245201
हापुड़ के NH 9 पर तेज गति का कहर, 2 महिलाएं सहित 3 लोग घायल
Bachhouta, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना बाबुगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे 9 पर तेज गति से आ रही टाटा पंच गाड़ी बछलोता प्लाईओवर पर संतुलन खोकर पलट गई। इस हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। गाड़ी की स्पीड अधिक होने के कारण वह सड़क पर भरे पानी में चली गई और पलटी। घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। गनीमत रही कि गाड़ी के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। बाबुगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को अस्पताल भेजा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यवतमाळ के पुसद में श्रावण सोमवार के मौके पर कांडेश्वर महादेव मंदिर पर बेलपत्र लाखोळी और अभिषेक
Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळच्या पुसद तालुक्यातील वनवारला इथल्या कोंडेश्वर महादेव मंदिरात आज तिसऱ्या श्रावण सोमवार निमित्ताने बेलपत्र लाखोळी व अभिषेक करण्यासाठी महिलांनी रीघ लावली. येथे शिवलिंगावर एक लाख एक्कावन्न हजार बेलपत्र लाखोळी श्रावणातल्या तिसऱ्या सोमवारी वहिल्या जातात. अभिषेक व महाप्रसाद देखील होतो. त्यासाठी पहाटेपासूनच भक्तिमय वातावरणात हा धार्मिक सोहळा सुरू झाला आहे. ओम नमः शिवाय मंत्र जाप करीत हे बेलपत्र वाहिले जातात.0
0
Report
स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा के गैंगरेप के आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंग रेप की घटना सामने आई। गैंग रेप के आरोपी ड्राइवर-कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कश्मीरी गेट इलाके में स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंग रेप की घटना हुई। दरअसल घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली और 11वीं क्लास में पढ़ती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा घरवालों से नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गई थी और नोएडा में रहने वाले अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई। इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी। छात्रा ने बस को रुकने का इशारा किया जिसके बाद बस रुक गई। ड्राइवर-कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 जाने की बात कहकर बस में बैठा लिया。 आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद कंडक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी पीड़िता को देर रात कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर फरार हो गए। घबराई हुई छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी बस में खराबी आने के बाद बस को सूरजपुर की वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए लेकर गए थे। बस की रिपेयरिंग के बाद ड्राइवर और कंडक्टर खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे। इसी दौरान परी चौक पर छात्रा उन्हें मिली。 परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर का सफर बस ने तय किया, बस स्लीपर होने और पर्दे लगे होने के कारण किसी भी राहगीर को बस के अन्दर का दिखाई नहीं दिया।0
0
Report
झाझा नगर में सड़क हादसे में अमित राम उर्फ गोलू की मौत; परिवार में मातम
Jamui, Bihar:जमुई: झाझा नगर क्षेत्र के पुरानी बाजार पार्क के समीप रविवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चरघरा मोहल्ला निवासी सिकंदर राम के 32 वर्षीय पुत्र अमित राम उर्फ गोलू के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे सीएचसी झाझा पहुंचाया, जहां डॉ. बीके राय ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और पिकअप वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह अपने पीछे पत्नी आरती देवी, सात वर्षीय पुत्र अविराज और पांच वर्षीय पुत्र आरव को छोड़ गया है। पत्नी आरती देवी ने बताया कि रविवार को वह उपवास पर थीं। पति फल लाने के लिए दोपहर करीब तीन बजे बाइक से निकले थे। शाम को घर लौटते समय हादसे से करीब पांच मिनट पहले ही फोन पर उनसे बातचीत हुई थी। पति ने जल्द घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन कुछ ही देर बाद हादसे की सूचना मिली। मौत की खबर से अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार मच गई।0
0
Report
Advertisement
चित्रकूट में मंदाकिनी बाढ़ तेज़, 16 गांव पानी में डूबे; रेस्क्यू जारी
Varanasi, Uttar Pradesh:• चित्रकूट में बाढ़ का संकट, चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के उफान पर आने से बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं。 • खतरे के निशान के ऊपर जलस्तर, मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 126 मीटर के ऊपर पहुंच गया है。 • रामघाट में घुसा पानी, प्रसिद्ध रामघाट की दुकानें और आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है。 • प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और प्रभावित लोगों को सुरक्षित रैन बसेरों में भेजा जा रहा है。 • रातभर बढ़ा जलस्तर, देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण मंदाकिनी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी जारी है。 • 16 गांव बुरी तरह प्रभावित, जिले के 16 गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर चुके हैं और मुख्य संपर्क कट गया है。 • 700 लोगों का रेस्क्यू, बाढ़ में फंसे 700 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित राहत शिविरों में पहुंचाया गया है。 • राहत और बचाव कार्य जारी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं。 • राशन व दवाइयों का वितरण, राहत शिविरों में शरण लिए लोगों के लिए भोजन, पीने के पानी और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है。 • निचले इलाकों में अलर्ट घोषित, प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों के निवासियों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।0
0
Report
शामली हत्या: मुठभेड़ में दो शूटर मरे, बाकी की जांच जारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा, "शामली कोतवाली के पास अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी। CCTV फुटेज की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ से पता चला कि इस घटना में चार शूटर शामिल थे। वे दो मोटरसाइकिल पर भाग गए। उनका लगातार पीछा किया गया। आज सुबह, शामली पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए। उनके पास से आधुनिक हथियार बरामद हुए। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की, जिससे हमारे दो कॉन्स्टेबल घायल हो गए। बाकी शूटरों और गैंग के सीनियर सदस्यों के बारे में जांच चल रही है। उन सभी को सज़ा दिलाई जाएगी।"0
0
Report
हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र: प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल और अनुमान समिति रिपोर्ट पर चर्चा
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन - प्रश्न काल के साथ शुरू होगी सत्र की कार्रवाई - प्रश्न काल के बाद होगा शून्य काल जिसमें विधायक अलग-अलग मुद्दे उठाएंगे - इसके बाद वर्ष 2026-2027 के लिए अतिरिक्त अनुमानों (पहली किस्त) और उस पर अनुमान समिति की रिपोर्ट को प्रस्तुत किया जाएगा। - दूसरे दिन कई विधेयक पेश किए जाएंगे जबकि कई विधेयक चर्चा कर पारित किए जाएंगे。 पेश किए जाने वाले विधेयक 1. हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक, 2026 2. हरियाणा ग्राम सामान्य भूमि (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 3. हरियाणा स्थानीय ऑडिट बिल, 2026 4. हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 5. हरियाणा राज्य महिला आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026 6. हरियाणा वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026 7. हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026 8. हरियाणा राज्य फिजियोथेरेपी परिषद (निरसन) विधेयक, 2026 9. हरियाणा विधि अधिकारी (नियुक्ति) संशोधन विधेयक, 2026 विचार और पारित करने के लिए विधेयक 1. हरियाणा न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2026 2. हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 3. हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 4. हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम श्र Shrine विधेयक, 20260
0
Report
Advertisement
अंकित बालियान हत्या: दो आरोपी मरे, बाकी अभी भी फरार—पत्नी ने कहा न्याय की उम्मीद
Noida, Uttar Pradesh:शामली, उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो आरोपियों के एनकाउंटर पर, अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने कहा, "मुझे अभी-अभी पता चला है। अच्छी बात है कि दो आरोपी मारे गए, लेकिन कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं। इसलिए, मैं चाहती हूं कि उन्हें भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए। हमें पूरी तरह संतुष्टि तो नहीं मिल पाएगी, लेकिन कम से कम न्याय तो होगा..."0
0
Report
उलवे के गाव में डकैती: CCTV से पांच बदमाश गिरफ्तार, लगभग 8.65 लाख बरामद
Navi Mumbai, Maharashtra:उलवे परिसरातील गावात गत आठवड्यात घडलेल्या डकैती प्रकरणातील पाच जणांच्या टोळीला उलवे पोलिसांनी सीसीटीव्ही फुटेज आणि तांत्रिक विश्लेषणाच्या आधारे अटक केली आहे. पोलिसांनी या टोळीकडून डकैतीत वापरलेली वाहने, मोबाईल फोन आणि रोख रकमेसह सुमारे 8 लाख 65 हजार रुपयांचा मुद्देमाल हस्तगत केला आहे. या गुह्यातील आणखी चार आरोपी फरार असून उलवे पोलिसांकडून त्यांचा शोध घेण्यात येत आहे. या घटनेत गव्हाणगाव येथे दरोड्यात भाग घेतलेल्या शेवंती धाया कोळी यांच्या घरातून सोन्याचे दागिने व दोन लाखांची रोख रक्कम असा सुमारे नऊ लाखांचा ऐवज लुटला गेला होता. तपासादरम्यान प्राधान्याने CCTV फुटेज तपासण्यात आला आणि दोन आरोपी बदलापूर येथे असल्याची माहिती मिळाल्यानंतर त्यांना कारसह ताब्यात घेण्यात आले. पुढील तपासात आणखी तीन आरोपी गव्हाणगाव येथून ताब्यात घेतले गेले. तीनही आरोपींचा दरोड्यात सहभाग असल्याचे निष्पन्न झाल्यावर रोहित शांताराम मालुसरे, सुरज राजू गायकवाड, दीपेश सुरेश भोईर, प्रवीण सदानंद कोळी आणि फरहान अल्ताफ शेख या पाचही आरोपींना अटक झाली.0
0
Report
जळगाव के धरणगाव में ज्वारी खरेदी केंद्र पर किसानों की लंबी कतारें, रिकॉर्ड भाव
Jalgaon, Maharashtra:पीक पाणी जळगाव, धरणगाव Ancr जळगाव जिल्ह्यातील धरणगाव येथील ज्वारी खरेदी केंद्रावर शेतकऱ्यांच्या ट्रॅक्टरच्या लांबच लांब रांगा लागल्या आहेत... ज्वारीला सध्या 3 हजार 700 रुपये इतका समाधानकारक भाव मिळत असल्याने मोठ्या संख्येने शेतकरी ज्वारी विक्रीसाठी खरेदी केंद्रावर दाखल होत आहेत. मात्र, या केंद्रावर दिवसाला केवळ 10 ट्रॅक्टरमधील ज्वारीचीच खरेदी केली जात असल्याने शेतकऱ्यांना आपली ज्वारी विकण्यासाठी दोन ते तीन दिवस रांगेत थांबावे लागत आहे. त्यामुळे खरेदी केंद्रावर जास्तीत जास्त ज्वारीची खरेदी करण्यात यावी, अशी मागणी शेतकऱ्यांकडून केली जात आहे.0
0
Report
Advertisement
महाराष्ट्र के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन को तीसरे श्रावण सोमवार को भारी भीड़
Chandrapur, Maharashtra:महाराष्ट्रातील सर्वात मोठ्या शिवलिंगाच्या दर्शनासाठी तिसऱ्या श्रावण सोमवारी शिवभक्तांची रीघ लागली. चंद्रपूर शहराच्या लालपेठ जुनी वस्ती भागात हे शिवलिंग आहे. बराच कालावधी हे शिवलिंग दुर्लक्षित होते. स्थानिक आमदार किशोर जोरगेवार यांनी पुढाकार घेत या ठिकाणी शिवभक्तांसाठी मूलभूत सुविधा उभारणी केली आहे श्रावणातील दूसरे सोमवारी हजारो शिवभक्त या शिवलिंगाच्या दर्शनासाठी पोचले. बेलपत्र -दूध -जल अर्पण करत त्यांनी शिवाकडे आशीर्वाद मागितले. गेली काही वर्षे इथल्या सुविधांमध्ये झालेला बदल पाहून शिवभक्त आनंदले आहेत.0
0
Report
पोटाकेबिन में 47 बच्चे बीमार: अधिकारी कार्रवाई के साथ जांच शुरू
Sukma, Chhattisgarh:पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 बच्चों के बीमार पड़ने के मामले में बच्चों की देखरेख और व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही बरतने के आरोपों के बीच प्रशासन ने कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर पोटाकेबिन की अधीक्षिका पद्मलता मौर्य को प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, वहीं मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। इसके अलावा इस पूरे मामले पर बीईओ से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है । बता दें कि बीते दिनों जी मीडिया की टीम ने पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 बच्चों के फूड पॉइजनिंग से बीमार होने की आशंका साथ ही दूषित पानी और भोजन का मामला उठाया था। इस दौरान जी मीडिया की टीम ने अधीक्षिका से भी व्यवस्थाओं को लेकर सवाल किए थे, जिस पर अधीक्षिका का गैर-जिम्मेदाराना बयान सामने आया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर बच्चों की जांच कराई। 28 और 29 अगस्त को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जबकि 29 अगस्त को कलेक्टर ने स्वयं पोटाकेबिन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में संस्था के संचालन में कमियां पाए जाने के बाद अधीक्षिका को हटाया गया । वहीं, पानी और भोजन के सैंपल भी जांच के लिए लिए गए हैं। पोटाकेबिन में नए वाटर फिल्टर लगाए गए हैं और साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ कपासन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की साधारण सभा, नई कार्यकारिणी मनोनीत
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान, विद्यालय शिक्षा, खंड कपासन की साधारण सभा आयोजित हुई। बैठक के प्रथम सत्र में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोपाल लाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे। महासंघ के प्रवासी कार्यकर्ता गोपाल लाल जाट ने संगठन के उद्देश्यों, कार्यपद्धति और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक के दूसरे सत्र में खंड कपासन की नई कार्यकारिणी का मनोनयन किया गया। गोपाल कृष्ण नामधर को अध्यक्ष, राकेश कुमार व्यास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अश्विनी कुमार व्यास और भगवती सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अनिल कुमार पंचोली को मंत्री और ममता रानी शर्मा को महिला मंत्री मनोनीत किया गया। पदाधिकारियों ने शिक्षक समाज और शिक्षा के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
अंतरराज्यीय गिरोह ने कृषि ट्यूबवेलों केबल चोरी किए, पति-पत्नी गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:कृषि ट्यूबवेलों से केबल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी गिरफ्तार सादुलपुर हमीरवास थाना क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में लगातार हो रही कृषि ट्यूबवेलों की केबल चोरी की वारदातों का हमीरवास थाने की पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आईपीएस अधिकारी अभिजीत पाटिल ने बताया कि लगातार बढ़ रही केबल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हमीरवास थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक सतपाल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आसूचना संकलन तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तथा सीसीटीवी फुटेज के साथ जांच करते हुए गिरोह तक पहुंच बनाई। पुलिस ने मामले में पंजाब निवासी आरोपी सतनाम सिंह उर्फ सोनू पुत्र बुटा सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी दलेलसिंह वाला, थाना सदर मानसा, पंजाब तथा उसकी पत्नी सरोज उर्फ सुनीता, उम्र 30 वर्ष, निवासी दलेलसिंह वाला, थाना सदर मानसा, पंजाब को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को ब Bangड़वा निवासी सतवीर पुत्र रावतराम जाट ने हमीरवास थाने में रिपोर्ट दी थी कि 6-7 जून की रात रोही बांगड़वा, रोही सरदारपुरा और रोही भभरींड में अज्ञात चोर कृषि ट्यूबवेल कनेक्शन की केबल काटकर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वहीं अनेक गांवों में एक के बाद एक चोरी की घटनाएं होने से किसानों में चिंता और इलाके में सनसनी फैल गई। पाटिल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में चोरी की वारदातों में शामिल अन्य लोगों तथा चोरी की केबल खरीदने और बेचने वाले व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अनुसंधान अभी जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिछले करीब ढाई से तीन वर्षों से थाना क्षेत्र में फसल कटाई का काम करते थे। इस दौरान उन्हें क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और कृषि ट्यूबवेलों की जानकारी हो गई थी। आरोपी कथित तौर पर दिन के समय क्षेत्र में रेकी करते और बिजली के खंभों पर लगी तारों के नीचे-नीचे चलते हुए ट्यूबवेलों तक पहुंचने का रास्ता तलाशते थे। मामले में हमीरवास थानां क्षेत्र में करीब 39 ट्यूबवेलों से केबल चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। जिसके कारण किसानों में भारी आक्रोश था अब किसानों की मांग है कि 39 ट्यूबवेलों से चोरी की गई केबल को बरामद करने के साथ साथ मामले में शामिल अन्य आरोपियो को पुलिस शीघ्रता से गिरफ्तार करने की कार्रवाई करे। वहीं पीड़ित किसानों ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया। मामले हमीरवास थानाधिकारी सतपाल, सहायक उपनिरीक्षक सुभाषचन्द्र, साइबर सेल चुरू के हेड कांस्टेबल सत्यवान, कांस्टेबल संदीप, अमित थाना सादुलपुर के कांस्टेबल ओमप्रकाश की मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
हरियाणवी गायक की हत्या के बाद पुलिस पर फायरिंग, दो आरक्षक घायल
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश | शामली के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, "हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद रात को नाकेबंदी का आदेश दिया था। आज सुबह करीब 4 बजे, जब हिजाना के SHO अपने स्टेशन के पास चेकिंग कर रहे थे, तो उन्होंने करनाल की तरफ से आती हुई एक मोटरसाइकिल देखी। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की। बाइक पर दो अपराधी سवार थे; उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की... इसके बाद मन्ना मादरा पुल पर चेकिंग कर रहे पुलिसबल पर भी बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस से घिरने के बाद इन्होंने पुलिस पर जानलेवा हमला किया। हमारे 2 आरक्षी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गए जहां उनकी मौत हो गई ..."0
0
Report
राघोपुर में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी डुबो दी, 1700 से अधिक घर पानी में
Naya Chak, Bihar:भागलपुर के राघोपुर में गंगा नदी ने ऐसी तबाही मचाई है कि पिछले एक सप्ताह से जारी तटबंध का कटाव अब गांवों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। 23 अगस्त की रात तटबंध कटने के बाद गांव में घुसा बाढ़ का पानी अब 1700 से ज्यादा घरों में पहुंच चुका है। लेकिन तस्वीर सिर्फ मंत्री के आवास की नहीं है। गांव के गरीब परिवारों के घरों में भी कहीं घुटने तो कहीं सीने तक पानी भरा है। घरों में रखा सामान बर्बाद हो रहा है और लोगों के सामने सबसे बड़ा संकट दो वक्त के भोजन का खड़ा हो गया है। हालात ऐसे हैं कि अब बाढ़ पीड़ितों को सरकारी कम्युनिटी किचन के भरोसे रहना पड़ रहा है। इंसानों के साथ-साथ मवेशियों के लिए भी चारे का संकट गहरा गया है। प्रशासन की ओर से कम्युनिटी किचन चलाकर लोगों को राहत देने की कोशिश जरूर की जा रही है, लेकिन सवाल यह है कि जब बाढ़ ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है, तो जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी क्या सिर्फ आवास तक सीमित रह जाती है? ऊर्जा मंत्री का आवास भी जलमग्न है और गरीबों की झोपड़ियां भी पानी में डूबी हैं। लेकिन बाढ़ की इस घड़ी में ऊर्जा मंत्री खुद बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर उनकी परेशानी जानने नहीं पहुंचे इसे लेकर अब सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ महल जैसा मकान... दूसरी तरफ पानी में डूबी गरीब की झोपड़ी। दोनों के बीच फर्क सिर्फ इतना है कि बाढ़ का पानी सबके घर तक पहुंच गया, लेकिन क्या राहत और जिम्मेदारी भी हर घर तक पहुंची? राघोपुर में बाढ़ के बीच जमीनी हकीकत का जायजा लिया हमारे संवाददाता अश्वनी ने।0
0
Report
Advertisement
