245101
हापुड़ पुलिस ने बरामद किए 155 गुमशुदा मोबाइल, दिवाली पर मालिकों को किए सुपुर्द
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ शहर में पुलिस ने गुमशुदा 155 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दिवाली के मौके पर पुलिस लाइन में इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंपा जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 42 लाख रुपए बताई जा रही है। हापुड़ एसपी ने बताया कि जिले में क्यूआर कोड के माध्यम से मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने की सुविधा दी गई है जिसके तहत सर्विलांस टीम ने ये मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भटनी रेलवे स्टेशन पर 9 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:भटनी जीआरपी पुलिस ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन के नवनिर्मित शौचालय के पास एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा नौ लीटर बताई गई है, जिसकी कीमत करीब 8,160 रुपये है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला की पहचान नैना उर्फ सावित्री (40) पत्नी मुन्नी साहनी, निवासी वार्ड नंबर नौ, विलेज मरुई बनचर, वैशाली (बिहार), हाल निवासी ग्राम बसीभिंडी, थाना ताजपुर, जिला समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। जीआरपी के मुताबिक महिला रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 12 बोतलें लेकर बिहार जाने की फिराक में थी। पूछताछ में उसने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वह उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर ट्रेनों के माध्यम से बिहार ले जाती थी और वहां करीब दोगुने दाम पर बेचती थी। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर जीआरपी भटनी ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय और आरक्षी पंकज कुमार मिश्रा शामिल रहे।0
0
Report
एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक विजेता संजू देवी को CM साय ने दी ₹51 लाख की प्रोत्साहन राशि
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। गोल्ड मेडल विजेता टीम की सदस्य संजू ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने संजू को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और ₹51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। CM साय ने कहा कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करेगी।0
0
Report
हरदोई में इंद्रदेव के खिलाफ DM से शिकायत, बारिश रोकने के लिए दिव्य संपर्क मांगा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में इंद्रदेव के खिलाफ डीएम से शिकायत, बोले- बिना सूचना बरसाकर जनता को क्यों कर रहे परेशान? अधिकारियों, विभागों और सरकारी व्यवस्थाओं के खिलाफ शिकायतें तो आपने खूब सुनी होंगी, लेकिन हरदोई में बारिश से परेशान एक शख्स ने शिकायत की ऐसी राह पकड़ ली कि मामला चर्चा का विषय बन गया। यहां एक युवक ने सीधे भगवान इंद्रदेव के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत कर डाली। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इंद्रदेव बिना किसी पूर्व सूचना के लगातार बारिश कराकर आम जनता को परेशानी में डाल रहे हैं। अब यह अनोखी शिकायत सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर रही है। मामला मल्लावां ब्लॉक के नेवादा परस गांव का है। गांव निवासी सूरज तिवारी ने जनसुनवाई पोर्टल के जरिए शिकायत भेजी है। शिकायतकर्ता ने लिखा कि हरदोई जिले में पिछले कई घंटों से कभी तेज तो कभी धीमी लगातार बारिश हो रही है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों और गलियों से लेकर निचले इलाकों तक पानी भर गया है। लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है, जबकि रोजमर्रा के कामकाज पर भी बारिश का असर पड़ा है। किसानों के सामने फसलों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। शिकायत का सबसे दिलचस्प हिस्सा वह है, जहां शिकायतकर्ता ने इंद्रदेव का मोबाइल नंबर ही न होने की बात लिखी है। सूरज तिवारी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि वह अपने 'दिव्य संपर्क माध्यम' से इंद्रदेव तक उनकी शिकायत पहुंचाएं और बारिश को तत्काल नियंत्रित कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि जिले के लोगों को राहत मिल सके। अब यह शिकायत वास्तव में बारिश की परेशानी से उपजा मजेदार व्यंग्य है या जनसुनवाई व्यवस्था पर तंज, यह तो शिकायतकर्ता ही बेहतर बता सकते हैं, लेकिन इतना जरूर है कि इंद्रदेव के खिलाफ पहुंची यह 'दिव्य शिकायत' हरदोई में चर्चा का विषय जरूर बन गई है।0
0
Report
Advertisement
करनाल में हुड्डा का निशाना: चुनाव आयोग पर आरोप, किसानों के मुआवजे की मांग तेज
Karnal, Haryana:करनाल में दीपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान मुख्य चुनाव आयुक्त बीजेपी की बाँटते हैं टिकट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करनाल की सड़कों पर मशाल मार्च निकाला। दीपेंद्र ने कहा किसानों के लिए सरकार को बेमौसमी बरसात के साथ सूखा पड़े स्थानों का मुआवजा करना चाहिए। दीपेंद्र हुड्डा ने पानी में खड़े होकर प्रेस बयान दिया और सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने करनाल की सड़कों पर मशाल मार्च निकाला। भगत सिंह को नमन किया गया और कहा गया कि भगत सिंह हमारे देश की शान थे। दीपेंद्र ने कहा कि चुनाव आयोग से मिलीभगत करके सत्ता को अपनाया गया है और लोकतंत्र खतरे में है; राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर किए गए सवाल अब हरियाणा में साबित हो चुके हैं कि भाजपा ने छल कर सरकार बनाई है और देश में काला धन और चुनाव आयोग के दुरुपयोग का आरोप है। किसानों के लिए बेमौसमी बरसात का मुआवजा घोषित करना चाहिए। NSUI के विनोद जाखड़ ने कहा कि देश को बचाने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में इकट्ठा होना जरूरी है; चुनाव आयोग के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने के लिए एक मजबूत आंदोलन शुरू हुआ है। विनोद जाखड़ ने कहा कि सरकार जवाब नहीं दे रही और कई जगह भवन गिर रहे हैं लेकिन कोई जवाब नहीं है।0
0
Report
नागौर के मूंडवा में ATM लूट की कोशिश, महिला मैनेजर ने शटर गिराकर बचाई रकम
Nagaur, Rajasthan:नागौर के मूंडवा में यूको बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर ने शटर गिराकर अंदर ही बंद कर दिया। आरोपी गैस कटर समेत अन्य औजारों के साथ एटीएम लूटने के लिए बूथ के अंदर घुसे थे। एटीएम में 16 लाख से ज्यादा कैश था। ई-सर्विलांस सिस्टम से सूचना मिलते ही ब्रांच मैनेजर सारिका चौधरी अपने पति के साथ एटीएम बूथ पर पहुंची थीं। घटना मारवाड़ मूंडवा थाना क्षेत्र के नागौर रोड पर स्थित यूको बैंक के एटीएम की रविवार देर रात की है। थाना प्रभारी पूरबाराम ने बताया- मूंडवा निवासी भरत प्रजापत और बिहार निवासी कोमल कुमार राजपूत को अरेस्ट किया है। भरत प्रजापत मूंडवा में ढाबा चलाता है, जबकि कोमल उसके यहां काम करता है। दोनों एक अन्य व्यक्ति की मोटरसाइकिल लेकर आए थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल मालिक को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस को रात सूचना मिली थी। एटीएम में रखा था 16 लाख कैश ब्रांच मैनेजर ने बताया- सोमवार से बैंकों की तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित थी, ऐसे में बैंक के एटीएम में कैश डाला गया था। एटीएम में 16 लाख 900 रुपए थे। रात को बैंक के अजमेर रीजनल सुरक्षा अधिकारी गौतम नागर को ई-सर्विलांस से एटीएम में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। उन्होंने तुरंत मुझे जानकारी दी। मैंने अपने परिजनों के साथ मौके पर जाकर सेंटर को बाहर से लॉक कर दिया और पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने दोनों चोरों को मौके से पकड़ लिया और उनके कब्जे से कटर मशीन व अन्य सामान भी जब्त कर ली।0
0
Report
नोएडा की तीन जगहों पर बदहाल सड़कों के गड्ढे, ई-रिक्शा क्षुब्ध
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा की 3 लोकेशन से WT किया.. बदहाल सड़कों को दिखाते हुए.. सड़कों में गड्ढा हो गए हैं..ई रिक्शे वालों का कहना है..बहुत बुरा हाल है..हमारी ई रिक्शा इसमें पलट जाती है..धीरे धीरे चलाना पड़ता है 1- पृथला के पास सेक्टर 121 से WT किया है..सड़क पर गड्ढों को दिखाते हुए 2- नोएडा के सेक्टर 71 पर भी सड़क का बुरा हाल है..सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है 3- सेक्टर 71 इलाके में भी सड़क का बुरा हाल है..बड़े गड्ढे बने हुए हैं..0
0
Report
Advertisement
सीधी अस्पताल में मजदूर से मारपीट: पानी की बोतल विवाद, सुरक्षा पर सवाल
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ — सीधी जिला अस्पताल में मजदूर से मारपीट का आरोप,पानी की बोतल को लेकर शुरू हुआ विवाद, अस्पताल कर्मचारी पर मारपीट का आरोप,पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर की शिकायत, पुलिस ने जांच शुरू की,सीधी जिला अस्पताल में मजदूर से मारपीट का मामला,अस्पताल कर्मचारी योगेंद्र प्रजापति पर मारपीट का आरोप,पानी की बोतल गायब होने को लेकर शुरू हुआ था विवाद,पीड़ित का आरोप—शिकायत करने से नाराज होकर की गई मारपीट,सोते समय सिक्योरिटी गार्ड के डंडे से मारने का आरोप,आंख के पास चोट और कान से खून निकलने की बात,पीड़ित ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत,पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की,जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल0
0
Report
Voice of Hind आतंकी साजिश केस: 4 दोषियों को सजा, तीन को 6-6 साल
New Delhi, Delhi:ISIS के ‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश मामले में 4 दोषियों को सजा, 3 को 6-6 साल और एक को 5 साल की जेल दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित NIA की स्पेशल एक्सक्लूसिव कोर्ट-01 ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS की ‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी sाजिश से जुड़े मामले में चार दोषियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने उमर निसार उर्फ कासिम खुरासानी (A-1), रमीज अहमद लोन (A-2) और तनवीर अहमद भट (A-3) को 6-6 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। वहीं अफशान परवेज जराबी (A-5) को 5 साल की कठोर कैद की सजा मिली है। इसके साथ ही कोर्ट ने उमर निसार पर 36 हजार रुपये, रमीज अहमद लोन पर 31 हजार रुपये, तनवीर अहमद भट पर 23 हजार रुपये और अफशान परवेज जराबी पर 9 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। चारों आरोपियों को कोर्ट ने इससे पहले 17 सितंबर 2026 को दोषी ठहराया था। कोर्ट ने इन्हें आपराधिक साजिश, UAPA और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाया। इन पर ISIS की विचारधारा और प्रचार सामग्री को फैलाने, युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और ISIS में भर्ती के लिए प्रेरित करने से जुड़े आरोप साबित हुए। ISIS ने ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए चलाया था प्रचार NIA के मुताबिक, यह मामला ISIS की उस साजिश से जुड़ा है, जिसके तहत भारत में युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर हिंसक जिहाद के लिए तैयार करने और ISIS में भर्ती करने की कोशिश की जा रही थी। जांच में सामने आया कि अलग-अलग संघर्ष क्षेत्रों में सक्रिय ISIS के आतंकियों और भारत में मौजूद उसके सदस्यों ने छद्म ऑनलाइन पहचान के जरिए एक नेटवर्क तैयार किया था। इस नेटवर्क के जरिए ISIS की विचारधारा और प्रचार सामग्री सोशल मीडिया तथा अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जाती थी। इसी नेटवर्क के जरिए भारत-केंद्रित ISIS की ऑनलाइन पत्रिका ‘Sawt-al-Hind’ यानी ‘The Voice of Hind’ को तैयार कर उसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। NIA के मुताबिक, ऑनलाइन प्रचार के साथ-साथ आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग का नेटवर्क भी संचालित किया गया था। युवाओं को ISIS में शामिल होने के लिए किया जाता था प्रेरित NIA की जांच में सामने आया कि आरोपियों से जुड़े साइबर नेटवर्क के लोग ‘Voice of Hind’ की सामग्री तैयार करने, एडिट करने, प्रकाशित करने और अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने में शामिल थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, नेटवर्क के जरिए भारतीय युवाओं को ISIS के कब्जे वाले संघर्ष क्षेत्रों—सीरिया, इराक, अफगानिस्तान और अन्य इलाकों में तथाकथित ‘हिजरत’ यानी पलायन के लिए भी प्रेरित और मदद की जाती थी। आरोपियों की क्या भूमिका रही? उमर निसार: कोर्ट के मुताबिक वह ‘Voice of Hind’ पत्रिका, Telegram और अन्य ऑनलाइन चैनलों के जरिए ISIS की सामग्री के प्रचार-प्रसार में शामिल था। इसका उद्देश्य युवाओं को कट्टरपंथ की ओर ले जाना और ISIS में भर्ती के लिए प्रेरित करना था。 रमीज अहमद लोन और तनवीर अहमद भट: दोनों पर ISIS की विचारधारा का प्रचार करने तथा युवाओं को ISIS में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाने और भर्ती के लिए प्रेरित करने की भूमिका साबित हुई。 अफशान परवेज जराबी: वह ‘Voice of Hind’ के लिए लेखों के प्रकाशन और Telegram चैनलों के जरिए उनके प्रसार में शामिल था। कोर्ट के मुताबिक उसने ISIS की विचारधारा के प्रचार और युवाओं को संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में भी भूमिका निभाई。 NIA ने बरामद किया था डिजिटल और आतंकी प्रचार का सामान जांच के दौरान NIA ने बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सामग्री बरामद की थी। इनमें ‘Voice of Hind’ की PDF फाइलें, मारे गए आतंकियों के पोस्टर, कट्टरपंथी साहित्य, ISIS के प्रचार से जुड़े वेब लिंक, ISIS के झंडे वाला टी-शर्ट, चैट और हथियारों की खरीद से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग शामिल थीं。 इसके अलावा मीडिया, वैचारिक और मनोवैज्ञानिक युद्ध से संबंधित सामग्री तथा ISIS के बैनर और झंडे भी बरामद किए गए थे। 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट इस मामले में NIA ने कुल 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट और चार सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थीं। जांच में आरोपियों के ISIS के ‘Voice of Hind’ मॉड्यूल से जुड़े होने और ऑनलाइन गतिविधियों के जरिए प्रतिबंधित आतंकी संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की बात सामने आई。 चार आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है, जबकि बाकी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई अभी जारी है。0
0
Report
रीवा में लैंड मार्क होटल के पास दो गुट भिड़े: 5 घायल, एक नागपुर रेफर
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में रविवार की रात समान थाना क्षेत्र के पास लैंडमार्क होटल के समीप दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 5 युवकों को गंभीर चोटें आईं। एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे नागपुर के लिए रेफर किया गया है। घटना के अनुसार हमले में घायल दो अन्य लोगों में एक अनूप तिवारी उर्फ मंटू थे, जिन्होंने आरोप लगाए कि वे थार कार में खाना खाने गए थे और लौटते समय उनके सामने एक बुलेरो कार ने टक्कर मारी, फिर लैंडमार्क होटल के पास दूसरी बार टक्कर दी। बुलेरो सवारों ने आगे बढ़कर गाड़ी की शीशे खोले, पिस्टल तान दीं और फायरिंग कर दी, तथा हमारी कार के सामने अपनी कार लगाकर उन्हें रोक दिया गया, गाली-गलौज कर दी और लाठी-डंडे से मारपीट की गई, साथ ही गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। घायल अन्य चार साथी भी घायल हुए, एक की हालत गंभीर थी जिसे नागपुर रेफर किया गया। आरोपित आदतन अपराधी बताए जाते हैं और इनमें से कुछ जिला बदर के भी आरोपी हैं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी, पांच लोगों को चोट आई थीं, जिनमें दो गंभीर थे, उनका इलाज संजय गांधी अस्पताल में कराया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना है।0
0
Report
Advertisement
दंतेवाड़ा में कुम्हाररास सड़क हादसा, रमेश मरकाम की मौत
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा ब्रेकिंग - दंतेवाड़ा के कुम्हाररास में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा。 कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार पंचायत रोजगार सहायक रमेश मरकाम की मौत。 हादसे में बाइक सवार एक अन्य रोजगार सहायक गंभीर रूप से घायल। कार के भी परखच्चे उड़े, कार सवारों के घायल होने की सूचना। dोनों रोजगार सहायक जिला पंचायत की बैठक में शामिल होकर घर लौट रहे थे, तभी हुआ हादसा。 राहगीरों ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसा दंतेवाड़ा थाना क्षेत्र के कुम्हाररास में हुआ。0
0
Report
गौशाला में गिरे नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से युवक की मौत
Deoria, Uttar Pradesh:गौरी बाजार थानाक्षेत्र के भरथी पिपरा गांव में सोमवार को गौशाला की सफाई करते समय नंगे विद्युत तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया। स्वजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौरी बाजार ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भरथी पिपरा निवासी कृष्णा निषाद (25) पुत्र राजनाथ निषाद घर पर पशुपालन का काम करते थे। बताया गया कि बारिश के कारण गौशाला में काफी नमी थी। कृष्णा गौशाला की सफाई कर रहा था, इसी दौरान वहां गिरा नंगा विद्युत तार उसके संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी गौरी बाजार लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कृष्णा चार भाइयों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां गायत्री देवी समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
जोधपुर में इंडिया एनर्जी वीक 2027: ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और सहयोग बढ़ेगा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर。 ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने जोधपुर में ‘इंडिया एनर्जी वीक (IEW) 2027’ के कर्टेन रेज़र कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सरकार, उद्योग जगत, शिक्षण संस्थानों, मीडिया और अन्य हितधारकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ऑयल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (अन्वेषण एवं विकास), सलोमा योमदो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में संवाद, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा देने वाले मंच के रूप में ‘इंडिया एनर्जी वीक’ के महत्व पर प्रकाश डाला。 इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को ऊर्जा सुरक्षा, स्थिरता, प्रौद्योगिकी, नवाचार और ऊर्जा संक्रमण जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय विषयों से जुड़ने का अवसर मिला。 समारोह में इस बात पर भी जोर दिया गया कि भारत अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्वच्छ और अधिक टिकाऊ ऊर्जा समाधानों को अपना रहा है, ऐसे में सामूहिक सहभागिता और साझेदारीयों का महत्व लगातार बढ़ रहा है。 जोधपुर में आयोजित यह कार्यक्रम, कोलकाता में आयोजित होने वाले ‘इंडिया एनर्जी वीक 2027’ के कर्टेन रेज़र के उपलक्ष्य में OIL द्वारा एक साथ चलाए जा रहे कार्यक्रमों का एक हिस्सा था。 इस आयोजन के जरिए ऑयल इंडिया लिमिटेड ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने और एक सुरक्षित, टिकाऊ व सशक्त ऊर्जा भविष्य के लिए सभी हितधारकों के साथ सार्थक जुड़ाव बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया。 बाईट सलोमा योमदो ऑयल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (अन्वेषण एवं विकास)0
0
Report
Advertisement
एटा के चंदनपुर गांव में किशोरी का शव, पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट
Etah, Uttar Pradesh:एटा के चंदनपुर गांव में किशोरी का शव फंदे से लटका: पीएम के बाद मौत का कारण स्पष्ट0
0
Report
गाजीपुर के स्वास्थ्य मेले में तीन दिन में हजारों मरीज लाभ, 82 सफल सर्जरी
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर स्वास्थ्य मेले में उमड़ा जनसैलाब, तीन दिन में 31 हजार 743 मरीजों ने उठाया लाभ लंका मैदान में लगा स्वास्थ्य सेवा का महाकुंभ, 35 हजार 828 जांचें और हजारों मरीजों को मुफ्त दवा वितरण उम्मीद से कहीं ज्यादा पहुंची भीड़, खराब मौसम भी नहीं रोक पाया लोगों का उत्साह स्वास्थ्य मेले से मेडिकल कॉलेज तक इलाज की श्रृंखला, सर्जरी के लिए सैकड़ों मरीज किए गए रेफर तीन दिन में 82 सफल ऑपरेशन, मोतियाबिंद से लेकर जनरल सर्जरी तक मरीजों को मिला नया जीवन भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेले को मिला जनता का अभूतपूर्व समर्थन डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, प्रशासन और स्वयंसेवकों की मेहनत से बना स्वास्थ्य मेला ऐतिहासिक आयोजक अभिनव सिन्हा बोले— जनसेवा का यह अभियान आगे भी जरूरतमंदों तक पहुंचाता रहेगा स्वास्थ्य लाभ गाजीपुर के लंका मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विशाल स्वास्थ्य मेले का सफल समापन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस मेले में उम्मीद से कहीं ज्यादा लोगों ने भाग लिया। आयोजक और भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने इसे जनसेवा का ऐतिहासिक अभियान बताते हुए आंकड़ों के साथ इसकी सफलता की जानकारी दी। दरअसल गाजीपुर के लंका मैदान में 26, 27 और 28 सितंबर तक चले तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य मेले में रिकॉर्ड संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजक एवं भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने बताया कि मेले में कुल 31 हजार 743 मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया, जबकि 35 हजार 828 विभिन्न जांचें कर उनकी रिपोर्ट और दवाएं मरीजों को उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सर्जरी की आवश्यकता बताई, उनके लिए मेडिकल कॉलेज में विशेष सर्जिकल कैंप भी संचालित किया जा रहा है। अब तक 82 सफल सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें जनरल सर्जरी, ईएनटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, ऑर्थोपेडिक्स, डेंटल और मोतियाबिंद ऑपरेशन शामिल हैं। अभिनव सिन्हा ने कहा कि आयोजन के लिए 20 से 22 हजार लोगों के आने का अनुमान था, लेकिन गाजीपुर की जनता ने उम्मीदों से कहीं अधिक उत्साह दिखाया। भारी भीड़ और खराब मौसम जैसी चुनौतियों के बावजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम, प्रशासन और स्वयंसेवकों ने पूरी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह स्वास्थ्य मेला जनसेवा का एक सफल और ऐतिहासिक उदाहरण बन गया है।0
0
Report
जालौन मे नशे मे धुत्त बाइक चालक बाईक से गिरने से हुआ घायल
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन जालौन मे नशे मे धुत्त बाइक चालक बाईक से गिरने से हुआ घायल राहगीरो ने बाइक चालक को इलाज के लिए पहुँचाया अस्पताल मीडिया का कैमरा देख बौखलाया बाईक चालक मीडिया कर्मियों ने पूछा दारु पिए हो तो पहले बाईक चालक बोला हाँ फिर पूछा कितने क़्वाटर पिए हो तो बोला एक भी नहीं नशे मे धुत्त बाईक चालक बोला पिए मे ही नहीं गिरता इंसान कभी कभी बिना पिए मे भी गिर जाता है नशे मे धुत्त बाईक चालक का वीडियो सोशल मीडिया मे जमकर हो रहा वायरल कालपी कोतवाली क्षेत्र के लमसर का मामला0
0
Report
Advertisement
