245101
हापुड़ थाना बाबूगढ़ के मुबारकपुर में शहीद सुमित पटेल की मूर्ति का स्थापना समारोह
Hapur, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मुबारकपुर में शहीद सुमित पटेल की मूर्ति का स्थापना समारोह आयोजित किया गया। 26 सितंबर 2022 को शहीद हुए सुमित पटेल की मूर्ति का अनावरण गांव के सभी ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। सैनिक संगठन के चौधरी मनवीर सिंह और संगठन के अन्य साथियों ने मूर्ति को सलामी दी और सम्मानपूर्वक 2 मिनट का मौन रखा। इस मौके पर जिला पंचायत चेयरमेन प्रमोद नगर और सपा अध्यक्ष बबलू नगर भी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हैदराबाद में बीजेपी ने बकाए शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए भूख हड़ताल शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): BJP BEGINS TWO-DAY HUNGER STRIKE OVER PENDING STUDENT FEE REIMBURSEMENTS UNDER ‘FEESULA BAKAI – BJP LADAYI’ CAMPAIGN.0
0
Report
डानलॉप मोड़ पर हेलमेट पहनाकर विधायक सजल घोष ने बाइक चालकों को जागरूक किया
Barrackpore, West Bengal:ডানলপ মোড়ে দুর্ঘটনা এড়াতে হেলমেট বিহিন মটর বাইক চালকদের হেলমেট পড়িয়ে সচেতন করলেন বরানগরের বিধায়ক সজল ঘোষ। বরানগরে কিছুদিন আগে হেলমেট বিহিন স্কুটিতে করে বাবার সাথে স্কুলে যাবার পথে দুর্ঘটনায় মৃত্যু হয়েছিলো একই পরিবারের দুই ভাই-বোনের। আজ সেই হেলমেট বিহিন চালকদের শিক্ষা দিতে এবং সচেতন করতে ডানলপ মোড়ে নিজেদের হাতে মটর বাইক চালকদের হেলমেট পড়িয়ে দিলেন বরানগরের বিধায়ক সজল ঘোষ। ব্যারাকপুর পুলিশ কমিশনারেটের ডিসি ট্রাফিকের উপ স্থিতিতে ১০০ জন হেলমেট বিহিন মটর বাইক চালক কে এই হেলমেট পড়ানো হয়।0
0
Report
पटना के गर्दनीबाग धरने पर दो दिन का अल्टीमेटम, भर्ती प्रक्रियाओं पर भारी बहस
Patna, Bihar:पटना के गर्दनीबाग में धरना पर बैठे छात्रों ने सरकार को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। छात्र नेता दिलीप ने कहा कि सरकार को दो दिनों का अल्टीमेट देते हैं, हमारी मांगों पर विचार करें; अन्यथा पूरा बिहार बंद करेंगे और फिर पूरे राज्य में आंदोलन को तेज करेंगे। शिक्षक बहाली के चौथे चरण में PT और मेंस का प्रावधान नहीं किया जाए, कोचिंग माफिया के साथ धांधली के कारण PT-मेंस कराया जा रहा है; यह सब सरकार के फैसलों को प्रभावित कर रहा है। अगर सरकार को करना है, तो पांचवें चरण की बहाली से इसे जोड़ा जाए। मेरा मानना है कि सरकार बहाली को लटकाना चाहती है और लंबे समय तक खींचना चाहती है, इसलिए दो परीक्षाएं ली जा रही हैं; नेगेटिव मार्किंग समेत हमारी अन्य मांगे हैं। हमने बार-बार सरकार से कहा, लेकिन ठोस निर्णय नहीं आया है। मैं BPSC को Open Challenge कर रहा हूं; संवाद करें और बताऊंगा कि वे कैसे गलत कर रहे हैं। सरकार द्वारा गठित पांच सदस्यीय कमेटी को लेकर दिलीप कुमार ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि हमने इसकी मांग की थी; सरकार ने यह फैसला लिया है, स्वागत योग्य कदम है। हम चाहते हैं कि छात्रों के प्रतिनिधि भी शामिल हों ताकि छात्रहित में निर्णय लिया जा सके...0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में मछली भोज विवाद: निषाद समुदाय के अधिकार पर राजनीति
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में मछली भोज के मामले पर कार्यक्रम के आयोजन कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद ने कहा कि मछली पकड़ना मछली खाना निषाद समुदाय का अधिकार है, उसका हक है, सावन हो या भादो इससे मतलब नहीं. पत्रकारों पर ठीकरा फोड़ते हुए उन्होंने कहा कि आप लोगों को हमारे भोजन पर प्रश्न पूछने का अधिकार नहीं है, हम निषाद समुदाय से आते हैं मछली पकड़ना मछली खाना हमारा अधिकार है. दरअसल कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद कुछ ही दिन पूर्व भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए और सियासी ताकत दिखाने के लिए आज उनका यह पहला कार्यक्रम था जो गोसाईगंज विधानसभा के तारुन में संपन्न हुआ और सावन के पवित्र माह मे मछली भोज के चलते विवाद का चर्चा बना रहा. अयोध्या आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए अयोध्या पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का कार्यकर्ता सम्मेलन चर्चा का केंद्र रहा. अयोध्या पहुंचने पर सबसे पहले जहां एक तरफ अजय राय और अखिलेश प्रताप सिंह ने हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि में दर्शन पूजन किया और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम स्थल गोसाईगंज विधानसभा के तारुन क्षेत्र पहुंचने पर कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान स्थितियां बिल्कुल उलट नज़र आई. एक तरफ कार्यक्रम स्थल पर मंच से अजय राय और अखिलेश प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नसीहत दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ आध्यात्मिक दृष्टिकोण से बेहद पवित्र सावन की एकादशी के दिन कार्यक्रम स्थल के बगल ही बावर्ची कार्यक्रम में आए हुए कार्यकर्ताओं के लिए मांसाहार के रूप में मछली फ्राई कर रहे थे. सूत्रों की माने तो एक कुंतल से अधिक की मात्रा में मछली कार्यकर्ताओं की आव भगत के लिए मंगाई गई थी और धडल्ले से उन्हें पकाया जा रहा था. जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ कार्यकर्ताओं के बीच मांसाहार के रूप में मछली फ्राई व्यंजन परोस गया. इस पूरे मामले को लेकर अयोध्या के साकेत भवन मंदिर के महान सीताराम दास ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हिंदू धर्म सनातन धर्म का अपमान है. सावन के पवित्र महीने में इस तरह से मांसाहार का सार्वजनिक प्रयोग कांग्रेस की सोच को दर्शाता है हम इसकी निंदा करते हैं. इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय काफी दिनों से अयोध्या में जमीन तलाश रहे है. और बार-बार अयोध्या आ रहे हैं. अयोध्या एक पवित्र नगरी है इसकी शास्त्रीय सीमा में इस तरह का कृत्य करना निंदनीय है. हम इस पूरे आयोजन की घोर निंदा करते हैं. यह भी कहा गया कि सावन के मास में आध्यात्मिक दृष्टि से मांसाहार का प्रयोग वर्जित माना जाता है वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए और जलीय जीवों को संरक्षित करने के लिए बरसात के महीना में मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध है अयोध्या जिला प्रशासन ने भी जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर 2 जून को एक पब्लिक नोटिस जारी की है जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि 31 अगस्त तक मछलियों के शिकार पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा बावजूद इसके इतने बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं द्वारा मछली पार्टी किए जाने को लेकर कांग्रेस ने विपक्षी दलों को एक बड़ा मौका दे दिया है.0
0
Report
हनुमानगढ़ में गोलीबारी केस: हिस्ट्रीशीटर इरफान खान सहित अन्य आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़। वाहन में तोड़फोड़ के पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक की गाड़ी रोककर उस पर फायरिंग कर दी थी। जान बचाकर भागे युवक का आरोप है कि आरोपियों ने दूसरी जगह रास्ता रोककर दोबारा फायरिंग की। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर इरफान खान समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को लखुवाली हैड निवासी जुमेखां पुत्र मजदूर अली ने रिपोर्ट दी थी। उसने बताया कि करीब चार महीने पहले इरफान खान पुत्र कालू खान निवासी ढाणी 11 आरपी लखुवाली हैड और मोहम्मद आसिम समेत अन्य लोगों ने उसकी गाड़ी आरजे 40 यूए 1382 में तोड़फोड़ की थी। इस मामले का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है。 रिपोर्ट के मुताबिक इसी रंजिश के चलते 17 अगस्त को इरफान खान, आसिम, बब्बू ओड़ निवासी मुंडा, टोनी ताखर निवासी ताखरांवाली, सलीम बाल्मीकि निवासी नंदराम की ढाणी और शंकर बाल्मीकि समेत अन्य लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे आकर रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी के शीशे पर लाठी मारी और पिस्तौल से फायर किया। युवक जान बचाकर लखुवाली गांव की ओर भागा, लेकिन तिराहे पर आरोपियों ने फिर गाड़ी आगे लगाकर रास्ता रोक लिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। मामले में पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन में बीएनएस की धाराओं 115(2), 126(2), 324(2), 189(2), 111(3) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाकाबंदी कर अलग-अलग टीमें गठित कीं। मानव एवं तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल सलाम (26) निवासी वार्ड नंबर 09, नवा पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर इरफान खान सहित अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में एसआई सुशील कुमार, कांस्टेबल सेठूराम और सुभाष की टीम शामिल रही。0
0
Report
मुहाना चौराहे पर ट्रक पलटने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) मौत के मुहाने पर मुहाना चौराहा! मुहाना चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा हादसे में शिव मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त, मूर्तियां बाल-बाल बचीं लगातार हादसों से ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध, सर्विस रोड को रिंग रोड अंडरपास से जोड़ने की उठी मांग, खतरनाक घुमाव को हटाकर सीधी कनेक्टिविटी देने की मांग, ग्रामीणों का आरोप—समस्या से जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार कराया अवगत, ग्रामीणों ने कहा—समय रहते समाधान नहीं हुआ तो हो सकता है बड़ा हादसा। एंकर_बगरू से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... जहां रिंग रोड के पास स्थित मुहाना चौराहा एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। जहां बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि चौराहे पर स्थित शिव मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि मंदिर में स्थापित मूर्तियां सुरक्षित बच गईं और बड़ा हादसा टल गया। ओर रात का समय होने से कोई जनहानि नहीं हुई। सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना की मिली तो आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मुहाना चौराहे के आसपास सड़क का मौजूदा घुमाव और कनेक्टिविटी हादसों की बड़ी वजह बन रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि सर्विस रोड को रिंग रोड अंडरपास से सीधे जोड़ा जाए, ताकि वाहनों को मौजूदा खतरनाक घुमाव से होकर नहीं गुजरना पड़े। साथ ही चौराहे पर पर्याप्त संकेतक और यातायात सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। स्थानीय निवासी रामसिंह यादव का कहना है कि चौराहे पर लगातार हादसे हो रहे हैं और समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलने पास मुहाना थानाधिकारी मुकेश खराड़िया मय जाप्ता मौके पर पहुंचे ओऱ ग्रामीणों से समझाइश की, जिस पर ग्रामीणों ने सड़क से हटकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की डिजाइन और कनेक्टिविटी में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के पास ट्रक पलटने की घटना प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी है। अब जरूरत इस बात की है कि किसी बड़ी जनहानि से पहले जिम्मेदार विभाग मौके की स्थिति का जायजा लेकर स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई करें। फिलहाल ग्रामीणों का विरोध जारी है और उनकी मांग है कि सड़क की खामी को दूर कर मुहाना चौराहे को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आए दिन होने वाले हादसों पर लगाम लग सके। बाइट - रामसिंह यादव, स्थानीय निवासी। बाइट - संतरा देवी, स्थानीय निवासी।0
0
Report
Advertisement
झाड़ली गांव में पांच कुओं से थ्री फेज केबल चोरी, किसानों को नुकसान
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह थाना अंतर्गत झाड़ली गांव में चोरों ने पांच कुओं पर लगी थ्री फेज विद्युत केबल चुरा ले गए। ग्रामीण ऋतुराज सेन ने बताया कि चोरों ने शिवराज बेरवा कालू बेरवा लाडू बेरवा जगन्नाथ बेरवा भेरुलाल बेरवा के अलग-अलग कुओं में लगी थ्री फेज सबमर्सिबल विद्युत मोटर पर लगी करीब 100 से 150 फीट लंबी थ्री फेज विद्युत केबल काटकर चुरा ले गए। इससे किसानों को करीब पचास हजार रुपए का नुकसान भुगतना पड़ा।0
0
Report
बगरू के महकमे-ग्रामीणों के बीच जर्जर स्कूल भवन को लेकर विवाद
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) सरकारी महकमों में दिखा सामंजस्य का अभाव। जर्जर घोषित विद्यालय भवन को जमींदोज करने पहुंचे शिक्षा विभाग के अधिकारी, ग्रामीणों ने भवन ज़मींदोज करने से रोका। ग्रामीणों के मुताबिक एक ओर भवन को जर्जर घोषित कर गिराने की तैयारी चल रही है, वहीं निर्वाचन विभाग ने इसी भवन को आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान केंद्र बनाया है। यदि भवन गिराया गया तो मतदान कहां होगा यह सवाल खड़ा होता है। अभी भी उसी जर्जर भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। ग्रामीणों ने मौके पर ज्ञापन देकर पहले नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। ग्रामीणों के विरोध के बाद अधिकारी बिना भवन जमींदोज किए लौट गए। बाइट – जितेंद्र बागड़ा, स्थानीय निवासी।0
0
Report
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के गांवों में पवित्र सावन माह के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे और पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया। क्षेत्र के अति प्राचीन उसियां महादेव मंदिर और देवकली महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। इसी क्रम में सेवराई, गोडसरा, मनियां, मिश्रवलिया, बकसड़ा, भदौरा, देवल, अमौरा सहित आसपास के गांवों के शिवालयों में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भी मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने सावन के अंतिम सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की। देर शाम तक विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा।0
0
Report
Advertisement
हिसार से फरार आरोपी गिरफ्तार, मारपीट के कारण घायल की मौत
Hanumangarh, Rajasthan:मारपीट के मामले में फरार आरोपी हिसार से गिरफ्तार, घायल की इलाज के दौरान हुई थी मौत हनुमानगढ़ जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिरानी थाना पुलिस ने करीब एक साल पुराने मारपीट और हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को हिसार जिले के अग्रोहा से दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद उसे मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ ने बताया कि जिले में नशा तस्करी, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, अवैध धंधों और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के साथ वांछित अपराधियों तथा गैंगस्टर और उनके फॉलोअर्स की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर नोहर गीता चौधरी और वृत्ताधिकारी भादरा कुलदीप सिंह के निकटतम सुपरविजन में भिरानी थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की。 पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 233/2025 में वांछित आरोपी आयर्न पुत्र सुनील कुमार जाट, उम्र 21 वर्ष, निवासी अग्रोहा, जिला हिसार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से मामले के संबंध में पूछताछ और अनुसंधान जारी है。 यह है पूरा मामला 5 अगस्त 2025 को अजितपुरा निवासी 60 वर्षीय बाबूलाल पुत्र परसराम सुनार ने पर्चा बयान में बताया था कि वह अजितपुरा से करीब 3 किलोमीटर दूर अमरपुरा रोड पर खेत में स्प्रे कर रहा था। इसी दौरान 2-3 लोग गाड़ी में डालने के लिए पानी पूछने के बहाने उसके पास आए। इसके बाद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और लोहे की रॉड से मारपीट करने लगे। बाबूलाल ने पुलिस को बताया था कि उसने आरोपियों से मारने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यदि उसे नहीं मारेंगे तो जगदीश उन्हें पैसे नहीं देगा। आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होने के कारण आरोपी मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। मारपीट में बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया。 होश में आने के बाद उसने अपने बेटे रमेश को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिजन उसे सरकारी अस्पताल भादरा लेकर पहुंचे, जहां से विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बाबूलाल की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस भी जोड़ दी थी। पुलिस इस मामले में पहले ही जगदीश, आजाद, ललित, रोहताश बिडासरा, राजेश कुमार उर्फ तोता और राहुल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। अब आरोपी आयर्न की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे घटना में उसकी भूमिका और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है。 कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में भिरानी थाना प्रभारी मदनलाल बिश्नोई, एएसआई प्रकाशचंद्र, कांस्टेबल अंकित, मोहन और संदीप शामिल रहे।0
0
Report
कांदिवली लिंक रोड पर मराठी विरोध के खिलाफ रिक्षा चालकों ने दादागिरी, यातायात जाम
Mumbai, Maharashtra:कांदिवली लिंक रोडवर मराठी सक्तीविरोधात रिक्षा चालकांची दादागिरी मराठी सक्तीच्या विरोधात रिक्षा रोखून आंदोलन - लिंक रोडवर 20 मिनिटांपासून वाहतूक जाम लिंक रोडवरून प्रवासी घेऊन जाणाऱ्या ऑटो रिक्षा चालकांना धमकावले जात असल्याचा आरोप` अमराठी रिक्षा चालकांचा रस्ता रोको0
0
Report
चंद्रपुर में कांग्रेस ने सरकार विरोधी मोर्चा निकाला: महंगाई-भ्रष्टाचार पर तेज निशाना
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपूर जिलेतील सिंडेवाही शहरात काँग्रेसने सरकार विरोधात मोर्चा काढला. सरकारच्या विविध धोरणांच्या निषेधार्थ काढण्यात आलेल्या या मोर्चात परिसरातील हजारो शेतकरी- काँग्रेस कार्यकर्ते सहभागी झाले. केंद्र-राज्यातील सरकार हे लुटारूंचे सरकार आहे असे टीकास्त्र सोडत काँग्रेसने स्मार्ट मीटर सक्तीपासून, परीक्षा घोटाळ्यापासून आणि रखडलेल्या धान बोनसच्या मुद्द्यापासून ते चढत्या महागाईपर्यंत नारा बुलंद केला. आगामी काळात जिल्ह्याच्या विविध शहरांमध्ये अशाच पद्धतीने सरकारविरोधातील मोर्चाचे आयोजन काँग्रेसच्या वतीने करण्यात येणार आहे.0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने दुष्यंत चौटाला के बयान पर तीखा पलटवार किया
Jhajjar, Haryana:पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस के लगातार तीन चुनाव हारने को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने तीखा पलटवार किया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए वत्स ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को जनता ने एक स्कूटर की सवारी के लायक भी नहीं समझा और चुनाव में उनका पूरी तरह सुपड़ा साफ कर दिया। कुलदीप वत्स ने कहा कि जनता ही सबसे बड़ा फैसला करने वाली होती है और जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। उन्होंने दुष्यंत चौटाला के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि दूसरों के राजनीतिक भविष्य की चिंता करने से पहले उन्हें अपने दल की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। कुलदीप शर्मा के कार्ड पर भी प्रतिक्रिया दी गई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे गए पत्र और उठाए गए सवालों पर भी विधायक कुलदीप वत्स ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कुलदीप शर्मा की कार्रवाई को भाजपा की भाषा करार देते हुए कहा कि भाजपा के सुर में सुर मिलाने वाले तथाकथित कांग्रेसियों से राहुल गांधी को सतर्क रहने की जरूरत है। कुलदीप वत्स ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा का खुलकर बचाव करते हुए कहा कि हुड्डा परिवार का सिख समाज के साथ करीब 110 साल से गहरा नाता रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस रिश्ते पर सवाल उठाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ समझती है। अभय चौटाला पर भी निशाना साधते हुए विधायक वत्स ने कहा कि इनेलो के दो विधायक आज खट्टर के रहमो-करम पर आ गए हैं और पार्टी का भविष्य खतरे में है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों का इलाज करने की बात करने वाले अभय चौटाला का जनता ने ही इलाज कर दिया है। राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी कुलदीप वत्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से लगातार संवाद कर रहे हैं और उनमें नई पीढ़ी को अपना भविष्य दिखाई दे रहा है। कुलदीप वत्स के इन तीखे बयानों के बाद हरियाणा की राजनीति में कांग्रेस, जेजेपी और इनेलो के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।0
0
Report
मुज़़फ्फ़रनगर सड़क हादसे: बाइक सवार ने कार की टक्कर से मौके पर मौत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बाइक सवार युवक क़ो सड़क पार करते समय कार ने उड़ाया 20 अगस्त की रात बाइक सवार हाइवे क़ो कर रहा था पार स्कॉर्पियो कार की साइड लगते ही 100 मीटर दूर जाकर पड़ा युवक बाइक सवार युवक की मौक़े पर हुई दर्दनाक मौत थाना पुरकाजी क्षेत्र के फलौदा कट का मामला0
0
Report
पुणे में पोषण आहार की गुणवत्ता पर तत्काल जाँच और वितरण में पारदर्शिता की मांग
Khed, Maharashtra:खेड/पुणे. अन्नधान्याची गुणवत्ता, वजनातील तफावत आणि साठवणुकीबाबत तातडीने तपासणी करण्याची व दोष आढळल्यास तातडीने कारवाई करण्याची मागणी त्यांनी केली आहे. तांदूळ, कडधान्य, वाटाणा यासह अन्नधान्याची अचानक तपासणी करून प्रयोगशाळेत नमुने तपासावेत, दोष आढळल्यास संबंधितांवर कठोर कारवाई करावी, अशी मागणी शिंदे यांनी केली. तसंच प्रत्यक्ष वजन करून अन्नधान्याचा पुरवठा आणि संपूर्ण वितरण प्रक्रियेत पारदर्शकता आणण्याची मागणीही शिंदे यांनी तुकाराम मुंडे यांच्याकडे केली आहे. प्रतिनिधी हेमंत चापुडे झी मिडीया खेड पुणे...0
0
Report
Advertisement
