icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245201
SSSunder SharmaFollow7 Oct 2024, 01:04 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कम मानदेय और अधिक काम से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर

GZGAURAV ZEEJust now
Kasganj, Uttar Pradesh:कम मानदेय और अधिक काम से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर, सीएचसी इंचार्ज को सौंपा ज्ञापन कासगंज यूपी के कासगंज जनपद के पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर कार्य का बहिष्कार करते हुए सीएचसी इंचार्ज शिवा श्री तिवारी को ज्ञापन सौंपा सभी संविदा कर्मचारी एवं इनके अधीनस्थ स्वास्थ्य इकाइयों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उनसे स्थायी कर्मचारियों के समान काम लिया जाता है, लेकिन इसके बदले उन्हें बहुत कम मानदेय दिया जाता है। कर्मचारियों ने कहा कि वे भी स्थायी कर्मचारियों की तरह पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं, इसके बावजूद उन्हें उचित मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बाइट संविदा कर्मचारी
0
0
Report

त्योहारों से पहले महंगाई ने घर के बजट पर भारी असर डाला: तेल-चावल-दाल महँगे

Ludhiana, Punjab:ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੀ ਇੱਕ ਵਾਰ ਫਿਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰ ਝਲਣੀ ਪਵੇਗੀ ਘਰ ਦੀ ਰਸੋਈ ਵਿੱਚ ਵਰਤੀਆਂ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਦਾਲਾਂ ਘਿਓ ਤੇਲ ਦੇਸੀ ਘਿਓ ਸਰੋ ਦਾ ਤੇਲ ਚੀਨੀ ਦੇ ਭਾਅ ਹੋਏ ਤੇਜ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਨੇ ਹਰ ਘਰ ਦੇ ਰਸੋਈ ਦਾ ਬਜਟ ਵਿਗਾੜ ਕੇ ਰੱਖ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਘਰ ਵਿੱਚ ਵਰਤੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਤੇਲ ਘਿਓ ਦੇਸੀ ਘਿਓ ਚੀਨੀ ਦਾਲਾਂ ਦੇ ਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਵਾਧਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਨਵਰਾਤਰਿਆਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦੇਸੀ ਘਿਓ ਦੇ ਰੇਟ 30 ਤੋਂ 37 ਕਿਲੋ ਜੇਕਰ ਬਦਾਮ ਸੋਗੀ ਦੇ ਭਾਅ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ 100 ਤੋਂ 150 ਰੁਪਏ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਭਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਜੇਕਰ ਦਾਲਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਦਾਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ 20 ਤੋਂ 30 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਕਿਲੋ ਦੇ ਹਿਸਾਬ ਨਾਲ ਦਾਲਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਸਰੂ ਦੇ ਤੇਲ ਦੇ ਵਿੱਚ 10 ਰੁਪਏ ਲੀਟਰ ਅਤੇ ਚੀਨੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਚਾਰ ਤੋਂ ਪੰਜ ਰੁਪਏ ਕਿਲੋ ਦੀ ਤੇਜੀ ਦਿਖ ਰਹੀ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਦੁਕਾਨਕਦਾਰੀ ਤੇ ਕਾਫੀ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮਹਿੰਗਾਈ ਇਨੀ ਕਿ ਸਾਰਾ ਬਜਟ ਹਿਲ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਸਭ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव: Blinkit पनीर में लेड मिला; दो डेयरी अमानक

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में Blinkit प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन बेचा जा रहा पनीर अमानक पाया गया है। जांच के दौरान पनीर में मानक से अधिक मात्रा में लेड मिलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शहर की दो दूध डेयरियों के दूध के सैंपल भी अवमानक पाए गए हैं। विभाग ने संबंधित संस्थानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बीते दिनों Blinkit प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन विक्रय किए जा रहे पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट में पनीर अमानक पाया गया और उसमें लेड की मात्रा निर्धारित मानक से अधिक मिली। वहीं, कान्हा डेयरी और यादव डेयरी के दूध के सैंपल भी जांच में अमानक पाए गए हैं। विभाग ने इन मामलों में भी प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में राजनांदगांव खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी तरुण बिरला ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार जांच कर रहा है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के साथ ही विभाग स्वयं संज्ञान लेकर भी खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर रहा है。 त्योहारी सीजन से पहले पनीर और दूध के सैंपल अमानक पाए जाने के बाद खाद्य सामग्री, मिठाई, दूध और पनीर का कारोबार करने वाले विक्रेताओं में हलचल है। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सेहत को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी。
0
0
Report

रणथम्भौर-चंबल क्षेत्र में अवैध खनन रोकथाम के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Sawai Madhopur, Rajasthan:उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी की अनुशंसाओं एवं निर्देशों की पालना, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व और चंबल नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक, वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यटन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर काना राम, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे । बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने, संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज कराने तथा विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर एवं अन्य वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ पेट्रोल पंपों पर बिना नंबर वाले वाहनों को ईंधन नहीं देने तथा खुले में पेट्रोल-डीजल भरने की गतिविधियों पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने वन क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से शीघ्र क्रियाशील करने, नियमित गश्त एवं संयुक्त पेट्रोलिंग मजबूत बनाने तथा आवश्यकतानुसार सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में चंबल नदी के घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र के आसपास अतिक्रमण से संबंधित खसरों की पहचान, सीमांकन एवं संवेदनशील स्थलों के संरक्षण पर चर्चा की गई। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की सीमा के आसपास अवैध निर्माण एवं व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े प्रकरणों में अभिलेखों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई और लंबित मामलों में समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रणथम्भौर में सफारी बुकिंग व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने, आधिकारिक वेबसाइट के बेहतर प्रबंधन तथा साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। गणेश धाम पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से पर्यटकों को जिले के पर्यटन स्थलों, सफारी बुकिंग एवं वन्यजीव क्षेत्र में प्रवेश संबंधी नियमों की जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को सुप्रीम कोर्ट और सीईसी के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समयावधि में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण, अवैध खनन और अतिक्रमण पर नियंत्रण तथा पर्यटन गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए प्रभावी अंतरविभागीय समन्वय बनाए रखने पर बल दिया। बैठक में वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक एसपी सिंह, उप वन संरक्षक मानस सिंह, उप वन संरक्षक सामाजिक वानिकी सुनील कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मोहित कासनिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले इटारसी जंक्शन पर 15 युवक-युवतियों को पुलिस अभिरक्षा

Narmadapuram, Madhya Pradesh:दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन से पहले इटारसी जंक्शन पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे 15 युवक-युवतियों को पुलिस ने गोवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से उतारकर अभिरक्षा में ले लिया। इनमें तीन युवतियां और 12 युवक शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी को एक निजी रिसोर्ट में रखा है, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अब पुलिस ने अभिरक्षा में लिए गए सभी युवक-युवतियों को एक निजी रिसोर्ट में रखा है। रिसोर्ट के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 50 महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, एडिशनल एसपी पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इन युवक-युवतियों को बीती शाम से ही रिसोर्ट में रखा गया है। मामले में जब पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो कोई भी अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हुआ। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस मामले में इंटरव्यू देने की अनुमति नहीं है।
0
0
Report

राजगढ़ में विवाहिता को जल्द दस्तयाब कराने के लिए किसान यूनियन ने ज्ञापन सौंपा

Alwar, Rajasthan:राजगढ़ में विवाहिता को जल्द दस्तयाब कराने के लिए किसान यूनियन ने ज्ञापन सौंपा राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के डोरोली गांव से करीब पांच दिन पहले लापता हुई विवाहिता को दस्तयाब करने और जेवरात बरामद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन टिकैत (अराजनैतिक) के नेतृत्व में डीएसपी देशराज कुलदीप को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के तहसील अध्यक्ष पुखराज गुर्जर ने पुलिस से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की। पुखराज गुर्जर ने बताया कि डोरोली गांव से करीब पांच दिन पहले एक विवाहिता रात के समय लापता हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विवाहिता अपने और अपनी बहन के जेवरात लेकर चली गई। दोनों बहनों की शादी एक ही घर में हुई है। इस संबंध में राजगढ़ थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है। यूनियन अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई धीमी गति से चल रही है। इसी को लेकर ग्रामीण डीएसपी कार्यालय पहुंचे और डीएसपी देशराज कुलदीप को ज्ञापन सौंपकर विवाहिता को जल्द दस्तयाब करने तथा जेवरात बरामद करने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं, डीएसपी देशराज कुलदीप ने ग्रामीणों को जल्द ही विवाहिता को दस्तयाब करने का आश्वासन दिया।
0
0
Report

16 से 30 नवंबर तक होगी जनगणना, फील्ड ट्रेनरों से डीएम पवन कुमार गंगवार का संवाद

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow2m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:16 से 30 नवंबर तक होगी जनगणना, फील्ड ट्रेनरों से डीएम पवन कुमार गंगवार का संवाद मिर्जापुर : जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जीडी बिनानी महाविद्यालय के सभागार में जनगणना के द्वितीय चरण के फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। 7 से 9 अक्टूबर तक चले प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रियाओं, प्रपत्रों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना की प्रक्रिया होगी। इसमें परिवारों और सदस्यों की जानकारी के साथ जाति संबंधी आंकड़े भी जुटाए जाएंगे। इस दौरान एडीएम विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

संभल में चरस तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

बहज़ोई, उत्तर प्रदेश:स्लग-संभल में चरस तस्करी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार 1 किलो 100 ग्राम चरस बरामद, बाइक और 3560 रुपये नकद जब्त धनारी पुलिस की कार्रवाई, बरामद चरस की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये *एंकर*-:जनपद संभल के धनारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम अवैध चरस, एक मोटरसाइकिल और 3560 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद चरस की अनुमानित बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई है। *बी/ओ*-: संभल पुलिस के मुताबिक, आठ और नौ अक्टूबर की रात धनारी थाना पुलिस भिरावटी मार्ग पर ग्राम धनारी पट्टी चौराहे के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सुनील, उम्र करीब 38 वर्ष, और नरेश, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी ग्राम बगढेर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए गांव से कम कीमत पर चरस खरीदकर आसपास के क्षेत्रों और बड़े कस्बों में अधिक कीमत पर बेचने की बात बताई। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ अहम कदम माना जा रहा है जहां आज अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने खुलासा करते हुए जानकारी दी है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है
0
0
Report

खड़गवां में दामाद ने सोते समय ससुर की हत्या कर दी

Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक दामाद ने अपने ही ससुर की टांगी मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी को मायके से ससुराल नहीं भेजे जाने की रंजिश में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रात में चुपके से ससुर के घर पहुंचा और सोते समय उनके सिर पर टांगी से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी करीब एक किलोमीटर दूर अपने घर चला गया। सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पूरा मामला खड़गवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरोंधा का है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात 38 वर्षीय प्रदीप गौड़ अपने ससुर के घर पहुंचा। उस वक्त ससुर घर में अकेले खाट पर कंबल ओढ़कर सो रहे थे। आरोप है कि पत्नी को मायके से ससुराल नहीं भेजे जाने की रंजिश में प्रदीप गौड़ ने सोते समय अपने ससुर के सिर पर टांगी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से निकलकर करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने घर चला गया। अगली सुबह परिजनों ने खाट पर खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल खड़गवां थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस, साइबर सेल और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच और पूछताछ के दौरान पुलिस ने संदेही प्रदीप गौड़ को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पत्नी को ससुराल नहीं भेजे जाने की रंजिश में हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई टांगी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है。
0
0
Report

विदिशा में जमीन से बेदखली के विरोध पर 12 अक्टूबर को धरना

Vidisha, Madhya Pradesh:जमीन से बेदखली के विरोध में धरना विदिशा में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को जमीन से बेदखल किए जाने का मुद्दा उठने जा रहा है। अनुसूचित जाति-जनजाति के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ अहिरवार आज जिला मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन को सूचना देकर 12 अक्टूबर को नीमताल चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने की जानकारी दी। उनका आरोप है कि पहले पट्टे पर जमीन पाने वाले लोगों को अब नए पट्टे जारी कर बेदखल करने की स्थिति बनाई जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा。 विदिशा में जमीन के पट्टों और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के अधिकारों को लेकर 12 अक्टूबर को धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है। जिला अध्यक्ष जगन्नाथ अहिरवार ने प्रशासन को इसकी सूचना दी है। अहिरवार का कहना है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुछ लोगों को पट्टे पर जमीन दी गई थी, लेकिन अब नए पट्टे जारी होने के कारण पुराने पट्टाधारकों को जमीन से बेदखल किए जाने का आरोप है। उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लोगों के साथ कथित अत्याचार का मुद्दा भी उठाया है। अब इस मामले में प्रशासन का पक्ष और पट्टों की वास्तविक स्थिति सामने आना बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

बस्तर खनन और बोधघाट पर कांग्रेस की लड़ाई तेज, राहुल गांधी आने की संभावना

Jagdalpur, Chhattisgarh:एंकर - बस्तर में हो रहे खनन, पेड़ों की कटाई और बोधघाट परियोजना को लेकर कांग्रेस अब अपनी लड़ाई तेज करने की तैयारी में है, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अपने बस्तर दौरे के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए दावा किया है कि राहुल गांधी नवंबर में बस्तर आ सकते हैं, महंत के मुताबिक, उन्होंने राहुल गांधी से बस्तर दौरे का आग्रह किया है, ताकि आदिवासियों के हितों और बोधघाट परियोजना जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा सके, वहीं पृथक बस्तर राज्य की मांग पर महंत ने साफ कहा कि वे अलग-अलग होने की राजनीति में विश्वास नहीं रखते, उन्होंने इस मांग के पीछे राजनीतिक स्वार्थ होने की आशंका भी जताई, चरणदास महंत ने कहा कि बस्तर में खनिज संपदा और जंगलों की प्रचुरता के बावजूद सवाल यह है कि इन संसाधनों का लाभ किसे मिलेगा, उनका आरोप है कि अलग बस्तर राज्य बनने पर भी बड़े उद्योगपतियों का ही प्रभाव रह सकता है, हालांकि पृथक बस्तर राज्य की मांग पर कांग्रेस का आधिकारिक रुख क्या होगा इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता आपस में चर्चा करने के बाद ही निर्णय लेंगे, इसी बीच झीरम घाटी नक्सली हमले के मामले को लेकर भी चरणदास महंत ने अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी, तब इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई पर जोर दिया जाएगा, उन्होंने कहा असली गुनहगार तो तभी पकड़ में आएंगे जब हमारी सरकार होगी। बाइट - चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा。
0
0
Report

उत्तर पूर्वी दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के मद्देनजर पुलिस अलर्ट, अफवाह रोकने की अपील

New Delhi, Delhi:# CJP प्रोटेस्ट को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस अलर्ट, मस्जिदों और सामुदायिक भवनों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे DCP राहुल अलवाल अफवाहों से दूर रहने और इलाके में शांति बनाए रखने की अपील, पुलिस की ओर से कई इलाकों में अनाउंसमेंट उत्तर पूर्वी दिल्ली। CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस जिला अलर्ट मोड पर है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए उत्तर पूर्वी जिला के डीसीपी राहुल अलवाल खुद अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह मस्जिदों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। डीसीपी राहुल अलवाल की ओर से विभिन्न इलाक़ों में अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही सामुदायिक भवनों में बैठकें आयोजित कर स्थानीय लोगों से संवाद किया जा रहा है, ताकि इलाके में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहे। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि किसी भी अपुष्ट खबर या सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को आगे न बढ़ाएं। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई बातचीत का उद्देश्य आपसी विश्वास बनाए रखना और किसी भी संभावित तनाव की स्थिति को समय रहते रोकना है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या भ्रामक सूचना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
0
0
Report

दिल्ली में दिया कुमारी ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया

Jaipur, Rajasthan:दिल्ली में दिया कुमारी ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व, महिला सशक्तिकरण की उपलब्धियां साझा कीं ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और महिला सशक्तिकरण केंद्र के क्रियान्वयन पर दिया प्रस्तुतीकरण, बालिका शिक्षा और महिला आत्मनिर्भरता पर जोर जयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नई दिल्ली में आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में दिया कुमारी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान और महिला सशक्तिकरण केंद्र (HEW) के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया। सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री ने महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं और विभिन्न राज्यों में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला。 योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया कुमारी ने सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं तक पहुंचाने के लिए प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों पर भी अपने विचार रखे。 सम्मेलन में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और बालिका कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा करने का अवसर मिला。 कई राज्यों के मंत्री और अधिकारी रहे मौजूद सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर सहित विभिन्न राज्यों के महिला एवं बाल विकास मंत्री, विभागीय सचिव और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top