201015
हापुड़ में दबंगों ने युवक की दिनदहाड़े की पिटाई, वीडियो वायरल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़, सोशल मीडिया पर दबंगों द्वारा एक युवक की पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो गढ़ कोतवाली के स्याना चौपाल का बताया जा रहा है. चौकी से मात्र चंद कदमों की दूरी पर दबंग युवक सरेआम दिनदहाड़े एक युवक की जमकर पिटाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है मारपीट करने वाले युवकों में जिला पंचायत सदस्य आरिफ का भतीजा भी शामिल है. वहीं पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कह रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेती में करंट से महिला की मौत: डीडवाना के बांडोलाई ढाणी में हादसा
Didwana, Rajasthan:डीडवाना क्षेत्र के कोलिया के पास स्थित बांडोलाई की ढाणी में खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतका सरोज देवी खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान खेत की फेंसिंग पर लगी झटका मशीन को बंद करते समय हादसा हो गया और वे करंट की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर डीडवाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बांगड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।0
0
Report
राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में स्काउट-गाइड ने नशा मुक्त जीवन का लिया संकल्प
Karauli, Rajasthan:राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने नशा मुक्त जीवन का लिया संकल्प जिला करौली एंकर इंट्रो - राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में आयोजित राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर ने नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया। शिविर में प्रतिभागियों को तंबाकू और अन्य नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। जिलेभर के 80 स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर भाग ले रहे हैं। शिविर में राज्यपाल पुरस्कार के पाठ्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पायनियरिंग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गांठें, लाशिंग, रस्सियों का सुरक्षित उपयोग और अन्य तकनीकी कौशल sिखाए गए। इसके अलावा प्राथमिक उपचार, स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा, नियम, दिशा ज्ञान, चिन्ह, सलामी, हाथ मिलाने की परंपरा, ध्वज गीत, प्रार्थना, राष्ट्रगान और स्काउट आंदोलन के इतिहास की भी जानकारी दी गई। शिविर में नशा मुक्ति विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, मानसिक क्षमता और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर ने नशा नहीं करने तथा तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रशिक्षण दल के सदस्यों और रोवर लीडरों ने भी युवाओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
अजमेर में नकली सोहन पपड़ी फैक्ट्री पर छापा: 2 हजार किलो दूषित पपड़ी जब्त
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई अंजाम देकर लगभग 2 हजार किलो से ज्यादा नकली और दूषित सोहन पपड़ी को नष्ट करवाया है. सीएमएचओ डॉक्टर ज्योत्सना रंगा की बात पर यकीन किया जाए तो अजमेर के सोमलपुर रोड पर भारी मात्रा में नकली सोहन पपड़ी बनाई जा रही है. अवैध कारखाने में निर्मित दूषित नकली इस मिठाई को आगामी रक्षा बंधन सहित त्योहारी सीजन पर जिले के आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बेचा जाएगा. इस सूचना पर सक्रिय हुए विभाग की टीम ने पहले मामले की जानकारी पुख्ता की और फिर दल बल के साथ छापा मारा. ब्यावर रोड स्थित मुस्कान सोहन पपड़ी फैक्ट्री के संचालक शाहबाज से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि सोहन पपड़ी में पामोलिन तेल और रिफाइंड का उपयोग किया जा रहा है. फैक्ट्री में पिस्ते के स्थान पर मूंगफली को हरे रंग में रंग कर नकली पिस्ते का रूप दिया जा रहा था जबकि सोहन पपड़ी बनने के पदार्थ में पीला रंग मिलाया जा रहा था. निर्माण के दौरान साफ सफाई के स्थान पर भारी गंदगी फैली हुई थी और निर्माण की रही दूषित मिठाई सोनपपड़ी पर मक्खियां भिनक रही थीं. पास ही गंदे पानी की बाल्टियां भी भरी हुई थी जिनमें से गंदा पानी मिठाई बनाने के लिए उपयोग में लिया जा रहा था. मौके पर विभाग की टीम ने लगभग 2 हजार किलो दूषित नकली सोहन पपड़ी की बिक्री पर रोक की हिदायत देकर फैक्ट्री को सीज किया. त्योहारी सीजन के दौरान अपने मोटे मुनाफे के लिए लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ विभाग ने कड़ी कार्रवाई का मानस बना लिया है.0
0
Report
Advertisement
आवासीय विद्यालय में छात्राओं के आरोप: भोजन और सुविधाओं की व्यवस्था ध्वस्त
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के आंबापुरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि उन्हें समय पर भोजन और पर्याप्त दूध-पानी नहीं मिलता तथा भोजन की गुणवत्ता भी बेहद खराब है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि समस्याएं उठाने पर हॉस्टल वार्डन टीसी देने और छात्रावास से निकालने की धमकी देती हैं। छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि बीमार होने पर अस्पताल ले जाने के बजाय सीधे परिजनों को बुलाकर घर भेज दिया जाता है। ज्ञापन में साफ-सफाई का काम छात्राओं से करवाने, अधिकारियों के निरीक्षण के दिन ही व्यवस्थाएं सुधारने तथा शिकायत पत्र फाड़ देने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। छात्राओं ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर छात्रावास में भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने तथा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। इधर जिला कलेक्टर डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने छात्राओं को आश्वस्त किया है कि जल्द जांच कर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।0
0
Report
शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर झारखंड कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की
Ranchi, Jharkhand:दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की आज पुण्यतिथि पूरे झारखंड में श्रद्धापूर्वक मनाई जा रही है। इसी कड़ी में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर उनके संघर्ष, त्याग और योगदान को याद किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन से झारखंड ने एक महान जननेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने बचपन से ही संघर्ष का रास्ता चुना। उनके पिता की महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई के दौरान हत्या कर दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद वे कभी टूटे नहीं। उन्होंने महाजनी और सूदखोरी प्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद की तथा दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, शोषितों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन सादगी, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने सत्ता से अधिक जनता के हित और झारखंड की अस्मिता को महत्व दिया। उनके लंबे संघर्ष का ही परिणाम है कि आज झारखंड एक अलग राज्य के रूप में स्थापित है। गुरुजी हमेशा जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा झारखंड के सर्वांगीण विकास को लेकर चिंतित रहते थे। केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित महागठबंधन सरकार गुरुजी के बताए मार्ग पर चलकर उनके सपनों का झारखंड बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से गुरुजी के संघर्ष, त्याग, सादगी और विचारों से प्रेरणा लेकर झारखंड की अस्मिता और विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।0
0
Report
अंधविश्वास के शव पर हत्या: मंडला में जादू-टोना के शक पर दो गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:इक्कीसवीं सदी… विज्ञान और तकनीक के दौर में मंडला जिले में अंधविश्वास अभी भी गहरे हैं। जादू-टोना और टोटकों जैसे मिथकों को खत्म करने के लिए प्रशासन और पुलिस जागरूकता अभियान चला रहे हैं, लेकिन कई इलाकों में लोग अंधविश्वास के जाल में फंसे हैं। मोहगांव थाना क्षेत्र के खर्राछापर गांव में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या को बेरहमी से अंजाम दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी अपने साथी के घर में छिपाई और बाद में उसे तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और मोबाइल बरामद कर लिया।0
0
Report
Advertisement
फिरोज़ाबाद में निर्माणधीन ओवरब्रिज से भारी शटरिंग पाइप गिरा, साइकिल चालक घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फ़िरोज़ाबाद में जैन मंदिर चौराहे के पास निर्माणधीन ओवरब्रिज के पास एक बड़ा हादसा होने से बचा है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते निर्माणधीन फ्लाईओवर का एक भारी शटरिंग पाइप नीचे से गुज़र रहे एक साइकिल सवार के ऊपर जा गिरा। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, अचानक ऊपर से गिरे भारी लोहे के पाइप की चपेट में आने से मनीष लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का स्पष्ट तौर पर कहना है कि यह हादसा ठेकेदार और निर्माण कंपनी की सरासर लापरवाही का नतीजा है। फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए गए थे और न ही नीचे से गुज़रने वाले लोगों के लिए कोई चेतावनी या सुरक्षा जाली लगाई गई थी।0
0
Report
WRS कॉलोनी तालाब में अज्ञात युवती की लाश, पुलिस कर रही मौत के कारणों की जांच
Raipur, Chhattisgarh:WRS कॉलोनी स्थित तालाब में अज्ञात युवती की मिली लाश. युवती की उम्र करीब 24-25 साल. युवती के पास मिला मोबाइल फोन. मोबाइल फोन के आधार पर युवती की पहचान में जुटी पुलिस. ACP उरला, FSL की टीम भी मौके पर. मौत के कारणों का खुलासा नहीं. हत्या, हादसा या सुसाइड सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस. खमतराई थाना इलाके का मामला.0
0
Report
भोपाल: क्राइम ब्रांच के कर्मी बनकर युवक से लूट, 5 गिरफ्तार; महिला हिरासत में
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी बन कर युवक से लूट की वारदात एक महिला समेत 5 लोगों ने दिया वारदात को अंजाम फरियादी की गाड़ी का पीछा कर पहुंचे थे आरोपी उसकी कॉलोनी फरियादी युवक को एमडी ड्रग्स के केस में फंसाने की धमकी दे कर की लूट सीसीटीवी की जांच के बाद की मिसरोद पुलिस ने आरोपियों की पहचान और किया गिरफ्तार अभी तीन आरोपी गिरफ्तार महिला को लिया हिरासत में फरार आरोपियों की भी तलाश में जुटी मिसरोद पुलिस0
0
Report
Advertisement
मैहर स्वास्थ्य विभाग में बीएमओ पर वीडियो कॉल से मानसिक उत्पीड़न के आरोप, जांच
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, सिविल अस्पताल के पदस्थ तीन महिला कर्मचारी ने बीएमओ पर देर रात वीडियो कॉल कर मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया। मामले को लेकर तीनों पीड़िता ने सीएम हेल्पलाइन सहित स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला कर्मचारी का आरोप है कि बीएमओ द्वारा देर रात वीडियो कॉल किए जाते है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो रही है। पीड़िता का कहना है कि उसने पूरे मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। महिला कर्मचारी ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत के बाद कार्रवाई करने के बजाय कुछ जिम्मेदार अधिकारी उस पर ही दबाव बना रहे हैं। उसका कहना है कि उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है, ताकि वह अपनी शिकायत वापस ले ले। फिलहाल मामले की शिकायत उच्च स्तर पर पहुंच चुकी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर आरोप की जांच किस प्रकार करता है ।0
0
Report
मुजफ्फरपुर के बाबा धनेश्वर धाम में सावन में जलाभिषेक नहीं, नदी ही करती जलाभिषेक
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर का एक ऐसा शिवालय,जहाँ सावन में शिव भक्त नहीं कर पाते हैं जलाभिषेक, बागमती नदी ही करती बाबा का करती हैं जलाभिषेक और शिवलिंग के ऊपर आठ फीट तक रहता है बागमती नदी का पानी श्रावण मास भगवान शिव का सबसे प्रिय है.ऐसे मान्यता है कि इस मास में भगवान केवल जल अर्पण करने से ही भक्तों की मनोकमना पुरा कर देते है और अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए बड़ी संख्या में भक्त पूरे सावन अपने नजदीक शिवालयों में हर रोज पहुंच कर शिव को जल अर्पित करते हैं.लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मुजफ्फरपुर में भगवान शिव का एक ऐसा शिवालय है,जहां पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है.लेकिन वहां सावन के महीने में ही शिव भक्त जलाभिषेक नही कर पाते हैं.बाबा धनेश्वर नाथ के नाम से प्रचलित भगवान शिव का ये अद्भुत मंदिर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के धनोर गांव में स्थित बागमती नदी के किनारे अवस्थित है और इस मंदिर में पूरे सावन केवल बागमती नदी ही बाबा का जलाभिषेक करती है.बाबा धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर अपने आप में एक बेहद प्राचीन और भक्तो की मनोकामन पूर्ण करने वाले शिव धाम है.यह मंदिर ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से पूरे बिहार में अपनी एक अनोखी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है.बाबा धनेश्वर स्थान के इतिहास और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहाँ स्थापित शिवलिंग अत्यंत प्राचीन और स्वयंभू (अपने आप प्रकट हुआ) माना जाता है.मंदिर के बुजुर्ग और पुजारी शंकर कुमार सिंह उर्फ दानी बाबा बताते हैं कि एक बार प्राचीन काल में इस शिवलिंग को नदी के किनारे से हटाकर दूसरी जगह स्थापित करने का प्रयास किया गया था और इसके लिए खुदाई भी कराई गई,लेकिन खुदाई के दौरान शिवलिंग के अंतिम छोर (जड़) का पता ही नहीं चला,जिसके बाद लोगों ने थकहार कर इसे उसी मूल स्थान पर छोड़ दिया गया.दानी कटरा गढ़ और दानी बाबा ने कहा की इस मंदिर का शक्तिपीठ से जुड़ाव है और यह मंदिर ऐतिहासिक 'कटरा गढ़' और प्रसिद्ध शक्तिपीठ चामुंडा देवी धाम से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर बागमती नदी के दूसरे पार उत्तर-पश्चिम कोने में स्थित है,यह पूरा क्षेत्र मौर्यकालीन और गुप्तकालीन ऐतिहासिक अवशेषों के लिए भी जाना जाता है,जहां यह मंदिर है वहा का इलाका दैत्य गाछी भी कहा जाता है.इस मंदिर की सबसे अनोखी विशेषता है कि यहां भगवान शिव क़रीब 6 महीने तक 'जल शयन' में रहते हैं. वहीं इस जगह पर नेपाल से आने वाली बागमती और लखनदेई नदियों का संगम है.बाबा धनेश्वर नाथ का मंदिर बागमती और लखनदेई (लक्ष्मणा) नदी के संगम के बिल्कुल बीच स्थित है. यहां पूरे सावन में इंसानी पूजा वर्जित है. जहाँ देश के अन्य सभी शिवालयों में सावन भर शिव भक्त शिव को जलाभिषेक करते हैं,वहीं बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में सावन में आम भक्तों द्वारा सीधे पूजा नहीं की जाती है,सिर्फ मंदिर के बाहर से पुजारी पूजा अर्चना करते हैं.सावन के महीने में बागमती नदी का जलस्तर इतना बढ़ जाता है कि पूरा मंदिर का आधा हिस्सा और शिवलिंग पानी में पूरी तरह डूब जाता है.इस दौरान बागमती नदी स्वयं बाबा का निरंतर जलाभिषेक करती हैं. कहा जाता है कि बाबा धनेश्वर साल के लगभग 6 महीने जल शयन करते हैं और इस दौरान जो भी भक्त पूजा करना चाहते हैं, वे नाव के सहारे नदी के बीच जाते हैं और बागमती की जलधारा में ही बाबा के नाम पर जल और फूल अर्पित कर देते हैं.बाढ़ का पानी जैसे ही उतरता है वैसे ही यहाँ भव्य पूजा-अर्चना सुरु हो जाती है.महाशिवरात्रि और विशेष अवसरों पर यहाँ विशाल महायज्ञ और कथाओं का आयोजन किया जाता है.स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी जिलों और नेपाल से भी श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर बाबा धनेश्वर धाम पहुँचते हैं.0
0
Report
सांसद राजेश सजन पप्पू यादव के कथित विवादित बयान पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने किया हवन पूजन
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... सांसद पप्पू यादव के विरोध में हवन पूजन बुद्धि शुद्धिकरण के लेकर कराया यज्ञ शामली जनपद के थानाभवन थानां क्षेत्र राम मंदिर और सनातन आस्था को लेकर बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के कथित विवादित कृत्य के विरोध में मंगलवार को थानाभवन स्थित आश्रम पंचतीर्थ मंदिर में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अनूठा विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 'बुद्धि शुद्धि यज्ञ' कर सांसद की सद्बुद्धि के लिए आहुति दी और उनके खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। आप को बता दे कि जनपद के थानां भवन थानां क्षेत्र में हवन पूजन का आयोजन किया । जहा इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव ने संसद मार्ग के समीप भगवा वस्त्र पहनकर, माथे पर तिलक लगाकर पुजारी का स्वरूप धारण किया तथा कथित रूप से राम मंदिर के चढ़ावे में गबन का नाटक प्रस्तुत कर करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद साधु-संतों और हिंदू संगठनों में व्यापक रोष है और पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला मठ-मंदिर प्रमुख संजय कश्यप ने कहा कि सनातन धर्म और भगवान श्रीराम की आस्था पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी या उपहास समाज स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।यज्ञ के दौरान कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां देकर सांसद की सद्बुद्धि और राष्ट्र तथा सनातन धर्म के प्रति सम्मान की भावना जागृत होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर किरण, पंकज, अजीत, संजय कश्यप, हिमांशु राणा सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
दिनेश शर्मा ने NDA बैठक के जरिये भारत की तेज प्रगति का दावा किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। NDA संसदीय दल की बैठक पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, \"बैठक में क्या होता है, वो तो मेरा विषय नहीं है मगर जिस तरह से जानकारी सभी लोगों के बीच में है कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। रोजगार का जो अनुपात है, वो अन्य देशों की तुलना में भारत का बढ़ा है। बेरोजगारी का अनुपात भी कम हुआ है, बेरोजगार लोगों की संख्या कम हुई है...कुल मिलाकर देखा जाए तो भारत एक संतुलित और विकसित राष्ट्र की तरफ बढ़ने वाला एक मजबूत इच्छाशक्ति का देश बन चुका है और यह प्रगति आगे चले इसके लिए NDA काम कर रहा है...\"0
0
Report
गुरुग्राम वीडियो वायरल: युवक माफ़ी मांगते दिखे; संगत-निहंगों की चेतावनी के साथ मामला
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को गुरुद्वारे में संगत के सामने माफी मांगते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि उसने श्री गुरु नानक देव जी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद सिख संगत और निहंगों में नाराजगी फैल गई। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक लाइव स्ट्रीम का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती के पीछे श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर लगी दिखाई देती है। लाइव के दौरान जुड़े एक युवक ने तस्वीर को लेकर सवाल किए, जिसके बाद हुई बातचीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद निहंगों ने वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले एक युवक को गुरुग्राम स्थित उसके घर से पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो के अनुसार, पुलिस भी मौके पर पहुँचि थी। इसके बाद युवक को गुरुद्वारे ले जाया गया, जहाँ संगत के सामने उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और कहा कि वह भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगा। वीडियो में युवक के माता-पिता भी नजर आते हैं। उन्होंने बेटे की हरकत पर नाराजगी जताई और सार्वजनिक रूप से उसे फटकार लगाई। निहंगों ने भी युवक को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराई गई तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह युवक पहले भी गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने के मामले में विवादों में रहा है। उस मामले में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।0
0
Report
त्राल के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से वटल अर नल्लाह में बाढ़; बांध मांग
Aram Pora, Ganderbal, A cloudburst in the upper reaches of Tral on Tuesday evening triggered a sudden flash flood in the Watal Ara Nallah, causing partial damage to the Burn Pathri–Nagahbal road and nearby agricultural land. The sudden surge of water created panic among local residents. Locals said that whenever there is heavy rainfall, the water level in the nallah rises to dangerous levels, posing a serious threat to nearby villages and infrastructure. Residents have appealed to the government and the concerned departments to construct protective embankments along both sides of the Watal Ara Nallah to prevent such incidents in the future. They also urged the authorities to remove trees growing inside the nallah, saying they obstruct the natural flow of water and increase the risk of flooding.0
0
Report
Advertisement
