Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hapur245101

हापुड़ में स्कूल बस में आग, 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया; प्रशासन पर सवाल

AMAbhishek Mathur
Mar 09, 2026 13:15:32
Hapur, Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पिलखुवा कोतवाली के पास पिलर नंबर 65 से आगे स्कूली बच्चों से भरी हुई बस में धुआं भर गया. बताया जा रहा है कि बस के इंजन में अचानक से आग लग गई, जिसकी वजह से पूरी बस के अंदर धुआं भर गया. समय रहते बस के चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया और मौके पर मौजूद लोगों ने जब स्कूली बच्चों को बस के अंदर चीख-पुकार करते देखा, तो समय रहते सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. गनीमत रही कि इस पूरे हादसे के दौरान किसी भी बच्चे के साथ कोई भी किसी तरह की दुर्घटना नहीं हुई. बाद में लोगों ने बस के इंजन में लगी आग को जैसे तैसे बुझाया और दूसरी बस से बच्चों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया. जानकारी के अनुसार हापुड़ में रजनी विहार स्थित कोहिनूर स्कूल के छात्र सोमवार को परीक्षा देकर स्कूल की प्राइवेट बस से अपने घर जा रहे थे. जैसे ही वह पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली लखनऊ हाईवे एनएच 9 के नीचे पिलर नंबर 65 से आगे पहुंचे, तभी बस में अचानक से धुआं भरने लगा. बस के चालक ने तत्काल ब्रेक लगाते हुए बस को रोक दिया और देखा कि बस के इंजन में आग लगी हुई थी. बस में धुआं भरने से बस में सवार स्कूली बच्चों में चीख-पुकार मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने तत्काल स्कूली बच्चों को बस से बाहर निकलना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि बस के अंदर करीब 28 बच्चे सवार थे, जिन्हें समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया गया. स्थानीय लोगों ने बस के इंजन में लगी आग पर भी काबू पा लिया. घटना की सूचना मिलते ही स्कूली बच्चों के पारिवारिकजन मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि बस में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से इंजन में आग लग गई थी. कोई बड़ा हादसा होता, इससे पहले ही आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन ऐसे में एक बार फिर से स्कूल प्रशासन की लापरवाही और आरटीओ विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि ऐसी अनफिट बसों में सफर कराकर स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़ करने की कोशिश आखिर क्यों की जा रही है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar
Mar 09, 2026 14:48:01
New Delhi, Delhi:दिल्ली के ब्रह्मपुरी में अवैध मोबाइल टॉवर का विरोध, स्थानीय हिन्दू मुस्लिम लोगों ने किया प्रदर्शन。 उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में अवैध मोबाइल टॉवर लगाए जाने को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को गली नंबर-11, ब्रह्मपुरी (दिल्ली-53) के समस्त निवासी मकान नंबर J-3/C के बाहर इकट्ठा हो गए और वहां लगाए जा रहे कथित अवैध मोबाइल टॉवर का विरोध किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह मकान पहले से ही अवैध रूप से पांच मंजिला बना हुआ है और इसमें हर फ्लोर पर सिलाई की फैक्ट्री भी चल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को पहले से ही काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब उसी इमारत की छत पर मोबाइल टॉवर लगाए जाने की कोशिश की जा रही है, जिसका मोहल्ले के ही हिन्दू मुस्लिम लोगों ने कड़ा विरोध किया है। इसी दौरान टॉवर के लिए बिजली कनेक्शन देने के उद्देश्य से BSES की टीम भी मौके पर मीटर लगाने पहुंची, जिसे देख स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना न्यू उस्मानपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। निवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में मोबाइल टॉवर लगाए जाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। उनका कहना है कि गली में कई लोग दिल के मरीज हैं और टॉवर से निकलने वाली तरंगों को लेकर लोगों में डर और चिंता है। इसी वजह से मोहल्ले के लोग टॉवर का विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित विभाग, चाहे एमसीडी हो या अन्य एजेंसियां, कार्रवाई करने के बजाय पैसे लेकर अवैध निर्माण और ऐसे कामों को नजरअंदाज कर देती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण और मोबाइल टॉवर लगाने की प्रक्रिया की जांच की जाए और इसे तुरंत रोका जाए। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अगर उनकी शिकायत पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे。
0
comment0
Report
Mar 09, 2026 14:46:23
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 09, 2026 14:45:39
Ujjain, Madhya Pradesh:वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कार्रवाई, चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान उज्जैन जिले के नागदा में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। यातायात नियमों के उल्लंघन और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नागदा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिलों में कंपनी के निर्धारित मानकों के विपरीत मॉडिफाइड लाउड साइलेंसर लगे पाए गए। इन साइलेंसरों से अत्यधिक तेज आवाज निकल रही थी, जिससे ध्वनि प्रदूषण होने के साथ ही राहगीरों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस ने वाहन क्रमांक MP-09 BL-3624 के चालक/मालिक विजय प्रजापत और वाहन क्रमांक MP-13 EM-0940 के चालक/मालिक देवराज सिंह निवासी भटिसूड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में मानक साइलेंसर का ही उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी है।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 09, 2026 14:45:19
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी.. मिथुन हत्याकांड के आरोपियों पर गरजा योगी का बुलडोजर, अनवारी गांव में जमींदोज हुए अवैध ठिकाने, कुर्सी थाना क्षेत्र के सुभान नगर (अनवारी) में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पुलिस-राजस्व टीम ने चलाया बुलडोजर, शनिवार को 20 वर्षीय मिथुन रावत की नृशंस हत्या के बाद भड़का जनाक्रोश, सोमवार शाम 4:30 बजे पहुंची टीम, उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार अंकित पांडे के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, अघोरी बाबा उर्फ इरफान, रिजवान, अरबाज, मोहम्मद जावेद और अरमान के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, ग्राम सभा की सुरक्षित (बंजर) जमीन पर बने मिट्टी के मकान, टीन शेड और पक्की दीवारें की गईं जमींदोज, जांच में सामने आया वर्षों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर वहीं से चल रही थीं आपराधिक गतिविधियां, शुक्रवार को ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की उठाई थी मांग, पोस्टमार्टम में खुली हैवानियत की परतें, मिथुन के गले पर 20 से अधिक और सीने पर 5 वार के मिले निशान, लखनऊ सीमा से सटे सुभान नगर में कार्रवाई के बाद अपराधियों में दहशत, गांव में भारी पुलिस बल तैनात, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, पीड़ित परिवार को प्रशासनिक कार्रवाई से जगी न्याय की उम्मीद, बाराबंकी में कुर्सी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अनवारी (सुभान नगर) गांव का है पूरा सनसनीखेज मिथुन हत्याकांड।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top