245201
हापुड़ में अवैध खनन: एसडीएम ने 7 डम्परों को किया सीज
Bachlota, Uttar Pradesh:हापुड़ प्रदेश की सरकार के आदेश में एसडीएम हापुड़ बाबूगढ़ कोतवाल विजय कुमार की संयुक्त टीम ने अवैध खनन करने वाले सात डम्परों को उस समय सीज किया, जब वह मिट्टी से भरे थे. यह कार्यवाही ऐसे ही चलती रहेगी नहीं होगा अब खनन अब से पहले एसडीएम के आदेश पर बाबूगढ़ कोतवाल ने अपनी टीम के साथ मिलकर दो डम्परों को सील किया था. अब तक इस कार्यवाही में टोटल नो डम्परों को सीज किया जा चुका है. कोतवाल बाबूगढ़ विजय कुमार का कहना है की यह कार्यवाही आगे भी चलेगी और अवैध खनन पर अंकुश लगाया जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं पंचायत चुनाव: कुंवारे युवकों की शादी-गारंटी वायरल, सगाई का वादा भी चर्चा में
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं सड़क, बिजली, पानी छोड़िए साहब, अब कुंवारों की शादी चुनावी मुद्दा! झुंझुनूं में शादी की गारंटी के बाद अब विधायक की सगाई गारंटी वायरल अनिता सैनी के बाद विधायक श्रवण कुमार बोले—सगाई भी करवा दूंगा सूरजगढ़ विधायक ने काकोड़ा पंचायत के लोगों से किया अनोखा वादा कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह डैला के कार्यालय उद्घाटन का वीडियो वायरल पंचायत चुनाव में विकास के साथ अब शहनाई बजवाने की गारंटी चर्चा में पंचायत चुनाव में आमतौर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन झुंझुनूं में इस बार चुनावी चर्चाओं का रंग कुछ अलग ही नजर आ रहा है। यहां कुंवारे युवकों की शादी और सगाई भी चर्चा का विषय बन गई है। पहले झाझड़ गांव की भावी सरपंच प्रत्याशी अनिता सैनी का कुंवारों की शादी करवाने वाला बयान चर्चा में आया और अब सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार का सगाई करवाने का वादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में लोग हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल उठा रहे हैं कि आखिर झुंझुनूं के पंचायत चुनाव में विकास के मुद्दों के साथ अब कुंवारों के घर शहनाई बजवाने की गारंटी भी शामिल हो गई है क्या? कुछ दिन पहले नवलगढ़ उपखंड के झाझड़ गांव की अनिता सैनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सरपंच बनने के बाद उन्होंने गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने की गारंटी लेने की बात कही थी। उनके इस बयान की खूब चर्चा हुई और देखते ही देखते यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। अब इसी कड़ी में सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार का वीडियो सामने आया है। जिसमें वे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए लड़कों की सगाई करवाने तक का वादा करते सुनाई दे रहे हैं। दरअसल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार पंचायत समिति सूरजगढ़ के वार्ड नंबर चार से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह डैला के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यालय उद्घाटन के बाद वे ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने काकोड़ा पंचायत के लोगों से अपनी समस्याएं और काम बताने की बात कही। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधायक कहते सुनाई दे रहे हैं, “सुनो! ईमानदारी से बोल रहा हूं। काकोड़ा पंचायत के लोग कोई भी काम बोल देना, वो ही काम कर दूंगा। कोई लड़के की सगाई करवानी होगी तो वो भी करवा दूंगा।” विधायक का यह बयान सामने आने के बाद पंचायत चुनाव के माहौल में शादी-सगाई की गारंटी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। झुंझुनूं में सामने आए इन दोनों बयानों ने पंचायत चुनाव की चर्चा को एक नया और दिलचस्प मोड़ दे दिया है। आमतौर पर चुनावी सभाओं में सड़क बनवाने, पानी की व्यवस्था सुधारने, बिजली की समस्या दूर करने, स्कूलों और अस्पतालों की सुविधाएं बेहतर करने जैसे वादे सुनाई देते हैं। लेकिन यहां शादी और सगाई करवाने की बात भी लोगों का ध्यान खींच रही है। पहले भावी सरपंच प्रत्याशी ने शादी की गारंटी दी और अब विधायक ने सगाई करवाने का वादा किया है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि साहब, विकास के वादे तो अपनी जगह हैं, लेकिन कुंवारों के घर शहनाई बजवाने की जिम्मेदारी भी चुनावी एजेंडे में शामिल हो गई क्या? फिलहाल, विधायक श्रवण कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और पंचायत चुनाव के बीच शादी-सगाई की गारंटी झुंझुनूं की चर्चाओं में शामिल हो गई है। बाइट : श्रवण कुमार, विधायक, सूरजगढ़0
0
Report
अजमेर यूथ कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, विरोध प्रदर्शन तेज
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में यूथ कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक कर अपने रोष का इजहार किया.. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक रावण रूपी पुतले का दहन कर किए गए विरोध प्रदर्शन से पूर्व शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त गांधी भवन चौराहे पर भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की.. यूथ कांग्रेस ने गांधी भवन चौराहे मानव श्रृंखला बना कर सांकेतिक रोड जाम भी किया .. एसआईआर के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉक्टर सुनील लारा और शहर जिला अध्यक्ष अनीश मारोठिया ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।0
0
Report
वन-भूमि विवाद के बाद पटेल समाज, भाजपा और किसान यूनियन ने थाने में ज्ञापन सौंपा
Panna, Madhya Pradesh:वन और कृषि भूमि सीमा विवाद में हुए खूनी संघर्ष के बाद पटेल समाज, भाजपा और किसान यूनियन के नेताओं ने थाने में ज्ञापन सौंपा. वन विभाग के कर्मचारियों पर FIR की मांग. किसान यूनियन ने सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा नेताओं के साथ अजयगढ़ थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है, शिकायती पत्रों में यह उल्लेख किया गया है कि वन विभाग के कर्मचारियों ने बर्बरता पूर्ण तरीके से ग्रामीण जनों के साथ मारपीट की है जिससे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, गंभीर रूप से कई को चोटें आईं और तीन लोगों के हाथों में फ्रैक्चर हुआ है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर अचार कारखाने में ड्रमों में मकड़ियां-मच्छर, मृत छिपकली मिलने पर 85 हजार किलो अचार सीज
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में अचार बनाने के कारखाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जब जांच की तो अचार की टंकियों में मृत छिपकली, मकड़ियाँ और जाले पाए गए। मुहाना मंडी परिसर के श्री श्याम फूड्स कारखाने में बेसमेंट में प्लास्टिक की लगभग 100 टंकीयों में विभिन्न प्रकार के अचार और कच्चा माल रखा मिला। 1700 किलो पैक्ड अचार और 85 हजार किलो अचार का कच्चा माल सीज किया गया। कारखाना परिसर सील कर दिया गया तथा फर्म का लाइसेंस निलंबित किया जा रहा है। आगे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई होगी; उत्पाद सुरक्षा हेतु सैम्पल लिए गए हैं और लैब जांच में असुरक्षित पाए जाने पर धारा 59 के अनुसार कारवाई होगी।0
0
Report
राजनांदगांव में मिट्टी के रावण का वध, दशहरे की अनूठी परंपरा
Rajnandgaon, Chhattisgarh:विजयादशमी के अवसर पर देशभर में विशालकाय रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। आतिशबाजी होती है और भव्य आयोजन किए जाते हैं। लेकिन राजनांदगांव में दशहरे की एक ऐसी अनूठी परंपरा निभाई जाती है, जो इसे सबसे अलग बनाती है। यहां रावण के विशालकाय पुतले का दहन नहीं, बल्कि मिट्टी से बने पांच फुट के रावण का विधि-विधान से वध किया जाता है। रियासतकाल से चली आ रही इस परंपरा को वैष्णव समाज और बलदेव की राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभा रहे हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व को देशभर में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। कहीं विशालकाय रावण के पुतलों का दहन होता है, तो कहीं भव्य शोभायात्राएं निकाली जाती हैं। लेकिन राजनांदगांव में दशहरे की परंपरा का स्वरूप कुछ अलग है। यहां रियासतकाल से चली आ रही परंपरा के अनुसार मिट्टी के रावण का वध किया जाता है। इस परंपरा को वैष्णव समाज और रियासतकालीन बलदेव की राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी आज भी आगे बढ़ा रहे हैं। खास बात यह है कि इस परंपरा का निर्वहन करने वाली यह चौथी पीढ़ी है। इस परंपरा में मिट्टी के रावण का भी खास महत्व है। शहर का ढीमर परिवार लगातार तीन पीढ़ियों से मिट्टी का रावण बनाता आ रहा है। इस वर्ष भी राजा दिग्विजय दास महाविद्यालय के सामने लगभग पांच फुट ऊंचा मिट्टी का रावण तैयार किया गया। विशालकाय पुतलों और आतिशबाजी से दूर यह परंपरा सादगी के साथ दशहरे के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को जीवंत बनाए हुए है। विजयादशमी के दिन भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाती है। इसके पश्चात विधि-विधान से राजा के शस्त्रों द्वारा मिट्टी के रावण का वध किया जाता है। रियासतकाल से चली आ रही इस परंपरा में धार्मिक आस्था के साथ शहर का ऐतिहासिक गौरव भी जुड़ा हुआ है। पीढ़ी दर पीढ़ी इस परंपरा को निभाने वाले परिवारों और समाज के प्रयासों से राजनांदगांव की यह विरासत आज भी कायम है। बदलते दौर में जब दशहरा भव्य आयोजनों और विशालकाय पुतलों के लिए पहचाना जाता है, तब राजनांदगांव की यह अनूठी परंपरा अपनी सादगी और ऐतिहासिक विरासत के कारण खास पहचान रखती है। मिट्टी के रावण का वध केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि रियासतकाल से चली आ रही संस्कृति और परंपरा को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का भी प्रतीक है।0
0
Report
भरतपुर में टिकट बेचने के आरोप पर पूर्व विधायक अमर सिंह समेत कांग्रेस कार्यकर्ता कीندية हलचल
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर बीजेपी कार्यालय के पास पानी की टंकी पर चढ़ा कांग्रेसी कार्यकर्ता। बयाना-रूपवास के पूर्व विधायक अमर सिंह पर जिला परिषद की टिकट बेचने का आरोप। जिला परिषद के वार्ड नंबर 21 से मांग रहा है योगेंद्र ऐलऊ टिकट। पूर्व विधायक पर बीजेपी कार्यकर्ता को टिकट देने का आरोप। प्रदर्शनकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा का बताया करीबी।0
0
Report
Advertisement
कुरुक्षेत्र के लाडवा में CM नायब सिंह सैनी ने महाराजा शूरसैनी प्रतिमा लोकार्पण किया
Kurukshetra, Haryana:ब्रेकिंग् कुरुक्षेत्र के लाडवा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा शूरसैनी जी की प्रतिमा का किया लोकार्पण शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 98 लाख की लागत से तैयार की गई है महाराजा शूरसैनी की प्रतिमा0
0
Report
खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड में शस्त्र पूजन, मंत्री विजय शाह ने निभाई परंपरा
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में पुलिस परेड ग्राउंड में मंत्री विजय शाह ने कलेक्टर-एसपी के साथ किया शस्त्र पूजन खंडवा में पुलिस परेड ग्राउंड पर शस्त्र पूजन हुआ। इस दौरान मंत्री विजय शाह ने विधि-विधान से शस्त्र पूजा की। खंडवा के कलेक्टर, एसपी, महापौर और विधायक पूजा पर बैठे और भारतीय संस्कृति के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ पुलिस के शस्त्रों की पूजा की। इस दौरान मंत्री शाह ने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। दशहरे के दिन भारतीय संस्कृति में शस्त्रों की पूजा का विधान है। यह हमारा सौभाग्य है कि हम लोग आज शस्त्र पूजन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह एक अच्छी पहल है इसलिए जनप्रतिनिधियों के द्वारा दशहरा पर्व पर इस परंपरा निर्वाह किया गया। पहले दशहरा पर जनप्रतिनिधि शस्त्र पूजन में नहीं आते थे। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों को शस्त्र पूजन के लिए कहा गया।0
0
Report
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी के सामने गोली: घायल गवाह अस्पताल पहुँचा
Noida, Uttar Pradesh:Tiger Attack Update Exclusive interview of Umesh Chauhan, Victim and Witness of firing incident उस दिन रात में करीब 7 बजे जैसे ही टाइगर श्रॉफ की गाड़ी निकली, जहाँ टाइगर श्रॉफ बैठे थे, वही मैं वही खड़ा था. अचानक से आवाज़ आयी मुझे लगा की टायर फटने की आवाज़ है, लेकिन फिर मेरे सीने में दर्द उठा, मैं लोगों से चिल्लाकर मदद मांगने लगा, लोगों से हॉस्पिटल ले जाने के लिए कहने लगा लेकिन तब तक मुझे नहीं पता था की मुझे गोली लगी है. कूपर हॉस्पिटल पहुँच कर मुझे पता चला की मुझे गोली लगी है. आज टाइगर श्रॉफ की मम्मी भी मुझसे मिलने आई थी और उन्होंने मेरी मदद करने की बात कही है.0
0
Report
Advertisement
जमुई के सिकंदरा में दुकान विवाद: दो पक्षों में मारपीट, 11 घायल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार गांव में दुकान के विवाद को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किए जाने में कुल 11 लोग घायल हो गए। घायलों में दोनों पक्षों के पांच-पांच और छह लोग शामिल हैं। घटना के बाद दुकान में तोड़फोड़ और पुलिस के साथ एक पक्ष की बहस का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सोमवार की रात करीब 10:30 बजे तक सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटनास्थल पर पुलिस को एक पक्ष के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच काफी देर तक बहस हुई। एक पक्ष ने पुलिस पर दूसरे पक्ष के प्रति पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। घायलों में एक पक्ष से रामबोल सिंह, उनके छोटे भाई रामाशीष सिंह, शिवम कुमार, राजू कुमार, गोलू कुमार और कन्हैया कुमार के नाम बताए गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से जदयू नेता अनुज कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, सत्यम कुमार सिंह, चंदन कुमार और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है। दुकान में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप एक पक्ष के घायल कन्हैया कुमार ने बताया कि उनके चाचा ने माँ नेतुला मंदिर के बगल में दुकान खरीदी है, जहां पूजा सामग्री बेची जाती है। उनके पिता की भी वहां तीन-चार दुकानें हैं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग दुकान को जबरन पीछे करने का दबाव बना रहे थे। दुकान पीछे करने से इनकार करने पर मारपीट की गई और दुकान में तोड़फोड़ कर सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया। कन्हैया कुमार ने दावा किया कि इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने दुकान चलाने के एवज में अवैध रूप से टैक्स मांगने का भी आरोप लगाया। न्यास समिति के सचिव ने जताई थी आपत्ति वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि रामाशीष सिंह द्वारा मंदिर के पास स्थित दुकान को आगे बढ़ाया जा रहा था। इस पर न्यास समिति के सचिव और जदयू नेता अनुज कुमार सिंह ने आपत्ति जताते हुए दुकान पीछे करने को कहा था। इसी विवाद को लेकर मारपीट हुई। दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दुकान में तोड़फोड़ और पुलिस के साथ बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।0
0
Report
बेगूसराय में लापता युवक की हत्या, शव पानी भरे गड्ढे में मिला
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में चार दिनों से लापता युवक का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान लोहियानगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर पोखरिया वार्ड नंबर 36 निवासी बंगाली सदा के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि राजा कुमार को उसका दोस्त घर से बुलाकर ले गया था और उसकी निर्मम तरीके से हत्या करने के बाद चेहरा और शरीर पर एसिड डालकर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। हालांकि, हत्या और एसिड डालने के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र में रेलवे गुमटी के पास की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आपको बताते चले कि बेगूसराय में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चार दिनों से लापता एक युवक का शव पानी भरे गड्ढे में तैरता हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मृतक की पहचान होते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। मृतक राजा कुमार, लोहियानगर थाना क्षेत्र के अशोक नगर पोखरिया वार्ड नंबर 36 निवासी बंगाली सदा का पुत्र था। परिजनों के मुताबिक, बीते 15 अक्टूबर को राजा कुमार का एक दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद से ही राजा कुमार लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद लोहियानगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। बावजूद इसके, राजा कुमार का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने राजा कुमार के दोस्त से पूछताछ की, तो उसने बताया कि राजा कुमार उसके साथ कुछ समय के लिए आया था, लेकिन इसके बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी नहीं है। इसी बीच, आज स्थानीय लोगों ने रेलवे गुमटी के पास पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान राजा कुमार के रूप में की। परिजनों ने आरोप लगाया है कि राजा कुमार की हत्या करने के बाद उसके चेहरे और शरीर पर एसिड डाला गया और फिर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया। उन्होंने इस वारदात में उसके दोस्त की संलिप्तता کا आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही लोहियानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा。0
0
Report
मारवाड़ जंक्शन में विजयदशमी पथ संचलन ने उत्साह भरे स्वागत के साथ किया
Pali, Rajasthan:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस विजयदशमी पर मारवाड़ में निकला पथ संचलन नगर वासियों ने पुष्प वर्षा के साथ पत्र संचालन का किया स्वागत मारवाड़ जंक्शन उपखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस विजयदशमी पर्व पर आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान पथ संचलन का आयोजन हुआ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना दिवस विजयदशमी पर्व को लेकर , मारवाड़ जंक्शन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया, खारची गांव से शुरू हुआ पथ संचलन मारवाड़ी बाजार सिंधी बाजार अस्पताल रोड होते हुए मारवाड़ नगर के हर क्षेत्र से होकर गुजरा जगह जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा के साथ पथ संचलन का स्वागत किया तत्पश्चात शस्त्र पूजा का कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ, पथ संचलन में मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के सैकड़ो गांव से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए,0
0
Report
Advertisement
टोंक के डिग्गी में स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 7.5 ग्राम बरामद
Tonk, Rajasthan:टोंक के डिग्गी थाना क्षेत्र में DST टीम की बड़ी कार्रवाई,एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई डिग्गी थाना क्षेत्र के कलमंडा गांव में स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार,DST इंचार्ज ओम प्रकाश चौधरी ने बताया आरोपी के कब्जे से 7.50 ग्राम अवैध स्मैक की बरामद बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये,पुलिस ने आमिर उर्फ इम्मू पुत्र शाहजादा को किया गिरफ्तार आरोपी टोंक के बहिर क्षेत्र का रहने वाला,पुलिस ने 3400 रुपये नकद, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा किया जब्त स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त,DST टीम की कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान जारी0
0
Report
देश के गृह मंत्री अमित शाह अनाज मंडी पहुंचे, विमान जल्द लैंड करेगा
Sangrur, Punjab:ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ ਹੈ ਤੁਸੀਂ ਵੀਡੀਓ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਖ ਸਕਦੇ ਹੋ ਕਿ ਜਹਾਜ ਹੁਣ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਲੈਂਡ ਕਰ ਜਾਣਾ ਹੈ ਤੇ ਕੋਈ ਟਾਈਮ ਬਾਅਦ ਹੀ ਦੂਰ ਵਣਜਾਰੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਗ੍ਰਿਹ ਮੰਤਰੀ ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਪਹੁੰਚ ਜਾਣਗੇ0
0
Report
देवेंद्र सिंह MLC चुनाव से पहले बगावत: शिक्षकों से कहा—अपमान के खिलाफ वोट करो
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा MLC देवेंद्र Singh की चुनाव से पहले बगावत:शिक्षकों से कहा- अपमान के खिलाफ वोट करो,0
0
Report
Advertisement
