Hapur - ट्रेन के जरिए हजारों श्रद्धालु जा रहे है महाकुंभ
Hapur, Uttar Pradesh:महाकुंभ में स्नान करने के लिए हापुड़ से हजारों श्रद्धालु हापुड रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जा रहे हैं, मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, 144 साल बाद बने इस योग में स्नान करने के लिए लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेमेतरा में जुआ-सट्टा पर पुलिस ने दिलीप साहू को किया गिरफ्तार
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग बेमेतरा में जुआ-सट्टा पर पुलिस की कार्रवाई। नवागढ़ चौक में सट्टा खिलाने की मिली सूचना। मोटर सायकल रिपेयरिंग दुकान में पुलिस की रेड। आरोपी दिलीप साहू मौके से गिरफ्तार। मोबाइल फोन में सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया। पुलिस ने स्क्रीन टच मोबाइल किया जब्त। मोबाइल की कीमत करीब 20 हजार रुपये। आरोपी से 1 हजार रुपये नगद भी बरामद। जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी।हापुड - दो अलग अलग जगह आग का तांडव, दमकल विभाग ने पाया काबू।
Hapur, Uttar Pradesh:खबर हापुड से है। जहां अलग अलग दो जगह आग का तांडव देखने को मिला है। एक जगह खाली प्लॉट में रखे प्लास्टिक के पाइपो में अचानक आग लग गई तो वहीं दूसरी जगह ट्रक में आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने दोनों जगह लगी आग पर काबू पाया है। आग लगने से दोनों जगह अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। पहली आग की घटना धौलाना कस्बे की है। जहां उस समय हड़कंप मच गया, जब पशु चिकित्सालय के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट में रखे प्लास्टिक पाइपों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची लपटें और घना काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और स्थिति को देखकर दहशत फैल गई।स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद थाना धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बिना देर किए दमकल विभाग को भी सूचित किया। हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही अधिकतर प्लास्टिक पाइप जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं दूसरी आग की घटना हापुड सिटी कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास की है। जहां उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग को फैलने से रोका और कुछ ही देर में उस पर नियंत्रण पा लिया।बताया जा रहा है कि ट्रक में सीमेंट के कट्टे लदे हुए थे। आग लगने से ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि ट्रक का पिछला हिस्सा और उसमें रखा अधिकांश सामान सुरक्षित बचा लिया गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास में स्थित पेट्रोल पंप के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तत्काल रवाना किया गया था। दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे संभावित बड़ा नुकसान टल गया। शॉर्ट सर्किट से ट्रक में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
