Back
हापुड़ के लहड़रा में महिला शव: दुष्कर्म के शक के बीच पुलिस जांच तेज
AMAbhishek Mathur
Jan 07, 2026 08:37:11
Hapur, Uttar Pradesh
हापुड़ जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहड़रा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक महिला के शव को गन्ने के खेत में पड़ा हुआ देखा. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ और बहादुरगढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने फील्ड यूनिट बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्रित किये और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है और उसके शव को गन्ने के खेत में फेंका गया है. जानकारी के अनुसार हापुड़ में लहड़रा गांव के ग्रामीण जब सुबह-सुबह अपने खेतों पर जा रहे थे, तो उन्हें गन्ने के खेत से भंयकर दुर्गंध आई. पास जाकर जब ग्रामीणों ने देखा, तो एक महिला का शव अर्धनग्न हालत में सड़ी-गली अवस्था में पड़ा हुआ था. शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि शव करीब 10 से 12 दिन पुराना है और उसको जानवरों के द्वारा भी नोंचा गया है. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी, तो सूचना मिलते ही आनन-फानन में हापुड़ एएसपी विनीत भटनागर, सीओ स्तुति सिंह और बहादुरगढ़ थाने की पुलिस के साथ-साथ फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके से महिला के शव को कब्जे में लेते हुए उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी. एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की उम्र करीब 30 वर्ष प्रतीत हो रही है और शव भी करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. मौके से साक्ष्य एकत्रित कर महिला के शव को जांच के लिए पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है. महिला का शव यहां किन परिस्थितियों में आया, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. लेकिन पुलिस की टीमें जांच के लिए गठित कर दी गई हैं. बाइट- विनीत भटनागर, एएसपी हापुड़
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report