245101
हापुड़ में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में दोपहर 2 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक हौंडा मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दिए। पुलिस के रुकने के इशारे पर वे भागने लगे और पुलिस पर गोली चला दी। हापुड़ SP कुंवर ज्ञानजंय कुमार की पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिसके बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय पुलिस एक ओर भागवत कथा में सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी और दूसरी ओर चेकिंग अभियान चला रही थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बड़ा बयान, बोले—2027 में जनता खुद लड़ेगी चुनाव, यूपी में बनेगी...
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। श्यामलाल पाल ने दावा किया कि 2027 का चुनाव जनता खुद लड़ने जा रही है और उत्तर प्रदेश में PDA की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता में मौजूदा सरकार के प्रति आक्रोश है और PDA के लोगों के साथ धोखा किया गया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी के किले को ध्वस्त करेगी। श्यामलाल पाल ने गाजीपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जनता में सरकार के प्रति नाराजगी है और आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। उनके मुताबिक, PDA के लोगों के साथ हुए कथित धोखे को लेकर जनता में आक्रोश है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी के किले को ध्वस्त करेगी और उत्तर प्रदेश में PDA की सरकार बनेगी। वहीं, कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर श्यामलाल पाल ने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में INDIA गठबंधन था और उम्मीद है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन बरकरार रहेगा। श्यामलाल पाल के इस बयान से साफ है कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन और सीटों के बंटवारे जैसे मुद्दों पर राष्ट्रीय नेतृत्व के फैसले के अनुसार आगे बढ़ने की बात कह रही है।0
0
Report
गाजीपुर पुलिस लाइन में नवागत एसपी का सख्त निरीक्षण, परेड से लेकर UP-112 की गाड़ियों तक परखी व्यवस्था
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनय सिंह ने परेड की सलामी लेकर पुलिसकर्मियों के अनुशासन और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल-112 यानी यूपी-112 की गाड़ियों का गहन निरीक्षण किया। साथ ही डायल-112 कंट्रोल रूम और जीडी कार्यालय की व्यवस्थाओं को भी परखा। वहीं, साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर संबंधित थानों में अपराध की स्थिति की जानकारी ली गई। एसपी ने अर्दली रूम से जुड़े विभिन्न रजिस्टरों की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के इस निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक अनुशासित, चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाना है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आम जनता को बेहतर पुलिसिंग उपलब्ध कराई जा सके।0
0
Report
आंवला में मुठभेड़, दो गोकशों के पैर में लगी गोली
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली आंवला-बदायूं मार्ग पर सिकरोड़ा भट्टे के पास गोवंशीय पशु के वध के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी, जबकि आरोपियों की फायरिंग से एक उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने तमंचे, कारतूस, गोकशी के उपकरण और सफारी गाड़ी बरामद की है।पुलिस के मुताबिक, जूना अखाड़ा के पंच गणेश गिरि की शिकायत पर मामले के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सूचना पर ग्राम कनगांव के जंगल से हैदर अली निवासी मुरादाबाद और शाहरुख निवासी संभल को पकड़ा गया।पुलिस का दावा है कि बरामदगी के दौरान आरोपियों ने छिपाए गए तमंचों से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों और आरोपियों को अस्पताल भेजा गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में बाप-बेटे पर दबंगों की पिटाई CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- मामूली कहासुनी के बाद हुई जमकर मारपीट, दबंगो ने बीच सड़क बाप बेटे को जमकर पीटा, बीच सड़क दबंगो ने लात-घुसो से पिता पुत्र की जमकर की पिटाई, बीच सड़क हुई मारपीट से पुलिस पर उठे सवालिया निशान, एक हफ्ते के अंदर बीच सड़क दूसरी बार हुई मारपीट, बाप-बेटे की पिटाई की घटना सीसीटीवी में हुई कैद, मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, शहर कोतवाली क्षेत्र के गौरा देवी के पास का मामला。0
0
Report
पिंकी हत्याकांड: प्रेमी ने साडू के साथ मिलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर पिंकी हत्याकांड का खुलासा, प्रेमी निकला कातिल बुलंदशहर की खुर्जा देहात थाना पुलिस ने पिंकी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पिंकी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के प्रेमी ने अपने साडू के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर महिला का शव अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के रामपुर लधवा गांव से बरामद किया है। दरअसल 25 अगस्त 2026 को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर माल गांव निवासी राजकुमार ने अपनी पत्नी पिंकी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राजकुमार ने बताया था कि पिंकी बिना बताए कहीं चली गई है। पिंकी की शादी साल 2013 में राजकुमार से हुई थी。 29 सितंबर को महिला के भाई अशोक कुमार ने पिंकी के पति के खिलाफ मारपीट कर घर से कहीं भेज देने की तहरीर दी। पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की तो पिंकी के मोबाइल नंबर की CDR से अलीगढ़ के रामपुर लधवा गांव निवासी राजेश और प्रशांत के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके कहने पर प्रशांत पिंकी को बाइक पर बैठाकर उसके ट्यूबवेल पर लाया था। वहां राजेश ने अपने साडू रिंकू के साथ मिलकर पिंकी की हत्या कर दी और शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार साडू रिंकू की तलाश जारी है।0
0
Report
बहराइच में 11 वर्षीय छात्र सरयू में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, दोस्तों के साथ गया 11 वर्षीय छात्र सरयू में डूबा, गोताखोर तलाश में जुटे, खबर बहराइच से है, जहाँ शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला बशीरगंज़ निवासी 11 वर्षीय छात्र शौर्य उर्फ युवराज बाजपेई पढ़ने के लिए साइकिल से विद्यालय प्रयाग नारायण गए थे। देर शाम तक घर वापस नहीं आए तो तलाश शुरू की गई। झिंगहा घाट स्थित सरयू नदी के तट पर छात्र की चप्पल और साइकिल मिली। इस पर उसके साथ गए दोस्तों ने युवराज के डूबने की जानकारी उसके परिजनों को दी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया, आनन फानन में इलाकाई पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और गोताखोरों की टीम तलाश में जुट गई। काफी प्रयास के बाद भी छात्र का कुछ पता नहीं चल सका है। मौके पर शहर के लोगों की भीड़ जमा हो गई。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर की अधूरी पुलिया ने एक परिवार की जिंदगी बदल दी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। गोरखपुर में एक अधूरी पुलिया और उस पर बना असुरक्षित रास्ता एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया! सहजनवां थाना क्षेत्र के चड़राव गांव के पास चोरमा नाले पर बन रही पुलिया के एप्रोच मार्ग से गुजरते समय 52 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनापार निवासी अरविंद पुत्र भोना प्रसाद के रूप में हुई है। आरोप है कि पुलिया का निर्माण कई महीनों से अधूरा पड़ा था। ठेकेदार ने बगल से मिट्टी डालकर कच्चा रास्ता तो बना दिया, लेकिन राप्ती नदी और बखिरा झील का जलस्तर बढ़ने के बाद यही रास्ता पानी में डूब गया। अरविंद इसी रास्ते से गुजर रहे थे, तभी उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले गए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे? ग्रामीणों का आरोप है कि न बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। हादसे के बाद गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में चड़राव गांव के पास चोरमा नाले पर बन रही पुलिया अब सवालों के घेरे में है। पीड्यूडी विभाग की ओर से कराया जा रहा निर्माण कार्य कई महीनों से अधूरा पड़ा होने का आरोप है। पुलिया का काम पूरा नहीं हुआ, लेकिन लोगों के आने-जाने के लिए बगल में मिट्टी डालकर कच्चा एप्रोच मार्ग बना दिया गया। इसी बीच राप्ती नदी और बखिरा झील का जलस्तर बढ़ने से कच्चा रास्ता पानी में डूब गया। रास्ते की वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया। आरोप है कि इसके बावजूद वहां आवागमन रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। शुक्रवार की देर शाम इसी रास्ते से गुजर रहे 52 वर्षीय अरविंद हादसे का शिकार हो गए। वह लखनापार से भक्सा गांव में अपनी रिश्तेदारी में पैदल जा रहे थे। इसी दौरान डूबे हुए कच्चे रास्ते पर उनका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। एक तरफ अधूरा निर्माण, दूसरी तरफ पानी में डूबा रास्ता और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल—इस हादसे ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।0
0
Report
अमेठी में लूट की झूठी खबर: जेवर दोस्त के पास से बरामद, जांच फर्जीवाड़ा सामने
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - 3 दिन पूर्व घर में घुसकर अज्ञात बदमाशो द्वारा की गई लूट-पाट की घटना निकली झूठी. पुलिस की जांच में लूट की घटना निकली छूटी, महिला के निशान देसी पर पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए लाखों रुपए के कीमत के जेवर महिला के दोस्त के पास से किया बरामद. पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने दोस्त को दी थी अपना जेवर, जेवर न मिलने महिला ने लूटपाट की योजना बनाकर परिजनों को किया था गुमराह. पुलिस ने झूठी लूट-पाट की घटना से सम्बंधित जेवर बरामद करते हुए की विधिक कार्यवाही, इन्हौना थाना क्षेत्र के राजापुर गांव का था मामला,0
0
Report
मानव तस्करी रोकथाम के लिए छह राज्यों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन, कानूनी क्रियान्वयन पर जोर
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग –मानव तस्करी संबंधी कॉन्फ्रेंस स्थान– उधम सिंह नगर ऐंकर– राज्य स्तरीय मानव तस्करी सम्मेलन में छह राज्यों के प्रतिनिधियों ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे संगठित अपराधों को रोकने ,पीड़ितों के सुरक्षित बचाव ,संरक्षण,पुनर्वास और दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्यवाही को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक चर्चा की। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों की पुलिस ,केंद्रीय एजेंसियों ,संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाने,सूचनाओं का तुरंत आदान प्रदान करना,संदिग्ध गतिविधियों की समयबद्ध पहचान कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन ने मानव तस्करी को संगठित और गंभीर अपराध बताया। उन्होंने कहा कि इस अपराध से निबटने के लिए पुलिस बल ही नहीं बल्कि संबंधित विभागों और एजेंसियों में समन्वय जरूरी है।उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने,कानूनी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन,पीड़ितों के पुनर्वास पर विशेष जोर दिया।इस सम्मेलन में पंजाब, हरियाणा,दिल्ली,बिहार,उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 134 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया。 ( बाइट– निवेदिता कुकरेती,पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं) (बाइट – अजय गणपति, एसएसपी उधम सिंह नगर)0
0
Report
Advertisement
जयपुर में सौरभ शुक्ला और अल्लू अर्जुन का इवेंट पहुँचना
Noida, Uttar Pradesh:काशीराम जयपुर। अभिनेता सौरभ शुक्ला पहुंचे जयपुर। साउथ के अभिनेता अल्लू अर्जुन पहुंचे जयपुर। एक इवेंट में शामिल होने आए हैं जयपुर।0
0
Report
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर होटल चेकिंग अभियान तेज
New Delhi, Delhi:दिल्ली में कल कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान के मद्देनजर पूरी दिल्ली में पुलिस अलर्ट मोड पर है। सेंट्रल दिल्ली के थाना नबी करीम के प्रभारी ने अपनी टीम के साथ होटल का निरीक्षण किया। कॉकरोच पार्टी प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस लगातार होटल चेकिंग अभियान चला रही है और होटल मालिकों को समझा रही है कि इस तरह का कोई भी व्यक्ति संदिग्ध में आता है, एक साथ या अकेले-अकेले, तो उन पर ध्यान देना और पुलिस को तुरंत सूचना देना। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल में आता है और आपको शक होता है तो 112 नंबर पर कॉल करें और होटल एसोसिएशन के ग्रुप के साथ संपर्क बनाए रखें।0
0
Report
SC के आदेश: दिल्ली मेट्रो–रेल सेवाओं पर रोक नहीं, नियमों के साथ चलें
Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट का लिखित आदेश आया। SC ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो और रेलवे सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों से जुड़े सरकार के नोटिफिकेशन ज़रूरत से ज़्यादा सख्त है। क्योंकि उनसे आम जनता के लिए जरूरी सार्वजनिक परिवहन पर पूरी तरह रोक लग रही है सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूरी तरह रोक लगाना और नियमों के तहत संचालन करना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल के इस आश्वासन को आदेश के दर्ज किया कि वे संबंधित अधिकारियों को इन प्रतिबंधों में फिर विचार करने के लिए कहेंगे ताकि कि मेट्रो और अन्य रेल सेवाओं को इस तरह चलाने की अनुमति दी जाए कि दिल्ली के निवासियों और आम जनता को परेशानी न हो SC ने साफ किया कि मेट्रो ट्रेनों के चलने पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जाएगी। हालांकि, समझदारी से फैसला लेते हुए मेट्रो ट्रेनों और अन्य रेल सेवाओं को उचित नियमों और नियंत्रण के साथ चलाया जा सकता है। ऐसे फैसले की जानकारी जनता तक व्यापक रूप से पहुँचाई जानी चाहिए, ताकि लोगों को आगे किसी तरह की परेशानी न हो。 ऐसे उपयुक्त वैकल्पिक स्थानों की पहचान की जानी चाहिए, जहां प्रदर्शनकारियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें。 शहर में वाहनों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात संबंधी सलाह जारी की जाए। यह सलाह अखबारों और ऑनलाइन माध्यमों पर प्रकाशित की जाए, ताकि दिल्ली में यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी न हो। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC), संबंधित रेलवे अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के यातायात विभाग को निर्देश दिया कि वे इन आदेशों के पालन के संबंध में चार दिनों के भीतर अदालत में रिपोर्ट दाखिल करें。0
0
Report
Advertisement
पटना में नौकरी के बहाने ब्लैकमेलिंग, निजी फोटो-वीडियो बनाकर मारपीट के आरोप
Patna, Bihar:पटना में एक युवती ने युवक पर नौकरी लगाने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने, निजी फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर उसकी तस्वीरें और वीडियो फर्जी आईडी से वायरल कर रहा है। साथ ही रंगदारी मांगने, जान से मारने की कोशिश करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया गया है। युवती के अनुसार, दिसंबर 2024 में इंस्टाग्राम और फेसबुक के जरिए उसकी युवक से दोस्ती हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद अप्रैल 2025 में वह पटना रहने आ गई। दोनों बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज के सामने एक अपार्टमेंट में रहने लगे। युवती का कहना है कि इसी दौरान युवक उसके साथ मारपीट करने लगा और उसके निजी फोटो-वीडियो बनाने लगा। बाद में फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। युवती ने आरोप लगाया कि उसकी बड़ी बहन को भी तस्वीरें भेजकर धमकाया गया। पटना आने के बाद युवती मेकअप आर्टिस्ट का काम करने लगी। आरोपी युवक कमल सिंह (30) बीपीएससी की तैयारी करता है। उसका परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा बताया जा रहा है और उसके पिता बीडीसी हैं। वहीं, युवक के परिवार ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि युवती भोजपुरी इंडस्ट्री के एक बड़े कलाकार के राइटर के संपर्क में है और उसके इशारे पर यह सब किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
सीवान में दाहा नदी घाट पर गंगा आरती से स्वच्छता का संदेश
Siwan, Bihar:सीवान में दाहा नदी के तट पर आस्था और स्वच्छता का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला प्रशासन और नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत राम मंदिर के पास दाहा नदी घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। बनारस की तर्ज पर आयोजित इस आरती में दीपों की रोशनी, मंत्रोच्चार और भक्ति के माहौल ने पूरे घाट को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। इस कार्यक्रम में सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, सदर SDM समेत कई प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। इस आयोजन के जरिए लोगों को नदियों और घाटों को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया गया। इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भी रहा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के माध्यम से प्रशासन ने संदेश देने की कोशिश की कि नदियों और उनके घाटों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। दाहा नदी घाट पर आयोजित इस गंगा आरती ने सीवान में बनारस जैसी आध्यात्मिक छटा बिखेर दी।0
0
Report
कैमूर में बाइक सवार युवक को गोली, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल स्लग - कैमूर में बाइक सवार युवक को बदमाशों ने मारी गोली गंभीर हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, सिकरी से अमवाटांड़ लौटते समय हुई वारदात वियो - कैमूर जिले में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला अधौरा थाना क्षेत्र का है, जहाँ सिकरी से अपने गांव अमवाटांड़ बाइक से लौट रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान वकील यादव, पिता दया यादव के रूप में हुई है, जो गइके गांव के अमवाटांड़ टोला का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा मंडल अध्यक्ष मुद्रिका प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुंडेश्वरी धाम में चल रहे किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान घटना की जानकारी मिली, जिसके तुरंत बाद वे अस्पताल पहुंचे。 सदर अस्पताल के डॉक्टर कमलेश प्रसाद ने बताया कि मरीज को गंभीर हालत में लाया गया था। शुरुआती जांच और शरीर पर बने दो निशानों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक को गोली लगी है। एक निशान पीठ की तरफ और दूसरा नाभि के पास देखा गया है। हालांकि, गोली अंदर मौजूद है या नहीं, इसकी पुष्टि एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मरीज की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है。 घटना किस वजह से अंजाम दी गयी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और परिजनों व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है。 बाइट - भाजपा मंडल अध्यक्ष मुद्रिका प्रसाद बाइट - डाक्टर कमलेश प्रसाद चिकित्सक सदर स्थल भगवान0
0
Report
Advertisement
