Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hapur245101

हापुड - अवैध संबंधों में बंधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी साथ की थी राजपाल की हत्या।

Mar 22, 2026 03:45:47
Hapur, Uttar Pradesh
हापुड़ जनपद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही सुहाग का अंत कर दिया। पुलिस ने राजपाल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। आखिर क्यों एक हँसते-खेलते परिवार में मौत का तांडव हुआ। मामला हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का है जहाँ पुलिस ने राजपाल नामक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। राजपाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। पुलिस के मुताबिक, राजपाल की पत्नी रजनी का पिछले तीन साल से बंटी नाम के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जब राजपाल को इस अवैध संबंध की भनक लगी, तो उसने इसका कड़ा विरोध किया। यही विरोध उसकी मौत का कारण बन गया। प्यार में अंधी हो चुकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजपाल को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया। आरोपियों ने राजपाल के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद, दोनों ने पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तफ्तीश शुरू की और कड़ियाँ जोड़ते हुए आरोपी पत्नी रजनी और प्रेमी बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GYGAUKARAN YADU
Mar 22, 2026 04:45:27
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 22, 2026 04:32:16
Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम वनमंडल में तेंदुआ खाल जप्ती का मामला अब गंभीर सवालों के घेरे में है। वन विभाग ने भले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की हो, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कवर्धा वनमंडल द्वारा 2 नग तेंदुआ खाल के साथ हड्डी और नाखून जैसी सामग्री जप्त की गई है। खास बात यह है कि यह पूरी कार्रवाई स्थानीय स्तर की सूचना पर नहीं, बल्कि वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो भोपाल और राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल रायपुर से मिली इनपुट के बाद की गई। यानि साफ है कि वन विभाग को बाहरी टीम से सूचना मिलने के बाद ही हरकत में आना पड़ा। तरेगांव क्षेत्र के ग्राम गुडली और कवर्धा परिक्षेत्र के ग्राम चोरभट्टी में दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि तेंदुआ खाल का उपयोग तांत्रिक विद्या और पूजा-पाठ में किया जाता था। बड़ा सवाल – अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर क्षेत्र में वन्यजीवों के शिकार और खाल के अवैध कारोबार का यह नेटवर्क कब से सक्रिय था? क्या वन विभाग की नियमित गश्त और खुफिया तंत्र पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है? अगर समय रहते बाहरी एजेंसियों से सूचना नहीं मिलती, तो यह अवैध नेटवर्क और भी बड़ा रूप ले सकता था। फिलहाल सभी 5 आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई जारी है, लेकिन इस पूरे मामले ने वन विभाग की सतर्कता और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
141
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 22, 2026 04:31:55
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक योगेंद्र साव को पार्टी से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उन पर मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक और अनुशासनहीन टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि योगेंद्र साव लगातार सरकार और नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे, जिसे लेकर उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि जब कोई व्यक्ति अनुशासन की सीमा पार करता है, तो उसमें छोटा-बड़ा नहीं देखा जाता। पार्टी की अनुशासन समिति ने विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया और निष्कासन की कार्रवाई की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि अन्य नेताओं को भी चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर कोई भी नेता या कार्यकर्ता संगठन या नेतृत्व के खिलाफ अनुशासनहीनता करता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि संगठन और अनुशासन सबसे ऊपर है। बाइट: केशव महतो कमलेश ( प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस झारखंड)
155
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 22, 2026 04:31:06
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक चन्दवाड़: आकोडिया रोड पर गहरे गड्ढे में फंसा मिनी ट्रक, आवागमन ठप. किसान और आम जन बेहाल चन्दवाड़। आकोडिया रोड पर पिछले 24 घंटों से राहगीरों और किसानों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण माल से लदा एक मिनी ट्रक बीच रास्ते में फंस गया है। ट्रक एक ओर बुरी तरह झुक जाने के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। 5 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाने को मजबूर लोग कल दिन से फंसे इस वाहन के कारण आकोडिया रोड से गुजरने वाले अन्य वाहनों के पहिए थम गए हैं। स्थिति यह है कि दोपहिया और चार पहिया वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिए मुख्य मार्ग छोड़कर करीब 5 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही है, बल्कि लोगों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। किसानों की बढ़ी मुश्किलें वर्तमान में कृषि कार्य जोरों पर है, ऐसे में इस मार्ग के बंद होने से सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ी है। खेत-कुओं तक पहुँचना मुश्किल: किसान अपने ट्रैक्टर और अन्य कृषि यंत्र कुओं और खेतों तक नहीं ले जा पा रहे हैं। माल ढुलाई प्रभावित: तैयार फसल और खाद-बीज लाने-ले जाने के लिए किसानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है, जिससे खेती के कामों में देरी हो रही है। प्रशासनिक अनदेखी पर रोष स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। आए दिन यहाँ वाहन फंसते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा गड्ढों को भरने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रक को बाहर निकालने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि आवागमन सुचारू हो सके।
203
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 22, 2026 04:30:52
Chittorgarh, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स विभाग की कार्रवाई के विरोध में अफीम किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। किसान पिछले कई दिनों से नाराज हैं और उनका आरोप है कि डूंगला क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान किसानों से अवैध वसूली की गई, मारपीट और उत्पीड़न किया गया तथा कुछ लोगों को झूठे मामलों में फंसाया गया। किसानों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI से करवाई जाए और जिन किसानों से अवैध रूप से पैसे लिए गए हैं, वह राशि वापस दिलाई जाए। इसी को लेकर किसानों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था, जिसे प्रशासन से वार्ता के बाद फिलहाल 1 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि तब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा और जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक भी आंदोलन किया जाएगा। अब इस मामले में प्रशासन और सरकार के अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
197
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 22, 2026 04:30:41
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक ssyavta गांव में ट्रांसफार्मर चोरीः घाड़ थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम। स्यावता गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया। इस घटना से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत कनवाडा के स्यावता गांव में मालाजी महाराज स्थान के पास लगे इस ट्रांसफार्मर को चोरों ने रात्रि करीब 1:00 बजे निशाना बनाया। चोर ट्रांसफार्मर से कॉपर, तेल और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। सामाजिक कार्यकर्ता नृसिंह मीणा ने बताया कि चोरों ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उपसरपंच मदनलाल मीणा और कमल मीणा सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ट्रांसफार्मर चोरी होने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे किसानों और आमजन को सिंचाई और दैनिक कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़कर चोरी का माल बरामद करने की मांग की है。
218
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 22, 2026 04:30:29
142
comment0
Report
HKHARI KISHOR SAH
Mar 22, 2026 04:17:06
New Delhi, Delhi:नवरात्र के चौथे दिन कालका जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नवरात्र के चौथे दिन कल्काजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है.आज नवरात्र का चौथा दिन है और चौथे दिन मां कुशमंडा की पूजा की जाती है इसी करी में आज दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ माता कालका के दर्शन करने के लिए पहुंच रही जहां भक्त सुबह से ही माता कालका के दर्शन करने के लिए लाइनों में लगे हैं और दर्शन कर रहे हैं इस दौरान बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान मंदिर के चारों तरफ तैनात दिखाई दिए साथ ही मंदिर के वॉलिंटियर्स भी श्रद्धालुओं के सुरक्षा के लिए तैनात दिखाई दिए. श्रद्धालु माता कालका की जय जयकार करते दिखाई दिए。
989
comment0
Report
DKDAVESH KUMAR
Mar 22, 2026 04:16:52
New Delhi, Delhi:दिल्ली में रोजाना लगभग 7,000 मीट्रिक टन C&D मलबा निकलता है,लेकिन फिलहाल केवल 5,000 मीट्रिक टन मलबे को ही प्रोसेस करने की क्षमता है। यानी की 2 हजार टन का मलबा प्रोसेस नहीं हो पा रहा है, कई बार इस कमी की वजह से राजधानी भर में जगह-जगह मलबा जमा हो जाता है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ता है। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद से मलबे को हटाने के अभियान भी तेज कर दिए गए हैं। 15 दिनों के अंदर एक लाख मीट्रिक टन मलबा हटाने का लक्ष्य रखा गया था। 12 दिनों में ही लगभग 80,000 मीट्रिक टन मलबा हटाया जा चुका है और उसे प्रोसेसिंग प्लांट में भेज दिया गया है।' दिल्ली में अभी चार C&D (निर्माण और तोड़फोड़) कचरा प्लांट चालू हैं, इनमें बक्करवाला की क्षमता 1,000 MT, बुराड़ी की 2,000 MT, रानीखेड़ा की 1,000 MT और शास्त्री पार्क की 1,000 MT है。
824
comment0
Report
Advertisement
Back to top