानी न हो। इसके अलावा वीटा के MD से सोमवार को दूध के रेट को लेकर बातचीत करवाई जाएगी। किसान नेता वड़ैच ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो आगामी रणनीति बनाकर फैसला लेंगे。0
0
Report
Advertisement
