245201
हापुड़ः जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ड्रोन से कर रही है निगरानी
Bachhouta, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले में पुलिस लगातार संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों की ड्रोन से निगरानी कर रही है। एस पी कुँवर ज्ञानजंय सिंह ने बताया कि संभल की घटना के बाद से अपराध नियंत्रण, शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया है। पुलिस का यह कदम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली से नवादा आ रहे युवक को महाबोधि एक्सप्रेस में नशाखुरानी कर लूट
Nawada, Bihar:दिल्ली से नवादा आ रहे निवास कुमार को ट्रेन में बनाया निशाना। लुटेरों ने नकदी-सामान समेत कपड़े भी उतारे। सदर अस्पताल में इलाज जारी नवादा:: दिल्ली से सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने नवादा आ रहे एक युवक को महाबोधि एक्सप्रेस में नशाखुरानी का शिकार बनाया गया। लुटेरों ने युवक को अचेत कर उसका सारा सामान, नकदी और कपड़े तक लूट लिए। युवक को लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन से अचेत अवस्था में बरामद किया गया। पीड़ित की पहचान निवास कुमार के रूप में हुई है। वह दिल्ली में काम करते हैं और अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने घर आ रहे थे। पत्नी कंचन कुमारी ने बताया: “मुगलसराय पहुंचने से करीब 15 मिनट पहले मेरी उनसे आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि मुगलसराय पहुंचने वाले हैं, फिर कॉल करेंगे। उसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। मैंने कई बार कॉल किया पर संपर्क नहीं हो पाया।” कंचन ने बताया कि चिंता बढ़ने पर उन्होंने ऑनलाइन ट्रेन का स्टेटस देखा। जब ट्रेन गया से आगे निकल गई और पति का कुछ पता नहीं चला तो परिवार परेशान हो गया। लखीसराय में मिला फोन: कुछ घंटों बाद कंचन को लखीसराय से एक कॉल आया। बताया गया कि उनके पति महाबोधि एक्सप्रेस के एक कोच में अचेत अवस्था में मिले हैं। रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से निवास को उतारा गया। उस समय उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। अभी लखीसराय में है परिजन तुरंत लखीसराय पहुंचे और निवास को नवादा सदर अस्पताल लेकर आए। सारा सामान गायब कंचन के अनुसार नशाखुरानी के बाद निवास के पास मौजूद बैग, मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान लूट लिया गया। “वो खाली हाथ मिले। लुटेरों ने कपड़े तक नहीं छोड़े।” डॉक्टरों ने कहा - खतरे से बाहर: सदर अस्पताल नवादा के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बताया कि निवास को नशीला पदार्थ दिया गया था। “अब उनकी हालत स्थिर है। नशे का असर कम हो रहा है। 24 घंटे निगरानी में रखेंगे।” ग्रुप ने शुरू की जांच: रेलवे पुलिस नवादा ने मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में आशंका है कि मुगलसराय और बक्सर के बीच किसी स्टेशन पर नशाखुरानी गिरोह ट्रेन में चढ़ा और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के होश में आने के बाद बयान दर्ज किया जाएगा। बाइट पत्नी0
0
Report
ताजमहल परिसर में तेजो महालय मंदिर के दावे पर हाईकोर्ट में सर्वेक्षण की मांग
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, आगरा के ताजमहल को तेजो महालय मंदिर होनेکا दावा, कोर्ट कमीशन सर्वे की मांग को लेकर हाईकोर्ट में आज सुनवाई की उम्मीद, ताजमहल परिसर के सर्वेक्षण के लिए एडवोकेट कमीशन नियुक्त करने की मांग पर आज सुनवाई की उम्मीद, आगरा के जिला अदालत के आदेशों के खिलाफ दाखिल है याचिका, आगरा जिला अदालत ने सर्वेक्षण की मांग को खारिज कर दिया था, याची का कहना है कि ताजमहल परिसर में भगवान अग्रेश्वर महादेव नागनाथेश्वर विराजमान तेजो महालय मंदिर है, आगरा के सिविल जज (सीनियर डिविजन) की अदालत में 2015 से दीवानी लंबित है, इसी मुकदमे के ट्रायल के दौरान ताजमहल परिसर के सर्वेक्षण के लिए एडवोकेट कमीशन नियुक्त करने का प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन सिविल जज सीनियर डिविजन व अपर जिला जज ने इस कोई भी आदेश देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद अब हरिशंकर जैन सहित अन्य की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, याचिका में भारत सरकार, एएसआई और दो अन्य को पक्षकार बनाया गया है。0
0
Report
OP राजभर ने अखिलेश को सपने में उठ जाने की सलाह दी, चुनावी माहौल गरम
Noida, Uttar Pradesh:मंत्री ओपी राजभर ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि गुड मॉर्निंग अखिलेश जी। उठ जाइए, सुबह हो चुकी है। कितना सोयेंगे महाराज। अच्छा सुनिए। आज मैंने सपने में देखा कि आप चुनाव तक आराम की मुद्रा में ही रहने वाले हैं। यानी ऐसे ही सोए रहेंगे। सपने से याद आया कि दादरी की फ्लॉप रैली के बाद आपको समझ आ गया कि आपकी ज़मीन अब खोखली हो चुकी है। इसीलिए कोई रैली नहीं कर रहे हैं। आपके ही 'खासमखास' लोग बता रहे हैं कि उस रैली का हश्र देखकर आप अब कोई दूसरी रैली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। आप निराश और हताश हो चुके हैं। उठ जाइए महाराज। हम तो आपके मित्र हैं। मित्रता की वजह से आपकी चिंता रहती है मुझे। सिर्फ यादव और मियां भाई के वोट से काम नहीं बनेगा मित्र। ना ट्विटर, एसी-पीसी काम करेगा। इसलिए उठ जाग मुसाफ़िर भोर भयो.0
0
Report
Advertisement
रेनवाल में पोते की मौत: दादा ICU के बीच में हादसे की दर्दनाक खबर
Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) दादा से पहले पोते की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, आईसीयू में भर्ती अपने दादा से मिलने जा रहा था बिच रास्ते में हो गया हादसा, बीती देर शाम खाटू श्याम जी आभास रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकाइल को मारी जोरदार टक्कर, सड़क हादसे में किशनगढ़ रेनवाल निवासी राजवीर उर्फ लकी हुआ गंभीर घायल, गंभीर घायल ने इलाज के दौरान एसएमएस अस्पताल में तोड़ा दम, कुछ देर में ही होगा मर्तक राजवीर का पोस्टमार्टम, अंबेडकर कॉलोनी किशनगढ़ रेनवाल में फैली शोक की लहर, सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ, राजवीर अपनी मौसी के यहां खाटू श्याम जी में रहकर परिवार का करता था भरण पोषण।0
0
Report
उदयपुर के झाड़ोल के पास भयानक सड़क हादसा: एक की मौत, एक घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर उदयपुर जिले के फलासिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58E) पर झाड़ापीपला के पास गुजराती पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें سवार युवक कार में ही फंस गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को निजी वाहन से झाड़ोल उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक की प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुर के मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
आजमगढ़ शहर कोतवाली रोडवेज पर 10 बजे के बाद शराब बिक्री का वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:शहर मुख्यालय में रात 10 बजे के बाद भी शराब बिक्री का वीडियो वायरल। जनपद आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित रोडवेज के पास रात को 10 बजे के बाद विदेशी शराब बीयर की दुकान के शटर बंद होने के बावजूद खिड़की से शराब बिक्री हो रही थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ। मुख्यालय में नाक के नीचे नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आउटर के अन्य क्षेत्रों में नियमों का कितना पालन होता होगा। सरकारी शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक बिक्री की अनुमति है। रोडवेज के पास मुख्य मार्ग पर वीडियो सामने आया जहां रात 10 बजे के बाद दुकानें बंद होने के बावजूद खिड़की के जरिये शराब बिक्री की जा रही, जहां लोग शराब लेते नजर आये। यह वीडियो बीते कल रात का बताया जा रहा है, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मुख्यालय में नाक के नीचे नियमों की धज्जियां उड़ाकर शराब बेची जा रहे जो प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
गरियाबंद नेशनल हाइवे 130सी पर विशाल पेड़ गिरा, यातायात बाधित, रेस्क्यू देरी
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग... नेशनल हाइवे 130 सी में पेड़ गिराने से आवाजाही रही ठप्प...नेशनल हाइवे में कोदोमाली के पास लगा जाम...आधी रात को विशालकाय पेड़ गिर गया...फॉरेस्ट और पुलिस की टिम ने पेड़ काट कर हटाया...बारिश के चलते रेस्क्यू में हुई देरी।0
0
Report
छत्तीसगढ़ में बारिश से रायपुर समेत जिलों में जलभराव; रेड, ऑरेंज, येलो अलर्ट जारी
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी.. राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों पर जल भराव की स्थिति मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट किया जारी. कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, धमतरी जिले के लिए रेड अलर्ट.. कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट भी जारी.. लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील मौसम विभाग का अलर्ट सुबह 10:45 बजे तक प्रभावी0
0
Report
दामाद ने ससुर पर चाकू से हमला, ससुर घायल
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया के उभाव थाना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के परिसर में दामाद ने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं घटना से नाराज लोगों ने आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि मलेरा गांव के रहने वाले हीरालाल की बेटी वंदना की शादी फरसाटार के रहने वाले बसंत से हुई। आरोप है कि शराब के नशे में अक्सर वंदना से बसंत मारपीट करता था। शनिवार को वंदना अपने पिता के साथ मायके चली आई। वही पति बसंत भी रविवार को पत्नी के मायके पहुंच गया और पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पत्नी तो बच गई लेकिन खुद पति वसंत को चोट लग गई। घटना की सूचना पर 112 को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस अपने पति-पत्नी का विवाद बताती हुई पत्नी को पति के इलाज करने की बात कही। जब पति पत्नी और ससुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचे, उसी दौरान पति ने ससुर पर चाकू से हमला कर दिया। पिता को बचाने के दौरान वंदना भी घायल हो गई। हालांकि गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय ससुर हीरालाल को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वही पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद के ढाई घाट पर विसर्जन के दौरान हिंसात्मक मारपीट, दो घायल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के शमशाबाद थाना क्षेत्र स्थित ढाई घाट पर भगवत कथा की पूजन सामग्री के विसर्जन के दौरान जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।0
0
Report
नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से 20 घायल; कृषि कार्य तक सीमित रखने की चेतावनी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह अन्नप्राशन के लिए नीम करोली मंदिर जा रहे हैं ट्रैक्टर ट्राली ब्रेक लगाने से पलटी लगभग 20 लोग घायल परिवहन विभाग के सख्त निर्देशों के बावजूद भी लोग ट्रैक्टर से चलना नहीं छोड़ रहे मुरहास कन्हैया से बाबा नीम करोली धाम पर अन्नप्राशन के लिए जा रहे थे ग्रामीण नीम करोली धाम से 500 मीटर पहले ही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने पर पलटा ट्रैक्टर 20 लोग घायल राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल पहुंचे परिवहन विभाग ट्रैक्टर को सिर्फ कृषि कार्य हेतु उपयोग करने की देता है सलाह लेकिन इसके बावजूद भी ग्रामीण नहीं मान रहे ज़ी मीडिया ने पहले भी इस पर खबर को प्रकाशित किया था लेकिन इसके बावजूद भी ग्रामीण नहीं सुधार रहे अभी भी नेशनल हाईवे पर खुलेआम लोगों की जान खतरे में डाल रहे ट्रैक्टर चालक और ग्रामीण नेशनल हाईवे 730 के पर दौड़ती ट्रैक्टर ट्राली और उसमे बैठे लोग यह कोई एकल घटना नहीं है। परिवहन विभाग पहले ही साफ़ निर्देश दे चुका है कि ट्रैक्टर-ट्राली का उपयोग केवल कृषि कार्य के लिए किया जाए। वजह ग्रामीण धार्मिक या सामुदायिक आयोजनों के लिए भी ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग कर रहे हैं—जो जानलेवा साबित हो रहा है ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग, ज़ी मीडिया की पिछली रिपोर्ट का स्क्रीन शॉट ज़ी मीडिया ने पहले भी इस तरह की खबर प्रकाशित की थी, पर स्थानीय लोग सुधार नहीं कर रहे। अब नेशनल हाईवे पर खुलेआम लोग और ट्रैक्टर चालक अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं0
0
Report
बांदा में मासूम बच्चे की ट्रैक्टर कुचलकर मौत, हाईवे पर जमकर हंगामा
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में चिल्ला थाना क्षेत्र अन्तर्गत पलरा गांव में घर के बाहर खेल रहे एक मासूम को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे मासूम की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद गुस्साये परिजनों व ग्रामीणों ने कानपुर नेशनल हाईवे में शव को रखकर जाम लगा दिया घटनाक्रम के बारे में मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर सब हटाने का प्रयास किया लेकिन परिजन नहीं माने CO,सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे पीड़ित परिजनों को समझा बुझाकर कर जाम खुलवाया और हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।0
0
Report
Advertisement
जौनपुर में रास्ते के विवाद ने उग्र रूप लिया, दो पक्षों में मारपीट; घायल
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में रास्ते के विवाद ने लिया उग्र रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, दर्जनभर से अधिक घायल वीडियो हुआ वारयल जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के टकटैया गांव में रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जमीन पर खूंटा गाड़ने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और फावड़े से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों ओर से दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बरसठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरसठी भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जौनपुर में महिला हत्या: शव काटकर हिस्सों में फेंके, आरोपी 14 घंटे में गिरफ्तार
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर महिला की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंकने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 14 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई को रानीपुर बाईपास (भदोही मार्ग) के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से जुड़ा संदिग्ध रामनगर ब्लॉक गेट की ओर आ रहा है। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी आरोपी की पहचान हेमल खखरिया उर्फ दिलीप (42 वर्ष) निवासी भावनगर, गुजरात (वर्तमान पता टीचर्स कॉलोनी, मड़ियाहूँ) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 4 जुलाई को मृतका रेशमा खाँ उर्फ सना को बाबतपुर से अपने किराये के कमरे पर लेकर आया था। मोबाइल चैट को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने सोते समय चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पहचान छिपाने और शव ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसने गड़ासे से शव के हाथ और पैर काटकर तीन हिस्सों में बांट दिया तथा अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, गड़ासा, अवैध .32 बोर पिस्टल, कारतूस, मृतका के कटे हुए पैर, एक मोबाइल फोन और हीरो होंडा सीडी डॉन मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर फायरिंग और अवैध असलहा रखने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
विहिप ने संतों के कार सेवा आह्वान पर दूरी जताई, न्याय प्रक्रिया का सम्मान
Mathura, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: संतों के 'कार सेवा' के आह्वान पर विहिप ने बनाई दूरी, कहा— न्याय प्रक्रिया का करें सम्मान मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर संतों द्वारा आगामी 9 अगस्त को कार सेवा करने और गुंबद को लेकर दिए गए बयानों पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने दूरी बना ली है। विहिप के ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि संगठन का संतों के इस व्यक्तिगत फैसले या आह्वान से कोई लेना-देना नहीं है। कन्हैयालाल अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, "संतों की अपनी लीला अलग होती है। वे क्या करना चाह रहे हैं, उनकी क्या भावना या मानसिकता है, इसकी जानकारी संगठन को नहीं है। लेकिन हमारा मानना है कि जो मामला कोर्ट (न्याय प्रक्रिया) के अंतर्गत चल रहा हो, उसमें इस तरह की घटनाएं नहीं की जानी चाहिए। इससे निश्चित रूप से माहौल बिगड़ता है। भगवान उन्हें ऐसी प्रेरणा दें जिससे क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे।" राम जन्मभूमि का काम पूरा, अब कृष्ण जन्मभूमि के लिए समग्र समाज लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों का समर्थन करते हुए विहिप प्रांत अध्यक्ष ने कहा कि राम जन्मभूमि का कार्य अब संपन्न हो चुका है, इसलिए अब समस्त हिंदू समाज और साधनों को पूरी व्यापकता और समग्रता के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए जुटना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह अयोध्या में रामलला भव्य और दिव्य रूप से विराजमान हुए हैं, ठीक उसी तरह भगवान श्रीकृष्ण भी मथुरा में अपने भव्य-दिव्य रूप में विराजे, यही हमारी कल्पना और सपना है, जो निश्चित रूप से साकार होगा।" विहिप ने साफ किया है कि वे इस मुद्दे पर कानूनी और संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ने के पक्ष में हैं ताकि सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित न हो। बाइट--कन्हैया अग्रवाल-प्रांत अध्यक्ष वीएचपी0
0
Report
Advertisement
