icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245201
SSSunder SharmaFollow26 Sept 2024, 12:22 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भोपाल में UCC विरोध: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक, कोर्ट जाने की तैयारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की बैठक बैठक के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बोले आरिफ मसूद यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी हम इस बिल को नहीं मानेंगे और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है भोपाल शहर काजी सैयद मुश्ताक अली का बयान आरएसएस के प्रमुख रहे सर गोलवलकर ने भी UCC का समर्थन नहीं किया गोलवलकर ने कभी एक देश एक कानून का समर्थन नहीं किया UCC को लेकर कोई जरूरत नहीं है ये गोलवलकर ने 1972 में कहां था。
0
0
Report

बम्होरी बराना में शराब दुकान पर भीषण तोड़फोड़, आगजनी के बाद पुलिस गिरफ्तारियों की तैयारी

RSR.B. SinghJust now
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले के बम्होरी बराना गांव में कल शराब दुकान में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद दिगौड़ा पुलिस ने शराब दुकान के ठेकेदार की शिकायत पर 7 नाम दर्ज और 50 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं, दरअसल कल टीकमगढ़ जिले के बम्होरी बराना गांव में ग्रामीणों ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया था और दुकान में रखी शराब की पेटियां उठाकर सड़क पर पटक कर फोड़ डाली थीं, लोगों का गुस्सा इतने पर ही नहीं रुका था और लोगों ने शराब की पेटियों और बोतलों का ढेर बनाकर उसमें आग भी लगा दी थी।
0
0
Report
Advertisement

दुल्लापुर हत्याकांड के विरोध में कैंडिल मार्च, 50 नामजद के खिलाफ केस

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत में दुल्लापुर गांव बीती रात चर्चित विनोद साहनी हत्याकांड के विरोध में निकाला गया कैंडिल मार्च आयोजकों को भारी पड़ गया। बिना अनुमति निकाले गए मार्च के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाए गए और सड़क पर भीड़ जुटने से यातायात प्रभावित हुआ। मामले में पुलिस ने 8 नामजद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार रात करीब 8 बजे दुल्लापुर गांव निवासी विकास निषाद के नेतृत्व में करीब 50 लोग कैंडिल मार्च लेकर निकले। मार्च दुल्लापुर गांव से शुरू होकर ऊंचे पुरवा होते हुए दुल्लापुर रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचा। मार्च के दौरान सड़क पर भीड़ जुटने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई। कैंडिल मार्च निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी। जिले में 11 सितंबर से 2 अक्टूबर तक धारा 144 लागू है। उपनिरीक्षक विभव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने विकास निषाद, राहुल निषाद, रामजनम निषाद, सुभाष, जसकरन, रामफल, राजक्तमार और तिनोट निषाद को नामजद किया है।
0
0
Report

आदित्य देवीलाल का तंज: राजनीतिक किरदार बदले, सिरसा के किसान नाराज

Sirsa, Haryana:एंकर - सियासत में मौसम बदलते ही नेताओं के रंग बदलने की बात अक्सर कही जाती है, लेकिन डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तंज कसते हुए इसी राजनीतिक मुहावरे को कुछ ज्यादा ही चुटीले अंदाज में पेश कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी मौसम में भाजपा के नेता जनता का वोट हासिल करने के लिए अलग-अलग किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। सिरसा के लघु सचिवालय में खेती से जुड़े मुद्दों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत में आदित्य देवीलाल ने मुख्यमंत्री सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे चुनाव के समय बिहार गए तो खुद को बिहारी बताया और अब पंजाब में जाते हैं तो पंजाबी की संज्ञा देने लगे हैं। आदित्य ने कहा कि विधानसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री से इस विषय पर सवाल भी किया था। उनका कहना था कि पगड़ी सिख समाज और गुरु साहिब की पहचान है तथा सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए। लेकिन राजनीतिक लाभ के लिए अलग-अलग रूप धारण करना उचित नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस तरह से किरदार बदले जा रहे हैं, उन्हें तो आशंका है कि कहीं भविष्य में कोई और नया भेष न सामने आ जाए और संभावना है कि ये कहीं औरत का लिबास न पहन लें।
0
0
Report

दिल्ली के मुखराम गार्डन में तीसरी बार सड़क धंसने से बाजार ठप

Delhi, Delhi:दिल्ली के मुखराम गार्डन में तीसरी बार धंसी सड़क दिल्ली की सड़के पूरी तरह हो चुकी खोखली कभी भी हो सकते हैं बड़े हादसे एमसीडी और प्रशासन की लापरवाही से इलाके के दुकानदार और लोग भी परेशान इस मुख्य सड़क पर आए दिन सड़क धंस रही है पहले सड़क का कार्य पूरा हुआ भी नहीं और तीसरी बार फिर सड़क धंसने से मार्किट का कामकाज ठप्प हो रहा है पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन विधानसभा के मुखराम गार्डन इलाके की मुख्य सड़क पर आज फिर से तीसरी बार सड़क धंस गई है और यह सड़क पूरी तरह से खोखली नजर आ रही है ।राजधानी दिल्ली में कहीं सीلिंग का काम चल रहा है तो कहीं मकान तोड़े जा रहे हैं तो कहीं-कहीं सड़कों पर गहरे गहरे गड्ढे नजर आ रहे हैं और आज दिल्ली के मुखराम गार्डन में तीसरी बार सड़क धंसनेसे लोगों में आक्रोश है क्योंकि पहले सड़क का कार्य पूरा हुआ भी नहीं था और आज फिर तीसरी बार सड़क धंस गई है जिससे मार्केट के लोगों का व्यापार खत्म होते नजर आ रहा है क्योंकि तिलक नगर से पश्चिम विहार जाने वाली मुख्य सड़क है और इसी सड़क पर चौखंडी मार्केट है। मुखराम गार्डन मार्केट है यहाँ तक की अस्पताल भी इसी रोड़ पर हैऔर इसी मुख्य सड़क पर गाड़ियों का सबसे ज्यादा आगमन होता है लेकिन कई महीनों से इस सड़क पर सड़क का कार्य पूरा नहीं हुआ है और अब यह सड़क धंसने से लोगों में कहीं-कहीं आक्रोश भी नजर आ रहा है अब देखना यह होगा कि इस सड़क का कार्य कितनी तीव्र गति से हो पाता है या यहां के लोग और दुकानदार ऐसे ही परेशान होते रहेंगे。
0
0
Report
Advertisement

डिप्टी CM दिया कुमारी ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा से मांगा आशीर्वाद

Jaipur, Rajasthan:गणेश चतुर्थी पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, विधिवत पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद जयपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान गणेश के दर्शन किए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की。 दिया कुमारी ने भगवान गणेश से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। साथ ही राजस्थान की निरंतर प्रगति और विकास के लिए भी मंगलकामना की。 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान गणेश की कृपा से राजस्थान विकास और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़े तथा प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहे。 गणेश चतुर्थी के अवसर पर मोती डूंगरी गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। भगवान गणेश के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।
0
0
Report

गणडा: सगरा तालाब में 19 वर्षीय युवती की मौत, पहचान की कोशिश जारी

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सगरा तालाब के पास आज सोमवार उसे समय हड़कंप मच गया जब एक 19 वर्षीय युवती का सगरा तालाब में उतराता हुआ शव मिला। तत्काल नगर कोतवाली पुलिस,फॉरेंसिक टीम,सीओ नगर योगेंद्र सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से 19 वर्षीय के शव को बाहर निकाल कर देखा तो उसके शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं थे बल्कि उसकी तालाब में डूब करके मौत हुई है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर के साथ एकत्रित किया है वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में लेकर के पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली यह पुलिस जांच करने में जुटी हुई है कि युवती ने सगरा तालाब में कूद करके अपनी जान दी है या फिर पैर फिसलने के कारण डूबने से मौत हुई है इन सभी बिंदुओं पर नगर कोतवाली पुलिस गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है। मृतका युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है नगर कोतवाली पुलिस द्वारा सोशल मीडिया का सहारा लेकर के पहचान की जा रही है। जिले के सभी थानों और चौकिया पर भी पहचान के लिए फोटो भेजा गया है। सीओ नगर योगेंद्र सिंह ने बताया कि सगरा तालाब में जो कि नगर कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है एक लड़की के बॉडी मिलने की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर के बॉडी को कब्जे में लेकर जा शुरू कर दी गई है बॉडी की पहचान होने के बाद ही पता चल पाएगा कि डूबने से मौत हुई है अपने सुसाइड किया है। शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं है डूबने से मौत हुई है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सगरा तालाब से लेकर के दोनों तरफ आने जाने वाले मार्गों पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी देखा जा रहा है। जल्द ही लड़की की पहचान करके पूरी घटना का खुलासा करके जानकारी दी जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

दुमका कोर्ट परिसर में जज संजय प्रसाद का निरीक्षण, एसोसिएशन से समस्याओं निराकरण आश्वासन

Dumka, Jharkhand:दुमका झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश संजय प्रसाद निरीक्षण के लिए दुमका पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुमका स्थित संप्रेषण गृह का जायजा लिया। इसके बाद न्यायाधीश दुमका न्यायालय पहुंचे, जहां उन्होंने न्यायालय के कामकाज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने दुमका बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और कई समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान दुमका कोर्ट परिसर में लाल चंदन के पौधे का रोपण भी किया गया। इसके बाद न्यायाधीश ने न्यायिक पदाधिकारियों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि न्यायिक पदाधिकारियों और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई है और यहां बेहतर समन्वय के साथ काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की कुछ समस्याएं थीं, जिनका निराकरण किया गया है। कार्यक्रम के बाद न्यायाधीश दुमका परिसदन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि, डीसी अभिजीत सिन्हा और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार समेत कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

चारधाम यात्रा: दूसरा चरण 15 सितम्बर से शुरू, टिकटें पूरी तरह बिक चुकीं

Dehradun, Uttarakhand:चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए बड़ी खबर है। 15 सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। पहले ही 8900 टिकटें sold out हो चुकी हैं। वहीं मौसम की चुनौती को देखते हुए यूकाडा ने साफ कर दिया है कि खराब मौसम और डेंस क्लाउड में कोई उड़ान नहीं होगी और हर हेलीकॉप्टर का DGCA की टीम बारीकी से सेफ्टी ऑडिट कर रही है। यूकाडा CEO प्रतीक जैन ने बताया कि मानसून अब धीमा पड़ गया है, इसलिए 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू करने का अनुकूल समय है। 15 से 30 सितंबर तक की 8900 टिकटें IRCTC की वेबसाइट पर लाइव की गई थीं, जो पूरी तरह sold out हैं। यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है। सुरक्षा के लिए DGCA की टीम तीन दिन के दौरे पर उत्तराखंड में है। टीम यूकाडा के साथ मिलकर हर हेलीकॉप्टर मशीन का ग्राउंड इंस्पेक्शन कर रही है। यूकाडा के मुताबिक केदारनाथ शटल सेवा के लिए 8 ऑपरेटर्स और देहरादून से चारधाम-दोधाम चार्टर सेवा के लिए 15 चार्टर्ड ऑपरेटर तैनात हैं। अक्टूबर में यात्रा करने वाले यात्री 22 सितंबर को IRCTC पर बुकिंग कर सकते हैं।
0
0
Report

योगी राज में कानून का राज: वी.एल. वर्मा ने रथयात्रा उद्घाटन पर सख्त संदेश

Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । चन्दौसी श्री गणेश रथयात्रा के उद्घाटन के लिए पहुंचे बीजेपी के कैविनेट मंत्री वी एल वर्मा का बड़ा बयान । 2017 में रथयात्रा आज की तरह नहीं निकल पाती थी ... निकलती भी थी . तो चिंता होती थी । योगी राज में कानून का राज स्थापित हुआ है । यूपी में अब पत्थर चलाने वालो की खैर नहीं है ..कोई गुड़ई करेगा या अपराध करेगा ..तो हमारे पास जो बुलडोजर ऐसे ही अपराधियों के लिए है । यूपी में अब विकास और कानून का राज साथ साथ चलेगा । बीजेपी के कैविनेट मंत्री बीएल वर्मा ने बयान देकर देश भर में UCC लागू किये जाने के गृह मंत्री अमित शाह के बयान का भी समर्थन किया । कैविनेट मंत्री वी एल वर्मा ने श्री गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना भी की ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top