245201
हापुड़ में जमीनी विवाद में युवक ने पिया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Bachhouta, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव छतनोरा में एक युवक ने जमीनी विवाद के कारण जहरीला पदार्थ पी लिया। युवक के पास 5 बीघा जमीन थी, जिसके पास एक तालाब है। तालाब का पानी युवक के खेत में जा रहा था। युवक ने प्रशासन से मदद मांगी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से पानी रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन दबंगों ने बाधा डाली। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोरखपुर दौरे में योगी ने जनता दरबार में करीब 150 समस्याएं सुनीं
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं. गोरखपुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोकस लगातार जनसुनवाई और जनसेवा पर बना हुआ है.0
0
Report
पलारी नगर पंचायत: कांग्रेस ने यानेश साहू के साथ प्रत्याशी घोषित, बदलाव की संभावनाएँ
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले के नवगठित नगर पंचायत पलारी में पहली बार नगर पंचायत का चुनाव होने जा रहा है जिसमें कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी पार्षदों और अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी है वहीं भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अध्यक्ष पद को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है नगर पंचायत पलारी के कार्यकर्ता यानेश साहू को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है जो कि पहले भी गांव के विषयों को लेकर लड़ाई लड़ते आए हैं अब वह कांग्रेस का नेतृत्व करते नजर आएंगे उन्होंने कहा कि पलारी नवनिर्मित नगर पंचायत है और इसका नए सिरे से विकास और संरचना की काफी आवश्यकता है तो हम यहां पर मूलभूत विषयों को लेकर काम करने की बात लेकर जनता के बीच जाएंगे बदलाव की शुरुआत पलारी से यानेश साहू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी है और केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार यह दोनों सरकारों के खिलाफ अब जनता परेशान हो चुकी है आप देख सकते हैं कि कैसे गैस सिलेंडर के दम बढ़ रहे हैं डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं यह राष्ट्रीय मुद्दे हैं तो अब स्थानीय जनता भी भारतीय जनता पार्टी के चाल चरित्र और चेहरे को समझ चुकी है और हमें पूरा विश्वास है कि जनता इस बार कांग्रेस का साथ देगी और राज्य सहित देश में बदलाव की शुरुआत हमारे पलारी नगर पंचायत से शुरू होगी। शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन कल 18 मई को कांग्रेस पार्टी द्वारा शक्ति प्रदर्शन के साथ प्रत्याशी यानेश साहू और अन्य 15 पार्षद प्रत्याशियों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करेंगे जिस संदर्भ में पूरी तैयारी हो चुकी है बालोद जिले के तीनों विधायक सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और धमतरी विधायक भी शामिल होंगे कल कांग्रेस द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा इसके बाद से कैंपेनिंग की शुरुआत होगी वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा 15 में से 14 पार्षदों की प्रत्याशियों की घोषणा की गई है वहीं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद प्रत्याशी क्यों लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है विवाद को देखते हुए सूची बनाकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को सौंप दिया गया है अब आगे का निर्णय वहीं से होगा। बाइट - यानेश साहू, प्रत्याशी0
0
Report
खगड़िया में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन
Khagaria, Bihar:खगड़िया के रहीमपुर रेजिडेंसी में बीजेपी की ओर से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की शुरु हुई है। कार्यक्रम का उद्घाटन भूमि सुधार एंव राजस्व मंत्री दिलीप जयसवाल के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में बीजेपी के जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्त्ता शामिल हुए।मंत्री दिलीप जयसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।दिलीप जयसवाल ने बताया की यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन की वैचारिक चेतना को शशक्त बनाने और विकसित भारत को सकार करने का महत्वपूर्ण पहल है।0
0
Report
Advertisement
धमतरी को मिली 465 करोड़ की विकास सौगात, 102 कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण
Dhamtari, Chhattisgarh:सुशासन तिहार के तहत धमतरी पहुंचे प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए पुरानी कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के 102 विकास कार्यों का बटन दबाकर शिलान्यास और लोकार्पण किया...... इन कार्यों की कुल लागत 465 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है...... मुख्यमंत्री के आगमन और विकास घोषणाओं से पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और खुशी का माहौल देखने मिला..... मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांव, शहर और आम जनता तक बेहतर सड़क, पानी और आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है और धमतरी को विकास की नई पहचान दिलाई जाएगी...... कार्यक्रम में 423 करोड़ 52 लाख 56 हजार रुपये की लागत वाले 52 कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिनमें लोक निर्माण विभाग धमतरी संभाग के 21 कार्य, जल प्रबंध संभाग रूद्री के 3 कार्य, जल संसाधन विभाग के 6 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 4 कार्य, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 4 कार्य, नगर पंचायत आमदी का 1 कार्य तथा नगर निगम धमतरी के 13 कार्य शामिल हैं..... वहीं करीब 41 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 50 कार्यों का लोकार्पण भी किया गया..... इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क, पेयजल, अधोसंरचना और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा साथ ही आम लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी...... वही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ड्रीम कॉरिडोर वीडियो का विमोचन किया और मां अभियान की कॉफी टेबल बुक का भी लोकार्पण किया...... इसी बीच धमतरी महापौर रामू रोहरा द्वारा रखी गई मांगों पर मुख्यमंत्री ने अम्बेडकर चौक से रुद्री चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण, लक्ष्मी निवास चौक से दानीटोला चौक तक गौरवपथ निर्माण और रुद्री बैराज से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक इंटरवेल पाइपलाइन विस्तार की घोषणा की....... साथ ही कुरुद विधायक अजय चंद्राकर की दो प्रमुख मांगों को भी मुख्यमंत्री ने पूरा करने का ऐलान किया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई..... सीएम के साथ कार्यक्रम में सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक ओकार साहू, महापौर रामू रोहरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
नाबालिग छात्रा ने छेड़ख़ानी से परेशान होकर फांसी लगाई; पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
Niwari, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के सियाखास गांव में मनचलों की छेड़खानी से परेशान नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, छेड़खानी से परेशान छात्रा ने परिजनों के साथ दो दिन पहले पृथ्वीपुर थाने में गांव के यादव परिवार के 4 लड़कों के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत, जिसके बाद से छेड़खानी करने वाले लड़कों और उनके परिजनों द्वारा छात्रा व उसके परिजनों पर शिकायत वापिस लेने का लगातार दबाब बनाये जाने के साथ साथ उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही थी, जिससे परेशान नाबालिग छात्रा ने अपने ही घर मे दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी, इस पूरे मामले में यदि पृथ्वीपुर पुलिस ने दोषियों के विरुद्ध समय रहते कड़ी कार्यवाही कर दी होती तो आज नाबालिग छात्रा जीवित होती, घटना घटित होने के बाद भी पुलिस चारो दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात अभी भी कह रही है. दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के सियाखास गांव का है, जहां गांव की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा मुस्कान अहिरवार गांव के आवारा लड़कों अंशुल यादव, हल्के यादव, अभिषेक यादव व अंशुल यादव की लगातार छेड़छाड़ व अश्लील हरकतों से परेशान थी, जब इन लड़कों की हरकतें सर से ऊपर गुजरने लगी तो लड़की ने अपने परिजनों को इस बात की पूरी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन अपनी बेटी को लेकर गांव के थाना क्षेत्र पृथ्वीपुर थाने में इस बात की शिकायत लेकर 14 मई को पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई, छात्रा और उसके परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की जानकारी जैसे ही गांव में दोषियों को लगी उसके बाद से दोषी लड़कों ने और उनके परिजनों ने लगातार छात्रा व उसके परिजनों पर यह दबाब बनाना शुरू कर दिया कि वे अपनी शिकायत वापिस ले ले और समझौता कर ले, जब पीड़िता व परिजनों ने शिकायत वापिस लेने से इंकार कर दिया, तो गांव के यह दबंग उन्हें जान से मारने की धमकियों देने लगे, जिससे परेशान पीड़ित छात्रा ने मानसिक दबाव में आकर अपने ही घर मे दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पृथ्वीपर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है, तो वही बेटी के घरवाले उसके इस दर्दनाक कदम से हतप्रभ है और उनका रो रो कर बुरा हाल है, तो वही पृथ्वीपुर पुलिस की निष्क्रियता एक बार फिर सामने आयी है, यदि समय रहते पुलिस ने मनचलों पर कार्यवाही कर दी होती तो आज 16 वर्षीय छात्रा को असमय अपना जीवन यू ना गंवाना पड़ता, अभी भी छात्रा के मौत के जिम्मेदार पुलिस की पकड़ से दूर है और पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।0
0
Report
बैतूल के सेल्टिया जलाशय हत्या: मजदूरी विवाद में मौत, 24 घंटे में 4 गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,जहां बोरदेही थाना क्षेत्र के सेल्टिया जलाशय में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। मामला मजदूरी के पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है,जिसने खूनी रूप ले लिया। 15 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेल्टिया जलाशय में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव पानी में औंधे मुंह पड़ा था और उसे एक भारी पेड़ के तने के नीचे दबाकर छिपाया गया था। मृतक की पहचान 22 वर्षीय राजू उईके के रूप में हुई,जो छिंदवाड़ा जिले का निवासी था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने और शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची। बताया जा रहा है कि 13 मई को शादी समारोह के बाद आरोपी राजू को अपने साथ ले गए,जहां उसके साथ मारपीट की गई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को जलाशय में फेंककर पेड़ के तने के नीचे छिपा दिया गया। बोरदेही पुलिस द्वारा की गयी इस कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में रुपेश कवडे,आयुष नर्रे,तेजीलाल उईके और एक बाल अपचारी बालक शामिल है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
बच्चू कडूं ने केंद्र सरकार पर हमला, कर्ज माफी और फांसी की मांग
Dharashiv, Maharashtra:धाराशिव नीट पेपर फुटीप्रकरणी बच्चू कडू आक्रमक “आरोपींना फाशी द्या, नाहीतर आम्ही मारू” हमीभावावर केंद्र सरकारवर बच्चू कडूंचा हल्लाबोल. अतिवृष्टीग्रस्त शेतकऱ्यांनाही कर्जमाफीची मागणी. तुळजापूर दौऱ्यात बच्चू कडूंची सरकारवर टीका हमीभावाच्या मुद्द्यावर केंद्र सरकारची भूमिका शेतकरीविरोधी असल्याची टीका करत शेतकरीांसाठी लढा सुरूच ठेवणार असल्याचं बच्चू कडूंनी म्हटलंय... तर अतिवृष्टीग्रस्त शेतकऱ्यांना कर्जमाफीच्या निकषात न बसवणं हे सरकारचं चुकीचं धोरण असल्याचंही त्यांनी स्पष्ट केलं... कर्जबाजारी शेतकऱ्यांसाठी राज्य सरकारने टोल फ्री क्रमांक सुरू करावा, अन्यथा शिवसेना स्वतः हा उपक्रम सुरू करेल असा इशाराही बच्चू कडूंनी दिलाय...0
0
Report
आकाशीय बिजली गिरने से करनैलगंज विकास क्षेत्र के कन्जेमऊ गांव में स्थित EDIPL कंपनी के दूरसंचार टावर
Telia Kot, Uttar Pradesh:गोण्डा जिले करनैलगंज विकास खण्ड के प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल सिंह ने एक पत्र जारी कर बताया कि बीते 14 मई को आकाशीय बिजली गिरने से गोण्डा जिले के करनैलगंज विकास क्षेत्र के कन्जेमऊ गांव में स्थित EDIPL कंपनी के दूरसंचार टावर पर लगे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र की दूरसंचार व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई और कई गांवों में मोबाइल नेटवर्क तथा इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गईं। पत्र में बताया गया कि बिजली गिरने के कारण टावर में लगे तकनीकी उपकरण जल गए, जिससे उपभोक्ताओं को कॉलिंग, इंटरनेट और अन्य संचार सेवाओं में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार नेटवर्क ठप होने से ऑनलाइन कार्य, बैंकिंग सेवाएं, पढ़ाई तथा आपातकालीन संपर्क व्यवस्था भी प्रभावित हुई। राहुल सिंह ने कहा कि तकनीकी टीम द्वारा अस्थायी रूप से दूरसंचार सेवाएं बहाल कर दी गई हैं, लेकिन अभी भी नेटवर्क में रुक-रुक कर समस्या आ रही है। कई स्थानों पर कॉल ड्रॉप, कमजोर सिग्नल और इंटरनेट की धीमी गति जैसी परेशानियां बनी हुई हैं। उन्होंने संबंधित विभाग और कंपनी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्थायी समाधान कर क्षेत्र की दूरसंचार सेवाओं को पूरी तरह सुचारु किया जाए, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि टावर की तकनीकी जांच कर क्षतिग्रस्त उपकरणों को बदला जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं।0
0
Report
तेज रफ्तार कंटेनर का टायर फटने से पलटा, हाईवे पर जाम
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- तेज रफ्तार कंटेनर का टायर फटा अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा घंटो लगा रहा जाम, पुलिस की कड़ी मसक्कत के बाद बहाल हुआ यातायात। एंकर- ग्वालियर-भिण्ड-इटावा नेशनल हाईवे 719 पर उसे वक्त अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार से दौड़ रहा है कंटेनर अचानक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। हादसा देहात थाना क्षेत्र के जवाहरपुर के पास हुआ कंटेनर के पलटते ही हाईवे पर लंबा जाम लग गया और वाहनों की क़तारें दूर-दूर तक नजर आने लगी। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त कंटेनर की चपेट में कोई दूसरा वाहन या राहगीर नहीं आया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में कंटेनर चालक मामूली रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और एक घंटे की भारी मसक्कत के बाद क्रेन की मदद से कंटेनर हटवा कर यातायात बहाल कराया। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है। प्रदीप शर्मा जी मीडिया भिंड0
0
Report
Advertisement
वृंदावन में पुरुषोत्तम मास के पहले दिन फागुन जैसा रंग, उत्सवों की धूम
Noida, Uttar Pradesh:तीन साल के इंतजार के बाद शुरू हुए पुरुषोत्तम मास के पहले ही दिन वृंदावन में फागुन जैसा रंग बरसता नजर आया मान्यता है कि इस पावन महीने में किए गए दर्शन और भक्ति का फल कई गुना बढ़कर मिलता है.. ऐसे में आने वाले एक महीने तक ब्रज के मंदिरों में रोज नए उत्सव श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर देंगे0
0
Report
कुशीनगर के मुसहर समाज पर कब्जे की राजनीति: क्या मिलेगा उनका हक?
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर जमीन पर मुसहर समाज की कहानी: आजादी के 78 साल बाद भी मुसहर समाज बदहाली की जिंदगी जी रहा है। कुशीनगर के दुदही ब्लॉक के ठाड़ीभार गांव में मुसहर समाज को मिली सैकड़ों एकड़ जमीन पर दबंगों ने कब्जा जमा लिया। मकान, मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान और ईदगाह बन गए, गरीब मुसहर परिवार अब जमीन वापस पाने के लिए प्रशासन और बुलडोजर का इंतजार कर रहे हैं। कुशीनगर के तराई क्षेत्रों में बसे मुसहर परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिले में करीब 18 से 19 हजार मुसहर आबादी छोटे-छोटे टोले और बस्तियों में जीवन यापन कर रही है। ठाड़ीभार गांव के मुसहर परिवारों को अब उम्मीद है कि सरकार और प्रशासन उनकी जमीन उन्हें वापस दिलाएगा। गांव के लोग खुले तौर पर कह रहे हैं कि उन्हें अब बाबा के बुलडोजर का इंतजार है। इस मामले में यूपी सरकार के पिछड़ा आयोग के सदस्य ने प्रशाशन को पत्र लिखकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है, जिससे मामला तूल पकड़ रहा है।0
0
Report
भूपेंद्र चौधरी बोले: 2027 चुनाव के लिए सरकार के कदम जल्द तय
मेरठ मेरठ पहुँचे कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बयान मंत्रिमंडल के विभागों के बंटवारे पर बोले भूपेंद्र चौधरी मुख्यमंत्री विचार विमर्श करने के जल्द फैसला लेंगे 2027 का चुनाव सरकार के कार्यों के लेखा देखा पर होगा सपा सरकार में गुंडागर्दी अराजकता होती थी,चौधरी सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर भी बोले चौधरी राजकुमार भाटी का बयान समाज विरोधी बयान है NH 58 स्थित बैंकट हॉल में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे भूपेंद्र चौधरी0
0
Report
Advertisement
बरुआसागर में आंधी के बाद रिश्वत मांगने का मामला वायरल ऑडियो के साथ
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बरुआसागर इलाके में आंधी से गिरे बिजली के खंभे को ठीक कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एक स्थानीय निवासी ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर पर दो हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। इसका ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें JE साहब ने कहा दो हजार दो तो आज ही खंभा खड़ा कर देंगे। पैसे नहीं दिए तो बोले एक हफ्ते से महीने तक लग जाएगा। बरुआसागर के एक मोहल्ले में आंधी के कारण बिजली के कई खंभे गिर गए हैं, जिसके कारण कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। स्थानीय निवासी राम प्रसाद कुशवाहा का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी विभाग के कर्मचारी खंभा ठीक करने के लिए पैसे मांग रहे हैं। जिसकी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वायरल ऑडियो में कथित तौर पर जूनियर इंजीनियर राजकुमार शाक्य कह रहा है कि अगर पैसे नहीं दिए तो काम में देरी होगी। वहीं पैसे देने पर काम तुरंत कराने का दावा कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी के मौसम में बिजली व्यवस्था पहले से ही चरमराई हुई है, और अब रिश्वत की मांग से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।0
0
Report
हरदोई में देर रात युवक ने पुलिस घिरने के बाद गोली मार दी
Noida, Uttar Pradesh:हरदोई शहर में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस से घिरने के बाद एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.. और हर एंगल से जांच करने में जुट गई है0
0
Report
बीकानेर के मेघवाल ने सादगी और आत्मीयता से कार्यकर्ताओं का दिल जीता
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर, मंत्री मेघवाल का सादगी और आत्मीयता वाला अंदाज़! केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जीता कार्यकर्ताओं का दिल, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” में पहुंचे मेघवाल, कार्यकर्ताओं के बीच जमीन से जुड़े नेता की छवि, खुद अपने हाथों से परोसा भोजन, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कराया भोजन, सादगी और आत्मीयता की हर तरफ चर्चा, भोजन परोसते नजर आए केंद्रीय कानून मंत्री, बीजेपी कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और रोमांच, कहा - “सेवा ही संगठन” संगठन में सामाजिक समरसता को बताया सबसे बड़ी ताकत मेघवाल के सरल स्वभाव की हो रही जमकर तारीफ, जनसेवा, संवेदनशीलता और आत्मीयता का दिया संदेश0
0
Report
Advertisement
